Skip to main content

Class 10 Social Science Previous Year Paper 2016 Code – A B C

10th Previous Year Paper 1st Semester 2016 Code - A
1. जैकोबिन दल का सम्बन्ध किस देश से था ?1
2. भारत में अनुबंधित श्रमिक अनुबंध कब समाप्त हुआ ? 1
3. वियना शान्ति संधि कब हुई ? 1
4. अमेरिका की खोज किसने की ? 1
5. सविनय अवज्ञा आन्दोलन का क्या कार्यक्रम था ? 2
6. भारत के लोग रौलट एक्ट के विरोध में क्यों थे ? 3
7. रेशम मार्ग ने दुनिया को कैसे जोड़ा ? 3
8. लुइजे ऑटो पीटर्स का संक्षेप में वर्णन कीजिए 3
9. जी – 77 देशों से आप क्या समझते हैं ? जी – 77 को किस आधार पर ब्रेटन वुड्स की जुड़वाँ संतानों की प्रतिक्रिया कहा जा सकता है ? or महायुद्धों के बीच की अर्थव्यवस्था का वर्णन कीजिए 6
10. रेबमान कौन था ? 1
11. पूरब की ओर चलो आन्दोलन क्या था ? 1
12. सत्याग्रह से आप क्या समझते हैं ? 1
13. रिंडरपेस्ट बीमारी क्या थी ? 1
14. लोकतंत्र में सत्ता किसके हाथों में होती है ? 1
15. भारतीय संविधान में विषयों की कितनी सूचियाँ दी गई हैं ? 1
16. भारतीय समाज का स्वरूप कैसा है ? 1
17. श्रीलंका स्वतंत्र राष्ट्र कब बना ? 1
18. शासन के संघीय ढाँचे की किन्ही दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए 2
19. नारीवादी आन्दोलन से आप क्या समझते हैं ? 2
20. भारत को धर्मनिरपेक्ष राज्य बनाने वाले किन्ही दो प्रावधानों का उल्लेख कीजिए 2
21. सामाजिक विभाजन किस तरह से राजनीति को प्रभावित करते हैं ? 3
22. अमेरिका में नागरिक अधिकार आन्दोलन कब चला ? इसका नेतृत्व किसने किया ? 3
23. सामाजिक भेदभाव की उत्पति के तीन कारण लिखिए 3
24. वर्तमान गणतन्त्र में सत्ता की सांझेदारी के विभिन्न रूपों का वर्णन कीजिए or श्रीलंकाई तमिलों की नाराजगी बढ़ने के कारण लिखिए 6
25. पंजाब में भू निम्नीकरण का एक मुख्य कारण लिखिए 1
26. प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत कब हुई ? 1
27. बांध की परिभाषा दीजिए 1
28. ज्वारीय ऊर्जा किस प्रकार का संसाधन है ? 1
29. पहाड़ी क्षेत्रों में मृदा अपरदन की रोकथाम के लिए क्या कदम उठाने चाहिए ? 2
30. बहु उद्देशीय नदी परियोजनाओं से होने वाले लाभ ओर हानियों की तुलना कीजिए 6
31. India Map i) काली मिटटी का क्षेत्र ii) सरदार सरोवर बांध iii) कृष्णा नदी 3
32. कौन सा पड़ोसी देश मानव विकास के लिहाज से भारत से बेहतर स्थिति में है ? 1
33. कपास एक ....................उत्पाद हैऔर कपड़ा एक ....................उत्पाद है ? (प्राकृतिक/विनिर्मित) 1
34. मौद्रिक विनिमय प्रणाली में मुद्रा का प्रयोग किया जाता है ? (सही/गलत) 1
35. बैंक, बीमा, खेती व परिवहन में से कौन सी तृतीयक क्रिया नहीं है ? 1
36. सकल घरेलू उत्पाद किसे कहते हैं ? 2
37. मुद्रा के तीन कार्य बताइए 3
38. धारणीयता से आप क्या समझते हैं ? इसके महत्व पर प्रकाश डालिए or भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में प्राथमिक क्षेत्र की भूमिका की व्याख्या कीजिए 6

