Skip to main content

संभावनावाद विचारधारा क्या है ? What is Possibilism?

संभावनावाद, एक फ्रांसीसी विचारधारा है जिसका प्रतिपादन (पर्वतक) पॉल विडाल डी ला ब्लांश ने किया। लूसियन फेब्रे (Lucien Favre), ईसा बोमेन (Isaiah Bowman), कार्ल सावर (Carl O. Sauer), जीन ब्रूंश (Jean Brunches) तथा अल्बर्ट डिमाजियां (Albert Demangeon) आदि विद्वान् इस विचारधारा के समर्थक रहे हैं।

Possibilism is a French ideology propounded by Paul Vidal de la Blanche. Scholars like Lucien Favre, Isaiah Bowman, Carl O. Sauer, Jean Brunches and Albert Demangeon have been supporters of this ideology.  

Possibilism supporters

इस विचारधारा के समर्थकों का मानना है कि वातावरण मानव की क्रियाओं को सीमित करता है, पर उसमें कुछ सम्भावनाएं मनुष्य अपनी सुझबूझ एवं बुद्धि – बल से तलाश लेता है। जैसे –

Ø उफनती नदियों पर बांध (Dam) बनाकर उनको नियंत्रित करना।

Ø थार (राजस्थान) जैसे मरुस्थलीय क्षेत्रों में ‘इंदिरा गाँधी नहर’ (Longest Canal in India) जैसी नहरें पहुंचना।

Ø ढलान के विपरीत उठान नहरें बनाना व लिफ्ट सिंचाई करना।

Ø समुद्र को पीछे धकेलकर (नीदरलैंड में) जमीन प्राप्त करना (जिसे वहाँ पोल्डर्स कहते हैं)।

Ø पहाड़ी ढलानों पर (हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड आदि में) सीढ़ीनुमा खेत बनाना।

Ø वायुमंडल से नाइट्रोजन को खींचकर उर्वरक (यूरिया) बनाना।

Ø कृत्रिम रूप से वर्षा करवाना अथवा वर्षा को बरसने से पूर्व ही रोकना।

Ø चिलचिलाती धूप से बचने हेतू वातानुकूलित गाड़ियाँ व मकान बनाना।

इस प्रकार मनुष्य अपनी सुझबूझ एवं बुद्धि – बल, संकल्पशक्ति व कौशल से सफलता के मार्ग प्रशस्त करता है।

Supporters of this ideology believe that the environment limits the actions of human beings, but man explores some possibilities in it with his understanding and intelligence. like -

Ø Controlling the overflowing rivers by making dams.

Ø Reaching canals like 'Indira Gandhi Canal' (Longest Canal in India) in desert areas like Thar (Rajasthan).

Ø Making lift canals against the slope and doing lift irrigation.

Ø By pushing back the sea (in the Netherlands) to get land (called polders there).

Ø Making terraced fields on hill slopes (in Himachal Pradesh, Uttarakhand etc.).

Ø Making fertilizers (urea) by pulling nitrogen from the atmosphere.

Ø Getting rain done artificially or stopping the rain before it rains.

Ø Making air-conditioned vehicles and houses to avoid the scorching sun.

In this way man paves the way for success with his understanding and intelligence-power, determination and skill.

NEXT Question

Previous Question