Skip to main content

Economic Geography 400+ One Liner Questions Answers (451 Onward)

 451. भारत के एक ऐसे क्षेत्र का नाम लिखो जो सांस्कृतिक विरासत में धनी है, लेकिन जल, आधारभूत संरचना व् खनिजों की कमी के साथ ही भारत का शीत मरुस्थल भी है ?


Ans. लद्दाख (जम्मू व कश्मीर)

452. अरुणाचल प्रदेश में कौन – से संसाधन प्रचुर हैं ?

Ans. जल संसाधन, लेकिन विकास की कमी है

453. राजस्थान में कौन – से संसाधनों की अपार सम्भावनाएँ हैं ?

Ans. सौर ऊर्जा व पवन ऊर्जा की

454. राजस्थान में कौन – से संसाधनों की कमी है ?

Ans. जल संसाधनों की

455. हमारा साँझा भविष्य (OUR COMMON FUTURE) पुस्तक का विषय क्या है ?

Ans. विश्व स्तर पर संसाधन संरक्षण एवम् सतत पोषणीय विकास करना। इस पुस्तक को 1987 में ब्रनडटलैंड आयोग ने प्रकाशित किया था।

456. “मेढ पर पेड़” कार्यक्रम किस योजना का हिस्सा है ?

Ans. राष्ट्रीय वन नीति (2016-17)

457. उत्खात भूमि (BAD LAND) या खडड भूमि (RAVINE LAND) किसे कहते हैं ?

Ans. बहता हुआ जल, मिट्टी को काँट – काँट कर गहरी अवनालिकाएं या वाहिकाएँ बना देता है। ऐसी भूमि जोतने योग्य नहीं रहती, जिसे उत्खात भूमि (BAD LAND) कहते हैं। चम्बल बेसिन में ऐसी भूमि को खडड भूमि (RAVINE LAND) कहते हैं। यह क्षेत्र भारत में चम्बल के बीहड़ के नाम से प्रसिद्ध है।

458. भूमि, जल, वनस्पति और खनिजों के रूप में प्राकृतिक सम्पदा क्या है ?

Ans. संसाधन

459. चो किसे कहते हैं ?


Ans. पंजाब के होशियारपुर जिले में नदियों के बीच छोटे – छोटे मैदानी भागों में नदी जलोढ़ निक्षेपों को ‘चो’ कहते हैं।

460. उच्च नमी रखरखाव क्षमता वाली मृदा कौन – सी है ?

Ans. काली मृदा

461. मृदा अपरदन की रोकथाम के लिये बृहत स्तर पर पेड़ लगाना क्या कहलाता है ?

Ans. वनीकरण

462. मानसून जलवायु में अत्यधिक निक्षसालित मृदा कौन – सी है ?

Ans. लैटराइट मृदा

463. भारत के विशाल मैदान कौन – सी मृदा से बने हैं ?

Ans. जलोढ़ मृदा से

464. भारत का कुल भौगोलिक क्षेत्र कितना है ?

Ans. विश्व का 2.4 % यानि 3287263 SQ. KM.

465. भारत में कितने भू – भाग पर वनावरण है ?

Ans. 637293 वर्ग कि.मी. यानि 19.39 % भू – भाग पर

466. भारत के वनावरण में सघन या घने वन कितने हैं ?

Ans. 11.48%

467. भारत के वनावरण में खुले वन कितने हैं ?

Ans. 7.76%

468. भारत के वनावरण में मैन्ग्रोव वन कितने हैं ?

Ans. 0.15%

469. स्टेट ऑफ़ फारेस्ट रिपोर्ट 1999 के अनुसार वर्ष 1997 से कितने सघन वनों का क्षेत्रफल बढ़ा है ?

Ans. 10098 वर्ग कि.मी.

470. लोगों द्वारा वृक्षारोपण के कारण अब वन क्षेत्र कितना हो गया है ?

Ans. 21 %

471. भारत के कुल क्षेत्रफल के अनुसार देश में कम –से –कम कितने भू – भाग पर वन होने चाहिए I OR 1988 की राष्ट्रीय वन नीति के अनुसार देश के कुल कितने भू भाग पर वन होने चाहिए ?

Ans. 33% (Note: स्टेट ऑफ़ इंडियाज फॉरेस्ट रिपोर्ट 2019 के अनुसार देश में कुल वन क्षेत्र 712249 वर्ग KM है । 21.67% (2017 की तुलना में 0.13% ज्यादा (3976 वर्ग KM वन क्षेत्र का इजाफा हुआ है । स्टेट ऑफ़ इंडियाज फॉरेस्ट रिपोर्ट हर हर दो साल बाद बाद प्रकाशित की जाती है ।)

472. 1952 से कितने वन क्षेत्र का ह्रास हो चूका है ?

Ans. 5000 वर्ग कि.मी. का

473. नर्मदा सागर परियोजना किस राज्य में है ?

Ans. मध्य प्रदेश में

474. बक्सा टाइगर रिजर्व कहाँ है ?

Ans. बंगाल में

475. बक्सा टाइगर रिजर्व में किस चीज के खनन से गम्भीर खतरे उत्पन्न हो गए ?

Ans. डोलोमाईट के खनन से

476. दक्षिण भारत के वनों की प्राकृतिक प्रजातियाँ क्यों बर्बाद हुई ?

Ans. सागवान के एकल वन (वाणिजिक वानिकी) रोपण से

477. उत्तर भारत(हिमालय) के वनों की प्राकृतिक प्रजातियाँ क्यों बर्बाद हुई ?

Ans. चीड़ व पाईन के एकल वन (वाणिजिक वानिकी) रोपण से

478. चीड़ व पाईन के एकल वन (वाणिजिक वानिकी) रोपण से हिमालय के कौन – से वन बर्बाद हुए ?

Ans. हिमालय ओक तथा रोडोडेड्रोन के वन

479. हिमालयी यव वृक्ष संकट में क्यों आ गया ?

Ans. TAXOL के अति शोषण के कारण यह सूख जाता है

480. भारत में कितने प्रतिशत धरातलीय जल क्षेत्र (WATER BODIES) प्रदूषित है ?

Ans. 70 %

481. भारत की कितनी जलमग्न भूमि सूख चूकी है ?

Ans. एक – तिहाई (33%)

482. भारत में कितने प्रतिशत मैन्ग्रोव वन लुप्त हो चुके हैं ?

Ans. 40 %

483. भारतीय वन्य जीव अधिनियम (WILDLIFE PROTECTION ACT) कब पारित हुआ ?

Ans. 1972

484. बाघ परियोजना(PROJECT TIGER) कब लागू हुई ?

Ans. 1973 में

485. भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय पार्क कौन सा है ?

Ans. जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय पार्क (1936 से)

486. मानस राष्ट्रीय पार्क किस राज्य में है ?

Ans. असम में