Skip to main content

Class 11 Geography Previous Year Annual Paper 2023

Class 11 Geography Annual Paper March 2023

Time - 3 Hrs. GENERAL INSTRUCTIONS MM. 70

i. Question paper is divided into 4 sections A, B, C & D

ii. In section A question number 1 to 17 are MCQ type questions.

iii. In section B question number 18-23 are SA type questions (80-100 words). Question 18 & 19 are Source based questions.

iv. In section C question number 24 to 28 are Long Answer based questions (120-150 words).

v. In section D question number 29 & 30 are Map based questions having 5 sub parts.

SECTION A There are 17 questions in this section. All are mandatory.

1) GEOGRAPHY शब्द का पहली बार प्रयोग किसे विद्वान् ने किया था ? (1)

(a) फ्रेडरिक रेटजेल (Friedrich Ratzel)

(b) कुमारी एलन चर्चिल सेम्पल (Ellen Churchill Semple)

(c) पाल विडाल डी ला ब्लांश (Vidal De La Blanche)

(d) इरेस्थानिज (Eratosthenes)

2) निम्नलिखित में से कौन – सा कथन सही है? (1)

(a) भूपर्पटी में निकिल व लोहे की अधिकता मिलती है।

(b) मैंटल की गहराई लगभग 70 किलोमीटर तक है।

(c) क्रोड का विस्तार 2900 किलोमीटर तक पाया जाता है।

(d) भूपटल और ऊपरी मैंटल को स्थलमंडल कहा जाता है।

3) निम्नलिखित में से भीतरी ग्रह कौन – से हैं ? (1)

(a) पृथ्वी व सूर्य के बीच पाए जाने वाले ग्रह

(b) सूर्य व छुद्र ग्रहों की पट्टी के बीच पाए जाने वाले ग्रह

(c) वे ग्रह जो गैसीय हैं।

(d) बिना उपग्रह वाले ग्रह

4) एक गहरी घाटी जिसकी विशेषता सीढ़ीनुमा खड़े ढाल होते हैं; किस नाम से जानी जाती है: (1)

(a) U आकार की घाटी

(b) अंधी घाटी

(c) गॉर्ज

(d) कैनियन

5) निम्नलिखित में से कौन – सी गैस वायुमंडल में सबसे अधिक मात्रा में मौजूद है ? (1)

(a) ऑक्सीजन

(b) आर्गन

(c) नाइट्रोजन

(d) कार्बन डाईऑक्साइड

6) निम्नलिखित में से किस शहर में दिन ज्यादा लंबा होता है ? (1)

(a) तिरुवनंतपुरम

(b) हैदराबाद

(c) चंडीगढ़

(d) नागपुर

7) निम्नलिखित में से कौन – सा असंगत है ? (1)

(a) हिन्द महासागर – भारत

(b) प्रशांत महासागर – चिली

(c) आर्कटिक महासागर – ऑस्ट्रेलिया

(d) अटलांटिक महासागर – पूर्वी अमेरिका

8) निम्नलिखित देशों की अवस्थिति का पश्चिम से पूर्व की ओर सही क्रम कौन – सा है ? (1)

8)(a) फ्रांस – ईरान – भारत – म्यांमार

(b) चीन – भारत – ईरान – मिस्र

(c) बांग्लादेश – पाकिस्तान – चीन – म्यांमार

(d) फ्रांस – पाकिस्तान – भारत – मिस्र

9) करेवा भूआकृति कहाँ पाई जाती है ? (1)

(a) उत्तरी – पूर्वी हिमालय

(b) पूर्वी हिमालय

(c) हिमाचल – उत्तराखंड हिमालय

(d) कश्मीर हिमालय

10) जाड़े के आरंभ में तमिलनाडु के तटीय प्रदेशों में वर्षा किस कारण होती है ? (1)

(a) दक्षिण – पश्चिम मानसून

(b) उत्तर – पूर्वी मानसून

(c) शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवात

(d) स्थानीय वायु परिसंचरण

11) कर्क रेखा के संदर्भ में पश्चिम से पूर्व की ओर दिए गए राज्यों का सही क्रम कौन – सा है ? (1)

(i) राजस्थान

(ii) गुजरात

(iii) त्रिपुरा

(iv) मिजोरम

a. (i) - (ii) - (iii) - (iv)

b. (ii) - (i) - (iii) - (iv)

c. (i) - (ii) - (iv) - (iii)

d. (ii) - (i) - (iv) - (iii)

12) निम्नलिखित कथनों को ध्यान से देखें और दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर जा चयन कीजिए: (1)

