SAMPLE QUESTION PAPER नमूना प्रश्न-पत्र
GEOGRAPHY (Theory) / भूगोल (सैद्धान्तिक)
Class / कक्षा: XII
Time Allowed / निर्धारित समय: 3 Hours / 3 घंटे
Maximum Marks / अधिकतम अंक: 70
General Instructions / सामान्य निर्देश
-
This question paper contains 30 questions. All questions are compulsory.
इस प्रश्न-पत्र में 30 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। -
The question paper is divided into five sections – Sections A, B, C, D and E.
प्रश्न-पत्र पाँच खण्डों – खण्ड क, ख, ग, घ एवं ङ में विभाजित है। -
Section A: Questions 1 to 17 are Multiple Choice Questions. Each question carries 1 mark.
खण्ड क: प्रश्न 1 से 17 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है। -
Section B: Questions 18 and 19 are Source-based Questions. Each question carries 3 marks.
खण्ड ख: प्रश्न 18 एवं 19 स्रोत-आधारित प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। -
Section C: Questions 20 to 23 are Short Answer Type Questions. Each question carries 3 marks. Answers should be written in about 80–100 words.
खण्ड ग: प्रश्न 20 से 23 लघु-उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। उत्तर लगभग 80–100 शब्दों में लिखिए। -
Section D: Questions 24 to 28 are Long Answer Type Questions. Each question carries 5 marks. Answers should be written in about 120–150 words.
खण्ड घ: प्रश्न 24 से 28 दीर्घ-उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है। उत्तर लगभग 120–150 शब्दों में लिखिए। -
Section E: Questions 29 and 30 are Map-based Questions. Each question carries 5 marks.
खण्ड ङ: प्रश्न 29 एवं 30 मानचित्र-आधारित प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है। -
Internal choices are provided in selected questions.
चयनित प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
SECTION A / खण्ड – क
Questions 1 to 17 are Multiple Choice Questions.
प्रश्न 1 से 17 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं।
17 × 1 = 17
1. Which one of the following is the most important advantage of transporting petroleum through pipelines?
पेट्रोलियम को पाइपलाइनों द्वारा परिवहन करने का निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे प्रमुख लाभ है?
(A) High dependence on weather / मौसम पर अधिक निर्भरता
(B) Continuous and economical transportation / निरन्तर एवं किफायती परिवहन
(C) Requirement of large number of vehicles / बड़ी संख्या में वाहनों की आवश्यकता
(D) Limited carrying capacity / सीमित वहन क्षमता
2. Which group of states is mainly associated with the Konkan Railway?
निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य-समूह मुख्यतः कोंकण रेलवे से सम्बन्धित है?
(A) Maharashtra, Goa and Karnataka / महाराष्ट्र, गोवा एवं कर्नाटक
(B) Gujarat, Maharashtra and Goa / गुजरात, महाराष्ट्र एवं गोवा
(C) Kerala, Karnataka and Tamil Nadu / केरल, कर्नाटक एवं तमिलनाडु
(D) Maharashtra, Gujarat and Rajasthan / महाराष्ट्र, गुजरात एवं राजस्थान
3. Which of the following measures is most closely associated with sustainable development in water-scarce regions?
जल की कमी वाले क्षेत्रों में सतत पोषणीय विकास से निम्नलिखित में से कौन-सा उपाय सबसे अधिक सम्बन्धित है?
(A) Excessive groundwater extraction / अत्यधिक भूजल दोहन
(B) Rainwater harvesting / वर्षा जल संचयन
(C) Expansion of water-intensive crops / अधिक जल वाली फसलों का विस्तार
(D) Uncontrolled irrigation / अनियंत्रित सिंचाई
4. Which one of the following is a non-basic industry?
निम्नलिखित में से कौन-सा एक गैर-आधारभूत उद्योग है?
(A) Steel production / इस्पात उत्पादन
(B) Cement production / सीमेंट उत्पादन
(C) Local bakery products / स्थानीय बेकरी उत्पाद
(D) Heavy engineering / भारी इंजीनियरिंग
5. Which one of the following is a foodgrain crop?
निम्नलिखित में से कौन-सी खाद्यान्न फसल है?
