Skip to main content

28 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1612 – गैलीलियो ने नेप्च्यून ग्रह को देखा और इसे स्थिर तारे की संज्ञा दी।
1767 - किंग ताकसिन थाईलैंड के राजा बने तथा उन्होंने थोनबुरी को अपनी राजधानी बनाया।
1836 - स्पेन ने मेक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता दी। 
1846 – आईओवा 29वां अमेरिकी प्रांत बना।
1885 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन बंबई में हुआ ,जिसमें 72 प्रतिनिधि शामिल हुए।
1895 – सिनेमा के इतिहास में पहली बार किसी कहानी को फ़िल्म का रूप दिया गया। यह फ़िल्म फ्रांस के अविष्कारक लूमीर बंधुओं ने बनाई जिन्हें फ़िल्म जगत का जनक कहा जाता है।
1896- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में पहली बार बन्दे मातरम् गाया गया।
1906 - दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर ने अपना दूसरा उदारवादी संविधान अंगीकार किया।
1926- इंपिरियल एयरवेज ने भारत और इंग्लैंड के बीच यात्री और डाक सेवा शुरू की।
1928- कोलकाता में पहली बार बोलती फ़िल्म मेलोडी ऑफ लव प्रदर्शित हुई।
1942 - रॉबर्ट सुलिवन पहले पायलट बने , जिन्होंने अटलांटिक महासागर के ऊपर एक सौ बार उड़ानें भरी।
1949 - केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सी॰आर॰पी॰एफ॰)  क्राउन प्रतिनिधि पुलिस के रूप में 27 जुलाई 1939 को अस्तित्व में आया था परन्तु भारतीय स्वतंत्रता के बाद यह 28 दिसंबर 1949 को सीआरपीएफ अधिनियम के लागू होने पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल बन गया।
1950 - द पीक डिस्ट्रिक्ट ब्रिटेन का पहला राष्ट्रीय पार्क बना।
1983 – भारत के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मद्रास टेस्ट में अपना 30 वां शतक जड़कर महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमेन का रिकॉर्ड तोड़ा था।
1984 - श्री राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में जीत मिली।
1995 - पोलैंड के अन्वेषक मारके कार्मिस्की एक ही वर्ष में उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुवों पर झंडा फहराने वाले पहले व्यक्ति बने।
2003 - इस्रायल ने कज़ाकिस्तान के बैंकानूर अंतरिक्ष स्टेशन से दूसरा वाणिज्य उपग्रह छोड़ा।
2013 - आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनायी।
2019 - रूस ने नई हाइपरसोनिक मिसाइल प्रणाली एवनगार्ड विकसित की।
2019 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा समय तक रहने वाली महिला बन गई ।
2020 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर भारत की पहली बिना ड्राइवर के चलने वाली मेट्रो ट्रेन के परिचालन का उद्घाटन किया।
2020 - भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को आईसीसी ने ‘दशक का सबसे बेहतरीन पुरुष’खिलाड़ी चुना।
2021 - सूडान के पश्चिमी कोर्डोफन प्रांत में सोने की खदान धंसने से लगभग 38 लोगों की मौत व कई घायल हुए।
2022 - आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में भगदड़ से 8 लोगों की मौत व 10 घायल हुए।
2022 - नेपाल में दो बार तेज भूकंप के झटके आए, 4.7 और 5.3 रही तीव्रता।
 
*28 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1900 - गजानन त्र्यंबक माडखोलकर - मराठी उपन्यासकार, आलोचक तथा पत्रकार थे।
1932 – धीरुभाई अम्बानी - बिजनेस जगत के दिग्गज रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक।
1932 - नेरेला वेणु माधव - भारतीय मिमिक्री कलाकार थे।
1937 - रतन टाटा, भारतीय उद्योगपति।
1952 - अरुण जेटली, भारतीय राजनेता।

*28 दिसंबर को हुए निधन👉*

1668 - मराठा शासक शिवाजी के पुत्र संभाजी की मुग़ल शासक औरंगजेब द्वारा कैद करके यातना देने के कारण मौत हो गयी।
1940 - सुन्दरलाल शर्मा - बहुमुखी प्रतिभा के धनी, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत तथा छत्तीसगढ़ राज्य में जन जागरणकर्ता थे।
1940 - ए के एंटोनी - भारत के पूर्व रक्षा मंत्री।
1972 - चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक ।
1974 - हीरा लाल शास्त्री - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री।
1977 - सुमित्रानंदन पंत, हिन्दी कवि
2008- अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि और साहित्यकार प्रो. सुरेश वात्स्यायन का निधन हो गया।
2016 - सुन्दरलाल पटवा - एक भारतीय राजनेता थे जो दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। 
2019 - दूरदर्शन के पूर्व महानिदेशक शिव शर्मा का निधन।


*28 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्री रत्न टाटा जन्म दिवस।
🔅 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस  स्थापना दिवस (139वां)।
🔅 केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दिवस (28 दिसंबर 1949 अनुसार)।