Skip to main content

Economic Geography 400+ One Liner Questions Answers (51-100)

आर्थिक भूगोल वन लाइनर प्रश्न उत्तर 

51. कौन से प्रदेश खेती के लिए सर्वोत्तम माने जाते हैं?
Ans. नदियों की मिट्टी के मैदानी भाग।

52. कौन से प्रदेश पशु चारण के लिए उपयुक्त होते हैं?

Ans. बाढ़ के मैदान और पहाड़ी ढलान।
53. टुण्ड्रा प्रदेशों के वातावरण में जीविकोपार्जन के लिए कौन से संसाधनों प्रयोग में लाए जाते हैं? 
Ans. सील मछली का आखेट और बारहसिंघा का चारण।
54. बरौनी, डालमियानगर, हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो, बर्नपुर, कुल्टी, हीरापुर, चितरंजन, आसनसोल, सिंदरी, रांची, रानीगंज, झरिया, दुर्गापुर, जमशेदपुर, राउरकेला, घाटशिला, नोआमंडी, खड़कपुर, हावड़ा, मुर्शिदाबाद, कोलकाता आदि राष्ट्रीय महत्व के औद्योगिक केंद्र भारत के किस क्षेत्र में अवस्थित हैं?
Ans. बिहार, झारखण्ड, पश्चिमी बंगाल और उड़ीसा के छोटा नागपुर पठारी प्रदेश में।
55. प्रेरीज और स्टैपी घास के मैदान किन देशाें में स्थित हैं?
Ans. प्रेअरी, अमेरिका में और स्टैपीज, रूस में।
56. अमेजन बेसिन, Brazil और कांगो बेसिन, अफ्रीका में किस प्रकार के वन पाए जाते हैं? 
Ans. विषुवतरेखीय आर्द्र वर्षा वन।
57. उष्णकटिबंधीय आर्द्र कृषि प्रदेश के कोई दो प्रदेश बताइए। 
Ans. पूर्वी भारत और पूर्वी ब्राजील। 
58. आर्द्र शुष्क निम्न अक्षांशीय सवाना प्रकार की जलवायु के कोई तीन प्रदेश बताओ।
Ans. सूडान, भारत और ब्राज़ील। 
59. इथोपिया में किस प्रकार की जलवायु पाई जाती है? 
Ans. उष्णकटिबंधीय उच्च प्रदेशीय जलवायु।
60. सहारा, अरब, थार, मध्य एशिया, मंगोलिया, पश्चिमी आस्ट्रेलिया और कालाहारी किस प्रकार के प्रदेश हैं?
Ans. मरुस्थलीय प्रदेश।
61. टैंगा प्रदेश कहां स्थित है?
Ans. साइबेरिया और कनाडा के उत्तरी भाग।
62. जीवन निर्वाह का अत्यंत आदिमकालीन (Primitive) साधन कौन सा रहा है?
Ans. जंगलों से भोजन एकत्रित करना तथा आखेट करना।
63. मानव सभ्यता के आरंभिक युग में मनुष्य कहां रहता था?
Ans. गुफाओं और वृक्षों पर।
64. पशुचारण और खेती में से कौन सी आर्थिक क्रिया मनुष्य ने बाद में सीखी?
Ans. कृषि करना।
65. वर्तमान में संसार में पिछड़ी अर्थव्यवस्था के दृष्टिकोण से जनजातियां किन क्षेत्रों में पाई जाती हैं?
Ans. विषुवत रेखीय आर्द्र वर्षा वनों के भीतरी भागों में और टुंड्रा प्रदेश में।
66. दक्षिण पश्चिम अफ्रीका के कालाहारी मरुस्थल में कौन सी जनजाति आज भी तीर कमान से आखेट करती है और शतुरमुर्ग के खाली अंडों को पानी रखने के बर्तनों के रूप में प्रयोग करती है?
Ans. बुशमैन।
67. कांगो नदी बेसिन, अफ्रीका में कौन सा जनजातीय समुदाय मिलता है?
Ans. पिग्मी जनजाति।
68. सेमांग और सकाई जनजाति के लोग कहां मिलते हैं?
