Skip to main content

भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची - पद से हटे तो होर्डिंग के फोटो ऐसे गायब होते हैं, जैसे गधे के सिर से सींग

ये समाज का दस्तूर कहिए या रिवाज - मानव समाज में कहा जाता है कि चढ़ते सूरज को लोग सलाम करते हैं, डूबते हुए को नहीं। 
इसी प्रकार कहा जाता है कि मनुष्य को किसी भी पद पर रहते हुए अपने नैतिक गुणों को नहीं त्यागना चाहिए, क्योंकि पद से हटने या रिटायरमैंट के बाद सबका हाल फ्यूज बल्ब के समान हो जाता है। 

ऐसा ही ज्वलंत उदाहरण आया है मध्य प्रदेश से, यहाँ 2023 के आखिरी Quarter में हुए चुनावों और आए चुनाव नतीजों में पुन: BJP सत्ता में आई। लेकिन कहते हैं कि समय बड़ा बलवान है, वो कब किसी को किस पद पर पहुँचा दे और न जाने कब किसको पद से वंचित भी कर दे। जैसे - शिवराज सिंह चौहान, जो लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे, लेकिन उनके राजनैतिक दल ने उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा कर किसी मोहन यादव को वहाँ का मुख्यमंत्री बना दिया। 

अब शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि "यहां कई लोग ऐसे भी हैं जो रंग देखते हैं। मुख्यमंत्री है तो भाई साहब, आपके चरण तो कमल के समान हैं, कर कमल हो जाते हैं। पद से हटे तो होर्डिंग के फोटो ऐसे गायब होते हैं, जैसे गधे के सिर से सींग।" राजनीति को पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि "ये मजेदार क्षेत्र है।" 
You Can Also Know 
11 दिसंबर, 2023 को मध्य प्रदेश के विधायक दल की बैठक में मोहन यादव को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया। इसके साथ ही जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को डिप्टी सीएम बनाया गया। नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया। 13 दिसंबर, 2023 को छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को नया मुख्यमंत्री चुना गया। 15 दिसंबर, 2023 को राजस्थान में भजन लाल शर्मा को नया मुख्यमंत्री चुना गया। 

भारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूची



Search Me Online Using Keywords: - #Abhimanyusir #AbhimanyuDahiya #UltimateGeography Abhimanyu Sir Abhimanyu Dahiya Ultimate Geography