(A) Rubber / रबर
(B) Jute / जूट
(C) Bajra / बाजरा
(D) Coffee / कॉफी
6. Match Column I with Column II correctly.
स्तम्भ I का स्तम्भ II से सही मिलान कीजिए।
| Column I / स्तम्भ I | Column II / स्तम्भ II |
|---|---|
| a. Rice / चावल | i. Karnataka / कर्नाटक |
| b. Coffee / कॉफी | ii. West Bengal / पश्चिम बंगाल |
| c. Wheat / गेहूँ | iii. Uttar Pradesh / उत्तर प्रदेश |
| d. Soyabean / सोयाबीन | iv. Madhya Pradesh / मध्य प्रदेश |
Options / विकल्प:
(A) a-ii, b-i, c-iii, d-iv
(B) a-i, b-ii, c-iv, d-iii
(C) a-iii, b-i, c-ii, d-iv
(D) a-ii, b-iv, c-i, d-iii
7. Assertion (A): Rural settlements in India are strongly influenced by physical and cultural factors.
Reason (R): Availability of water, relief, soil and social structure influence the location and pattern of settlements.
अभिकथन (A): भारत में ग्रामीण बस्तियाँ भौतिक एवं सांस्कृतिक कारकों से अत्यधिक प्रभावित होती हैं।
कारण (R): जल की उपलब्धता, उच्चावच, मृदा तथा सामाजिक संरचना बस्तियों के स्थान एवं प्रतिरूप को प्रभावित करती हैं।
(A) Both A and R are true and R is the correct explanation of A.
(A) A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है।
(B) Both A and R are true but R is not the correct explanation of A.
(B) A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C) A is true but R is false.
(C) A सही है, लेकिन R गलत है।
(D) A is false but R is true.
(D) A गलत है, लेकिन R सही है।
8. Which of the following states is well known for the concentration of Austric language speakers?
निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य ऑस्ट्रिक भाषा-परिवार के वक्ताओं की सघनता के लिए जाना जाता है?
(A) Odisha / ओडिशा
(B) Punjab / पंजाब
(C) Gujarat / गुजरात
(D) Haryana / हरियाणा
9. Arrange the following bauxite mining areas from north to south:
निम्नलिखित बॉक्साइट खनन क्षेत्रों को उत्तर से दक्षिण क्रम में व्यवस्थित कीजिए:
I. Amarkantak / अमरकंटक
II. Koraput / कोरापुट
III. Katni / कटनी
IV. Bilaspur / बिलासपुर
(A) III, I, IV, II
(B) IV, III, I, II
(C) III, IV, I, II
(D) I, III, IV, II
10. Which one of the following correctly represents the Crude Birth Rate?
निम्नलिखित में से कौन-सा अशोधित जन्म दर को सही रूप से दर्शाता है?
(A) Total births ÷ total population × 100
(B) Live births ÷ estimated mid-year population × 1000
(C) Total births ÷ population at year-end × 1000
(D) Live births ÷ total population × 100
11. Which of the following is a characteristic of footloose industries?
निम्नलिखित में से कौन-सी विस्थलनशील/फुटलूज उद्योगों की विशेषता है?
I. They can be located at a wide variety of places.
I. ये विभिन्न प्रकार के स्थानों पर स्थित हो सकते हैं।
II. They depend heavily on bulky raw materials.
II. ये भारी एवं स्थूल कच्चे माल पर अत्यधिक निर्भर होते हैं।
III. They often depend upon components obtained from different places.
III. ये विभिन्न स्थानों से प्राप्त होने वाले घटकों पर निर्भर हो सकते हैं।
IV. Transport and communication facilities are important.
IV. परिवहन एवं संचार सुविधाएँ महत्त्वपूर्ण होती हैं।
(A) Only I and II / केवल I और II
(B) Only I, III and IV / केवल I, III और IV
(C) Only II and III / केवल II और III
(D) Only II, III and IV / केवल II, III और IV
12. Dairy farming is highly developed in regions where:
डेयरी कृषि उन क्षेत्रों में अधिक विकसित होती है जहाँ:
(A) Markets are far away / बाजार बहुत दूर हों
(B) Transport and urban markets are well developed / परिवहन एवं नगरीय बाजार विकसित हों
(C) Rainfall is extremely low / वर्षा अत्यन्त कम हो
(D) Population density is very low / जनसंख्या घनत्व बहुत कम हो
13. Which of the following best explains why large cities attract migrants?
बड़े नगर प्रवासियों को क्यों आकर्षित करते हैं, इसे निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे अच्छी तरह स्पष्ट करता है?
