Skip to main content

UPSC NDA (I) Exam 2021Geography Questions - Solution

 Click Here for Pdf File of Solution

1.   केप्पाल द्वीप (Keppel island) मुख्यत: किसके विस्तार (expansion) के कारण पूर्ण रूप से विरंजित (completely bleached) हो गया है?

Ans. स्टारफिश (Starfish) के कारण।

2.   मानस (Manas), कामेंग (Kameng), महानंदा (Mahananda) और सुबनसिरी (Subansiri) में से कौन सी ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदी नहीं है?

Ans. महानंदा नदी (Mahananda River) भारत के पश्चिम बंगाल व बिहार राज्यों और बांग्लादेश में बहने वाली, गंगा नदी की एक उपनदी है। हिमालय से निकलने वाली यह गंगा की अंतिम सहायक नदी है।

3.   कोकोस, नजका, कैरोलाइन और अंटार्कटिक प्लेट में से कौन सी लघु प्लेट नहीं है?

Ans. अंटार्कटिक प्लेट (Antarctic Plate)

4.   आइसलैंड में विवर्तनिक गतिविधि के दो लाभ क्या हैं?

Ans. प्राकृतिक भू तापीय ऊर्जा का स्रोत और पर्यटकों के लिए आकर्षण।

5.   उस प्रक्रिया को क्या कहते हैं जिसमें कुछ खनिज जल को अवशोषित करते हैं, प्रसारित होते हैं और परिवर्तित हो जाते हैं?

Ans. जल अपघटन (Hydrolysis)

6.   कौन सा दीर्घतम अक्षांश (Longest Latitude) है?

Ans. 0.0 डिग्री अक्षांश।

7.   यदि भारत में दोपहर 12.00 बजे का समय है, तो उसी दिन किस याम्योत्तर (Longitude) में सुबह के 7:00 बजेंगे ?

Ans. 7.5 डिग्री पूर्व देशान्तर (7’30”E)

8.   अंड करंड स्थलाकृति (Basket of eggs topography) ड्रमलिन, एस्कर, सर्क और मोरेन में से किससे संबंधित है?

Ans. ड्रमलिन (Drumlins which is a depositional landform formed by glaciers)

9.   बुध, शुक्र, बृहस्पति और पृथ्वी में से किस ग्रह का घनत्व सर्वाधिक है?

Ans. बुध (Mercury)

10. भूकंप तरंग के उद्गम बिन्दु को क्या कहते हैं?

Ans. फोकस या (Hypocenter)

11. प्रशांत महासागर, साइबेरियाई मैदान, पेटागोनिया मरुस्थल और हिमालय पर्वत में से स्थलमण्डल की अधिकतम गहराई कहाँ पाई जाती है?

Ans. हिमालय पर्वत (Himalayan Mountains)

12. मैग्मीय पदार्थ का एक बृहत पिंड जो भू पर्पटी की गहराई में ठंडा होता है और बड़े गुंबन्दों के रूप में विकसित होता है, उसे क्या कहते हैं?

Ans. महास्कन्ध (बैथोलिथ)

13. तातीपाका, नुमालीगढ़, बोंगाईगाँव और डिगबोई में से कौन सी तेलशोधन कारखाना (रिफाइनरी) असम में स्थित नहीं है?

Ans. तातीपाका (Tatipaka)

14. कपासी मेघ (Cumulus Cloud), स्तरी मेघ (Stratus Cloud), वर्षा मेघ (Nimbus  Cloud) और पक्षाभ मेघ (Cirrus Cloud) में से कौन सा वर्षाधारी मेघ (Rain Bearing Cloud) है?

Ans. वर्षा मेघ (Nimbus Cloud)

15. भारत, जापान, कनाडा और इंडोनेशिया में से किस देश में गहन निर्वाह कृषि प्रचलन में नहीं है?

Ans. कनाडा

16. दक्षिण पूर्व रेलवे का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

Ans. इसका मुख्यालय कोलकाता में स्थित है। दक्षिणपूर्व रेलवे भारतीय रेल की एक इकाई है। इसे लघुरूप में दपूरेकहा जाता है। इसकी स्थापना 1955 में हुई थी।

17. भारतमाला परियोजना (Bharatmala Pariyojana) किससे संबंधित है?

Ans. भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों (National Highways) के नेटवर्क से संबंधित।

18. प्राकृतिक वनस्पति, जो भारत के अधिकतम भौगोलिक क्षेत्रों पर आच्छादित है, वह किस प्रकार के वन हैं?

Ans. उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन (मानसून वन) (Tropical Deciduous Forests)

19. ब्यास नदी, जो हिमाचल और पंजाब से होकर बहती है, किस नदी से मिल जाती है?

Ans. सतलुज से (पंजाब के भटिंडा के पास हैरिके नामक स्थान पर, यहाँ हैरिके बैराज से भारत की सबसे लंबी (लगभग 960 kms) इंदिरा गाँधी नहर निकाली गई है, जो राजस्थान के थार मरुस्थल में सिंचाई करती है।)

20. वायुमंडलीय दाब पर जल के घनत्व के संबंध में क्या यह कथन सही है कि “4°C पर जल का घनत्व 1000 kg/m3 होता है

Ans. हाँ

21. न्यूनतम संभाव्य तापमान (Lowest Possible Temperature) कितना होता है?

Ans. -237℃ (इस तापमान को परम शून्य ताप या परम ताप या केल्विन ताप कहते हैं। इसे T K (Temperature Kelvin) से प्रदर्शित करते हैं ।)

22. एक फारेनहाइट (Fahrenheit) तापक्रम और दूसरा सेल्सियस (Celsius) तापक्रम के दो तापमापियों (Thermometers) में संख्यात: (Numerically) किस तापमान पर एकसमान पाठ्यांक होगा?

Ans. -40℃

23. प्रकाश के तीन प्राथमिक रंग (Primary Colours of Light) कौन से हैं?

Ans. RGB (Red, Green and Blue) लाल, हरा और नीला ।

24. लकड़ी, नाभिकीय रिएक्टर, गोबर गैस और कोयला में से कौन सा एक जैव मात्रा ऊर्जा (Bio – mass energy) स्रोत नहीं है?

Ans. नाभिकीय रिएक्टर (Nuclear Reactor)

25. तारों का टिमटिमाना (Twinkling of stars) किस कारण से होता है?

Ans. तारों के प्रकाश के वायुमंडलीय अपवर्तन के कारण । (atmospheric refraction of starlight)

26. मरीचिका (Mirage) किसका परिणाम है?

Ans. प्रकाश के पूर्ण आंतरिक परावर्तन का । (Total Internal Reflection of Light)