Ans. मलाया प्रायद्वीप पर।
69. जीवन निर्वाह के लिए मनुष्य आज भी वनों से कौन से पांच प्रमुख पदार्थ एकत्रित करता है?
Ans. मनुष्य आज भी वनों से भोजन के लिए कंदमूल, फल, फूल, शहद आदि, वस्त्रों के लिए छाल, पत्तियां, घास आदि, निवास या झोपड़ी एवं घर बनाने के लिए बांस, वृक्षों की शाखाएं, पत्तियां, लकड़ी आदि, घरेलू आवश्यकता के लिए और जलाने के लिए ईंधन की लकड़ी तथा घाव या चोट और रोगों की चिकित्सा के लिए औषधीय जड़ी-बूटियों को एकत्रित करता है।
70. गोंद, लाख, बिरोजा आदि पदार्थ मनुष्य को कहां से प्राप्त होते हैं?
Ans. वृक्षों के तनों और शाखाओं से।
71. रबड़ और बाल्टा (Balata) वृक्षों के किस हिस्से से प्राप्त होते हैं?
Ans. वृक्षों के रस से।
72. चर्म शोधन के पदार्थ (Tanning Material), रंग और कार्क (Cork) वृक्षों के किस हिस्से से प्राप्त होते हैं?
Ans. वृक्षों की छाल से।
73. रेशे (Fibres), जिनसे रस्सियां, डोरियां, वस्त्र आदि बनाए जाते हैं, वृक्षों के किन हिस्सों से प्राप्त होते हैं?
Ans. वृक्षों की छाल और पत्तियों से।
74. थुनेर (Yew) वृक्ष की छाल से किस प्रकार का पदार्थ प्राप्त होता है?
Ans. पेय पदार्थ (Beverages)।
75. कौन से ऐसे वृक्ष हैं जिनसे हमें गोंद प्राप्त होता है?
Ans. बबूल या कीकर, ढाक सेंमल आदि से।
76. लाख और वार्निश के पदार्थ कहां से प्राप्त होते हैं?
Ans. वृक्षों से।
77. शोधक पदार्थ टैनिन (Tannin) वृक्षों के किस हिस्से से प्राप्त होता है? 
Ans. वृक्षों की छाल से।
78. गरान अर्थात् मैंग्रोव (Mangrove) के पेड़ों की छाल और पतियों को बड़ी मात्रा में किन महाद्वीपों को निर्यात किया जाता है? 
Ans. यूरोप और अमेरिका को।
79. बबूल की छाल, कीकर, छोकरा, पलाश और कत्था की छालों में कौन सा तत्व खूब पाया जाता है?
Ans. शोधक पदार्थ।
80. चेस्टनट का अंत: काष्ठ तथा दक्षिण अमेरिका के वृक्ष क्वाब्राको की लकड़ी किस को रंगने के काम आती है?
Ans. चमड़े को रंगने के।
81. हरड़, बहेड़ा और आंवला के फलों में कौन सा पदार्थ बड़ी मात्रा में मिलता है?
Ans. टैनिन।
82. ताड़ (Palm) की पत्तियों और शीशम (Sisal) जैसे पौधों की रेशेदार मोटी पत्तियों से कौन से पदार्थ बनाए जाते हैं?
Ans. चटाइयां, हैट, थैले और टोकरियां आदि।
83. कारनौबा (Carnauba) ताड़ की पत्तियों के रस से कौन सा पदार्थ बनाया जाता है?
Ans. मोम (Wax)।
84. रबड़ के वृक्ष किस प्रकार की जलवायु अथवा वनों में पाए जाते हैं?
Ans. उष्णकटिबंधीय वनों में।
85. किस वृक्ष का प्रयोग समुद्री तारों (Cables) के निर्माण में, मशीन चलाने वाले पट्टे (Belt) बनाने में, गोल्फ की गेंदों के कवर बनाने में तथा बिजली के तारों का रोधन (Insulation) बनाने में किया जाता है?
Ans. बालटा नामक वृक्ष का।