10th Previous Year Paper 1st Semester 2016 Code - B
1. वियतनाम एक राष्ट्र कब बना ? 1
2. साइमन कमीशन भारत कब पहूँचा ? 1
3. ज्युसेपी मेतिस्नी का जन्म कहाँ हुआ ? 1
4. होआ हाओ आन्दोलन का संस्थापक कौन था ? 1
5. गाँधी जी ने असहयोग आन्दोलन को वापस क्यों लिया ? 2
6. सिविल नाफरमानी आन्दोलन में औरतों की भूमिका का संक्षेप में वर्णन कीजिए 3
7. आर्थिक मंदी का अमेरिका पर क्या प्रभाव पड़ा ? 3
8. कॉर्न लॉ क्या था ? 3
9. फ़्रांसिसी लोगों के बीच सामूहिकता की पहचान का भाव पैदा करने के लिए फ़्रांसिसी क्रांतिकारियों ने क्या कदम उठाए or नेपोलियन की 1804 की नागरिक संहिता के प्रावधानों का वर्णन कीजिए 6
10. नृजातीय से आप क्या समझते हैं ? 1
11. कन्फ़्यूशियस कौन था ? 1
12. जलियांवाला बाग हत्याकांड क्या था ? 1
13. धुरी शक्तियों से आप क्या समझते हैं ? 1
14. बेल्जियम में कौन कौन सी भाषाएँ बोली जाती हैं ? 1
15. भारतीय संविधान में कितनी भाषायों को अनुसूचित किया गया है ? 1
16. संविधान ने मौलिक रूप से संघठन व्यवस्था के कितने स्तरों का प्रावधान किया है ? 1
17. सरकार और नेशनलिस्टो के बीच शांति समझौता कब हुआ ? 1
18. श्रीलंकाई तमिलों की क्या मांग थी ? 2
19. समवर्ती सूची में कौन कौन से महत्व के विषय आते हैं ? 2
20. लैंगिक असमानता से आप क्या समझते हैं ? 2
21. समाज सुधारकों के प्रयास से किस प्रकार के सामाजिक और आर्थिक बदलाव आए ? 3
22. जाति व्यवस्था की भारत में वर्तमान स्थिति क्या है ? 3
23. पंचायती राज व्यवस्था के तीन स्तर कौन कौन से हैं ? वर्णन कीजिए 3
24. भारत एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र कैसे है or भारत की विधायिकाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व की स्थिति क्या है ? 6
25. लौह अयस्क किस प्रकार का संसाधन है ? 1
26. किस राज्य में काली मृदा पाई जाती है ? 1
27. गुलाबी सिर वाली बत्तख प्राणियों के किस अस्तित्व वर्ग से सम्बन्धित है ? 1
28. कृषि में सिंचाई का क्या महत्व है ? 1
29. पूर्वी तट के नदी डेल्टाओं पर किस प्रकार की मृदा पाई जाती है ? इसकी तीन विशेषताएँ बताइए 2
30. तकनीकी और आर्थिक विकास के कारण संसाधनों का अधिक उपभोग कैसे हुआ ? 6
31. India Map i) जलोढ़ मृदा का क्षेत्र ii) सुंदरवन राष्ट्रिय पार्क iii) भाखड़ा नंगल डैम 3
32. कृषि एक .............क्षेत्रक है (प्राथमिक/द्वितीयक) 1
33. सिक्के तथा एक रुपये का नोट ...................जारी करता है (RBI/केन्द्रीय सरकार) 1
34. पिछले 40 वर्षों में भारत में ..................क्षेत्र का योगदान सबसे अधिक घटा है ? ((प्राथमिक/तृतीयक) 1
35. मत्स्यपालन, प्राथमिक क्षेत्र का भाग है (सत्य/असत्य) 1
36. वस्तु विनिमय प्रणाली की दो कमियाँ बताइए 2
37. मानव विकास सूचकांक (HDI) से आप क्या समझते हैं ? वर्ष 2004 में भारत का HDI क्रमांक क्या था ? 3
