Skip to main content

Constitution Design (संविधान निर्माण) - Important One Liner Question

Q 1          संविधान किसे कहते हैं?

Ans. संविधान लिखित नियमों की ऐसी किताब है जिसे किसी देश में रहने वाले सभी लोग सामूहिक रूप से मानते हैं। संविधान सर्वोच्च कानून है जिससे किसी क्षेत्र में रहने वाले लोगों (जिन्हें नागरिक कहा जाता है) के बीच के आपसी संबंध तय होने के साथ-साथ लोगों और सरकार के बीच के संबंध भी तय होते हैं।

Q 2          दक्षिण अफ्रीका में गोरों के प्रभुत्त और रंगभेद के खिलाफ संघर्ष का नेतृत्व किसने किया?

Ans. नेल्सन मंडेला

Q 3          दक्षिण अफ्रीका की गोरों की सरकार ने नेल्सन मंडेला पर देशद्रोह का मुकदमा चला कर, उन्हें आजीवन कारावास की सजा देकर लगभग 28 वर्षों तक उन्हें दक्षिण अफ्रीका की किस सबसे भयावह जेल में कैद रखा गया था?

Ans. रोब्बेन द्वीप

Q 4          रंगभेद की राजनीति ने दक्षिण अफ्रीका के लोगों को उनकी चमड़ी के रंग के आधार पर कितने भागों में बाँट दिया था?

Ans. श्वेत और अश्वेत

Q 5          दक्षिण अफ्रीका के स्थानीय लोगों की चमड़ी का रंग काला होता है। आबादी में उनका हिस्सा कितना है जिन्हें 'अश्वेत' कहा जाता था?

Ans. तीन-चौथाई

Q 6          क्या दक्षिण अफ्रीका में अश्वेत लोगों को वोट का अधिकार था?

Ans. नहीं।

Q 7          'द लॉग वाक टू फ्रीडम' किसकी आत्मकथा है?

Ans. नेल्सन मंडेला

Q 8          दक्षिण अफ्रीका में कब भेदभाव वाले कानूनों को वापस ले लिया गया तथा राजनैतिक दलों पर लगा प्रतिबंध और मीडिया पर लगी पाबंदियाँ उठा ली गईं एवं 28 वर्ष तक जेल में कैद रखने के बाद नेल्सन मंडेला को आजाद कर दिया गया।

Ans. 26 अप्रैल 1994 की मध्य रात्रि को

Q 9          दक्षिण अफ्रीका गणराज्य में कब नया झंडा लहराया और यह दुनिया का एक नया लोकतांत्रिक देश बना?

Ans. 26 अप्रैल 1994 की मध्य रात्रि को

Q 10    नए दक्षिण अफ्रीका के पहले राष्ट्रपति कौन बने थे?

Ans. नेल्सन मंडेला

Q 11    डरबन समुद्र तट किस देश का भौगोलिक हिस्सा है?

Ans. दक्षिण अफ्रीका।

Q 12    वर्तमान में किस देश को इंद्रधनुषी देश कहा जाता है?

Ans. दक्षिण अफ्रीका।

Q 13    ANC का पूरा नाम लिखिए।

Ans. African National Congress (ANC)

Q 14    भारत के पहले ग्रह मंत्री, बारदोली किसान सत्याग्रह के नेता, भारतीय रियासतों के विलय में निर्णायक भूमिका निभाने वाले “भारत के लौह पुरुष” तथा भारत के पहले उप प्रधानमंत्री कौन हैं?
Ans.
वल्‍लभभाई झावरभाई पटेल।

Q 15    भारतीय संविधान निर्माण प्रारूप कमेटी की सदस्या, कवयित्री, लेखिका और कांग्रेस की अग्रणी महिला नेता एवं राजनैतिक कार्यकर्ता कौन थी, जो बाद में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल भी बनी?

