Skip to main content

Class 10 Social Science Previous Years Paper By BSEH 2018 Code – A B C D

10th SST BSEH Paper MARCH 2018 Code – 3507 MM- 80 Time 3 Hrs. SET – A
1. अर्न्स्ट रेनन ने किस विश्वविद्यालय में व्याख्यान दिया था ? 1
2. 1804 ई. की नागरिक संहिता आमतौर पर किस नाम से जानी जाती है ? 1
3. कन्फ्यूशियस कौन थे ? 1
4. कॉर्न लॉ क्या था ? 1
5. अमेरिका पर 1929 की आर्थिक मंदी का क्या प्रभाव पड़ा ? 3
6. फ्रांसीसी क्रांति में मुद्रण संस्कृति का क्या योगदान था ? 3
7. ब्रिटेन की महिला कामगारों ने स्पिनिंग जेनी मशीनों पर हमला क्यों किया ? OR 19वीं शताब्दी के मध्य में बम्बई की आबादी में भारी वृद्धि क्यों हुई ? 6
8. HIS MAP i) जहाँ भारत का पहला लौहा इस्पात संयंत्र स्थापित हुआ ii) वह स्थान जहाँ जलियांवाला बाग हत्याकांड हुआ iii) भारत का एक प्रमुख प्रेसिडेंसी शहर iv) जहाँ रोकैया हुसैन ने एक बालिका विद्यालय की स्थापना की 4
9. बेल्जियम की राजधानी कहाँ है ? 1
10. अधिकार क्षेत्र से आप क्या समझते हैं ? 1
11. एफ्रो अमेरिकन कौन थे ? 1
12. 2006 में भारत में कुल कितने राष्ट्रीय राजनैतिक दल थे ? 1
13. श्रीलंका में ग्रहयुद्ध के क्या कारण थे ? 2
14. नगरपालिका और नगर निगम में क्या अंतर है ? 2
15. सामाजिक अंतर कब और कैसे सामाजिक विभाजनों का रूप ले लेते हैं ? 2
16. दबाव – समूह और आन्दोलन राजनीति पर कैसे असर डालते हैं ? 3
17. लोकतंत्र को सबसे बेहतर क्यों बताया गया है ? 3
18. आधुनिक लोकतान्त्रिक व्यवस्थाओं में सत्ता की सांझेदारी के अनेक रूप हो सकते हैं ? व्याख्या कीजिए I 3
19. भारतीय संघीय व्यवस्था के प्रमुख लक्षणों का उल्लेख कीजिए I or राजनीतिक दल के कार्यों का वर्णन कीजिए I 6
20. भूमि निम्नीकरण के लिए कोई एक कारण बताइए I 1
21. विश्व की बेहतरीन वन्यजीव परियोजनाओं में से एक कौन सी है ? 1
22. किस चट्टान के स्तरों में खनिजों का निक्षेपण, संचयन सकेन्द्रण होता है ? 1
23. भारत के किसी एक राष्ट्रीय जलमार्ग का नाम लिखिए I 1
24. पहाड़ी क्षेत्रों में मृदा अपरदन की रोकथाम के लिए क्या कदम उठाने चाहिए I 2
25. सतत पोषणीय आर्थिक विकास से क्या अभिप्राय है ? 2
26. कृषि और उद्योग किस प्रकार साथ – साथ बढ़ रहे हैं ? 3
27. चावल की भौगोलिक दशाओं का वर्णन करते हुए, इसके उत्पादन व वितरण का वर्णन कीजिए I 6
28. INDIA MAP i) मरुस्थलीय मिट्टी ii) झरिया कोयला क्षेत्र iii) भद्रावती लौह इस्पात संयंत्र 3
29. जीडीपी का पूर्ण रूप लिखिए I 1
30. असंगठित क्षेत्रक क्या है ? 1
31. व्यापार अवरोधक से क्या अभिप्राय है ? 1
32. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम किस वर्ष से कार्यशील है ? 1
33. सार्वजनिक क्षेत्र के किन्हीं दो उद्यमों के नाम बताइए I 2
34. विश्व व्यापार संगठन के तीन मुख्य कार्य कौन से हैं ? 3
35. भारत में ऋण के औपचारिक और अनौपचारिक स्रोतों की व्याख्या कीजिए I or भारत में उपभोक्ता के अधिकारों की संक्षेप में व्याख्या कीजिए I 6