38. भारत में ऋण के औपचारिक और अनौपचारिक स्रोतों की व्याख्या कीजिए or वैश्वीकरण क्या है ? इसमें कौन कौन से उपाए किए गए हैं ? 6

10th Previous Year Paper 1st Semester 2016 Code - C
1. प्रारम्भिक काल में वियतनाम पर किस साम्राज्य का वर्चस्व था ? 1
2. “जब फ़्रांस छींकता है तो बाकी यूरोप को सर्दी जुकाम हो जाता है” यह कथन किसका है ? 1
3. भारत सरकार अधिनियम कब पारित हुआ था ? 1
4. विश्व बैंक ने औपचारिक रूप से काम करना कब शुरू किया ? 1
5. राजनीतिक नेतागण पृथक निर्वाचिका के सवाल पर क्यों बंटे हुए थे ? 2
6. जलियाँवाला बाग हत्याकांड पर टिप्पणी लिखो 3
7. नई अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक प्रणाली से आपका क्या अभिप्राय है ? 3
8. मारियान और जर्मेनिया कौन थे ? 3
9. जर्मनी के एकीकरण की प्रक्रिया का संक्षेप में वर्णन कीजिए or USA के लिए आर्थिक महामंदी एक विनाशकारी घटना क्यों थी ? 6
10. ज्युसेपे गैरीबाल्डी कौन था ? 1
11. फान बोई चाऊ द्वारा रचित पुस्तक का नाम लिखिए 1
12. चौरा चौरी घटना के बारे में आप क्या जानते हैं ? 1
13. रिंडरपेस्ट बीमारी क्या थी ? 1
14. यूरोपीय संघ का मुख्यालय कहाँ चुना गया ? 1
15. भारत की राजभाषा कौन सी है ? 1
16. भारत में पंचायती राज व्यवस्था लागू करने सम्बन्धी विधेयक संविधान में कब पारित किया गया ? 1
17. समरूप समाज किस देश में पाया जाता है ? 1
18. अधिकार क्षेत्र से आप क्या समझते हैं ? 2
19. अश्वेत शक्ति आन्दोलन क्या था ? 2
20. भारत में स्थानीय स्वशासन की कोई दो उपलब्धियाँ लिखिए 2
21. अमेरिकी नागरिक अधिकार आन्दोलन में मार्टिन लूथर के योगदान का वर्णन कीजिए 3
22. गठबंधन सरकार से आपका क्या अभिप्राय है ? उदाहरण दीजिए 3
23. भारत की विभिन्नता दिखाने वाले कोई तीन तत्व लिखिए 3
24. सत्ता की सांझेदारी क्यों आवश्यक है ? or केंद्र राज्य सम्बन्धों का वर्णन कीजिए 6
25. भारत के किस राज्य में सीढ़ीदार (सोपानी) खेती की जाती है ? 1
26. एशियाई हाथी प्राणियों के किस अस्तित्व वर्ग से सम्बंधित है ? 1
27. जैव विविधता किसे कहते हैं ? 1
28. महानदी पर स्थित बहु उद्देशीय नदी घाटी परियोजना का नाम बताइए 1
29. जल किस प्रकार नवीकरण योग्य संसाधन है, व्याख्या कीजिए 2
30. भारत में भूमि उपयोग प्रारूप का वर्णन कीजिए, वर्ष 1960 – 61 से वन के अंतर्गत क्षेत्र में महत्वपूर्ण वृद्धि नहीं हुई, इसका क्या कारण है ? 6
31. मानचित्र कार्य i) पर्वतीय अथवा वन मिटटी ii) नरोरा बांध iii) नर्मदा नदी 3
32. ..................केन्द्रीय सरकार की ओर से करेंसी नोट जारी करता है (RBI/SBI) 1
33. .......................प्राथमिक क्षेत्र में शामिल होता है ? (खनन/बीमा) 1
34. गेंहू एक .................... उत्पाद है और ब्रेड एक ...........................उत्पाद है (प्राकृतिक/विनिर्मित) 1
