NCERT अभ्यास प्रश्नोंत्तर
Q 1
नीचे दिए गए चार विकल्पों में से उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए
:
i.
निम्नलिखित मे से कौन – सा अक्षांशीय विस्तार भारत की
सम्पूर्ण भूमि के विस्तार के संदर्भ में प्रासंगिक है?
(क) 8°41’ उ. से 35°7’ उ.
(ख) 8°4’ उ. से 35°6’ उ.
(ग) 8°4’ उ. से 37°6’ उ.
(घ) 6°45’ उ. से 37°6’ उ.
Ans. (ग) 8°4’ उ. से 37°6’ उ.
ii.
निम्नलिखित में से किस देश की भारत के साथ सबसे लंबी स्थलीय
सीमा है?
(क) बांग्लादेश
(ख) पाकिस्तान
(ग) चीन
(घ) म्यांमार
Ans. (क) बांग्लादेश (4096
किलोमीटर लंबी)
iii.
निम्नलिखित में से कौन – सा देश क्षेत्रफल में भारत से बड़ा
है?
(क) चीन
(ख) फ्रांस
(ग) मिस्र
(घ) ईरान
Ans. (क) चीन (क्षेत्रफल:
9,598,094 वर्ग कि.मी, लगभग तीन गुणा बड़ा)
iv.
निम्नलिखित याम्योत्तर में से कौन – सा भारत का मानक
याम्योत्तर है?
(क) 69°30’ पूर्व
(ख) 75°30’ पूर्व
(ग) 82°30’ पूर्व
(घ) 90°30’ पूर्व
Ans. (ग) 82°30’ पूर्व (82½°E देशांतर रेखा या याम्योत्तर)
v.
अगर आप एक सीधी रेखा में राजस्थान से नागालैंड की यात्रा करें
तो निम्नलिखित नदियों में से किस एक नदी को आप पार नहीं करेंगे ?
(क) यमुना
(ख) सिंधु
(ग) ब्रह्मपुत्र
(घ) गंगा
Ans. (ख) सिंधु
Q 2
निम्नलिखित प्रश्नों का लगभग 30 शब्दों में उत्तर दें:
(i)
क्या भारत को एक से अधिक मानक समय की आवश्यकता है? यदि हाँ,
तो आप ऐसा क्यों सोचते हैं?
Ans. भारत एक विशाल देश है जिसका विस्तार
पूर्व अरुणाचल प्रदेश से लेकर पश्चिम में सौराष्ट्र तक है, लेकिन विशाल भौगोलिक क्षेत्र के भारत में एक
ही टाइम ज़ोन (time zone) है। भारत के विशाल (लगभग 30°) देशांतरीय विस्तार को देखते हुए भारत में दो अलग-अलग टाइम ज़ोन बाँटा
जाना चाहिए। जिससे पूर्वोत्तर भारत में ऑफिस समय में बदलाव से करोड़ों रुपए की
बिजली बचाई जा सकती है। लेकिन इससे देश में अनेक प्रकार की व्यावहारिक कठिनाइयाँ
सामने आ सकती हैं, जैसे – वायुयानों और रेलगाड़ियों का टाइम टेबल कैसे निर्धारित
होगा, रेडियो और टीवी के कार्यक्रमों के प्रसारण समय को निर्धारित करने में भी
दिक्कत आएंगी।
(ii)
भारत की लंबी तट रेखा के क्या प्रभाव हैं?
