Skip to main content

स्वामी विवेकानंद जी से किसी ने पूछा कि वो क्या है सब कुछ चले जाने के बाद जिसके भरोसे पुनः सब कुछ पाया जा सकता है? (Motivational Story)

स्वामी  विवेकानंद जी से किसी ने पूछा कि वो क्या है सब कुछ चले जाने के बाद जिसके भरोसे पुनः सब कुछ पाया जा सकता है। 
उन्होंने कहा " विश्वास " 
स्वयं पर विश्वास, अपने कर्म पर विश्वास, और परमात्मा पर विश्वास रखने से सब कुछ पुनः प्राप्त किया जा सकता है। 
           याद रखना ये दुनिया भी बिना विश्वास के नहीं मिल सकती, हम हॉस्पीटल जाते हैं और चुपचाप बैड पर लेट जाते हैं। हमें दिख रहा है कि डाक्टर के हाथों में चाकू, कैंची आदि है फिर भी हमारा उसके प्रति विश्वास ही है कि आप्रेशन या अन्य शल्य चिकित्सा के लिए हम बिना घबराहट पड़े रहते हैं। 

अपने में विश्वास हो, अपनों में विश्वास हो, और प्रभु में विश्वास हो तो समझ जाना आपका जीवन आनंदमय बनने वाला है। विश्वास में अदभुत सामर्थ्य है कहते हैं कि विश्वास से तो ईश्वर भी प्राप्त हो जाते हैं फिर भला अपनों का प्यार क्यों प्राप्त नहीं होगा ? अगर विश्वास है तो बंद द्वार भी खुल जाता है। 

ईश्वर ने जो दिया है उसी में संतुष्ट होना बहुत जरुरी है। अक्सर देखा जाता है कि सभी लोगों को हमेशा दूसरे की चीज़ें ज्यादा पसंद आती हैं और इसके चक्कर में वो अपना जीवन भी अच्छे से नहीं जी पाते। 

हर बात के दो पहलू होते हैं –सकारात्मक और नकारात्मक, अब ये आपकी सोच पर निर्भर करता है कि आप चीज़ों को नकारत्मक रूप से देखते हैं या सकारात्मक रूप से। अच्छा जीवन जीना है तो अपनी सोच को अच्छा बनाइये, चीज़ों में कमियाँ मत निकालिये बल्कि जो भगवान ने दिया है उसका आनंद लीजिये और हमेशा दूसरों के प्रति सेवा भाव रखिये !!
   सप्रभातम्। 🙏🙏
Swami Vivekananda