Skip to main content

महामार्ग किसे कहते हैं ? विश्व में महामार्गों के वितरण का वर्णन कीजिए।

महामार्ग वे सड़कें होती हैं जो दूरस्थ स्थानों को मिलाती हैं। उच्च गुणवत्ता वाली, चौड़ी समतल और तीव्र परिवहन सुविधाएं देने वाली सड़कें, महामार्ग (Highway) कहलाती हैं। सड़क परिवहन का विकास विश्व के सभी क्षेत्रों एवं देशों में समान रूप से नहीं हो पाया है। इनके विकास में प्रादेशिक, राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय तथा महाद्वीपीय स्तर पर वितरण में असमानता मिलती है। जैसे :-

1.   विश्व में सड़कों की कुल लम्बाई का एक तिहाई (1/3) भाग (33%) अकेले उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में पाया जाता है। इस महाद्वीप में सड़क घनत्व और वाहनों की संख्या विश्व में सर्वाधिक है।

2.    कनाडा में दक्षिणी भाग एवं दक्षिण – पूर्वी भाग, ब्राज़ील के तटीय भाग, अर्जन्टीना के मैदानी भाग, दक्षिण अफ्रीका, पूर्व तटीय ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण पूर्वी एशिया तथा पश्चिम यूरोप में सड़कों का घनत्व अधिक है।

3.    उत्तरी कनाडा, भूमध्य रेखीय ब्राज़ील, मध्य और उत्तरी अफ्रीका, पश्चिम ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी एशिया और पूर्वी यूरोप में सड़कों का घनत्व कम है।

4.    विश्व में सड़कों का सघन जाल अधिक जनसंख्या वाले मैदानी भागों में अधिक मिलता है।

5.    ये सड़कें बिना रुकावट के आवागमन के लिए विकसित की जाती हैं। जैसे – GT Road (वर्तमान में NH - 44)

6.    ये 80 मीटर चौड़ी एवं समतल होती हैं।

7.    इन पर अलग अलग वाहनों के लिए अलग अलग लेन होती हैं, जैसे ट्रक लेन, फ़ास्ट लेन और ओवर टेकिंग लेन।

8.    इन पर पुल, अंडरपास, फ्लाईओवर तथा टोल प्लाजा आदि होते हैं।

9.    ये महामार्ग बड़े बड़े नगरों एवं पतनों को आपस में जोड़ते हैं।  

इनका विकसित रूप एक्सप्रेस वे या द्रुतमार्ग हैं, जैसे - यमुना एक्सप्रेस वे, अहमदाबाद-बड़ोदरा एक्सप्रेस वे, KMP (Kundli Manesar Palwal) (Western Peripheral Express Way) और KGP (Kundli Ghaziabad Palwal) (Eastern Peripheral Express Way) आदि।

Click Here for Next Question

Click Here for Previous Question