35. उत्पादक क्षेत्रों को ......................भागों में विभक्त किया गया है ? (तीन/पांच) 1
36. प्रति व्यक्ति आय से आप क्या समझते हैं ? 2
37. ऊर्जा के गैर नवीकरण संसाधनों से आप क्या समझते हैं ? इसके दो उदहारण दीजिए 3
38. भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में तृतीयक क्षेत्र की भूमिका का वर्णन कीजिए or वैश्वीकरण क्या है ? इसके विभिन्न उपायों का वर्णन कीजिए 6

10th Previous Year Paper 2nd Semester 2016 Code – A
1. फ्लाई शटल क्या है ? 1
2. गुटेन्बर्ग ने रोमन वर्णमाला के कितने अक्षरों के लिए धातु टाइप बनाए ? 1
3. “मुद्रण ईश्वर की महानतम देन है” ये शब्द किसके हैं ? 1
4. प्राच्य शब्द का क्या अर्थ है ? 1
5. देबगानेर मर्त्ये आगमन का क्या अर्थ है ? 1
6. ली कुआन येव कौन थे ? 1
7. प्रोटोस्टेंट धर्म सुधार आन्दोलन क्या था ? 2
8. 19वीं सदी में भारत में गरीब जनता पर मुद्रण संस्कृति का क्या प्रभाव पड़ा ? 3
9. 19वीं सदी में ब्रिटेन में आए सामाजिक बदलावों का चार्ल्स डिकेंस ने क्या वर्णन किया ? 3
10. पहले विश्व युद्ध के समय भारत का औधोयोगिक उत्पादन क्यों बढ़ा ? 3
11. पेरिस का हस्मानीकरण क्या है ? क्या ये विकास सही है या गलत है ? OR औपनिवेशिक भारत में उपन्यास, उपनिवेशकारों और राष्ट्रवादियों, दोनों के लिए लाभदायक कैसे रहे ? 6
12. INDIA MAP i) रुपहले सपनों का शहर ii) सात टापुओं का शहर 2
13. दबाव समूह क्या हैं ? 1
14. नागरिक अधिकार आन्दोलन किस देश में चला ? 1
15. फेड़ेकोर संगठन क्या है ? 1
16. BJP का मुख्य प्रेरक सिधांत क्या है ? 1
17. सामाजिक विविधता का क्या अर्थ है ? 1
18. लोकतंत्र के कोई दो गुण लिखिए 2
19. एक दलीय प्रणाली क्या है ? उदाहरण दीजिए 2
20. लोकतंत्र की कोई दो मूल चुनोतियाँ बताइए 2
21. भारत में दलीय व्यवस्था की कोई तीन विशेषताएँ लिखिए 3
22. राजनैतिक दलों के कार्य बताइए OR राजनैतिक दलों की चुनोतियाँ बताइए 6
23. एक लम्बे चौड़े क्षेत्र में बोई जाने वाली फसल का नाम बताइए 1
24. मोनोजाइट रेत में कौन सा खनिज मिलता है ? 1
25. चूना पत्थर किस उद्योग के लिए कच्चा माल है ? 1
26. कौन सा साधन वह्नान्तारण हानियों तथा देरी को घटाता है ? 1
27. विनिर्माण क्या है ? 2
28. सड़क परिवहन के तीन गुण लिखो 3
29. एक खाध्य फसल का नाम लिखो तथा उन क्षेत्रों के नाम लिखो जहाँ यह पैदा होती है ? 3
30. रेल परिवहन कहाँ पर अत्यधिक सुविधाजनक परिवहन साधन है तथा क्यों ? 3
31. उद्योग पर्यावरण को कैसे प्रदूषित करते हैं ? 6
32. INDIA MAP i) जवाहरलाल नेहरु पत्तन ii) नरोरा iii) सलेम लौहा इस्पात केंद्र iv) राजा सांसी हवाई पत्तन v) रत्नागिरी लौह अयस्क खान 5
33. उपभोक्ता शोषण क्या है ? इसके विभिन्न तरीके क्या हैं ? OR वैश्वीकरण क्या है ? इसके भारत को कौन से चार लाभ हुए ? 6
34. WTO के मुख्य कार्य बताइए 3
35. WTO के वर्ष 2006 में कितने सदस्य थे ? 1

10th Previous Year Paper 2nd Semester 2016 Code – B
