Skip to main content

Economic Geography 400+ One Liner Questions Answers (101-150)

 आर्थिक भूगोल वन लाइनर प्रश्न उत्तर 

101. दक्षिण अमेरिका में अर्जेंटीना और पैराग्वे के वनों में चाको (Chaco) वृक्ष से कौन सा चर्म शोधक पदार्थ निकाला जाता है?
Ans. क्वेब्राको (Quebracho)।
102. क्वेब्राको (Quebracho) की लकड़ी में हेमलॉक की अपेक्षा कितना टैनिन (Tannin) होता है?
Ans. लगभग 2 गुना।
103. चीड़ (Pine) के वृक्षों से कौन से पदार्थ प्राप्त किए जाते हैं ?
Ans. रेजिन (Resin) और तारपीन नामक द्रव पदार्थ।
104. रेजिन को गर्म करने से कौन सा तेल प्राप्त होता है?
Ans. तारपीन का तेल।
105. कनाडा के टुण्ड्रा और टैंगा प्रदेशों में कौन सी मानव जाति पाई जाती है?
Ans. एस्किमो (Eskimo)।
106. अलास्का में कौन सी आदिम जातियां निवास करती हैं?
Ans. अमेरिकन इंडियन।
107. सेमोयेड (Samoyed), ओस्तयाक (Ostayak), तुंगु (Tungu), याकूत (Yakut), युकगिर (Yukagir), चकची (Chukchi), कोरयाक (Koryak) आदि आदिम जातियां किस प्रदेश में निवास करती हैं?
Ans. साइबेरिया, रूस की उत्तरी पेटी में 
108. अर्जेंटीना और चिल्ली के दक्षिण में टिअर्रा–डेलफ्यूगो प्रदेश में कौन सी जाति निवास करती है?
Ans. याहगन।
109. अमेरिंड आदिम जातियां जैसे - जिवारो (Jivaro), यागुवा (Yagua) आदि किस क्षेत्र में निवास करती हैं? 
Ans. अमेजन बेसिन, ब्राजील, दक्षिण अमेरिका में।
110. अफ्रीका के विषुवत रेखीय उष्ण - आर्द्र वनों में कांगो बेसिन में निवास करने वाले नाटे कद के लोग क्या कहलाते हैं?
Ans. पिग्मी (Pygmies)।
111. दक्षिण पश्चिम अफ्रीका के कालाहारी मरुस्थल की आदिम जाति का नाम बताइए।
Ans. बुशमैन (Bushman)।
112. मलाया के वनों में रहने वाली प्रमुख आदिम जातियां कौन सी हैं?
Ans. सेमांग (Semang) और सकाई (Sakai)।
113. बोर्निया की आदिम जाति का क्या नाम है?
Ans. पुनान।
114. न्यू गिनी के रहने वाले लोगों को किस नाम से जाना जाता है?
Ans. पापुआन।
115. आखेट पर जीवन निर्वाह करने वाली अधिकांश आदिम जातियां घुमक्कडी या  चलवासी (Nomadic) जीवन व्यतीत करती हैं, वे किस प्रकार का प्रवास करती हैं?
Ans. मौसमी प्रवास (Seasonal Migration) या सामयिक प्रवास (Periodic Migration)।
116. स्लेज क्या है?
Ans. कनाडा तथा साइबेरिया के उत्तरी बर्फीले क्षेत्रों में प्रयोग की जाने वाली बर्फ पर खिंचने गाड़ी।
117. उत्तरी कनाडा और उत्तरी साइबेरिया में निवास करने वाली आदिम जनजातियां आखेट के द्वारा प्राप्त जानवरों के मुलायम बालों और समूर (Fur) का प्रयोग किस रूप में करते हैं?
Ans. शीत निवारक वस्त्रों के रूप में।
118. कनाडा की समस्त उत्तरी पेटी और सोवियत संघ की उत्तरी साइबेरिया की विशाल और विस्तृत बर्फ से ढकी हुई पेटी किस प्रदेश के रूप में जानी जाती है, जहां पर लगभग 9 महीने तक लंबी शीत ऋतु होती है और बर्फ छाई रहती है?
Ans. टुंड्रा प्रदेश (Tundra Region)।
119. टुंड्रा प्रदेश में वनस्पति उगने का समय कितने महीने का होता है?
Ans. केवल 2 महीने का।
120. शैवाल काई (Mosses), लाइकेन (Lichen), झील और जलाशयों के समीप उगने वाली बौनी जाति के शंकुधारी वृक्ष आर्कटिक शरपत (Willow) और दलदल आदि मुख्य रूप से किस प्रदेश में पाए जाने वाले क्षेत्र और वनस्पति हैं?
Ans. टुंड्रा प्रदेश।
121. टुंड्रा प्रदेश में बसंत, ग्रीष्म और पतझड़ की ऋतु का चक्र कितने समय में पूरा हो जाता है? 
