
Q 1. भारत का पहला मेगा ग्रीनफील्ड शिपयार्ड कहाँ विकसित किया जाएगा?
उत्तर: तूतीकोरिन, तमिलनाडु।
Q 2. आयरन फोर्ट किस किले को कहा जाता है?
उत्तर: लोहागढ़ किला, महाराष्ट्र की सह्याद्रि पर्वतमाला पर स्थित लगभग 2000 साल पुराना दुर्ग है, जो अपनी अभेद्य सुरक्षा के कारण, ‘आयरन फोर्ट’ (Iron Fort) जाता है।
Q 3. भारत के किस शहर को ‘सात द्वीपों का शहर’ कहा जाता है?
उत्तर: मुंबई
Q 4. राइडर कप किस खेल से संबंधित है?
उत्तर: गोल्फ (राइडर कप यूरोप और अमेरिका के बीच गोल्फ प्रतियोगिता है)।
Q 5. भारत का सबसे बड़ा पशु मेला कहाँ लगता है?
उत्तर: सोनपुर, बिहार का सोनपुर मेला एशिया के सबसे बड़े पशु मेलों में है।
Q 6. बागमती नदी किस राज्य से होकर बहती है?
उत्तर: बिहार, यह नदी नेपाल से निकलकर बिहार में प्रवेश करती है।
Q 7. फीफा विश्व कप 2026 किन देशों में होगा?
उत्तर: अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा, ये तीनों देश इसके संयुक्त मेजबान हैं।
Q 8. भूकंप किस स्केल से मापा जाता है?
उत्तर: रिक्टर स्केल। भूकंप की तीव्रता मापने के लिए रिक्टर स्केल का प्रयोग होता है।
Q 9. पौधे भोजन बनाने की प्रक्रिया क्या कहलाती है?
उत्तर: प्रकाश संश्लेषण, इसे Photosynthesis कहते हैं।
Q 10. आंध्र प्रदेश की राजधानी कहाँ स्थित है?
उत्तर: अमरावती, यह एक नियोजित शहर है।
Q 11. चीतों को पुनः किस राज्य में बसाया गया है?
उत्तर: मध्य प्रदेश, कूनो राष्ट्रीय उद्यान में।
Q 12. लाल ग्रह किसे कहते हैं?
उत्तर: मंगल, यह लौह ऑक्साइड के कारण लाल दिखाई देता है।
Q 13. ऑक्टोपस की कितनी भुजाएँ होती हैं?
उत्तर: ऑक्टोपस की आठ भुजाएँ होती हैं।
Q 14. राष्ट्रीय जलीय जीव कौन है?
उत्तर: गंगा डॉल्फिन, भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव है।
Q 15. पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा कितने दिनों में करती है?
उत्तर: लगभग 365¼ दिन।
Q 16. मानव शरीर में कुल कितनी हड्डियाँ होती हैं?
उत्तर: 206, वयस्क मानव में।
Q 17. चंद्रमा पर खेला गया पहला खेल कौन – सा है?
उत्तर: गोल्फ, अपोलो-14 मिशन के दौरान।
Q 18. भारत में चार राज्यों की सीमाओं से घिरा एक जिला कौन – सा है?
उत्तर: सोनभद्र। उत्तर प्रदेश का सोनभद्र चार राज्यों से लगता
है।
Q 19. दुनिया में किस नदी को ‘बुजुर्ग नदी’ किसे कहा जाता है?
उत्तर: नील को ‘बुजुर्ग नदी’ (Old River) कहा जाता है।
Q 20. किस नदी को वृद्ध गंगा कहा जाता है?
उत्तर: भारत में गोदावरी नदी, जो दक्षिण भारत की सबसे लंबी (1465 km) नदी है, को वृद्ध गंगा कहा जाता है।
Q 21. एक लाख लीटर तक पानी संग्रह करने वाला पेड़ कौन – सा है?
उत्तर: बाओबाब, यह पेड़ अपने तने में पानी संग्रह करता है।
Q 22. सिंधु घाटी सभ्यता का वह नगर कौन – सा नगर था, जहाँ घरों के दरवाजे मुख्य सड़क की ओर खुलते थे?
उत्तर: लोथल, (गुजरात)। लोथल, विशेष नगर योजना के तहत बसा था।
Q 23. दुनिया का सबसे बड़ा नमक का मैदान कौन – सा है?
उत्तर: सालार दे उयूनी, बोलीविया में स्थित। एंडीज पर्वतमाला के समीप यह दुनिया का सबसे बड़ा (10582 वर्ग किलोमीटर में फैला) नमक (Salt) का मैदान है।
Q 24. भारत का सबसे सबसे युवा राज्य कौन – सा है ?
उत्तर: बिहार, इस राज्य की लगभग 58 % जनसंख्या की औसत आयु 25 वर्ष से भी कम है।
Q 25. भारत का सबसे उम्रदराज राज्य कौन – सा है ?