(A) Lack of employment / रोजगार का अभाव
(B) Availability of employment and services / रोजगार एवं सेवाओं की उपलब्धता
(C) Absence of transport / परिवहन का अभाव
(D) Low concentration of industries / उद्योगों की कम सघनता
14. Assertion (A): Population growth is influenced by both natural increase and migration.
Reason (R): Migration changes the size and distribution of population.
अभिकथन (A): जनसंख्या वृद्धि प्राकृतिक वृद्धि एवं प्रवास दोनों से प्रभावित होती है।
कारण (R): प्रवास जनसंख्या के आकार एवं वितरण को बदलता है।
(A) Both A and R are true and R is the correct explanation of A.
(A) A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है।
(B) Both A and R are true but R is not the correct explanation of A.
(B) A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
(C) A is true but R is false.
(C) A सही है, लेकिन R गलत है।
(D) A is false but R is true.
(D) A गलत है, लेकिन R सही है।
Study the following table carefully and answer Questions 15 to 17.
निम्नलिखित तालिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और प्रश्न 15 से 17 के उत्तर दीजिए।
India: Selected Population Indicators / भारत : चयनित जनसंख्या संकेतक
| Decade / दशक | Birth Rate / जन्म दर | Death Rate / मृत्यु दर | Natural Increase / प्राकृतिक वृद्धि |
|---|---|---|---|
| 1901–1911 | 49.2 | 42.6 | 6.6 |
| 1911–1921 | 48.1 | 47.2 | 0.9 |
| 1921–1931 | 46.4 | 36.2 | 10.2 |
| 1931–1941 | 45.9 | 37.2 | 8.7 |
| 1941–1951 | 39.9 | 27.4 | 12.5 |
| 1951–1961 | 41.7 | 22.8 | 18.9 |
| 1961–1971 | 41.1 | 19.0 | 22.1 |
| 1971–1981 | 37.2 | 15.0 | 22.2 |
| 1981–1991 | 29.5 | 9.8 | 19.7 |
| 1991–2001 | 25.4 | 8.4 | 17.0 |
| 2001–2011 | 21.8 | 7.1 | 14.7 |
15. Which decade recorded the highest rate of natural increase?
किस दशक में प्राकृतिक वृद्धि दर सर्वाधिक रही?
(A) 1951–1961
(B) 1961–1971
(C) 1971–1981
(D) 1981–1991
16. Which phase of population growth in India is associated with a rapid decline in death rate and rapid population growth?
भारत में जनसंख्या वृद्धि की वह कौन-सी अवस्था है जिसमें मृत्यु दर में तीव्र गिरावट तथा जनसंख्या में तीव्र वृद्धि हुई?
(A) Phase I / अवस्था I
(B) Phase II / अवस्था II
(C) Phase III / अवस्था III
(D) Phase IV / अवस्था IV
17. Natural growth of population is calculated as:
जनसंख्या की प्राकृतिक वृद्धि की गणना किस प्रकार की जाती है?
(A) Births + Deaths / जन्म + मृत्यु
(B) Births − Deaths / जन्म − मृत्यु
(C) Births − Deaths + Migration / जन्म − मृत्यु + प्रवास
(D) Births + Deaths − Migration / जन्म + मृत्यु − प्रवास
SECTION B / खण्ड – ख
Source-based Questions / स्रोत-आधारित प्रश्न
Questions 18 and 19 carry 3 marks each.