Ans. केवल 3 महीनों में।
122. टुंड्रा के दक्षिण में कौन से वन स्थित हैं?
Ans. शंकुधारी (Coniferous) टैगा वन (Taigas)।
123. ध्रुवीय भालू, केरीबो (Caribou), बारहसिंघा मुशक बैल (थलीय जंतु), सील, वालरस, हवेल मछली (समुद्री जंतु) तथा लोमड़ी, भेड़िया, भालू, खरगोश, मारटेन, एरमिन आदि जंतु किन प्रदेशों में पाए जाते हैं? 
Ans. टुण्ड्रा के ध्रुवीय प्रदेशों और टैगा वनों में।
124. घास के मैदानों और मरुस्थल में चलवासी पशुचारक Nomadic Herders) अपने पालतू पशुओं के झुण्डों को लिए हुए घूमते रहते हैं। जब एक चरागाह में उनके पशुओं के लिए चारा समाप्त हो जाता है, तो वे दूसरे चरागाह को चले जाते हैं।लगातार घुमक्कड़ और कठोर जीवन के अभ्यास से इन लोगों में कौन से गुण विकसित हो जाते हैं?
Ans. शूरवीरता और निर्भयता के गुण।
125. सवाना, लानोज, कैम्पास, और क्वींसलैंड किस प्रकार के घास स्थल हैं?
Ans. उष्णकटिबंधीय घास स्थल  (Tropical Grassland)।
126. पश्चिम अफ्रीका में मार्टीनिया से लेकर सहारा मरुस्थल तक और अरब प्रायद्वीप में लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या है?
Ans. चलवासी पशुचारण (Nomadic Herding)।
127. मध्य एशिया के प्रमुख पशुचारक मानव वर्ग कौन से हैं?
Ans. ईरान के कुर्द, लूर, बख्तियारी और काशगई लोग, रूसी तुर्किस्तान के किरगीज (Kirghiz), चीनी सिनकियांग के लोग और तिब्बत के याक चराने वाले चलवासी पशुचारक।
128. यूरोप व एशिया के स्टेपीज (Steppes) प्रदेश, उत्तर अमेरिका के प्रेयरीज (Prairies) प्रदेश, दक्षिण अमेरिका के पंपाज (Pampas), दक्षिण अफ्रीका का वेल्डस (Velds) प्रदेश और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के डाउंस (Downs) नामक घास स्थल किस प्रकार के प्रमुख पशुचारण क्षेत्र हैं?
Ans. समशीतोष्ण घास स्थल ( Temperate Grasslands)।
129. यूरोप तथा एशिया के उत्तरी भागों में आर्कटिक महासागर के तटवर्ती क्षेत्रों में और टुंड्रा प्रदेश के अंतर्गत, स्वीडन तथा फिनलैंड के लैप्स Lapps) और सोवियत संघ में साइबेरिया के सेमोयेड (Samoyedes), तुंगु (Tungus), चकची (Chukchis) तथा कोरयाक (Koryak) आदि लोग किस पशु को पालते हैं?
Ans. रेनडियर (Reindeer) नामक बारहसिंघा पशु को।
130. हिमालय, रॉकीज, एंडीज तथा आल्पस किस प्रकार के प्रमुख पर्वतीय क्षेत्र हैं?
Ans. ये सब नवीन बलित पर्वत (Folded Mountain) हैं।
131. केन्या और तंजानिया के मसाईमारा, शेर सेरेनगेटी और अंबोसेली जैसे रिजर्व क्षेत्रों के पास कौन सी जनजाति के लोग रहते हैं?
Ans. मसाई जनजाति के।
132. मसाई लोग लाल रंग के कपड़े पहनते हैं, उसे क्या कहा जाता है?
Ans. शुका।
133. अरब मरुस्थल में कौन सी जनजाति के लोग ऊंट पालते हैं और ऊंटनी का दूध भोजन के रूप में प्रयुक्त करते हैं?
Ans. रुवाला (Ruwala) नामक बद्दू लोग।
134. मध्य एशिया में किरगीज, कज्जाक, कालमुक और मंगोलिया के निवासी कौन से जानवर पालते हैं?
Ans. घोड़े, भेड़ और बकरियां।
135. उत्तरी साइबेरिया में तुंगु बारहसींगें के पालते हैं और ये लोग आखेट (शिकार) भी करते हैं। इन लोगों का मुख्य उद्योग क्या है?
Ans. पशुचारण।
136. तीन शताब्दियों पूर्व पृथ्वी पर कितने प्रतिशत स्थल खंड पर वन खड़े थे?
Ans. 60% भाग पर 
137. वर्तमान में समस्त स्थल खंड का लगभग कितना प्रतिशत भाग वनों से आच्छादित है?
Ans. लगभग 30% 
138. वन कटाई के प्रमुख कारण क्या हैं?