उत्तर: केरल, यहाँ औसत आयु सबसे अधिक, करीब 35 वर्ष है। वर्ष 2031 तक यहाँ की औसत आयु 38 वर्ष तक पहुँच सकती है।
Q 26. भारत का सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य कौन – सा है ?
उत्तर: सिक्किम, भारत का सबसे कम आबादी वाला राज्य है। यहाँ की कुल जनसंख्या करीब 7 लाख 9 हजार है।
Q 27. भारत का सबसे अधिक साक्षरता वाला राज्य कौन – सा है ?
उत्तर: मिजोरम, उच्च साक्षरता दर।
Q 28. भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य कौन – सा है ?
उत्तर: उत्तर प्रदेश, भारत का सर्वाधिक आबादी वाला राज्य है। यहाँ की जनसंख्या लगभग 24 करोड़ (11 जुलाई 2026, विश्व जनसंख्या दिवस के अनुसार) है।
Q 29. भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन किस राज्य में शुरू होगी?
उत्तर: हरियाणा, जींद–सोनीपत मार्ग पर 17 जुलाई 2026 से प्रस्तावित।
Q 30. भारत का सर्वाधिक घनत्व वाला जिला कौन – सा है ?
उत्तर: उत्तर – पूर्वी दिल्ली (36,000 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर)
Q 31. भारत का न्यूनतम घनत्व वाला जिला कौन – सा है ?
उत्तर: अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली में एक व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर घनत्व है। साथ ही यह 8000 आबादी के साथ सबसे छोटा जिला भी है।
Q 32. विश्व जनसंख्या दिवस कब मनाया जाता है ?
उत्तर: 11 जुलाई
Q 33. इस समय विश्व की कुल जनसंख्या कितनी है ?
उत्तर: 830 करोड़
Q 34. वर्तमान में भारत की कुल जनसंख्या कितनी है ?
उत्तर: 147 करोड़
Q 35. भारत की कुल जनसंख्या, विश्व की कुल आबादी का कितना प्रतिशत भाग है ?
उत्तर: 17.7 %
Q 36. भारत में कुल कितने परिवार हैं ?
उत्तर: 35 करोड़, इतने परिवार और किसी भी देश में नहीं हैं।
Q 37. भारत में हर रोज कितने लोग रेल यात्रा करते हैं ?
उत्तर: 2.30 करोड़ (लगभग ऑस्ट्रेलिया की कुल जनसंख्या के बराबर)
Q 38. ऑस्ट्रेलिया की कुल जनसंख्या कितनी है?
उत्तर: ऑस्ट्रेलिया की अनुमानित कुल जनसंख्या (2026) लगभग 2.8 करोड़ (28 मिलियन) है।
Q 39. भारत में कुल कितने छात्र और शिक्षक हैं ?
उत्तर: वर्तमान में भारत में 30 करोड़ छात्र (लगभग USA की कुल जनसंख्या 32 करोड़ के बराबर) और 1 करोड़ शिक्षक हैं।
Q 40. भारत में कुल कितने मतदाता (Voters) हैं ?
उत्तर: 99 करोड़ से अधिक। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र (Democracy) है।
Q 41. भारत में कुल कितने डाकघर (Post Offices) हैं ?
उत्तर: 1,64,999 डाकघर। भारत, दुनिया का सबसे व्यापक और सबसे बड़ा डाक नेटवर्क है।
Q 42. वर्ष 1960 के अनुसार दुनिया की चौथी सबसे बड़ी झील कौन – सी थी ?
उत्तर: अराल सागर (Aral Sea), कजाकिस्तान। उस समय इसमें 68,000 वर्ग किलोमीटर में पानी फैला था। 1960 के दशक में, नहरें बनाकर अराल सागर में गिरने वाली नदियों के पानी का रुख बदला गया था, परिणामस्वरूप इसमें पानी पहुँचना बंद हो गया और लगभग 40 सालों में, वर्ष 2003 में इसका 90% पानी सूख गया था और यह समुद्र दो दुकड़ों (उत्तरी और दक्षिणी) में बंट गया था। यहाँ मछलियाँ खत्म हो गई थी और जहाजों के बड़े – बड़े बेड़े सूखी रेत में धंसकर ‘लोहे के कब्रिस्तान’ बन गए। वर्ष 2005 में कजाकिस्तान और वर्ल्ड बैंक ने 13 किलोमीटर लंबा कोकाराल बांध बनाया तो इस समुद्र में नदियों का पानी ठहरने लगा और अब दोबारा इसमें 10 से 12 फीट पानी भर गया है और अब वर्ष 2026 में इसमें खारापन घटने लगा है और ताजे पानी के कारण अब 20 से अधिक किस्मों की मछलियाँ यहाँ लौट आई हैं।
Q 43. मणिपुर नदी कहाँ स्थित हैं?
