Skip to main content

Economic Geography 400+ One Liner Questions Answers (151 - 200)

151. मध्य कैलिफोर्निया, मध्य चिली, दक्षिण अफ्रीका के केप प्रांत, दक्षिण पश्चिम आस्ट्रेलिया तथा भूमध्य सागर के तटवर्ती देशों में कौन से वन मुख्य रूप से पाए जाते हैं?

Ans. भूमध्यसागरीय वन।
152. बलूत, ओक, कार्क, जैतून, अंजीर, शहतूत और सनोवर आदि वृक्ष मुख्य रूप से किस प्रकार के वनों में पाए जाते हैं?
Ans. भूमध्यसागरीय वनों में।
153. मैपुल, रेशे, (Elm), अखरोट, बीच, चिकोरी, तुन, भोजपत्र, बान-ओक, मोरू ओक, तिलोंज इत्यादि तथा ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड में पाए जाने वाले यूकेलिप्टस आदि के वृक्ष किस प्रकार के वनों के मुख्य वृक्ष हैं?
Ans. समशीतोष्ण पर्णपाती वन (Temperate Deciduous)।
154. चौड़ी पत्ती के वृक्ष आस्पेन, ऐश, बर्च, विलो, एल्डर आदि तथा शंकुधारी वृक्षों में चीड़, कैल, स्प्रूस आदि वृक्ष किस प्रकार के वनों के मुख्य वृक्ष हैं?
Ans. समशीतोष्ण मिश्रित वनों के।
155. चीड़, कैल, देवदार, स्प्रूस, हेमलॉक, फर, सिलवर फर, डगलस, फर, ब्लू पाइन, लार्च, थुनेर आदि नरम लकड़ी के वृक्ष मुख्य रूप से किस प्रकार के वनों के वृक्ष हैं?
Ans. समशीतोष्ण कटिबंधीय शंकुधारी वनों के (Temperate Coniferous Forests)।
156. कम गहरे समुंद्री तट जिनकी गहराई 100 फैदम तक होती है, क्या कहलाते हैं?
Ans. छिछले समुंदर (Shallow  Seas)।
157. छिछले समुंदर मछलियों के लिए सबसे ज्यादा अनुकूल क्यों होते हैं?
Ans. क्योंकि यहां गहराई कम होने के कारण सूर्य की किरणें सरलता से गहराई तक पहुंच जाती हैं।
158. मछलियों का भोजन क्या होता है?
Ans. एक प्रकार की काई जैसी वनस्पति होती है तथा प्लैंकटन (Plankton) नामक जीवाणु।
159. मछलियों के भोजन और अंडों के लिए कौन सा समुंद्री भाग अनुकूल रहता है?
Ans. छिछले समुंदर तट।
160. प्लैंकटन (Plankton) नामक छोटे छोटे जीव और पौधों के लिए नदियों के मुहाने तथा छिछले समुंदर तट सबसे अनुकूल क्षेत्र क्यों होते हैं?
Ans. इनके लिए नाइट्रोजन, कार्बन डाइऑक्साइड गैस तथा खनिज लवणों की अत्यंत आवश्यकता होती है जो नदियों द्वारा बहाकर समुंदर में लाए जाते हैं।
161. जहां ठंडे और गर्म जल की समुद्री धाराएं आपस में मिलती है, वहां पर प्लैंकटन (Plankton) नामक जीवों पर क्या प्रभाव पड़ता है?
Ans. वहां प्लैंकटन नामक जीव बहुत अधिक मात्रा में पैदा होते हैं।
162. जापान के उत्तरी क्षेत्रों में प्लैंकटन (Plankton) नामक जीव अधिक मात्रा में क्यों पैदा होते हैं?
Ans. क्योंकि, यहां पर क्यूरोशियो, जिसे Black या Japan Current भी कहते हैं, की गर्म जलधारा और आयोशियो की ठंडी जलधारा, जिसे क्यूराइल जलधारा भी कहते हैं, प्रशान्त महासागर में आपस में मिलती हैं।
163. उत्तर अमेरिका के पूर्व में न्यूफाउंडलैंड द्वीप के उत्तरी क्षेत्रों में प्लैंकटन नामक जीव अधिक मात्रा में क्यों पैदा होते हैं?
