Skip to main content

Class 12 Geography Chapter wise Very Short Answer (VSA) Question – SET 1 (Hindi Medium)

Class 12 Geography Chapter wise Very Short Answer (VSA) Question – SET 1 (Hindi Medium)

Q 1   चक्रवात के केंद्रीय भाग को क्या कहा जाता है ?

Ans. चक्रवात की आँख

Q 2   21वीं शताब्दी के आरंभ में विश्व की जनसंख्या कितनी थी?

Ans. 6 अरब

Q 3   मानव विकास सूचकांक रिपोर्ट का प्रकाशन संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने कब से प्रारंभ किया ?

Ans. 1990

Q 4   किन आर्थिक क्रियाओं में संलग्न श्रमिक “लाल कॉलर श्रमिक” कहलाते हैं ?

Ans. प्राथमिक क्रियाएं

Q 5   कपास से कपड़ा बनाना, गन्ने से चीनी बनाना किस प्रकार की आर्थिक क्रियाएं हैं ?

Ans. द्वितीयक क्रिया

Q 6   शिक्षक, वकील, दुकानदार, डॉक्टर, प्लमबर आदि किस प्रकार के कियाक्लाप कहलाते हैं?

Ans. तृतीयक क्रियाकलाप या सेवा क्षेत्र।

Q 7   छोटी दूरी के लिए कौन-सा परिवहन का साधन सबसे तीव्र एवं सस्ता होता है ?

Ans. सड़क परिवहन।

Q 8   आदिवासी समाज वर्तमान में भी व्यापार के किस प्रारम्भिक रूप से खरीद-बिक्री करते हैं ?

Ans. वस्तु विनिमय (Barter System)

Q 9   वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या कितनी है ?

Ans. 121 करोड़

Q 10 किस प्रकार की बस्तियों मे मकान एक-दूसरे से सटे हुए होते हैं ?

Ans. संहत बस्तियों (Cluster Settlements) में।

Q 11 भू-उपयोग का रिकॉर्ड किस विभाग द्वारा संभाला जाता है?

Ans. राजस्व विभाग।

Q 12 पृथ्वी के कितने भाग पर जल उपलब्ध है ?

Ans. दो-तिहाई भाग (लगभग 71%) पर।

Q 13 भारत में मिलने वाले अधिकांश खनिज किस काल से संबंधित हैं ?

Ans. प्री-पलेजोइक काल (Pre-Palaezoic Age) से।

Q 14 भारतीय योजना आयोग का नाम कब से बदलकर ‘नीति आयोग’ कर दिया गया ?

Ans. 1 जनवरी 2015 से।

Q 15 परिवहन मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट 2017-18 के अनुसार सड़कों के द्वारा प्रतिवर्ष कितना माल एवं सवारी ढोये जाते हैं?

Ans. माल का लगभग 85% और सवारियों का 70%

Q 16 कच्छ की खाड़ी पर स्थित भारत के सबसे पश्चिमी पत्तन का वर्तमान में क्या नाम है?

Ans. दीनदयाल कांडला पत्तन।

Q 17 भारत की सबसे ज्यादा प्रदूषित नदी कौन-सी और कहाँ है?

        Ans. यमुना, दिल्ली-आगरा-इटावा के बीच।


Search Me Online Using Keywords: - #Abhimanyusir #AbhimanyuDahiya #UltimateGeography Abhimanyu Sir Abhimanyu Dahiya Ultimate Geography