Skip to main content

Class 11 Geography Chapter 1 India - Location (भारत - स्थिति) Top 10 Important Question

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें:–
1 भारत की अक्षांशीय और देशांतरीय स्थिति का वर्णन कीजिए।
2 कर्क रेखा क्या है ? कर्क रेखा भारत के किन राज्यों से गुजरती है?
3 भारत की लंबाई और चौड़ाई का वर्णन कीजिए।
4 क्षेत्रफल के अनुसार भारत से बड़े देश कौन से हैं? भारत के क्षेत्रफल का वर्णन कीजिए।
5 भारत के पडौसी देश कौन से हैं?
6 भारत की स्थल और जल सीमा का वर्णन कीजिए।
7 भारत को कौन - से जल क्षेत्र छूते हैं? भारत की लंबी तट रेखा का क्या महत्व है?
8 भारत के पूर्वी सिरे और पश्चिमी सिरे के समय में दो घंटे का अंतराल क्यों होता है?
9 भारत की मुख्य भूमि का सबसे दक्षिणी सिरा कौन - सा है?
10 भारत का सबसे दक्षिणी बिन्दु कौन - सा है?

Solution
1. भारत की अक्षांशीय स्थिति 8 डिग्री 4 मिनट उत्तर से 37 डिग्री 6 मिनट उत्तर तथा देशांतरीय स्थिति 68 डिग्री 7 मिनट से 97 डिग्री 25 मिनट पूर्व है।
2. कर्क रेखा का अक्षांश 23 डिग्री 30 मिनट उत्तरी अक्षांश है।यह 8 राज्यों से गुजरती है, जिसमें गुजरात राजस्थान मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ झारखंड पश्चिम बंगाल त्रिपुरा और मिजोरम शामिल हैं।
3. भारत की लंबाई उत्तर दक्षिण दिशा में 3214 किलोमीटर है जबकि भारत की पूर्व पश्चिम दिशा में चौड़ाई 2933 किलोमीटर है।
4. भारत से बड़े 6 देश हैं जिनमें रूस, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। भारत का क्षेत्रफल 3287263 वर्ग किलोमीटर है।
5. भारत के पश्चिम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान उत्तर में चीन नेपाल व भूटान पूर्व में बांग्लादेश और म्यांमार तथा दक्षिण में श्रीलंका व मालदीव पड़ोसी देश हैं।
6. भारत की स्थल सीमा की लंबाई 15200 किलोमीटर तथा जल सीमा की लंबाई 7517 किलोमीटर है।
7. भारत को पश्चिम में अरब सागर, दक्षिण में हिंद महासागर तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी छूते हैं।
8. भारत के पूर्वी सिरे 97 डिग्री 25 मिनट पूर्व और पश्चिमी सिरे 68 डिग्री 7 मिनट पूर्व में लगभग 30 डिग्री देशांतर का अंतर है। 1 डिग्री देशांतर घूमने में पृथ्वी को सूर्य के सामने लगभग 4 मिनट का समय लगता है इसलिए 30 डिग्री में 120 मिनट समय का अंतर आता है यानी भारत के पूर्वी सिरे और पश्चिमी सिरे के समय में 2 घंटे का अंतर है।
9. भारत की मुख्य भूमि का दक्षिणी सिरा कन्याकुमारी है जिसका अक्षांश 8 डिग्री 4 मिनट उत्तर अक्षांश है। इसका प्राचीन नाम केप कोमोरिन था।
10. भारत का दक्षिणतम बिंदु इंदिरा बिंदु है। इसका अक्षांश 6 डिग्री 45 मिनट उत्तर है। इसका प्राचीन नाम पिगमालियन पॉइंट था।