Skip to main content

Economic Geography 400+ One Liner Questions Answers (401-450)

 401. अफ्रीका महाद्वीप प्रतिवर्ष विश्व का लगभग कितना कहवा उत्पन्न करता है?

Ans. लगभग 26%।
402. उत्तम कोटि का मोचा (Mocha) कहवा कहां पर पैदा किया जाता है? 
Ans. अरब प्रायद्वीप के यमन क्षेत्र में।
403. कपास किस जलवायु का पौधा है?
Ans. उपोष्ण कटिबंधीय जलवायु (Sub Tropical Climate) का।
404. कौन सी कपास विश्व में सबसे उत्तम मानी जाती है?
Ans. लंबे रेशे वाली कपास (Long Staple Cotton), जिसे "समुंदर द्वीपीय कपास" (Sea Island Cotton) भी कहते हैं। इसके रेशे की लंबाई 2.80 सेंटीमीटर से 6.25 सेंटीमीटर होती है।
405. लंबे रेशे वाली कपास विश्व में किस देश में उत्पन्न की जाती है? 
Ans. मिस (Egypt) में।
406. कपास की किस किस्म को "भारतीय कपास" भी कहा जाता है?
Ans. छोटे रेशे वाली कपास को, जिसमें रेशे की लंबाई 2.20 सेंटीमीटर से कम होती है।
407. कपास के लिए औसत रूप से कितने तापमान की जरूरत होती है?
Ans. 20 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच।
408. अधिक ठंड के कारण कपास में कौन सा कीड़ा लग जाता है?
Ans.  बॉल वीविल (Boll Weevil) नामक कीड़ा।
409. "कपास की पेटी" (Cotton Belt) नामक कपास उत्पादक क्षेत्र किस देश में पाया जाता है? 
Ans. संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में।
410. ब्राजील में कौन सी बंदरगाह और क्षेत्र कपास उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हैं?
Ans. रेसिफे (Recife) और सेल्वेडोर बंदरगाह तथा साओपोलो क्षेत्र।
411. सबसे अधिक प्रयोग किए जाने वाले रेशों (Fibers) में से कपास के बाद दूसरा सबसे प्रमुख रेशा कौन सा है?
Ans. पटसन (Jute)।
412. पटसन की जलवायु का पौधा है?
Ans. उष्णकटिबंधीय तथा उपोष्ण कटिबंधीय जलवायु का।
413. पटसन को सामान्य रूप से उगने के लिए कितने तापमान की जरूरत रहती है?
Ans. 25 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस।
414. जूट के पौधे के दो प्रमुख प्रकार कौन से हैं?
Ans. कोरचोरस केपसुलेरिस (Corchorus Capsularis) तथा कोरचोरस ओलिटोरियस (Corchorus Olitorius)।
415. प्रति हेक्टेयर उपज के आधार पर विश्व में सबसे प्रथम स्थान पर जूट उत्पादन में कौन सा देश है?
Ans. बांग्लादेश, यहां प्रति हेक्टेयर उपज औसतन 1700 किलोग्राम है।
416. भारत का सबसे प्रमुख जूट उत्पादक राज्य कौन सा है?
Ans. पश्चिमी बंगाल।
417. थाईलैंड, वियतनाम और ब्राजील में कौन सा ऐसा पौधा है जो जूट के समान होता है?
Ans. केनाफ (Kenaf)।
418. एक ही तत्वों से निर्मित दो खनिज बताइए।
Ans. हीरा और कार्बन।
419. कोई ऐसे तीन खनिज बताओ जो मनुष्य के भोजन के अंग हैं, इनके बिना मनुष्य समस्त नहीं रह सकता?
Ans. नमक आयोडीन और फ्लोरिन।
420. वर्तमान सभ्यता को किस सभ्यता के नाम से जाना जाता है? 
Ans. खनिज सभ्यता (Minerals Civilization)।
421. बलुआ पत्थर, चूना पत्थर, संगमरमर, स्लेट, ग्रेनाइट, कोयला, पेट्रोलियम, गंधक, अभ्रक, जिप्सम, हीरा, नीलम और पन्ना किस प्रकार के खनिज हैं?
Ans.अधात्विक खनिज (Non Metallic Minerals)।
422. लोहा, मैग्नीज, तांबा, जस्ता, टिन, एलुमिनियम, सोना, चांदी आदि किस प्रकार के खनिज हैं?
Ans. धात्विक खनिज।
423. कौन से खनिज ईंधनों को "शक्ति संसाधन" कहां जाता है?
Ans. कोयला, पेट्रोलियम, यूरेनियम और थोरियम आदि को।
424. अशुद्ध लोहे (Iron Ore) के साथ कौन-कौन से अन्य तत्वों मिले हुए होते हैं?
Ans. मिट्टी, एलुमिना, चूना, मैग्नीशिया, सेलखड़ी, गंधक, फास्फोरस, सिलिका आदि।
425. जब भट्टियों में गलाने के बाद कच्ची लौह धातु (Iron Ore) को साफ कर लिया जाता है तो उसे ठंडा करने के लिए ब्लास्ट भट्टियों की नलियों से बहा दिया जाता है। इन नलियों को पिग्स (Pigs) कहते हैं। अतः उस ठंडी धातु को किस नाम से जानते हैं? 
Ans. कच्चा लोहा (Pig Iron)।
426. कच्चे लोहे में कौन से खनिज मिलाकर इसको इस्पात (Steel) बनाया जाता है?
Ans. मैगनीज, चूना, टंगस्टन आदि।
427. पूर्व सोवियत संघ का सबसे अधिक लोहा उत्पादक प्रदेश कौन सा है?
Ans. क्रिवोईरॉग (Krivoi Rog), पूर्वी यूक्रेन प्रदेश में निपर नदी के पश्चिम में स्थित क्षेत्र, दोनेत्ज (Donetz) बेसिन की कोयला खदानों के समीप।
428. तांबा और रागा (Tin) के मिश्रण से कौन सी धातु बनती है?
Ans. काँसा (Bronze)
429. तांबा और जस्ता (Zinc) के मिलने से कौन सी धातु बनती है?
Ans पीतल (Brass)
430. तांबा और निकिल के मिलने से कौन सी धातु बनती है?
Ans. जर्मन सिल्वर, इसे क्यूपरो निकल भी कहते हैं। 
431. तांबा और एलुमिनियम के मिश्रण से कौन सी धातु बनती है? 
Ans. डूराल्यूमिन।
432. तांबा और सोना मिलने से कौन सी धातु बनती है?
Ans. रोल्ड गोल्ड।
433. तांबा प्रकृति से कितने रूपों में प्राप्त होता है?
Ans. तीन रूपों में, प्राकृतिक धातु (Native Metal) के रूप में आग्नेय शैलों में, ऑक्साइड के रूप में तथा सल्फाइड के रूप में।
434. संयुक्त राज्य अमेरिका में 90% तांबा सल्फाइड के रूप में किस प्रकार की शैलोंं से निकाला जाता है?
Ans. पोरफीरीज शैलों से।
435. राजस्थान का खेतड़ी किस धातु के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है?
Ans. तांबा (Copper)।
436. एलुमिनियम का अयस्क किसे कहते हैं?
Ans. बॉक्साइट (Bauxite) को। 
437. बॉक्साइट में एलुमिना की मात्रा कितनी होती है?
Ans. 55% 
438. सबसे हल्की धातुओं में से कौन सी सबसे हल्की धातु है?
Ans. एलुमिनियम। 
439. वायुयान निर्माण में किस धातु का प्रयोग किया जाता है?
Ans. एलुमिनियम का।
440. रांगा या टिन (Tin) किस प्रकार की धातु होती है?
Ans. मुलायम, वायुरोधी और जंगरोधी। यह थोड़ी सी अग्नि से ही पिंगल जाती है। 
441. रांगा (Tin) मुख्यत: किस खनिज से प्राप्त होता है?
Ans. केस्सीटेराइट (Cassiterite) से।
442. महासागरीय क्षेत्र (भू – भागीय समुद्र) में कितनी दूरी तक के संसाधन हमारे राष्ट्रीय संसाधन या राष्ट्रीय संपदा हैं ?