1. वेल्लम क्या है? 1
2. 'मैनचेस्टर' के लेबल पर कौन सी तस्वीर दिखाई गई? 1
3. मार्को पोलो कौन था? 1
4. धर्म अदालत (Inquisition) क्या है ? 1
5. पंचांग का क्या अर्थ है ? 1
6. सेवा सदन के लेखक कौन थे ? 1
7. शारलॉरंट ब्रांट कौन थी ? 2
8. संयमता आंदोलन क्या था ? 3
9. थॉमस हार्डी कौन थे? 3
10. वर्नाकुलर प्रेस एक्ट क्या था? 3
11. भारत में कैसे प्रिंट संस्कृति ने राष्ट्रवाद के विकास को बढ़ावा दिया ? चर्चा करें । या पेरिस के हॉसमानीकरण का क्या मतलब है ? इस तरह के विकास को आप किस हद तक समर्थन करेंगे । चर्चा करें । 6
12. भारत के दिए गए रूपरेखा मानचित्र पर निम्नलिखित स्थान दिखाइए :
(i) एक ऐसी जगह जहां 1854 में कपास मिल स्थापित की गई थी ? 1
(ii) वह राज्य जहाँ पहला जूट मिल खोला गया ? 1
13. नेपाल में एसपीए द्वारा आंदोलन क्यों शुरू किया गया था? 1
14. द्वि-पक्षीय प्रणाली क्या है? 1
15. बहुदलीय प्रणाली का एक गुण और एक का अवगुण लिखिए । 1
16. राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के बीच कोई भी एक अंतर लिखिए । 1
17. प्रत्यक्ष लोकतंत्र और अप्रत्यक्ष लोकतंत्र के बीच कोई एक अंतर लिखिए । 1
18. सांप्रदायिकता से आप क्या समझते हैं? 2
19. सामाजिक विविधता का अर्थ क्या है? 2
20. दलबदल का क्या अर्थ है? 2
21. राजनीतिक दलों के कोई भी तीन कार्यों को लिखें। 3
22. भारत में राष्ट्रीय राजनीतिक दल कितने हैं? उनके नाम और चुनाव चिन्ह लिखिए।
या लोकतंत्र को सबसे अच्छे शासन रूप के रूप में क्यों जाना जाता है? चर्चा करें । 6
23. सरकार की कौन सी घोषणा फसलों को सहायता देने के की जाती है ? 1
24. कौन सा खनिज अपक्षियत पदार्थ के अवशिष्ट भार को त्यागता हुआ चट्टानों के अपघटन से बनता है ? 1
25. कौन सा एक उद्योग बॉक्साइट को कच्चे के रूप में उपयोग करता है ? 1
26. पूर्वी तट पर कौन सा एक बंदरगाह सबसे सुरक्षित और अंत: स्थलीय है ? 1
27. सरकार द्वारा किसानों के हितों में किए गए विभिन्न संस्थागत सुधारों को सूचीबद्ध करें 2
28. लौह और अलौह खनिजों में अंतर् बताइए 2
29. सीमा सड़कों का क्या महत्व है? 3
30. किन्हीं तीन भौतिक कारकों का नाम बताइए जो उद्योगों की अवस्थिति को प्रभावित करते हैं? 3
31. परिवहन तथा संचार के साधन किसी राष्ट्र की जीवन रेखा क्यों कहे जाते हैं ? 6
32. भारत के दिए गए रूपरेखा मानचित्र पर निम्नलिखित को दर्शाये :- 5
(i) पारादीप पोर्ट
(ii) विजय नगर आयरन एंड स्टील प्लांट
(iii) कुद्रेमुख लौह-अयस्क की खान
(iv) छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
(v) दिल्ली से जयपुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग
33 उदारीकरण ’से आप क्या समझते हैं? इसके लिए अपनाए गए विभिन्न उपायों का वर्णन करें। या संक्षेप में 'उपभोक्ताओं के अधिकार' के बारे में बताएं। 6
34.बहुराष्ट्रीय कंपनियों से आप क्या समझते हैं? 3