प्रश्न 18 एवं 19 प्रत्येक 3 अंक के हैं।
18. Read the following passage carefully and answer the questions that follow.
निम्नलिखित अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
Sustainable Development / सतत पोषणीय विकास
Sustainable development aims at meeting the needs of the present generation without compromising the ability of future generations to meet their own needs. It requires the balanced use of natural resources, environmental conservation and economic development. In water-deficient regions, measures such as rainwater harvesting, efficient irrigation, prevention of waterlogging and salinity, and proper management of agricultural land are important for sustainable development.
सतत पोषणीय विकास का उद्देश्य वर्तमान पीढ़ी की आवश्यकताओं को पूरा करना है, बिना भविष्य की पीढ़ियों की आवश्यकताओं को पूरा करने की क्षमता से समझौता किए। इसके लिए प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित उपयोग, पर्यावरण संरक्षण तथा आर्थिक विकास आवश्यक हैं। जल की कमी वाले क्षेत्रों में वर्षा जल संचयन, कुशल सिंचाई, जलभराव एवं लवणता की रोकथाम तथा कृषि भूमि का उचित प्रबन्धन महत्त्वपूर्ण हैं।
18.1 What is meant by sustainable development? 1
सतत पोषणीय विकास से क्या अभिप्राय है? 1
18.2 Mention one measure for sustainable management of water resources. 1
जल संसाधनों के सतत प्रबन्धन का एक उपाय बताइए। 1
18.3 Why should agricultural land be managed carefully in dry regions? 1
शुष्क क्षेत्रों में कृषि भूमि का सावधानीपूर्वक प्रबन्धन क्यों आवश्यक है? 1
19. Read the following passage carefully and answer the questions that follow.
निम्नलिखित अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
International Trade / अंतर्राष्ट्रीय व्यापार
International trade connects different countries through the exchange of goods and services. A country may export agricultural products, minerals, manufactured goods and services, while importing commodities that are insufficiently available within the country. Ports, airports and efficient transport networks facilitate international trade and connect production centres with global markets.
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार वस्तुओं एवं सेवाओं के आदान-प्रदान के माध्यम से विभिन्न देशों को जोड़ता है। कोई देश कृषि उत्पादों, खनिजों, निर्मित वस्तुओं एवं सेवाओं का निर्यात कर सकता है, जबकि उन वस्तुओं का आयात करता है जिनकी देश में पर्याप्त उपलब्धता नहीं है। पत्तन, हवाई अड्डे तथा कुशल परिवहन नेटवर्क अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को सुगम बनाते हैं और उत्पादन केन्द्रों को वैश्विक बाजारों से जोड़ते हैं।
19.1 What is meant by international trade? 1
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार से क्या अभिप्राय है? 1
19.2 Mention one role of seaports in international trade. 1
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में समुद्री पत्तनों की एक भूमिका बताइए। 1
19.3 Why are transport networks important for international trade? 1
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए परिवहन नेटवर्क क्यों महत्त्वपूर्ण हैं? 1
SECTION C / खण्ड – ग
Short Answer Type Questions / लघु-उत्तरीय प्रश्न
4 × 3 = 12
20.“Human beings have adapted themselves to nature while simultaneously modifying the environment.” Explain the statement with suitable examples. 3
“मानव ने प्रकृति के साथ अनुकूलन करते हुए साथ ही पर्यावरण में परिवर्तन भी किए हैं।” उपयुक्त उदाहरणों सहित इस कथन की व्याख्या कीजिए। 3
21. (a) Explain the main characteristics of the welfare approach to human development. 3
मानव विकास के कल्याण उपागम की प्रमुख विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए। 3
OR / अथवा
21. (b) Explain the main characteristics of the basic needs approach to human development. 3
मानव विकास के आधारभूत आवश्यकता उपागम की प्रमुख विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए। 3
22.Explain the major factors responsible for different types of rural settlements in India with suitable examples. 3
भारत में ग्रामीण बस्तियों के विभिन्न प्रकारों के लिए उत्तरदायी प्रमुख कारकों की उपयुक्त उदाहरणों सहित व्याख्या कीजिए। 3
23.Study the concept of the Demographic Transition Theory and analyse its second stage on the basis of birth rate, death rate and population growth. Give a suitable example. 3
जनांकिकीय संक्रमण सिद्धान्त की अवधारणा का अध्ययन करते हुए इसकी द्वितीय अवस्था का जन्म दर, मृत्यु दर एवं जनसंख्या वृद्धि के आधार पर विश्लेषण कीजिए। उपयुक्त उदाहरण दीजिए। 3
For Visually Impaired Candidates: Analyse the Demographic Transition Theory in the world.
दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए: विश्व में जनांकिकीय संक्रमण सिद्धान्त का विश्लेषण कीजिए।
SECTION D / खण्ड – घ
Long Answer Type Questions / दीर्घ-उत्तरीय प्रश्न
5 × 5 = 25
24.Explain the major causes of noise pollution and suggest suitable measures to control it. 2 + 3 = 5
ध्वनि प्रदूषण के प्रमुख कारणों की व्याख्या कीजिए तथा इसे नियंत्रित करने के उपयुक्त उपाय सुझाइए। 2 + 3 = 5
25. (a)“Gathering and hunting represent some of the oldest economic activities of human beings.” Explain the statement with suitable examples. 5
“भोजन संग्रह एवं आखेट मानव की प्राचीनतम आर्थिक क्रियाओं में से हैं।” उपयुक्त उदाहरणों सहित इस कथन की व्याख्या कीजिए। 5
OR / अथवा
25. (b) “Commercial livestock rearing is a highly organised form of animal husbandry.” Explain the statement with suitable examples. 5
“वाणिज्यिक पशुपालन पशुपालन का एक अत्यधिक संगठित रूप है।” उपयुक्त उदाहरणों सहित इस कथन की व्याख्या कीजिए। 5
26. (a) Analyse the role of seaports in India's international trade. 5
भारत के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में समुद्री पत्तनों की भूमिका का विश्लेषण कीजिए। 5
OR / अथवा
26. (b) Analyse the role of air transportation in India's international trade. 5
भारत के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में वायु परिवहन की भूमिका का विश्लेषण कीजिए। 5
27. (a) Define target area planning. Explain the major achievements of the Integrated Tribal Development Programme in the Bharmaur region. 1 + 4 = 5
लक्ष्य क्षेत्र नियोजन को परिभाषित कीजिए। भरमौर क्षेत्र में समन्वित जनजातीय विकास परियोजना की प्रमुख उपलब्धियों का वर्णन कीजिए। 1 + 4 = 5
OR / अथवा
27. (b) Define sustainable development. Explain the measures adopted to promote sustainable development in the Indira Gandhi Canal Command Area. 1 + 4 = 5
सतत पोषणीय विकास को परिभाषित कीजिए। इन्दिरा गांधी नहर कमान क्षेत्र में सतत पोषणीय विकास को बढ़ावा देने के लिए अपनाए गए उपायों की व्याख्या कीजिए। 1 + 4 = 5
28. (a) Differentiate between rural and urban marketing centres with suitable examples. 5
उपयुक्त उदाहरणों सहित ग्रामीण एवं नगरीय विपणन केन्द्रों में अन्तर स्पष्ट कीजिए। 5
OR / अथवा
28. (b) Differentiate between retail trade and wholesale trade with suitable examples. 5
उपयुक्त उदाहरणों सहित फुटकर एवं थोक व्यापार में अन्तर स्पष्ट कीजिए। 5
SECTION E / खण्ड – ङ
Map-based Questions / मानचित्र-आधारित प्रश्न
2 × 5 = 10
29. World Map / विश्व का मानचित्र
On the given political outline map of the World, locate and label any five of the following geographical features with appropriate symbols.
