कक्षा 11 भूगोल अध्याय 10 वायुमंडल में जल एनसीईआरटी अभ्यास हल हिंदी माध्यम में (Class 11 Geography Chapter 10 Water in the Atmosphere NCERT Exercise Solution in Hindi Medium) NCERT EXERCISES 1. Multiple choice questions. (i) मानव के लिए वायुमंडल का सबसे महत्वपूर्ण घटक निम्नलिखित में से कौन सा है? ( ए) जलवाष्प (बी) धूलकण (सी) नाइट्रोजन (डी) ऑक्सीजन उत्तर. (डी) ऑक्सीजन (ii) निम्नलिखित में से वह प्रक्रिया कौन सी है जिसके द्वारा जल, द्रव से गैस में बदल जाता है ? ( ए) संघनन (बी) वाष्पीकरण (सी) वाष्पोत्सर्जन (डी) अवक्षेपण उत्तर. (बी) वाष्पीकरण (iii) निम्नलिखित में से कौन सा वायु की उस दशा को दर्शाता है जिसमें नमी उसकी पूरी क्षमता के अनुरूप होती है? ( ए) सापेक्ष आर्द्रता (बी) निरपेक्ष आर्द्रता ( सी) विशिष्ट आर्द्रता (डी) संतृप्त हवा उत्तर. (डी) संतृप्त हवा नोट – संतृप्त हवा में सापेक्ष आर्द्रता 100% होती है। (iv) निम्नलिखित प्रकार के बादलों में से आकाश में सबसे ऊँचा बादल कौन सा है ? ( ए) सिरस (पक्षाभ) (बी) निंबस (वर्षा मेघ) (सी) स्ट्रेटस (स्तरी) (डी) क्यूम्यलस (क...