I. 26 दिसंबर 2004 को हिन्द महासागर में विनाशकारी सुनामी उत्पन्न हुई थी।

II. भूगर्भीक प्लेटों के संचलन से कभी – कभी विनाशकारी भूकंप आते हैं, जिनके परिणाम भी विनाशकारी होते हैं।

विकल्प

a. केवल कथन I सही है।

b. दोनों कथन सही हैं और कथन II, कथन I की सही व्याख्या है।

c. केवल कथन II सही है।

d. दोनों कथन I और II गलत हैं।

13) अभिकथन: उत्तर भारत का विशाल मैदान एक उपजाऊ मैदान है। (1)

कारण: भारत का मैदानी भाग सिंधु, गंगा और ब्रह्यपुत्र नदियों द्वारा लाए गए जलोढ़ निक्षेप से बना है।

विकल्प:

(a) केवल कथन ही सही है।

(b) केवल कारण सही है।

(c) दोनों कथन सही हैं। कथन II कथन I की सही व्याख्या है।

(d) दोनों सही हैं लेकिन एक दूसरे से संबंधित नहीं हैं।

14) अभिकथन: कोसी नदी ‘बिहार का शोक’ के नाम से कुख्यात है। (1)

कारण: नेपाल के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण नदी के मैदानी भाग में अवसाद जमा होने के कारण नदी मार्ग अवरुद्ध हो जाता है।

विकल्प:

(a) केवल कथन ही सही है।

(b) केवल कारण सही है।

(c) दोनों कथन सही हैं। कथन II कथन I की सही व्याख्या है।

(d) दोनों सही हैं लेकिन एक दूसरे से संबंधित नहीं हैं।

Read the following case study and answer question no 15 to 17.

गर्मियों में पश्चिमी राजस्थान में तापक्रम कई बार 55 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, जबकि सर्दियों में लेह के आसपास तापमान शून्य से 45 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। राजस्थान के चुरू जिले में जून के महीने के किसी एक दिन का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो जाता है, जबकि उसी दिन तवांग (अरुणाचल प्रदेश) में पारा मुश्किल से 19 डिग्री सेल्सियस को छूता है। दिसंबर की रात में, द्रास (लद्दाख) में तापमान शून्य से 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर सकता है, जबकि उसी रात तिरुवनंतपुरम या चेन्नई में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस या 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाता है। ये उदाहरण इस बात की पुष्टि करते हैं कि भारत में एक स्थान से दूसरे स्थान पर और एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में तापमान में ऋतुवत बदलाव होते हैं। इतना ही नहीं, यदि हम केवल एक ही स्थान को लेते हैं और केवल एक दिन के तापमान को रिकॉर्ड करते हैं, तो विभिन्नताएं कम प्रभावशाली प्रतीत नहीं होती हैं। उदाहरण के लिए केरल और अंडमान द्वीप समूह में, दिन और रात के तापमान में मुश्किल से सात या आठ डिग्री सेल्सियस का अंतर हो सकता है। लेकिन थार के मरुस्थल में यदि दिन का तापमान 50°C के आसपास रहता है, तो रात में यह 15° C से 20°C तक गिर सकता है।

15) भारत का सबसे ठंडा स्थान कौन – सा है ? (1)

(a) तवांग

(b) चुरू

(c) द्रास

(d) लेह

16) भारत में किस स्थान पर सर्वाधिक तापांतर मिलता है ? (1)

(a) राजस्थान

(b) लद्दाख

(c) अरुणाचल प्रदेश

(d) केरल

17) भारत के किस भाग में जलवायु में मिलने वाली वार्षिक विविधताएं सबसे कम हैं ? (1)

(a) हिमालय क्षेत्र

(b) उत्तर भारतीय मैदान

(c) थार मरुस्थल

(d) प्रायद्वीपीय भारत

SECTION B Question numbers 18-23 are SA type questions. Question 18 & 19 are Source based questions.

18) दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (3)

हमारे सौरमंडल में आठ ग्रह हैं। निहारिका को हमारे सौरमंडल का जनक माना जाता है, उसके ध्वस्त होने व क्रोड के बनने की शुरूआत लगभग 5 से 5.6 अरब वर्ष पहले हुई और ग्रहों का निर्माण लगभग 4.6 से 4.56 अरब वर्षों पहले हुआ। हमारे सौरमंडल में सूर्य (तारा), 8 ग्रह, 63 चंद्रमा, लाखों छोटे पिंड जैसे - क्षुद्रग्रह (ग्रहों के टुकड़े) (Asteroids) और धूमकेतु (Comets) एवं बृहत मात्रा में धूल-कण और गैसें हैं। इन आठ ग्रहों में बुध, शुक्र, पृथ्वी व मंगल को आतंरिक ग्रह (Inner Planets) कहा जाता है, क्योंकि ये सूर्य और क्षुद्रग्रहों की पट्टी के बीच स्थित हैं। पहले चार ग्रह पार्थिव (Terrestrial) ग्रह भी कहे जाते हैं, क्योंकि ये पृथ्वी की भांति शैलों व धातुओं से बने हैं। इनका घनत्व अधिक है। अन्य चार ग्रह विशाल ग्रह या जोवियन (Jovian) ग्रह कहलाते हैं। जोवियन का अर्थ है बृहस्पति की तरह। इनमें से ज्यादातर की पार्थिव ग्रहों की तुलना में बहुत बड़े हैं और इन पर हीलियम और हाइड्रोजन से बना वायुमंडल मिलता है।

