Skip to main content

चिकित्सा पर्यटन (MEDICAL TOURISM) क्या है ? चिकित्सा पर्यटन के क्षेत्र में उभरते हुए देश कौन - से हैं?

ऐसा पर्यटन जिसमें कम खर्च पर मेडीकल सुविधाएँ भी मिल जाए और ऐतिहासिक स्थलों पर घुमने का शौक भी पूरा हो जाए, इसे चिकित्सा या मेडीकल पर्यटन कहा जाता है।

भारत पिछले कुछ दशकों से इस क्षेत्र में विश्व में हॉट स्पॉट के रूप में उभरा है, क्योंकि चिकित्सा के क्षेत्र में सुविधा और तकनीक के लिहाज से भारत में अभूतपूर्व संरचनात्मक सुधार हुए हैं। सिंगापुर, मलेशिया और थाईलैंड आदि देश भी चिकित्सा पर्यटन के क्षेत्र में उभरते हुए देश हैं।

भारत में चिकित्सा सुविधाएँ एवं हॉस्पिटल जैसे – AIIMS, फोर्टिस, अपोलो, मैक्स, लीलावती, PGI चंडीगढ़ आदि अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हैं। जबकि यहाँ खर्च विकसित देशों की तुलना में काफी कम हैं। उदाहरण के लिए जर्मनी में हार्ट सर्जरी का इलाज लगभग एक लाख डॉलर में होता है, जबकि भारत में यह केवल नौ से दस हजार डॉलर में आसानी से हो जाता है।

इसी प्रकार अमेरिका (USA) में आप ईलाज करवाने की सोच भी नहीं सकते जब तक कि आपका हेल्थ इंश्योरेंस न हो, लेकिन वहाँ हेल्थ इंश्योरेंस इतना महंगा है कि हर कोई उसे अफोर्ड नहीं कर सकता है। 2005 में USA से 55000 रोगी उपचार के लिए भारत आये थे।

इसलिए विकसित देशों से लोग भारत में इलाज करवाने आते हैं तथा साथ ही भारत की भौगोलिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक विविधता का नजारा भी इन स्थलों पर घूमकर (पर्यटन के रूप में) ले जाते हैं।

अर्थात  “घुमने आइए, इलाज कराइए”।