उत्तर: मणिपुर राज्य में
Q 44. कुकी और हमार समुदायों का संबंध किस राज्य से है ?
उत्तर: मणिपुर
Q 45. लोकताक झील, जिसे तैरती हुई झील कहा जाता है, भारत के किस राज्य में है ?
उत्तर: मणिपुर
Q 46. किस ऐतिहासिक भवन की लंबाई और चौड़ाई बराबर है ?
उत्तर: भारत में सबसे प्रमुख ऐतिहासिक इमारतों में से एक, आगरा का ताजमहल अपने मुख्य मकबरे (mausoleum) के मामले में एक सटीक वर्ग (square) आकार में बना है, जिसकी आधार लंबाई और चौड़ाई दोनों लगभग 55 मीटर (180 फीट) है। इसी तरह, इसके मुख्य गुंबद के आधार की लंबाई और ऊंचाई भी बराबर (लगभग 35 मीटर) है।
Q 47. दुनिया का सबसे अधिक ऊँचा रेलवे ब्रिज कौन – सा है ?
उत्तर: जम्मू – कश्मीर के चिनाब नदी पर बना चिनाब रेल पुल (Chenab Rail Bridge) दुनिया का सबसे ऊँचा (नदी के तल से 359 मीटर (1,178 फीट) की ऊँचाई पर बना) रेलवे ब्रिज है। यह पुल फ्रांस की राजधानी पेरिस के प्रसिद्ध एफिल टावर से भी 35 मीटर ऊँचा है। यह जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बक्कल और कौड़ी के बीच स्थित है। यह पुल उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) प्रोजेक्ट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
Q 48. भारत में किस रेलवे स्टेशन पर सर्वाधिक प्लेटफॉर्म हैं ?
उत्तर: हावड़ा रेलवे स्टेशन, पश्चिमी बंगाल में 23 प्लेटफॉर्म हैं।
Q 49. भारत की पहली रेलगाड़ी कब चली थी?
उत्तर: 16 अप्रैल 1853 को मुंबई (बोरिबंदर) से ठाणे के बीच 34 किलोमीटर तक।
Q 50. दुनिया की पहली रेलगाड़ी कब चली थी ?
उत्तर: 1825 में इंग्लैंड में स्टॉकटन से डालिंगटन के बीच।
Q 51. दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क कौन – सा है ?
उत्तर: भारतीय रेल नेटवर्क दुनिया का चौथा सबसे बड़ा (लगभग 65000 किलोमीटर से अधिक लंबा) है। USA का रेल नेटवर्क 220000 किलोमीटर के साथ पहले, चीन (159000 किलोमीटर) दूसरे और रूस (105000 किलोमीटर) तीसरे स्थान पर हैं।
Q 52. दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफार्म कौन सा है?
उत्तर: दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म कर्नाटक राज्य में स्थित श्री सिद्धारूढ़ा स्वामीजी हुबली जंक्शन (प्लेटफॉर्म नंबर 8) है। इसकी कुल लंबाई 1,507 मीटर (करीब 1.5 किलोमीटर) है। इस उपलब्धि को Guinness World Records द्वारा भी मान्यता प्राप्त है। इससे पहले यह खिताब उत्तर प्रदेश के 1,366 मीटर लंबे गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास, तथा उससे पहले पश्चिम बंगाल के खड़गपुर के 1072.5 मीटर के पास थी।
Q 53. सरस्वरी, मारकंडा, तांगरी, घग्गर, कौशल्या, सिरसा और यमुना का संबंध किस राज्य से है?
उत्तर: हरियाणा, ये सब उत्तर हरियाणा की नदियाँ हैं, जो यमुना को छोड़कर, अधिकांश मौसमी नदियाँ हैं।
Q 54. भारत में पहली बार मोबाइल सेवा कब से शुरू हुई थी ?
उत्तर: भारत में पहली बार 31 जुलाई 1995 को पश्चिमी बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री ज्योति बसु और केंद्रीय दूरसंचार मंत्री सुखराम के बीच पहली मोबाइल कॉल कराई गई थी।
Q 55. दुनिया में सैटेलाइट फोन की शुरुआत कब से हुई ?
उत्तर: 1990 के दशक से
Q 56. पहला सामान्य मोबाइल फोन किसने विकसित किया था ?
उत्तर: मोटोरोला के 1973 में मार्टिन कपूर ने
Q 57. दुनिया का एकमात्र द्वीपीय देश है जो चारों गोलार्धों (उत्तरी, दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी) में स्थित है?
उत्तर: प्रशांत महासागर में स्थित किरिबाती। प्रशांत महासागर में स्थित यह देश भूमध्य रेखा (Equator) और अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा (International Date Line) दोनों के चौराहे पर फैला हुआ है।
.png)

.png)


.jpeg)
.png)