Ans. सरोजिनी नायडू।

Q 16    भारतीय संविधान निर्माण प्रारूप कमेटी के किस सदस्य का जन्म सऊदी अरब में हुआ था, जो एक शिक्षाविद्‌, लेखक और धर्मशास्त्रों के ज्ञाता, अरबी भाषा के विद्वान, राष्ट्रीय आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले कांग्रेसी नेता, मुस्लिम अलगाववादी राजनीति के विरोधी तथा बाद में भारत के पहले शिक्षा मंत्री बने?

Ans. अबुल कलाम आज़ाद।

Q 17    भारतीय संविधान निर्माण प्रारूप कमेटी के कौन से सदस्य केंद्रीय मंत्रिमंडल में वित्त मंत्री बने?

Ans. टी.टी. कृष्णामचारी।

Q 18    भारतीय संविधान निर्माण प्रारूप कमेटी के कौन से सदस्य का जन्म बिहार राज्य में 1884 में हुआ, जो एक वकील, चंपारण सत्याग्रह के प्रमुख भागीदार, तीन बार कांग्रेस अध्यक्ष और संविधान सभा के अध्यक्ष तथा बाद में भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने?

Ans. डॉ. राजेंद्र प्रसाद।

Q 19     भारतीय संविधान निर्माण प्रारूप कमेटी के कौन से सदस्य का जन्म 1903 में झारखंड राज्य में हुआ, जो एक खिलाड़ी, शिक्षाविद्‌, भारतीय हॉकी टीम के पहले कप्तान, आदिवासी महासभा के संस्थापक अध्यक्ष तथा बाद में झारखंड पार्टी के संस्थापक भी रहे हैं?
Ans.
जयपाल सिंह।

Q 20     भारतीय संविधान निर्माण प्रारूप कमेटी के कौन से सदस्य का जन्म 1887 में बंगाल में हुआ, जो संविधान सभा के उपाध्यक्ष, प्रसिद्ध लेखक, शिक्षाविद्‌, कांग्रेसी नेता, ऑल इंडिया क्रिश्वियन कौंसिल और बंगाल विधानसभा के सदस्य तथा बाद में बंगाल के राज्यपाल भी रहे हैं?
Ans.
एच.सी. मुखर्जी।

Q 21    भारतीय संविधान निर्माण प्रारूप कमेटी के किस सदस्य का जन्म 1909 में आंध्रप्रदेश में हुआ, जो एक वकील, महिला मुक्ति कार्यकर्ता, आंध्र महिला सभा की संस्थापक, कांग्रेस की सक्रिय नेता तथा बाद में केंद्रीय समाज कल्याण बोर्ड की संस्थापक अध्यक्ष रही हैं?
Ans.
जी. दुर्गाबाई देशमुख।

Q 22    भारतीय संविधान निर्माण प्रारूप कमेटी के कौन से सदस्य का जन्म 1901 में हरियाणा में हुआ, जो एक सफल उद्यमी, पंजाब विधानसभा में पंथक अकाली पार्टी के नेता, संविधान सभा में कांग्रेस द्वारा मनोनीत सदस्य तथा बाद में केंद्रीय मंत्रिमंडल में रक्षा मंत्री भी रहे हैं?
Ans. बलदेव सिंह।

Q 23    भारतीय संविधान निर्माण प्रारूप कमेटी के कौन से सदस्य का जन्म 1887 में गुजरात में हुआ, जो एक वकील, इतिहासकार, भाषाविद्‌, गांधीवादी कांग्रेसी नेता, स्वतंत्र पार्टी के संस्थापक तथा बाद में केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री भी रहे हैं?
Ans.
कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी।

Q 24    भारतीय संविधान निर्माण प्रारूप कमेटी के कौन से सदस्य का जन्म 1901 में पश्चिम बंगाल में हुआ, जो एक शिक्षाविद्‌, वकील, हिंदू महासभा में सक्रिय सदस्य, अंतरिम सरकार में उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री तथा बाद में भारतीय जनसंघ के संस्थापक भी रहे हैं?
Ans.
श्यामा प्रसाद मुखर्जी।