Ans. क्योंकि, यहां पर अटलांटिक महासागर में बहने वाली गल्फ स्ट्रीम की गर्म जलधारा और फाकलैंड की ठंडी जलधारा आपस में मिलती हैं।
164. मछलियों के लिए किस प्रकार की जलवायु सबसे उपयुक्त होती है?
Ans. शीतोष्ण कटिबंधीय जलवायु (Temperate Climate)।
165. कौन से समुद्रों में पाई जाने वाली मछलियां खाने में कम स्वादिष्ट और अधिक विषैली होती हैं?
Ans. उष्णकटिबंधीय समुद्रों एवं उष्ण प्रदेशों की मछलियां।
166. व्यापारिक दृष्टिकोण से किस प्रदेश में सबसे अधिक मछलियां पकड़ी जाती हैं?
Ans. शीतोष्ण प्रदेशों में।
167. किस प्रकार के समुद्री तट मत्स्य पालन में मददगार होते हैं? 
Ans. कटे फटे तक।
168. पश्चिमी यूरोप, ब्रिटेन, उत्तर अमेरिका आदि के कटे-फटे समुद्री तट मछली पकड़ने के अनुकुल  की क्यों हैं?
Ans. क्योंकि यहां पर कटे-फटे समुद्री तटों पर सुरक्षित बंदरगाह अधिक होते हैं, जिससे मछली पकड़ने में सुविधा रहती है और यहां की जलवायु भी मछली उत्पादन के अनुकूल है।
169. पश्चिमी यूरोप ब्रिटेन और उत्तर अमेरिका में सर्वाधिक मत्स्य पालन क्यों किया जाता है?
Ans. क्योंकि, यहां के समुद्री तट कटे-फटे हैं, यहां की जलवायु शीतोष्ण है, ठंडी जलवायु में प्राकृतिक शीत भंडारण की सुविधा मिल जाती है, यहां पर समुद्री तट कटे-फटे हैं, यहां गर्म एवम ठंडी जलधाराएं आपस में मिलती हैं, जिससे प्लैंकटन नामक जीव अधिक मात्रा में उत्पन्न होते हैं, यहां पर तटीय भागों में कृषि योग्य भूमि की कमी है, इसलिए मनुष्य का झुकाव समुद्र की ओर अधिक रहता है, इन क्षेत्रों के लोगों के रीति रिवाज और धार्मिक विश्वास मछली खाने में बाधक नहीं है, यहां मछलियों की खपत बहुत अधिक है, शीतोष्ण प्रदेशों की मछलियां खाने में स्वादिष्ट होती हैं तथा ये उष्ण प्रदेशों की मछलियों की तरह विषैली नहीं होती, इन प्रदेशों में अधिकांश देश धनी और विकसित हैं जिनके पास मछली पकड़ने के आधुनिक समुद्री जहाज और वैज्ञानिक उपकरण उपलब्ध हैं, यहां मछलियों से खाने के अतिरिक्त दवाइयां, तेल और विभिन्न प्रकार की वस्तुएं बनाई जाती हैं।
170. उत्तर अमेरिका के पूर्वी तट के पास उत्तरी अटलांटिक समुद्री तट पर न्यूफाउंडलैंड से कैरोलिना तक विस्तृत प्रसिद्ध मत्स्य क्षेत्र को किस नाम से जाना जाता है?
Ans. ग्रांड बैंक्स (Grand Banks)।
171. उत्तरी पश्चिमी यूरोपीय क्षेत्रों के पश्चिम में उत्तरी अटलांटिक समुद्र में उतरी अंतरिप से दक्षिण में जिब्राल्टर तक विस्तृत प्रसिद्ध मत्स्य क्षेत्र को किस नाम से जाना जाता है?
Ans. डागर बैंक्स (Dogger Banks)।
172. उत्तरी गोलार्ध से विश्व की कितने प्रतिशत मछलियां पकड़ी जाती हैं?
Ans. 75% 
173. दक्षिणी गोलार्ध से विश्व की कितनी प्रतिशत मछलियां पकड़ी जाती हैं?
