Skip to main content

29 December 29 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1530 - मुग़ल शासक बाबर का बेटा हुमायूं उसका उत्तराधिकारी बना।
1778 - ब्रिटेन की सेना ने अमेरिकी राज्य जॉर्जिया पर कब्जा किया।
1845 - टेक्सास अमेरिका का 28वां राज्य बना। 
1911 - सुन यात सेन को नए चीन गणतंत्र का राष्ट्रपति घोषित किया गया।
1911 - मंगोलिया किंग वंश के शासन से आजाद हुआ।
1922 - नीदरलैंड ने संविधान अंगीकार किया।
1949 – यूरोपीय देश हंगरी में उद्योगों का राष्ट्रीयकरण किया गया।
1972 - कलकत्ता मे मेट्रो रेल का काम शुरू हुआ।
1975 - ब्रिटेन में महिलाओं और पुरुषों के समान अधिकारों से जुड़ा क़ानून लागू।
1977 - विश्व का सबसे बड़ा ओपन एयर थियेटर 'ड्राइव' बंबई (अब मुम्बई) में खुला।
1978 - स्पेन में संविधान प्रभाव में आया।
1983 - भारतीय क्रिकेटर सुनील गावास्कर ने टेस्ट क्रिकेट में अधिकतम 236 रन वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाये।
1984 - कांग्रेस ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे भारी बहुमत से संसदीय चुनाव जीता था। इस चुनाव में 28 सीटें जीतकर तेलुगु देसम देश में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के तौर पर उभरी।
1985 - श्रीलंका ने 43,000 भारतीयों को नागरिकता प्रदान की।
1988 - सिद्धार्थनगर ज़िला का निर्माण बस्ती ज़िले में किया गया था। नए ज़िले में बस्ती का उत्तरी भाग शामिल है।
1989 - वाक्लाव हाबेल 1948 के बाद पहली बार चेकोस्लोवाकिया के ग़ैर-साम्यवादी राष्ट्रपति चुने गये।
2004 - सुनामी लहरों के कारण इंडोनेशिया में मरने वालों की संख्या 60,000 पहुँची।
2019 - झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2019 - राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्‍ट्रपति भवन में प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्‍चन को वर्ष 2018 का दादा साहेेब फाल्‍के सम्‍मान प्रदान किया।
2020 - क्रोएशिया में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया जिससे लगभग 6 लोगों की मौत हुई।
2021 - मिस्र न्यू डेवलपमेंट बैंक का चौथा नया सदस्य बना।
2022 - भारत ने चार सौ किमी की रेंज में लक्ष्य भेदने में सक्षम ब्रह्मोस मिसाइल के उन्नत संस्करण का सफल परीक्षण किया।

*29 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1844 - व्योमेश चन्द्र बनर्जी भारतीय बैरिस्टर एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष थे।
1900 - 'दीनानाथ मंगेशकर' एक प्रसिद्ध मराठी थिएटर अभिनेता , प्रसिद्ध नाट्य संगीत संगीतकार और हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीतज्ञ एवं गायक थे।

1917 - रामानन्द सागर - प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा ख्यातिप्राप्त धारावाहिक 'रामायण' के निर्माता।
1942- राजेश खन्ना, हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।
1944 - वीरेन्द्र वीर विक्रम शाह - नेपाल के राजा और दक्षिण एशियाई नेता थे।
1974 - टीना जतिन खन्ना (ट्विंकल खन्ना)  भारतीय अभिनेत्री।

*29 दिसंबर को हुए निधन👉*

1998 - विश्व के पहले परमाणु बम बनाने वाले अमेरिकी वैज्ञानिक रेगर सक्रेबर का निधन।
2012 - एन्थोनी विलियम "टोनी" ग्रेग - चर्चित पूर्व इंग्लैंड क्रिकेट कप्तान तथा टेलीविजन कमेन्टेटर ।
2022 - ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले (82) का निधन हुआ।