Ans. भारत की तट रेखा की कुल लंबाई 7517
किलोमीटर है, जबकि मुख्य तटीय रेखा लगभग 6100 किलोमीटर लंबी है। भारत की लंबी तट
रेखा के भारत को निम्नलिखित लाभ हैं :
a)
प्राकृतिक
सीमा
b)
जलवायु
पर प्रभाव
c)
वर्षा
में योगदान
d)
मत्स्य
पालन
e)
सामरिक
(नौसेना के लिए) दृष्टि से लाभप्रद
f)
समुद्री
यातायात के अनुकूल
g)
प्राकृतिक
बंदरगाह
h)
लैगून
झीलें, जैसे – चिल्का झील – उड़ीसा, (भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील)
i)
प्राकृतिक
बीच (पुलिन) जैसे – मरीना बीच (चेन्नई)
j)
पेट्रोलियम,
प्राकृतिक गैस और परमाणु ऊर्जा आदि खनिजों का स्रोत, जैसे – खंभात की खाड़ी तेल
क्षेत्र, केरल के तटीय मोनोजाइट रेत से थोरियम, यूरेनियम आदि का मिलना।
k)
पर्यटन
का केंद्र
l)
नदियों
के डेल्टाई प्रदेश, कृषि और उपजाऊ मृदा के क्षेत्र
(iii) भारत का देशांतरीय फैलाव इसके लिए
किस प्रकार लाभप्रद है?
Ans. भारत का देशांतरीय विस्तार 68°7’ पूर्व से 97°25’
पूर्व के बीच, लगभग 30° देशांतर तक विस्तृत है। पश्चिम से
पूर्व की ओर बड़े देशांतरीय विस्तार के कारण भारत के पूर्वी सिरे अरुणाचल प्रदेश (97°25’ पूर्व) में सूर्योदय पहले उदय होता है, जबकि भारत के पश्चिमी सिरे
सौराष्ट्र (गुजरात) (68°7’ पूर्व) में सूर्योदय लगभग उसके दो
घंटे बाद होता है। इस प्रकार भारत के पूर्वी सिरे और पश्चिमी सिरे के स्थानीय समय
में लगभग दो घंटे का अंतर होता है।
अधिक
देशांतरीय फैलाव के कारण पूर्वोत्तर में सदाबहार वर्षा वन मिलते हैं। गंगा के
मैदान में जलवायु अनुकूल मिलती है, जबकि पश्चिमी भाग में मरुस्थलीय भूभाग मिलता
है। जिनकी भौतिक विशेषताओं के अनुसार वनस्पति, जलवायु और जीव – जंतुओं में विविधता
मिलती है। साथ ही साथ इस सभी क्षेत्रों में सांस्कृतिक विविधता भी स्पष्ट देखने को
मिलती है।
(iv)
जबकि पूर्व में, उदाहरण: नागालैंड में, सूर्य पहले उदय होता
है और पहले ही अस्त होता है, फिर कोहिमा और नई दिल्ली में घड़ियाँ एक ही समय क्यों
दिखाती हैं?
Ans. भारत का देशांतरीय विस्तार 68°7’ पूर्व से 97°25’
पूर्व के बीच, लगभग 30° देशांतर तक विस्तृत है। पृथ्वी के
पश्चिम से पूर्व की ओर घूमने तथा बड़े देशांतरीय विस्तार के कारण भारत के पूर्वी
सिरे अरुणाचल प्रदेश (97°25’ पूर्व) में सूर्योदय पहले उदय
होता है, जबकि भारत के पश्चिमी सिरे सौराष्ट्र (गुजरात) (68°7’ पूर्व) में सूर्योदय लगभग उसके दो घंटे बाद होता है। इस प्रकार भारत के
पूर्वी सिरे और पश्चिमी सिरे के स्थानीय समय में लगभग दो घंटे का अंतर होता है।
अर्थात 97°25’ पूर्व - 68°7’ पूर्व =
लगभग 30° X 4 मिनट = 120 मिनट अर्थात 2
घंटे। (Note - पृथ्वी
सूर्य के सामने 1° घूमने में लगभग 4 मिनट का समय लेती है)
🌐 Visit Our Blog:
https://abhimanyusir.blogspot.com/
Search Me On Google Using Keywords: - #Abhimanyusir #AbhimanyuDahiya #UltimateGeography Abhimanyu Sir
Visit My YouTube Channel Using Keywords: - Abhimanyu Sir Dahiya, Abhimanyu Dahiya Ultimate Geography