Skip to main content

CBD, Pack Animals, रेलमार्गों का सबसे सघन जाल, रेलमार्गों का सर्वाधिक घनत्व

CBD का पूरा नाम लिखिए।

ANS. Central Business District (केन्द्रीय व्यापार क्षेत्र)। यह किसी महानगर का सबसे व्यस्ततम व्यापारिक केंद्र  होता है।

बोझा ढोने वाले पशुओं (Pack Animals) के रूप में कुत्तों और रेंडियरों का उपयोग किन क्षेत्रों में परिवहन कार्य में किया जाता है ?


ANS. उत्तरी ध्रुवीय या आर्कटिक क्षेत्र के अंतर्गत उत्तर अमेरिका, उत्तरी यूरोप, साइबेरिया आदि के हिमाच्छादित क्षेत्रों में  कुत्तों और रेंडियरों का प्रयोग बर्फ पर स्लेज गाड़ी खींचने के रूप में किया जाता है।

रेलमार्गों का सबसे सघन जाल किस महाद्वीप में मिलता है ?

ANS. यूरोप महाद्वीप में।

विश्व में रेलमार्गों का सर्वाधिक घनत्व किस देश में है ?

ANS. बेल्जियम में (6.5 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर लगभग 1 km रेलमार्ग)।


परिवहन, संचार, व्यापार और सेवाएँ किस प्रकार के क्रियाकलाप है ?


ANS.
तृतीयक क्रियाकलाप