सम-विषम मौसम भास्कर Analysis • 2,755 जानें गईं, 18 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद हुई, 273 में से 242 दिन मौसमी आपदा; सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश में, मौतें हिमाचल में। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की रिपोर्ट 03/11/22 अनिरुद्ध शर्मा | नई दिल्ली वर्ष 2022 के 9 महीनों में 88% दिन देश में मौसम की चरम घटनाएं ( एक्सट्रीम वेदर इवेंट्स ) दर्ज की गई। यानी 273 दिनों में से 242 दिन देश के किसी न किसी हिस्से ने हीटवेव, कोल्डवेव, साइक्लोन, बिजली गिरना, भारी वर्षा, भूस्खलन जैसी आपदा का सामना किया। पर्यावरण थिंक टैंक सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की रिपोर्ट में यह विश्लेषण सामने आया है। रिपोर्ट बताती है कि मौसमी हादसों के चलते 2,755 लोगों की जान गई। 18 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई। 4, 16,667 कच्चे घर नष्ट हो गए। 2022 में मौसम की चरम घटनाएं सर्वाधिक मप्र में दर्ज की गई, लेकिन सबसे अधिक 359 लोगों की जान हिमाचल में गई। मध्य प्रदेश व असम दोनों ही राज्यों में 301-301 लोगों की जान गई। असम में सबसे अधिक घरों का नुकसान व जानवरों की जान गई। कर्नाटक में चरम मौसमी घटनाओं के 82 दिन आए, जबकि देशभर ...