Q 25    भारतीय संविधान निर्माण प्रारूप कमेटी के कौन से सदस्य का जन्म 1891 में मध्य प्रदेश में हुआ, जो प्रारूप कमेटी के अध्यक्ष, सामाजिक क्रांतिकारी चिंतक, जातिगत बँटवारे और भेदभाव के खिलाफ़ अग्रणी आंदोलनकारी, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के संस्थापक तथा बाद में स्वतंत्र भारत की पहली सरकार में कानून मंत्री भी रहे हैं?
Ans.
भीमराव रामजी अंबेडकर।

Q 26    भारतीय संविधान निर्माण प्रारूप कमेटी के कौन से सदस्य का जन्म 1889 में उत्तर प्रदेश में हुआ, जो एक वकील, कांग्रेस नेता, समाजवाद, लोकतंत्र और साम्राज्यवाद विरोध के पक्षधर, अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री तथा बाद में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री रहे हैं?
Ans. जवाहर लाल नेहरू।

Q 27    भारतीय संविधान निर्माण प्रारूप कमेटी के कौन से सदस्य का जन्म 1901 में पश्चिम बंगाल में हुआ, जो एक लेखक, संपादक, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता तथा बाद में पश्चिम बंगाल विधानसभा में सदस्य भी रहे हैं?
Ans.
सोमनाथ लाहिड़ी।

Q 28    वर्ष 1928 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे?

Ans. मोतीलाल नेहरू।

Q 29    वर्ष 1931 में काँग्रेस का अधिवेशन कहाँ हुआ था?

Ans. करांची

Q 30    किस कानून के प्रावधानों को भारतीय संविधान में पुरानी व्यवस्था से लगभग जस का तस अपना लिया गया?

Ans. 1935 का भारत सरकार अधिनियम।

Q 31    चुने गए जनप्रतिनिधियों की जो सभा संविधान नामक विशाल दस्तावेज़ को लिखने का काम करती है, उसे क्या कहते हैं?

Ans. संविधान सभा।

Q 32    भारतीय संविधान सभा के लिए चुनाव कब हुए थे?

Ans. जुलाई 1946 में।

Q 33    संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई थी?

Ans. दिसंबर 1946

Q 34    भारत कब आजाद हुआ और देश दो हिस्सों - भारत और पाकिस्तान में बँट गया?

Ans. 15 अगस्त 1947

Q 35    भारत – पाक विभाजन से संविधान सभा पर क्या प्रभाव पड़ा?

Ans. संविधान सभा भी दो हिस्सों में बँट गई - भारत की संविधान सभा और पाकिस्तान की संविधान सभा।

Q 36    भारतीय संविधान लिखने वाली संविधान सभा में कितने सदस्य थे?

Ans. 299 सदस्य

Q 37    भारतीय संविधान सभा ने संविधान निर्माण का अपना कार्य कब पूरा किया? अथवा भारत का संविधान कब तैयार हुआ?

Ans. 26 नवंबर 1949

Q 38    भारतीय संविधान को तैयार करने में कितना समय लगा ?

Ans. संविधान सभा ने भारत के संविधान को 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन में 26 नवम्बर 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया।

Q 39    भारतीय संविधान कब से लागू हुआ?

Ans. 26 जनवरी 1950

Q 40    26 जनवरी 1950 के दिन की याद में हम हर साल 26 जनवरी को कौन – सा दिवस मनाते हैं?

Ans. गणतंत्र दिवस।

Q 41    सार्वभौम वयस्क मताधिकार (Universal adult franchise) क्या है?

Ans. 18 वर्ष व इससे अधिक आयु के सभी नागरिकों को वोट का अधिकार।

Q 42    आपमें से कुछ को भारतीय संविधान निर्माताओं की सूची में एक बड़ा नाम न होने पर हैरानी हुई होगी, जो संविधान सभा के सदस्य नहीं थे। लेकिन संविधान सभा के अनेक सदस्य उनके विचारों के अनुयायी थे और वे खुद भारतीय स्वाधीनता संग्राम के लीडर माने जाते हैं। वे कौन थे?

