Skip to main content

Class 11 Geography SAT Papers FEB - 2019

Class 11th Geography SAT Papers FEB/2019
Time - 1½Hrs. MM: 40 Part – 1 Theory (30)

1. बिहार, असम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में से भारत के किस राज्य में बाढ़ अधिक आती है ? 1
2. बर्फानी तूफान किस तरह की प्राकृतिक आपदा है ? 1
3. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान ने भारत को कितने भूकम्पीय क्षेत्रों में बाँटा है ? 1
4. आपदा प्रबंधन अधिनियम किस वर्ष पारित हुआ ? 1
5. भारत में अत्यधिक सूखा प्रभावित क्षेत्र कौन सा है ? 1
6. सुनामी किस तरह की प्राकृतिक आपदा है ? 1
7. कौन से राज्य में सर्दी के महीनों में बाढ़ आती है ? 1
8. सूखे के दो प्रकार लिखें 2
9. उष्ण कटिबंधीय चक्रवात की उत्पत्ति की दो परिस्थितियां बताइए 2
10. पूर्वी भारत की बाढ़ पश्चिम भारत की बाढ़ से अलग कैसे होती है ? 3
11. भारत में भू स्खलन प्रभावित क्षेत्रों की पहचान करें और इस आपदा के निवारण के कुछ उपाय बताइए or सुभेद्यता क्या है ? सूखे के आधार पर भारत को प्राकृतिक आपदा भेद्यता क्षेत्रों में विभाजित करें और इसके निवारण के उपाय बताइए 5
12. भारत में कितने भूकम्पीय जोखिम क्षेत्रों में बाँटा गया है ? इसके प्रभावों का उल्लेख करें अथवा बाढ़ के परिणाम तथा इसके नियंत्रण के उपाय बताइए 5
13. भारत मानचित्र कार्य i) भूकंप संभावित अत्यधिक क्षति जोखिम क्षेत्र ii) बाढ़ प्रभावित क्षेत्र - बिहार iii) सुनामी प्रभावित क्षेत्र - अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 3
Part – 2 (Practical Work in Geography) (10)
14. तापमान मापने की इकाई क्या होती है ? 2
15. मौसम मानचित्र से क्या अभिप्राय है ? 3 16. मौसम मानचित्रों एवं चार्टों को किस प्रकार तैयार किया जाता है ? ये हमारे लिए कैसे उपयोगी हैं ? अथवा जलवायु आंकड़ों का मानचित्रीकरण किन रेखा प्रतीकों द्वारा प्रदर्शित किया जाता है ? 5