35 'कोपरा' से आपका क्या अभिप्राय है? 1

10th Previous Year Paper 2nd Semester 2016 Code – C
1. भारत में पहली कपड़ा मिल कब और कहाँ स्थापित हुई ? 1
2. टेनमेंट्स क्या थे ? 1
3. व्यक्तिवाद क्या है ? 1
4. गोदान उपन्यास के लेखक कौन थे ? 1
5. जापान की सबसे पुरानी पुस्तक कौन सी है ? 1
6. आनंद मठ की विषय वस्तु क्या है ? 1
7. 18वीं सदी के मध्य से लंदन की आबादी क्यों फैलने लगी ? कोई दो कारण दीजिए 2
8. प्रथम विश्व युद्ध के समय भारत का औद्योगिक उत्पादन क्यों बढ़ा ? 3
9. देशी प्रेस एक्ट क्या था ? वर्णन कीजिए 3
10. महात्मा गाँधी ने स्वराज की लड़ाई को अभिव्यक्ति, प्रेस और सामूहिकता के लिए लड़ाई क्यों कहा ? 3
11. 19वीं सदी में यूरोप और भारत दोनों जगह उपन्यास पढ़ने वाली औरतों के बारे में चिंता क्यों पैदा होने लगी ? या पेरिस के हॉसमानीकरण का क्या मतलब है ? इस तरह के विकास को आप किस हद तक समर्थन करेंगे । चर्चा करें । 6
12. भारत के दिए गए रूपरेखा मानचित्र पर निम्नलिखित स्थान दिखाइए :
(i) एक ऐसी जगह जहां पहली जूट मिल स्थापित की गई थी ? 1
(ii) भारत का एक प्रमुख प्रेसिडेंसी शहर ? 1
13. बोलीविया का जलयुद्ध क्या था ? 1
14. चीन में किस राजनीतिक दल का शासन है ? 1
15. राजनीतिक दल का क्या अर्थ है ? 1
16. नागरिक अधिकार आंदोलन किस देश से आरम्भ हुआ ? 1
17. लोकतंत्र की कोई दो सामाजिक परिणाम लिखिए 1
18. द्विदलीय प्रणाली का कोई एक गुण एवं कोई एक अवगुण लिखिए 2
19. दबाव समूह एवं राजनीतिक दल में कोई दो अंतर् लिखिए 2
20. राजनीतिक दल के कोई दो गुण लिखिए 2
21. लोकतंत्र की कोई तीन विशेषताएं लिखिए 3
22. लोकतंत्र की प्रमुख चुनोतियों का वर्णन कीजिए अथवा राजनीतिक दल के कार्यों का वर्णन कीजिए 6
23. रबी फसलें कब बोई जाती हैं ? 1
24. किस चट्टान के स्तरों में खनिजों का निक्षेपण और संचयन होता है ? 1
25. कौन सा उद्योग दूरभाष, कंप्यूटर आदि संयंत्र निर्मित करता है ? 1
26. कौन सा शब्द दो या अधिक देशों के व्यापार को दर्शाता है ? 1
27. खनिज क्या है ? 2
28. आधारभूत उद्योग क्या है ? उदाहरण दीजिए 2
29. उन परिणामों का वर्णन कीजिए जो कि आजकल दिन प्रतिदिन कृषि अंतर्गत भूमि कम होने से पैदा हो रहे हैं ? 3
30. स्थानीय तथा अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में अंतर स्पष्ट कीजिए 3
31. भारत में सौर ऊर्जा का भविष्य उज्ज्वल है ? क्यों 6
32. INDIA Map i) कांडला बंदरगाह ii) राउरकेला लौह इस्पात केंद्र iii) लखीमपुर कोयला खान iv) नोयडा सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क v) दिल्ली अम्बाला राष्ट्रीय राजमार्ग 5
33. उपभोक्ता के अधिकारों का वर्णन कीजिए अथवा उदारीकरण क्या है ? इसमें अपनाए गए विभिन्न उपायों का वर्णन कीजिए 6
34. विश्व व्यापार संगठन के तीन मुख्य कार्य लिखिए 3
35. भारत में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस किस दिन मनाया जाता है ? 1