Ans. महात्मा गांधी

Q 43    1931 में प्रकाशित यंग इंडिया' पत्रिका (अंग्रेजी भाषा का साप्ताहिक समाचार पत्र) किसने लिखी?

Ans. महात्मा गांधी

Q 44    ‘एक व्यक्ति एक वोट' के सिद्धांत पर किस देश का संविधान लिखा गया?

Ans. दक्षिण अफ्रीका।

Q 45    15 अगस्त 1947 की मध्य रात्रि के समय संविधान सभा में प्रसिद्ध भाषण किसने दिया था?

Ans. जवाहर लाल नेहरू

Q 46    ‘नियति के साथ साक्षात्कार’ (tryst with destiny) किसका कथन है?

Ans. जवाहर लाल नेहरू का।

Q 47    संविधान का वह पहला कथन जिसमें कोई देश अपने संविधान के बुनियादी मूल्यों और अवधारणाओं को स्पष्ट ढंग से कहता है, उसे क्या कहते हैं?

Ans. संविधान की प्रस्तावना या उद्देशिका

Q 48    भारतीय संविधान में प्रस्तावना की प्रेरणा किस देश के संविधान से ली गई है?

Ans. अमेरिकी संविधान की प्रस्तावना से।

Q 49    भारतीय संविधान की प्रस्तावना में सबसे पहली पंक्ति के शुरुआती शब्द कौन – से हैं?
Ans. हम, भारत के लोग, भारत को...

Q 50    भारतीय संविधान की प्रस्तावना में क्या लिखा गया है?

Ans. हम, भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी,
पंथ-निरपेक्ष* लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता,
प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर, 1949 ई. (मिति मार्गशीर्ष शुक्ला सप्तमी, संवत् दो हजार छह विक्रमी) को एतद्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।

Q 51    भारतीय संविधान की उद्देशिका में समाजवादी' और पंथ-निरपेक्ष' शब्दों को कब जोड़ा गया?

Ans. 42वें संविधान संशोधन द्वारा 1976 में।

Q 52    दक्षिण अफ्रीका की सरकार की 1948 से 1989 के बीच काले लोगों के साथ नस्‍्ली-अलगाव और खराब व्यवहार करने वाली शासन व्यवस्था को क्या कहते हैं?

Ans. रंगभेद

Q 53    किसी देश की सर्वोच्च विधायी संस्था द्वारा उस देश के संविधान में किया जाने वाला बदलाव क्या कहलाता है?

Ans. संविधान संशोधन

Q 54    जनप्रतिनिधियों की वह सभा जो संविधान लिखने का काम करती है, क्या कहलाती है?

Ans. संविधान सभा

Q 55    किसी कानूनी दस्तावेज़ का प्रारंभिक रूप क्या कहलाता है?

Ans. प्रारूप

Q 56    किसी सोच और काम को दिशा देने वाले सबसे बुनियादी विचार क्या कहलाते हैं?

Ans. दर्शन

Q 57    देश की सरकार को उखाड़ फेंकने की कोशिश करने का अपराध क्या कहलाता है?

Ans. देशद्रोह

Q 58    संविधान के मसौदे पर खंड दर खंड कई दौर की गहन चर्चा हुई। दो हजार से अधिक संशोधनों पर विचार किया गया। सदस्यों ने तीन वर्षों में 114 दिनों तक विचार-विमर्श किया। संविधान सभा में प्रस्तुत प्रत्येक दस्तावेज़ और बोले गए प्रत्येक शब्द को रिकॉर्ड और संरक्षित किया गया है। इन्हें क्या कहा जाता है?

Ans. 'संविधान सभा वाद-विवाद'

Q 59    वर्तमान में भारतीय संविधान में कुल कितने अनुच्छेद, भाग और अनुसूचियां हैं?

Ans. वर्तमान में भारतीय संविधान में कुल 395 अनुच्छेद 25 भाग और 12 अनुसूचियां हैं।

Q 60    भारतीय संविधान की मुख्य विशेषताएं क्या हैं?

