Skip to main content

गैरिसन नगर (Garrison Town) क्या होते हैं ? किसी नगर संकुल की पहचान किस प्रकार की जा सकती है ?

वे नगर जिनका मुख्य कार्य सेना से सम्बन्धित होता है, गैरिसन नगर (Garrison Town) कहलाते हैं। जैसे अम्बाला कैंट, हिसार छावनी, मेरठ, जालंधर, महू, बबीना, उधमपुर आदि गैरिसन अथवा छावनी नगर हैं। इनको प्रतिरक्षा या सैनिक नगर भी कहते हैं।

किसी नगरीय संकुल की पहचान उसकी जनसंख्या के आधार और उसके प्रकार्य के आधार पर की जा सकती है। जैसे – भारत में जनगणना 2011 के अनुसार महानगरीय संकुलों की कुल संख्या 53 है, जो जनगणना 2001 में 35 थी। प्रकार्यों के आधार पर नगर प्रशासनिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और औद्योगिक आदि हो सकते हैं।

किसी नगर संकुल की पहचान निम्नलिखित तथ्यों के आधार पर की जा सकती है :-

(क) वहाँ जनसंख्या का आकार 5000 से अधिक होना चाहिए।

(ख) वहाँ जनसंख्या घनत्व 400 व्यक्ति प्रति वर्ग km से अधिक होना चाहिए।

(ग) वहाँ की कम से कम 75% से अधिक जनसंख्या द्वितीयक और तृतीयक क्रियाकलापों में संलग्न हो।

(घ) वहाँ नगरपालिका, नगर निगम, कारपोरेशन आदि होना चाहिए। 

(ड) वहाँ उच्च स्तरीय व्यावसायिक, प्रशासकीय और प्रबंधनीय सेवा केंद्र आदि होने चाहिए।


Click Here for Next Question


Click Here for Previous Question