Skip to main content

Class 12 Geography BSEH Previous Year Papers MARCH - 2019 Code – 4313/D

12th Geography BSEH Previous Year Papers MARCH - 2019 Code – 4313/D Time -3Hrs. MM.-60

1. औद्योगिक क्रांति के समय विश्व की जनसंख्या कितनी थी ? 1
2. भारत में किस राज्य में सर्वाधिक प्रवासी हैं ? 1
3. स्वेज नहर के दो छोरों पर स्थित पत्तनों के नाम लिखिए   1
4. किस उद्योग को आधारभूत उद्योग कहते हैं ? 1
5. मुंबई हाई कहाँ स्थित है ? 1
6. उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े महानगर का नाम लिखिए 1
7. 'नाफ्टा' (NAFTA) का पूरा नाम लिखिए 1
8. मानव विकास सूचकांक का प्रतिपादन कब किया गया ? 1
9. पूर्व - पश्चिम गलियारे के दो अंतिम स्टेशन का नाम लिखिए 1
10. मानव बुद्धिमता, प्रौद्योगिकी, लोगों के अनुभव और मानवीय भाईचारा में से कौन सा एक लोगों और पर्यावरण के बीच अन्योन्य क्रिया का सर्वाधिक महत्वपूर्ण है ? 1
11. स्त्रियों के प्रवास की संख्या ग्रामीण से ग्रामीण, ग्रामीण से नगरीय, नगरीय से नगरीय और नगरीय से ग्रामीण में से किस धारा में अधिक है?? 1
12. शिक्षा, व्यवसाय, विवाह तथा काम व रोजगार में से कौन सा एक भारत में पुरुष प्रवास का मुख्य कारण है ? 1
13. ह्वांगहो की घाटी, सिंधु घाटी, नील घाटी और मेसोपोटामिया में से किस प्रदेश में प्रलेखित प्राचीनतम नगरीय बस्ती रही है ? 1 
14. वित्तीय, मानवीय, प्राकृतिक और सामाजिक में से कौन से प्रकार के संसाधन विकासशील देशों की जनसंख्या के सामाजिक ढाँचे के विकास एवं आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक हैं ? 1
15. असम, बिहार, राजस्थान और तमिलनाडु में से किस राज्य में प्रमुख तेल क्षेत्र स्थित है ? 1
16. 'जीवनपर्यन्त प्रवासी' और 'पिछले निवास के अनुसार प्रवासी' में अंतर् स्पष्ट कीजिए  2
17. बस्तियों के वर्गीकरण के क्या आधार हैं ? 2
18. स्वर्णीम चतुर्भुज से क्या अभिप्राय है ? 2
19. भारत के विदेशी व्यापार की प्रमुख विशेषताएँ लिखें  3
20. मानव विकास सूचकांक के आधार पर देशों का वर्गीकरण किस प्रकार किया जाता है ? 3
21. खंडीय नियोजन तथा प्रादेशिक नियोजन में अंतर स्पष्ट करें  3
22. भारत में भाषा परिवारों के भौगोलिक वितरण का संक्षित्प विवरण दीजिए अथवा भारत की जनसंख्या के धार्मिक संगठन की विवेचना कीजिए 5
23. भारत में चाय की कृषि के लिए उपयुक्त भौगोलिक परिस्थितयों का वर्णन कीजिए तथा इसके उत्पादन एवं वितरण का उल्लेख कीजिए अथवा गहन निर्वाह कृषि से क्या अभिप्राय है ? इसके दो मुख्य प्रकारों का वर्णन कीजिए 5
24. भारत में खनिज पेटियों के वितरण का वर्णन कीजिए  अथवा भारत में लौह - अयस्क के उत्पादन तथा वितरण का वर्णन कीजिए 5
25. भारत में उद्योगों की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन उपयुक्त उदाहरणों सहित कीजिए अथवा परिवहन और संचार सेवाओं की सार्थकता को विस्तारपूर्वक स्पष्ट कीजिए 5
26. 'भू निम्नीकरण' पर एक नोट लिखिए अथवा 'शोर प्रदूषण' के कारण, प्रभाव और उपायों का वर्णन कीजिए 5
27. विश्व के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित को अंकित कीजिए :-
       (i) मैक्सिको सिटी (ii) पनामा नहर (iii) तारापुर (iv) विशाखापत्तनम (v) भारत का चाय उत्पादक राज्य  5