Ans. 12 समुद्री मील अर्थात् 22.2 KM तक

443. अपवर्जक आर्थिक क्षेत्र (exclusive economic zone) क्या है ?

Ans. तट रेखा से 200 समुद्री मील (nautical mile) अर्थात 370.4 किलोमीटर की दूरी तक किसी देश का समुद्री संसाधनों पर अधिकार होता है


444. भारत के पास किस क्षेत्र में अपवर्जक आर्थिक क्षेत्र से बाहर संसाधनों के खनन का अधिकार है ?

Ans. भारत के पास अपवर्जक आर्थिक क्षेत्र (exclusive economic zone) से दूर हिन्द महासागर की तलहटी से मैंगनीज ग्रंथियों के खनन करने का अधिकार है।

445. भारत के किन राज्यों में पवन ऊर्जा तथा सौर ऊर्जा की अपार सम्भावना है ?

Ans. राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु आदि में

446. जल किस प्रकार का संसाधन है ?

Ans. नवीकरण योग्य

447. UNCED का क्या अर्थ है ?

Ans. UNITED NATIONS CONFERENCE ON ENVIRONMENT AND DEVELOPMENT

448. भारत में स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद संसाधन नियोजन के उददेश्य से किये गये प्रयासों का क्या नाम था ?

Ans. पंचवर्षीय योजनायें

449. भारत के कौन – से क्षेत्र संसाधन सम्पन्न हैं ?

Ans. छोटा नागपुर पठार, झारखंड, उड़ीसा, छतीसगढ़, MP, बंगाल आदि

450. भारत के कौन – से क्षेत्र संसाधन सम्पन्न नहीं हैं ?

Ans. उत्तरी भारत के मैदान