दिए गए विश्व के राजनीतिक रेखा-मानचित्र पर निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच भौगोलिक विशेषताओं को उपयुक्त चिह्नों द्वारा दर्शाकर उनके नाम लिखिए।
5 × 1 = 5
-
A major region of subsistence gathering in North America
उत्तरी अमेरिका में निर्वाहन संग्रहण का एक प्रमुख क्षेत्र -
A major region of commercial livestock rearing in South America
दक्षिणी अमेरिका में वाणिज्यिक पशुपालन का एक प्रमुख क्षेत्र -
A major region of commercial grain farming
वाणिज्यिक अनाज कृषि का एक प्रमुख क्षेत्र -
A major seaport on the western coast of the USA
संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट का एक प्रमुख समुद्री पत्तन -
The western terminal station of the Australian Trans-Continental Railway
ऑस्ट्रेलियाई पार-महाद्वीपीय रेलवे का पश्चिमी टर्मिनल स्टेशन -
A major seaport of Yemen on the Red Sea
लाल सागर पर यमन का एक प्रमुख समुद्री पत्तन -
A major international airport in France
फ्रांस में स्थित एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
Answer any five:
-
Name a major area of subsistence gathering in North America.
उत्तरी अमेरिका में निर्वाहन संग्रहण के एक प्रमुख क्षेत्र का नाम लिखिए। -
Name a major area of commercial livestock rearing in South America.
दक्षिणी अमेरिका में वाणिज्यिक पशुपालन के एक प्रमुख क्षेत्र का नाम लिखिए। -
Name a major region of commercial grain farming.
वाणिज्यिक अनाज कृषि के एक प्रमुख क्षेत्र का नाम लिखिए। -
Name a major seaport on the western coast of the USA.
संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट के एक प्रमुख समुद्री पत्तन का नाम लिखिए। -
Name the western terminal of the Australian Trans-Continental Railway.
ऑस्ट्रेलियाई पार-महाद्वीपीय रेलवे के पश्चिमी टर्मिनल का नाम लिखिए। -
Name a major seaport of Yemen on the Red Sea.
लाल सागर पर यमन के एक प्रमुख समुद्री पत्तन का नाम लिखिए। -
Name a major international airport in France.
फ्रांस के एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम लिखिए।
30. India Map / भारत का मानचित्र
On the given political outline map of India, locate and label any five of the following geographical features with appropriate symbols.
भारत के दिए गए राजनीतिक रेखा-मानचित्र पर निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच भौगोलिक विशेषताओं को उपयुक्त चिह्नों द्वारा दर्शाकर उनके नाम लिखिए।
5 × 1 = 5
-
The state leading in coffee production
कॉफी उत्पादन में अग्रणी राज्य -
A major bauxite mining area in Odisha
ओडिशा में बॉक्साइट का एक प्रमुख खनन क्षेत्र -
An important iron-ore mining area in eastern Maharashtra
पूर्वी महाराष्ट्र में लौह-अयस्क का एक प्रमुख खनन क्षेत्र -
An oil refinery in Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश में स्थित एक तेल शोधशाला/रिफाइनरी -
A major copper-mining area in southern Jharkhand
दक्षिणी झारखंड में ताँबा खनन का एक प्रमुख क्षेत्र -
A major iron-ore exporting seaport in Odisha
ओडिशा में लौह-अयस्क निर्यात का एक प्रमुख समुद्री पत्तन -
A major international airport in Gujarat
गुजरात में स्थित एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
For Visually Impaired Candidates / दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए:
Answer any five:
-
Name the state leading in coffee production.
कॉफी उत्पादन में अग्रणी राज्य का नाम लिखिए। -
Name a major bauxite mining area in Odisha.
ओडिशा के एक प्रमुख बॉक्साइट खनन क्षेत्र का नाम लिखिए। -
Name an important iron-ore mining area in eastern Maharashtra.
पूर्वी महाराष्ट्र के एक प्रमुख लौह-अयस्क खनन क्षेत्र का नाम लिखिए। -
Name an oil refinery located in Uttar Pradesh.
उत्तर प्रदेश में स्थित एक तेल रिफाइनरी का नाम लिखिए। -
Name a major copper-mining area in southern Jharkhand.
दक्षिणी झारखंड में ताँबा खनन के एक प्रमुख क्षेत्र का नाम लिखिए। -
Name a major iron-ore exporting seaport in Odisha.
ओडिशा में लौह-अयस्क निर्यात के एक प्रमुख समुद्री पत्तन का नाम लिखिए। -
Name a major international airport in Gujarat.
गुजरात के एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम लिखिए।

.png)