Skip to main content

दुनिया के सबसे गर्म स्थान The hottest places in the world

·       ईरान का बंदर-ए-महशहर दुनिया की सबसे गर्म जगहों में से एक है। साल 2015 में जुलाई के महीने में यहां अधिकतम तापमान 74 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो एक आश्चर्यजनक और असाधारण रिकॉर्ड है। • Bandar-e-Mahshahr in Iran is one of the hottest places in the world. In the month of July in the year 2015, the maximum temperature here reached 74 degrees Celsius, which is a surprising and extraordinary record.

बंदर-ए-महशहर Bandar e Mahshahr IRAN

·       मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर 2003 से 2009 के बीच एकत्र किए गए आंकड़ों पर विश्वास किया जाए, तो ईरान का दश्त-ए-लुट रेगिस्तान दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा है। यहां अधिकतम तापमान 70.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। • According to media reports, if the data collected between 2003 and 2009 is to be believed, Iran's Dasht-e-Lut desert has been the second hottest place. The maximum temperature recorded here was 70.7 degrees Celsius.

दश्त-ए-लुट रेगिस्तान LUT Desert IRAN

·       इजराइल में छोटा किबुत्ज तिरात जवी एशिया के सबसे गर्म स्थानों में से एक माना जाता है। 1942 के जून महीने में यहां अधिकतम तापमान 54 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। हालांकि, सामान्य दिनों में भी यहां का औसत तापमान 37 डिग्री के आसपास रहता है। • The small kibbutz Tirat Zvi in ​​Israel is considered one of the hottest places in Asia. In the month of June 1942, the maximum temperature here reached 54 degrees Celsius. However, even on normal days, the average temperature here remains around 37 degrees.

Kibbutz Tirat Zvi किबुत्ज तिरात जवी

           सूडान के वादी हल्फा शहर में बहुत कम बारिश होती है, दूसरे शब्दों में कहें तो यह लगभग ना के बराबर होती है। यहां सबसे गर्म दिन जून के महीने में होता है और शहर का औसत तापमान 41 डिग्री के आसपास रहता है। 1967 में यहां अब तक का सबसे गर्म दिन अप्रैल के महीने में दर्ज किया गया था, जब तापमान 53 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। • The city of Wadi Halfa in Sudan receives very little rainfall, in other words, it is almost negligible. The hottest day here is in the month of June and the average temperature of the city remains around 41 degrees. The hottest day ever recorded here was in the month of April in 1967, when the temperature reached 53 degrees Celsius.

वादी हल्फा Wadi Halfa
·       अमेरिका की डेथ वैली (कैलिफोर्निया) दुनिया की सबसे गर्म और शुष्क जगहों में से एक है। साल 1913 में यहां गर्मी अपने चरम पर थी, जहां तापमान 56.7 डिग्री सेल्सियस तक मापा गया था। यह पश्चिमी गोलार्ध में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। • Death Valley (California) in America is one of the hottest and driest places in the world. In the year 1913, the heat was at its peak here, where the temperature was measured at 56.7 degrees Celsius. This is the highest temperature ever recorded in the Western Hemisphere.
डेथ वैली Death Valley
·       लीबिया में अजीजियाह को लंबे समय तक धरती पर सबसे गर्म स्थान का दर्जा प्राप्त थावर्ष 1922 में यहां तापमान 58 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि, वर्ष 2012 में विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने इस रिकॉर्ड को अमान्य कर दिया, क्योंकि इसमें माप त्रुटि पाई गई थी। • Aziziyah in Libya had the status of the hottest place on earth for a long time. In the year 1922, the temperature here was recorded at 58 degrees Celsius. However, in the year 2012, the World Meteorological Organization (WMO) invalidated this record, as a measurement error was found in it.
अजीजियाह Aziziyah
Search Me On Google Using Keywords: - #Abhimanyusir #AbhimanyuDahiya #UltimateGeography Abhimanyu Sir Visit My YouTube Channel Using Keywords: - Abhimanyu Dahiya Ultimate Geography