Ans. जनसंख्या में बढ़ोतरी, कृषि कार्यों के लिए वनों की कटाई, ईंधन के लिए लकड़ी का प्रयोग किया जाना, मकानों के निर्माण में लकड़ी का प्रयोग करना, परिवहन गाड़ियां और नौकाओं का निर्माण करना, जलपोत का निर्माण करना व अन्य उपकरणों के लिए लकड़ी का कांटा जाना तथा पेपर या कागज का निर्माण आदि।
139. वनों की उत्पत्ति और प्रकार पर सबसे अधिक प्रभाव किस तत्व या कारक का पड़ता है?
Ans. जलवायु का।
140. किन वनों के वृक्ष आकार में लंबे, कठोर लकड़ी वाले और बहुत अधिक वृक्षों की नस्लों या विविधता वाले होते हैं। जिनके तने पर अनेक बेल और झाड़ - झंखाड़ गूँथे हुए पाए जाते हैं?
Ans. उष्णकटिबंधीय आर्द्र वर्षा वनों में।
141. मानसूनी वनों में पाए जाने वाले वृक्षों की लकड़ी किस प्रकार की होती है?
Ans. कठोर प्रकार की 
142. मध्य अक्षांशीय क्षेत्रों में पाए जाने वाले वन किस प्रकार के होते हैं?
Ans. मिश्रित और पर्णपाती वन।
143. समशीतोष्ण कटिबंधीय शंकुधारी वन किस प्रकार के होते हैं?
Ans. नरम लकड़ी वाले सदाबहार वन।
144. भूमध्य रेखीय या विषुवत रेखीय उष्ण आर्द्र वर्षा वन और उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती मानसूनी वन किस प्रकार के प्रमुख वन हैं?
Ans. उष्णकटिबंधीय वन।
145. भूमध्यसागरीय वन, समशीतोष्ण पर्णपाती वन, समशीतोष्ण मिश्रित वन और समशीतोष्ण शंकुधारी वन मुख्य रूप से किस प्रकार के वन हैं?
Ans. समशीतोष्ण कटिबंधीय वन।
146. विषुवत रेखा से 10 डिग्री उत्तर और 10 डिग्री दक्षिण अक्षांश के बीच, जहां वर्षभर 27 डिग्री सेल्सियस से ऊंचा तापमान रहता है और वहां वार्षिक वर्षा लगभग 250 सेंटीमीटर से अधिक होती है, में पाए जाने वाले कठोर लकड़ी के लगभग औसतन 55 मीटर ऊंचे तथा अत्यंत सघन सदापर्णी वन मुख्य रूप से कौन से वन कहलाते हैं?
Ans. विषुवत रेखीय उष्ण आर्द्र वन।
147. भूमध्य रेखीय सदाहरित वर्षा वनों के तीन प्रमुख क्षेत्र कौन से हैं?
Ans. दक्षिण अमेरिका में अमेजन बेसिन, पश्चिम और मध्य अफ्रीका में कांगो बेसिन, दक्षिण पूर्वी एशिया में मलेशिया और इंडोनेशिया के क्षेत्र।
148. आबनूस (Ebony), लौह काष्ठ, रोजवुड, तेल - ताड़, महोगनी, रबड़, सीवा, पारा नट, ताड़, सीडार आदि के वृक्ष मुख्य रूप से किन वनों के प्रमुख पौधे हैं?
Ans. विषुवत रेखीय सदाबहार वर्षा वनों के।
149. साल, सागवान, शीशम, महुआ, आम, जामुन, बरगद, पीपल, गूलर, नीम, सिरस, तुन, पलास, हल्दू, सेमल, यूकेलिप्टस (सफेदा), बबूल, इमली, छोंकरा आदि अधिकांश कठोर लकड़ी के वृक्ष किस प्रकार के वनों में पाए जाने वाले प्रमुख वृक्ष हैं?
Ans. उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन या मानसूनी वन के।
150. ये वन अधिकांश उपोष्ण कटिबंध क्षेत्रों में 30 डिग्री से 45 डिग्री अक्षांशों के बीच महाद्वीपों के पश्चिमी भागों में पाए जाते हैं। जहां पर जाड़े के मौसम में पछुआ हवाओं से वर्षा होती है। गर्मी के मौसम में यहां शुष्क व्यापारिक हवाएं चलती हैं। इन में वृक्षों की जड़े, अपने आपको शुष्क ऋतु से बचाव करने के लिए लंबी होती हैं और इनमें वृक्ष छोटे और दूर दूर होते हैं तथा इनके बीच में झाड़ियां पाई जाती हैं, ऐसे सदापर्णी झाड़ियों वाले वनों को किस मुख्य नाम से जाना जाता है?
Ans. भूमध्यसागरीय वन (Mediterranean Forest)।

Previous Page                                                                                         NEXT Page