Skip to main content

जनगणना 2011 के अनुसार भारत की जनगणना कितनी है ? भारत में जनसंख्या के सामान्य वितरण का वर्णन कीजिए।

भारत, विश्व में चीन के बाद दूसरा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है। यह दुनिया के सघनतम बसे देशों में से एक है। भारत की कुल जनसंख्या जनगणना 2011 के अनुसार 121.0 करोड़ है, जो उत्तर अमेरिका, दक्षिणी अमरीका और ऑस्ट्रेलिया की सम्मिलित जनसंख्या से भी अधिक है।

भारत में जनसंख्या वितरण सम्बन्धी सामान्य प्रारूप निम्नलिखित हैं –

1.   भारत में जनसंख्या का वितरण बड़ा असमान है।

2.    उत्तर प्रदेश की जनसंख्या सर्वाधिक है। इसके बाद महाराष्ट्र,बिहार और पश्चिम बंगाल का स्थान है। 

3.   जनसंख्या का सर्वाधिक सकेंद्रण मैदानी भागों (उत्तरी मैदान व तटीय मैदानों) में है।

4.    जम्मू– कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड का आकार बड़ा होने के बावजूद जनसंख्या कम मिलती है।

5.   जनसंख्या का वितरण जल की उपलब्धता तथा  जलवायु द्वारा निर्धारित होता है।

6. राजस्थान के मरुस्थल, हिमालय के पर्वतीय क्षेत्रों और मध्य भारत में जनसंख्या विरल है।


Click Here for Next Question


Click Here for Previous Question