Skip to main content

Class 12 Geography BSEH Previous Year Papers MARCH - 2019 Code – 4313/C

1. जापान का कौन सा औद्योगिक प्रदेश घना बसा है ? 1
2. प्रवास के दो मुख्य कारक लिखें  1
3. दक्षिण - पूर्वी एशिया के दो अर्थशास्त्रियों के नाम लिखें जिन्होंने मानव विकास की अवधारणा सर्वप्रथम प्रस्तुत की  1
4. अदीस अबाबा किस देश की राजधानी है ? 1
5. पश्चिम बंगाल में चाय उत्पादक दो क्षेत्रों के नाम लिखिए   1
6. भिलाई स्टील कारखाना किस राज्य में स्थित है ? 1
7. ओपेक (OPEC) का पूरा नाम लिखें 1
8. ट्रांससाइबेरियन रेलमार्ग के पूर्वी छोर पर स्थित स्टेशन का नाम लिखिए 1
9. भारत में प्रथम श्रेणी के नगरों की जनसंख्या आकार क्या है ? 1
10. क्षेत्रीय विभिन्नता, मात्रात्मक क्रांति, स्थानिक संगठन तथा अन्वेषण और वर्णन में से कौन सा एक मानव भूगोल का उपागम नहीं है ? 1
11. जलाभाव, महामारियाँ, बेरोजगारी तथा चिकित्सा/शैक्षिणक सुविधाओं में से कौन सा एक प्रतिकर्ष कारक नहीं है ? 1
12. आगरा, भोपाल, पटना और कोलकाता में से कौन सा नगर नदी तट पर अवस्थित नहीं है ? 1
13. अटाकामा, भूमध्य रेखीय प्रदेश, दक्षिण - पूर्वी एशिया और ध्रुवीय प्रदेश में से कौन सा एक विरल जनसंख्या वाला क्षेत्र नहीं है ? 1 
14. समाजवाद, मिश्रित, पूंजीवाद और कोई भी नहीं में से कौन सी अर्थव्यवस्था में उत्पादन का स्वामित्व व्यक्तिगत होता है ? 1
15. विशाखापत्तनम, एन्नोर, मुंबई और हल्दिया में से कौन सा एक स्थलबद्ध पोताश्रय है ? 1
16. संचार से आपका क्या तात्पर्य है ? 2
17. प्रवास के जनांकिकीय परिणाम क्या हैं ? 2
18. नम बिंदु बस्तियाँ क्या हैं ? 2
19. उत्तरी भारत के अधिकांश राज्यों में मानव विकास के निम्न स्तरों के दो कारण बताइए  3
20. इंदिरा गाँधी नहर कमान क्षेत्र का सिंचाई पर क्या सकारात्मक प्रभाव पड़ा ? 3
21. विश्व व्यापार संगठन (WTO) के आधारभूत कार्य कौन - कौन से हैं ? 3
22. भारत की जनसंख्या के व्यावसायिक संगठन वितरण दीजिए अथवा मानवों के प्रकृतिककरण की व्याख्या कीजिए 5
23. भारतीय कृषि की समस्याओं का वर्णन कीजिए अथवा गहन निर्वाह कृषि से क्या अभिप्राय है ? इसके दो मुख्य प्रकारों का वर्णन कीजिए 5
24. भारत में पैट्रोलियम संसाधनों पर एक विस्तृत टिप्पणी कीजिए अथवा भारत में खनिज पेटियों के वितरण का वर्णन कीजिए  5
25. भारत में सूती वस्त्र उद्योग के वितरण का वर्णन कीजिए अथवा मुंबई - पुणे औद्योगिक प्रदेश का वर्णन कीजिए 5
26. भू निम्नीकरण को कम करने के उपाय सुझाइए अथवा 'वायु प्रदूषण' के कारण व प्रभाव का वर्णन कीजिए  5
27. विश्व के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित को अंकित कीजिए :-
       (i) ब्यूनस आयर्स  (ii) लंदन (iii) मुंबई हाई (iv) पानीपत (v) हल्दिया  5