10th SST BSEH Paper MARCH 2018 Code – 3507 MM- 80 Time 3 Hrs. SET – B
1. जर्मेनिया कौन थी ? 1
2. फ्रांसीसी क्रांति के समय फ़्रांस का सम्राट कौन थे ? 1
3. इंडो – चाइना में कौन – कौन से आधुनिक देश शामिल थे ? 1
4. एल डोराडो क्या था ? 1
5. ब्रेटन वुड्स समझौते का वर्णन कीजिए I 3
6. भारत में राष्ट्रवाद के विकास में मुद्रण संस्कृति का क्या योगदान था ? 3
7. पूर्व औद्योगिकरण का अर्थ बताइए I or 18वीं शताब्दी के मध्य लन्दन की आबादी क्यों फैलने लगी ? 6
8. HIS MAP i) दिसम्बर 1920 में कांग्रेस का अधिवेशन का स्थान ii) वह स्थान जहाँ 1854 में कपड़ा मिल लगी iii) वह स्थान जहाँ असहयोग आन्दोलन ने हिंसक रूप ले लिया था iv) वह स्थान जहाँ 1820 में सर्वोच्च न्यायालय था ? 4
9. श्रीलंका की आबादी में ईसाई जनसंख्या का हिस्सा कितने प्रतिशत है ? 1
10. 22 भाषाओं को संविधान की कौन सी अनुसूची में रखा गया है ? 1
11. 1968 में ओलम्पिक खेल कहाँ हुए थे ? 1
12. भारतीय जनता पार्टी कब बनी ? 1
13. एथनिक या जातीय से आपका क्या अभिप्राय है ? 2
14. सत्ता का विकेंद्रीकरण किसे कहते हैं ? 2
15. किन्हीं दो संवैधानिक प्रावधानों का उल्लेख करें जो भारत को धर्म निरपेक्ष देश बनाते हैं ? 2
16. सत्ता का बंटवारा लोकतान्त्रिक व्यवस्थाओं के लिए कैसे ठीक है ? 3
17. आर्थिक समृद्धि और विकास का वर्णन कीजिए I 3
18. दबाव समूह की गतिविधियाँ लोकतान्त्रिक सरकार के कामकाज में कैसे उपयोगी होती है ? 3
19. लोकतान्त्रिक शासन व्यवस्था के तीसरे स्तर को ज्यादा शक्तिशाली और प्रभावशाली बनाया गया है I उल्लेख कीजिए I or लोकतंत्र में राजनीतिक दलों की विभिन्न भूमिकाओं का वर्णन कीजिए I 6
20. उच्च नमी धारण क्षमता वाली मृदा का नाम लिखिए I 1
21. मानव और दूसरे जीवधारी किसका निर्माण करते हैं ? 1
22. भारत का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र कहाँ पर स्थित है ? or सबसे उत्तम कोटि का कोयला कौन सा है ? 1
23. भारत के किसी एक अंत:स्थलीय जलमार्ग का नाम लिखिए I 1
24. वाणिज्यक कृषि किसे कहते हैं ? 2
25. प्राकृतिक गैस और बायो गैस में अंतर लिखिए I 2
26. महाराष्ट्र और गुजरात में सूती वस्त्र उद्योग के स्थानीयकरण के कारणों की व्याख्या कीजिए I 3
27. गेंहू की भौगोलिक दशाओं का वर्णन करते हुए, इसके उत्पादन व वितरण का वर्णन कीजिए I 6
28. INDIA MAP i) जलोढ़ मिट्टी का क्षेत्र ii) नवेली कोयला क्षेत्र iii) तूतीकोरन बन्दरगाह 3
29. प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्रक की गतिविधियाँ ...............हैं I (स्वतंत्र/परस्पर निर्भर) 1
30. ‘राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम’ किस वर्ष लागू हुआ ? 1
31. HDI का पूरा नाम लिखें I 1
32. बेरोजगारी क्या है ? 1
33. ऋण के कोई दो औपचारिक स्रोतों के नाम बताइए I 2
34. वस्तु विनिमय क्या है ? 3
35. धारणीय विकास की परिभाषा दीजिएI इसकी मुख्य विशेषताएँ बताइए I or वैश्वीकरण के भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले विपरीत प्रभावों पर तर्क दीजिए I 6