86. चिकल (Chickle) एक प्रकार का चबाने वाला गोंद (CHEWING GUM) होता है जो उष्णकटिबंधीय वनों में उत्पन्न होने वाले किस वृक्ष के दूधिया रस से तैयार किया जाता है, जिसका सबसे अधिक निर्यात संयुक्त राज्य अमेरिका को होता है?
Ans. जपोटा (Zapota)।
87. नारियल (Coconut) या खोपरा (Copra) का उत्पादन किन देशों में सर्वाधिक होता है? 
Ans. दक्षिण पूर्वी एशिया के फिलीपाइंस द्वीप, मलेशिया इंडोनेशिया (सुमात्रा, बोर्निया) आदि देशों में।
90. संसार के लगभग दो तिहाई ताड़ तेल (Palm Oil) और 90% ताड़ तेल गिरी (Palm Oil - Kernal) का निर्यात किन देशों से किया जाता है?
Ans. पश्चिम अफ्रीका के उष्ण आर्द्र वनों से, जिसके प्रमुख निर्यातक देश हैं – नाइजीरिया जायरे (कांगो) सेनेगल, आइवरी कोस्ट, घाना आदि।
91. ताड़ तेल के उद्योग का दूसरा प्रमुख क्षेत्र कौन सा है?
Ans. दक्षिण एशिया में इंडोनेशिया और मलेशिया।
92. ज्वर या बुखार में काम आने वाली कुनैन की दवाई किस वृक्ष से बनाई जाती है?
Ans. सिनकोना वृक्ष की छाल से।
93. सिनकोना के वृक्ष किस प्रकार की जलवायु में प्रमुखता से उगते हैं?
Ans. उष्णकटिबंधीय जलवायु में 200 से 300 सेमी. वार्षिक वर्षा वनों में व उपोष्ण कटिबंधीय जलवायु में 1500 मीटर ऊंची पहाड़ियों पर।
94. सिनकोना के वृक्ष किन देशों में उगते हैं?
Ans. दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया, इक्वेडोर, पीरू और बोलीविया के क्षेत्रों में तथा भारत, श्रीलंका और जावा के वनों में रोपण कृषि के रूप में।
95. वर्तमान काल में कुनैन का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?
Ans. जावा।
96. चिरायता, पितपापरा, हरड़, बहेड़ा, आंवला, दारुहल्दी, जायफल, जावित्री, मकरकरा, दालचीनी, नागकेसर, भिलावा, कुसुम, गिलोय, चित्रक, मोथा, कायफल, अतीस इत्यादि किस प्रकार के गुणों वाले प्रमुख पौधे हैं?
Ans. औषधीय गुणों वाले पौधे।
97. काली मिर्च, इलायची, तेजपत्ता, लौंग इत्यादि मसालों का सर्वाधिक उत्पादन किन देशों में होता है?
Ans. दक्षिणी भारत, श्रीलंका, इंडोनेशिया और समीपवर्ती द्वीपों पर।
98. कपूर के जंगली वृक्ष किन देशों में 1000 मीटर से कम ऊंचे ढलानों पर भारी वर्षा के वन क्षेत्रों में उत्पन्न होते हैं?
Ans. जापान, ताइवान और दक्षिण चीन के वनों में।
99. किस कपूर के उत्पादन ने प्राकृतिक कपूर के उत्पादन को कम कर दिया है?
Ans. कृत्रिम कपूर ने।
100. भारत के किन क्षेत्रों में उगने वाले औषधीय पौधों के द्वारा हजारों रोगों की चिकित्सा से संबंधित औषधीय पौधे प्राप्त होते हैं?
Ans. हिमालय के वनों से, मध्यप्रदेश व दक्षिण भारत के पर्वतीय क्षेत्रों से।

Previous Page                                                                                         NEXT Page