Ans. दुनिया का सबसे विस्तृत लिखित संविधान, लचीला एवं कठोर, संघात्मकता और एकात्मकता का मिश्रण, एकल नागरिकता, संसदीय व्यवस्था, संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न राज्य, स्वतंत्र न्यायपालिका का प्रावधान, संविधान की सर्वोच्चता, राज्याध्यक्ष का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से,  संसदीय संप्रभुता और पंथनिरपेक्ष राज्य का प्रावधान, मौलिक कर्तव्य, नीति निर्देशक तत्व और कल्याणकारी राज्य की स्थापना करने के लिए संकल्पित है।

Q 61    किस देश के संविधान को अलिखित संविधान कहा जाता है?

Ans. ब्रिटेन के संविधान को।

Q 62    भारतीय संविधान के स्रोत (Sources of Indian Constitution) क्या हैं?

Ans.

ü  संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका के संविधान से मौलिक अधिकार,.राज्‍य की कार्यपालिका के प्रमुख तथा सशस्‍त्र सेनाओं के सर्वोच्‍च कमांडर के रूप में राष्‍ट्रपति के होने का प्रावधान, उपराष्‍ट्रपति, न्‍यायिक पुनरावलोकन, संविधान की सर्वोच्‍चता, न्‍यायपालिका की स्‍वतंत्रता, निर्वाचित राष्‍ट्रपति एवं उस पर महाभियोग, उच्‍चतम एवं उच्‍च न्‍यायालयों के न्‍यायाधीशों को हटाने की विधि एवं वित्‍तीय आपात

ü  ब्रिटेन के संविधान से संसदात्‍मक शासन-प्रणाली, एकल नागरिकता, विधि-निर्माण प्रक्रिया, मंत्रियों के उत्‍तरदायित्‍व वाली संसदीय प्रणाली, न्यायालय में रिट (Writ) संबंधी प्रावधान

ü  आयरलैंड के संविधान से नीति निदेशक सिद्धांत, राष्‍ट्रपति के निर्वाचक मंडल की व्‍यवस्‍था, राष्‍ट्रपति द्वारा राज्‍य सभा में साहित्‍य, कला, विज्ञान तथा समाज-सेवा इत्‍यादि के क्षेत्र में ख्‍याति प्राप्‍त व्‍यक्तियों का मनोनयन

ü  आस्‍ट्रेलिया के संविधान से प्रस्‍तावना की भाषा, समवर्ती सूची का प्रावधान, केन्‍द्र एवं राज्‍य के बीच संबंध तथा शक्तियों का विभाजन, संसदीय विशेषाधिकार

ü  जर्मनी के संविधान से आपातकाल संबंधित प्रावधान (आपातकाल के समय मौलिक अधिकारों पर प्रतिबंध लगाना संबंधित प्रावधान)

ü  कनाडा के संविधान से संघात्‍मक विशेषताएँ, अवशिष्‍ट शक्तियाँ केंद्र के द्वारा पास होना, केंद्र द्वारा राज्‍य के राज्‍यपालों की नियुक्ति, उच्‍चतम न्‍यायालय का परामर्शी न्‍याय निर्णयन, राज्‍य सभा के सदस्‍यों का निर्वाचन

ü  दक्षिण अफ्रीका के संविधान से संविधान संशोधन की प्रक्रिया का प्रावधान, राज्यसभा सदस्यों के चुनाव संबंधी प्रावधान

ü  सोवियत संघ (रूस) के संविधान से मौलिक कर्तव्‍यों का प्रावधान, योजना आयोग, सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय संबंधित प्रावधान

ü  जापान के संविधान से विधि द्वारा स्‍थापित प्रक्रिया

ü  स्विट्जरलैण्‍ड के संविधान से संविधान की सामाजिक नीतियों के संदर्भ में निदेशक तत्‍वों का उपबंध

ü  फ्रांस के संविधान से गणतांत्रिक व्‍यवस्‍था, अध्‍यादेश नियम, विनियम आदेश, प्रस्‍तावना में स्‍वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्श

Note - भारतीय संविधान को उधार का थैला भी कहा जाता है।

CLICK HERE FOR ENGLISH MEDIUM