10th SST BSEH Paper MARCH 2018 Code – 3507 MM- 80 Time 3 Hrs. SET – C
1. कल्पनादर्श से आप क्या समझते हैं ? 1
2. इटली का बिस्मार्क किसे कहा जाता है ? 1
3. द हिस्ट्री ऑफ द लॉस ऑफ वितयनाम पुस्तक की रचना किसने की ? 1
4. रिंडरपेस्ट नामक बीमारी क्या थी ? 1
5. खाद्य उपलब्धता पर तकनीक के प्रभाव को दर्शाने के लिए इतिहास से दो उदाहरण दीजिए I 3
6. 19वीं सदी में भारत में गरीब जनता पर मुद्रण संस्कृति का क्या असर हुआ ? 3
7. ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में बुनकरों पर निगरानी रखने के लिए गुमाश्तों को नियुक्त क्यों किया ? or पेरिस का हॉसमानीकरण का क्या अर्थ है ? इस तरह के विकास को आप किस हद तक सही या गलत मानते हैं ? 6
8. HIS MAP i) वह स्थान जहाँ 1916 में गाँधी ने सत्याग्रह आन्दोलन चलाया ii) सात टापुओं का शहर iii) वह बन्दरगाह जो 18वीं सदी में हाशिए पर पहुँच गया था iv) वह स्थान जहाँ पूर्ण स्वराज्य की मांग की गई थी 4
9. बेल्जियम का कितना प्रतिशत आबादी का हिस्सा फ्लेमिश इलाके में रहता है ? 1
10. दुनिया के कितने देशों में संघीय शासन व्यवस्था है ? 1
11. समरूप समाज किसे कहते हैं ? 1
12. असम यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AUDF) की स्थापना कब हुई ? 1
13. संघीय व्यवस्था कैसे गठित होती है ? 2
14. सामाजिक विभाजन किस तरह राजनीति को प्रभावित करते हैं ? 2
15. भारत की विधायिकाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व की स्थिति क्या है ? 2
16. पारिवारिक कानून गलत या खतरनाक क्यों लगते हैं ? 3
17. दवाव समूह एवं राजनीतिक दलों में तीन अंतर बताइए I 3
18. बोलीविया के जलयुद्ध का वर्णन कीजिए I 3
19. शासन व्यवस्थाओं के अपने अलग – अलग अधिकार क्षेत्र हैं I उल्लेख कीजिए I or राजनीति ही जातिग्रस्त नहीं होती, जाति भी राजनीतिग्रस्त हो जाती है I स्पष्ट कीजिए I 6
20. भारत के विशाल मैदान किस प्रकार की मृदा से बने हैं ? 1
21. हिमालयन यव एक औषधीय पौधा किस राज्य में पाया जाता है ? 1
22. ज्वारीय ऊर्जा किस प्रकार का संसाधन है ? 1
23. भारत के पूर्वी तट पर स्थित दो प्रमुख पत्तनों के नाम लिखिए I 2
24. झूम या कर्तन दहन कृषि प्रणाली किसे कहते हैं ? 2
25. स्वामित्व के आधार पर उद्योगों का वर्गीकरण कीजिए I 2
26. भारत में वायुपरिवहन पर नोट लिखिए I 3
27. कपास की भौगोलिक दशाओं का वर्णन करते हुए, इसके उत्पादन व वितरण का वर्णन कीजिए I 6
28. INDIA MAP i) वन और पर्वतीय मिट्टी का क्षेत्र ii) तालचेर कोयला क्षेत्र iii) कुद्रेमुख लोह अयस्क खान 3
29. राष्ट्रीय आय की परिभाषा दीजिए I 1
30. .................क्षेत्रक भारत की जीडीपी में सबसे अधिक योगदान देता हैI 1
31. IMR का पूर्ण रूप लिखिए I 1
32. साक्षरता दर क्या है ? 1
33. व्यावसायिक बैंकों के दो मुख्य कार्य क्या हैं ? 2
34. उपभोक्ता जागरूकता पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए I 3