1) पृथ्वी की आयु कितने वर्ष है?

2) कौन – से ग्रह हल्के और कौन – से ग्रह भारी ग्रह हैं ?

3) भीतरी ग्रह, पार्थिव ग्रह क्यों कहलाते हैं ?

19) दिए गए मानचित्र को देखें और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें: (3)

1) प्रशांत महासागर के चारों ओर मिलने वाले भूकंपीय व ज्वालामुखी क्षेत्र को किस नाम से जाना जाता है?

2) चित्र में दर्शाए गए किसी एक ज्वालामुखी का नाम लिखिए।

3) भारत का कौन – सा एक क्षेत्र गंभीर भूकंपीय क्षेत्र है?

20) जैव विविधता के विभिन्न स्तर क्या हैं ? जैव विविधता के तप्त स्थल किसे कहते हैं ? OR खाद्य जाल से आप क्या समझते हैं ? उदाहरण सहित वर्णन कीजिए। (3)

21) भारत की लंबी तटरेखा के क्या प्रभाव हैं ? (3)

22) पश्चिमी तटीय मैदान पर कोई डेल्टा क्यों नहीं है ? OR भारत में नदियों को आपस में जोड़ने के सामाजिक – आर्थिक लाभ क्या हैं ? (3)

23) अंत: उष्ण कटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र क्या है ? (3)

SECTION C Question numbers 24 to 28 are Long Answer based questions.

24) महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत क्या है ? इसके पक्ष में दिए गए प्रमाणों का वर्णन कीजिए। (5)

25) पवन द्वारा निर्मित स्थलरूपों का वर्णन कीजिए। (5)

26) पवनों की दिशा व वेग को प्रभावित करने वाले कारकों की विवेचना कीजिए। OR जल चक्र के विभिन्न तत्व किस प्रकार अंतर – संबंधित हैं ? चित्र सहित वर्णन कीजिए। (5)

27) यदि आप बद्रीनाथ से सुंदर वन डेल्टा तक गंगा नदी के साथ – साथ चलते हैं तो आपके रास्ते में कौन – सी मुख्य स्थलाकृतियाँ आएंगी। (5)

28) उत्तर भारत की नदियों की महत्वपूर्ण विशेषताएं क्या हैं ? ये प्रायद्वीपीय नदियों से किस प्रकार भिन्न हैं ? OR भारत में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों की पहचान करें और इस आपदा के निवारण के कुछ उपाय बताएं। (5)

SECTION D Question numbers 29 & 30 are Map based questions having 5 sub-parts each.

29) विश्व के दिए गए भौतिक मानचित्र में निम्नलिखित सात लक्षण दर्शाए गए हैं। इनमें से किन्हीं पाँच लक्षणों को पहचानिए और प्रत्येक लक्षण के पास बनी रेखाओं पर उनके सही नाम लिखिए। (5)

A विश्व का सबसे बड़ा महासागर

B एक जलधारा

C सबसे छोटा महाद्वीप

D जनवरी माह में उच्च वायुदाब का एक महाद्वीपीय क्षेत्र

E जैव विविधता का एक तप्त स्थल

F अफ्रीका के उत्तर में स्थित जल क्षेत्र का नाम

G एक महाद्वीपीय प्लेट सीमा

30) दिए गए भारत के भौतिक मानचित्र पर, निम्नलिखित में से किन्हीं पांच को उपयुक्त प्रतीकों के साथ खोजें और लेबल करें: (5)

A भारत का सबसे बड़ा राज्य

B हिन्द महासागर

C अरावली पर्वत

D गोदावरी नदी

E भारत का 250 सेमी. से अधिक वार्षिक वर्षा का कोई एक क्षेत्र

F नीलगिरि बायोस्पीयर रिजर्व 

G उष्णकटिबंधीय चक्रवात संभावित एक क्षेत्र

Search Me Online Using Keywords: - #Abhimanyusir #AbhimanyuDahiya #UltimateGeography Abhimanyu Sir Abhimanyu Dahiya Ultimate Geography