Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2023

IMD कैसे तय करता है वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, लू और प्रदूषण की परिभाषा

IMD कैसे तय करता है वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, लू और प्रदूषण की परिभाषा 💥मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मैदानी इलाकों में अगर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा और पहाड़ी इलाकों में 30 डिग्री सेल्सियस या उसके पार चला जाए तो उस स्थिति को लू कहा जाता है।  💥प्रदूषण -  दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप ज्यादा रहता है। इसे वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई   (AQI) द्वारा मापा जाता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को 'गंभीर' माना जाता है. 💥वेस्टर्न डिस्टर्बेंस - पश्चिमी विक्षोभ या वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, भूमध्यसागरीय क्षेत्र में उत्पन्न होने वाला एक प्रतिचक्रवातीय तूफान होता है, जो भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी भागों में बारिश लाता है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आकाश में बादल छा जाते हैं और रात का तापमान बढ़ जाता है, असमय वर्षा होती है, जो शीतकाल में उत्पन्न होने वाली रबी फसलों, जैसे - गेहूँ, सरसो

12th BSEH Annual Previous Year Paper March 2023 SET D Answer Key (Solution)

1.     ( c ) नव निश्चयवाद 2.     ( d ) अमेजन बेसिन 3.     ( c ) विश्वविद्यालय शिक्षण 4.     ( b ) यू एस ए 5.     ( b ) 1872 6.     भूगोल की वह शाखा जो जनसंख्या से संबंधित अध्ययन करती है, जनसंख्या भूगोल कहलाती है। 7.     15 से 59 वर्ष 8.     जब महिलाओं की संख्या पुरुषों से कम होती है, तो यह प्रतिकूल लिंगानुपात कहलाती है। 9.     325 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर 10.   अशोधित जन्म दर ( Crude Birth Rate) (CBR) – प्रजननशीलता (Fert i l i ty) को मापने का यह सबसे सरल और सबसे अधिक प्रयोग किया जाने वाला तरीका है। अशोधित जन्म दर को प्रति हजार स्त्रियों द्वारा जन्म दिए जीवित बच्चों के रूप में व्यक्त किया जाता है। 11.   मानव विकास के स्तर को तीन आधारों, जैसे – स्वास्थ्य, शिक्षा और संसाधनों तक पहुंच की औसत उपलब्धियों पर मापा जाता है। इन आधारों पर एक सूची (मानव विकास सूचकांक) तैयार की जाती है तथा देशों का एक पदानुक्रम (H i erarchy) तैयार किया जाता है।   12.   भूमि का वह भाग जो मानव बसाव के लिए प्रयुक्त किया जाता है, बस्ती या अधिवास (HUMAN SETTLEMENT) कहलाता है। दूसरे शब्दों में

12th BSEH Annual Previous Year Paper March 2023 SET C Answer Key (Solution)

1.     ( a ) ग्रिफिथ टेलर 2.     ( d ) फूलों की खेती 3.     ( d ) सेवा 4.     Note – यह प्रश्न गलत तरीके से पूछा गया है। ( a ) एल्युमिनियम ( b ) तांबा ( c ) जस्ता, तीनों अलौह धातु हैं। केवल ( d ) लौहा लौहयुक्त धातु है। शायद इसमें पेपर सेट करने वाले नहीं लगाना भूल गए। अगर इसमें नहीं लगा होता तो Option ( d ) सही होता। 5.     ( b ) महाराष्ट्र   6.     भूगोल की वह शाखा जो सामाजिक विषयों से संबंधित अध्ययन करती है, सामाजिक भूगोल कहलाती है। 7.     संसाधनों पर दबाव पड़ता है, जनसंख्या विस्फोट रूप से बढ़ती है, बेरोजगारी बढ़ती है आदि। (कोई एक लिखें) 8.     आयु लिंग पिरामिड 9.     वर्ष 1921 10.   दो समय बिन्दुओं के बीच जनसंख्या का बढ़ जाना या घट जाना जनसंख्या वृद्धि कहलाता है। 11.   प्रति हजार पुरुषों पर, महिलाओं की संख्या, लिंगानुपात कहलाती है। 12.   वह नगर जिसकी जनसंख्या 50 लाख से अधिक हो, मेगा सिटी कहलाता है।   13.   राष्ट्रीय युवा नीति ( NYP– 2014) के अनुसार ‘युवा’ ( Youth ) जनसंख्या 15 से 29 वर्ष की जनसंख्या होती है। जनसंख्या संरचना के अनुसार 15 से 59 आयु वर्ग वयस्क जनसंख