35. भारत में रोजगार सृजन के योगदान में प्राथमिक, द्वितीयक तथा तृतीयक क्षेत्रकों की तुलना कीजिए or विश्व व्यापार संगठन क्या है ? भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसके अच्छे तथा बुरे प्रभाव कौन से हैं ? 6

10th SST BSEH Paper MARCH 2018 Code – 3507 MM- 80 Time 3 Hrs. SET – D
1. जनमत संग्रह का क्या अर्थ है ? 1
2. यूजीन डेलाक्रोए कौन था ? 1
3. आयरलैंड में बृहत आलू अकाल किस वर्ष पड़ा ? 1
4. होआ हाओ आन्दोलन का संस्थापक कौन था ? 1
5. जी – 77 देशों से आप क्या समझते हैं ? जी – 77 को किस आधार पर ब्रेटन – वुड्स की जुड़वा संतानों की प्रतिक्रिया कहा जा सकता है ? 3
6. क्यों मार्टिन लूथर मुद्रण के पक्ष में थे और उन्होंने इसकी खुलेआम प्रशंसा की ? 3
7. सूरत बन्दरगाह 18वीं शताब्दी के अंत तक हाशिये पर क्यों पहुँच गया था ? or बम्बई की बहुत सी फ़िल्में शहर में बाहर से आने वालों की जिन्दगी पर क्यों आधारित थी ? 6
8. HIS MAP i) भारत की आर्थिक राजधानी ii) वह स्थान जहाँ जून 1920 में जवाहरलाल नेहरू ने दौरा किया iii) वह स्थान जहाँ खिलाफत समिति का गठन किया गया था iv) जहाँ अम्बेडकर ने गाँधी जी की बात मानी
9. जर्मनी की किसी एक प्रमुख पार्टी का नाम लिखिए I 1
10. राज्य पुनर्गठन आयोग की रिपोर्ट को किस वर्ष लागू किया गया ? 1
11. टॉमी स्मिथ और जॉन कालोर्स कौन थे ?1
12. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई थी ? 1
13. बेल्जियम के मॉडल की मुख्य बातें लिखिए I 2
14. संघीय व्यवस्था कैसे चलती है ? 2
15. राजनीति में साम्प्रदायिकता की क्या भूमिका है ? 2
16. राजनीतिक दल की जरूरत क्यों है ? 3
17. लोकतान्त्रिक व्यवस्थाओं की गम्भीर चुनोतियों का वर्णन कीजिए I 3
18. लोकतंत्र को सबसे बेहतर क्यों बताया गया है ? 3
19. भारतीय संघीय व्यवस्था के प्रमुख लक्षणों का उल्लेख कीजिए or राजनीति पर दबाव समूह और आन्दोलन कैसे असर डालते हैं ? 6
20. आयु के आधार पर जलोढ़ मृदाएँ कितने प्रकार की होती हैं ? 1
21. पौधे, पशु और सूक्ष्म जीव किनका पुन: सृजन करते हैं ? 1
22. कौन सा खनिज अपक्षयित पदाथों के अवशिष्ट भार को त्यागता हुआ चट्टानों के अपघटन से बनता है ? 1
23. भारत के पश्चिम तट पर स्थित दो प्रमुख पत्तनों के नाम लिखिए I 1
24. हरित क्रांति से आप क्या समझते हैं ? 2
25. खनिजों का संरक्षण क्यों जरूरी है ? 2
26. सीमांत सड़कों का महत्व बताइए I 3
27. गन्ने की भौगोलिक दशाओं का वर्णन करते हुए, इसके उत्पादन व वितरण का वर्णन कीजिए I 6
28. INDIA MAP i) काली मिट्टी का क्षेत्र ii) रानीगंज कोयला क्षेत्र iii) भिलाई स्टील प्लांट 3
29. PCI का पूर्ण रूप लिखिए I 1
30. वैश्वीकरण क्या है ? 1
31. अंतिम वस्तुओं और मध्यवर्ती वस्तुओं का अर्थ बताइए I 1
32. संगठित क्षेत्र क्या है ? 1
33. महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम/ एक्ट पर टिप्पणी कीजिए I 2
34. बहु – राष्ट्रीय कम्पनियों से आप क्या समझते हैं ? 3 मानव विकास सूचकांक क्या है ? मानव विकास सूचकांक के घटकों का वर्णन कीजिए or मुद्रा क्या है ? मुद्रा के विभिन्न कार्यों का वर्णन कीजिए I 6