Ans. 24% 
174. विश्व की शेष 1% मछलियां विश्व के किन क्षेत्रों से पकड़ी जाती हैं?
Ans. ताजे पानी के क्षेत्रों, जैसे – नदियों, झीलों आदि से।
175. विश्व में कौन सी मछलियां सबसे अधिक (संपूर्ण पकड़ी गई मछलियों का 32%) पकड़ी जाती हैं?
Ans. सारडाइन, हैरिंग और एनकोप आदि।
176. विश्व में दूसरी सर्वाधिक पकड़े जाने वाली मछलियां कौन सी हैं?
Ans. कॉड, हैडक और हैक्स आदि।
177. विशालकाय हवेल (Whale) मछली किस प्रकार के महासागरों में पाई जाती है?
Ans. ठंडे महासागरों में।
178. हवेल मछली का सबसे अधिक उपयोग किस रूप में किया जाता है?
Ans. तेल के लिए और भोजन के लिए।
179. विश्व में मछली निर्यातक देश कौन से प्रमुख हैं?
Ans. नॉर्वे, डेनमार्क, कनाडा, न्यूफाउंडलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका, आइसलैंड, पीरू और चिली आदि।
180. विश्व में मछलियों के सबसे बड़े आयातक देश कौन से प्रमुख हैं?
Ans. ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पश्चिमी द्वीप समूह (West Indies), जर्मनी, फ्रांस, इटली, स्पेन, पुर्तगाल और चीन आदि।
181. रबड़ किस प्रकार की जलवायु का वृक्ष है? 
Ans. भूमध्य रेखा सदाबहार वनों का।
182. रबड़ वृक्ष के किस हिस्से से बनाई जाती है?
Ans. वृक्ष के दूध (लेटेक्स) से।
183. रबड़ का वृक्ष सबसे पहले जंगली रूप में किन वनों में उगता था? 
Ans. अमेजन बेसिन ब्राजील में।
184. इंग्लैंड के निवासियों द्वारा अमेजन के जंगलों में जंगली रूप में उगने वाले रबड़ के वृक्षों को सबसे पहले कहां पर ले जाकर लगाया गया?
Ans. दक्षिण पूर्वी एशिया में।
185. सबसे पहले आज से लगभग 500 वर्ष पूर्व से लगभग 80 वर्ष पूर्व तक रबड़ का प्रयोग किस रूप में किया जाता रहा?
Ans. पेंसिल के निशान मिटाने के लिए।
186. कौन सी शताब्दी में रबड़ का नया प्रयोग शुरू हुआ?
Ans. 18 वीं शताब्दी से।
187. वर्तमान में रबड़ विश्व के लिए किस प्रकार की फसल है?
Ans. व्यापारिक एवं रोपण फसल।
188. वर्तमान में रबड़ का प्रयोग किन दैनिक उपयोगों में किया जाता है?
Ans. टायर, ट्यूब, वाटरप्रूफ कपड़े, जूते और अन्य विभिन्न रूपों में।
189. रबड़ का पेड़ रोपने या लगाने के बाद, वह कितने वर्षों में लेटेक्स रूपी दूध देने के योग्य हो जाता है?
Ans. 7 वर्षों में।
190. रबड़ के बागानों में, रबड़ के पेड़ों को पंक्तियों के रूप में एक दूसरे से कितनी दूरी पर लगाया जाता है?
Ans. 4 मीटर की दूरी पर।
191. 1 एकड़ में औसतन रबड़ के पेड़ वार्षिक उपज के रूप में कितना दूध या लेटैक्स देते हैं?
Ans. 500 से 1000 लिटर।
192. प्रादेशिक विभिनता के आधार पर रबड़ की चार प्रमुख जातियां कौन सी हैं?
Ans. हैविया (Havea) या ब्राजील की पारा रबड़, मध्य अमेरिका की कैस्टिलोआ (Castilloa) अथवा मैक्सिको – कैरीबियन रबड़, अफ्रीकी लैंडलोपिटा (Landloptia) रबड़ तथा भारतीय (असमिया या आसामी) रबड़ या फाइकस रबड़।
193. कौन सी रबड़ को सर्वोत्तम माना जाता है तथा यह अधिकांश देशों में उगाई जाती है?
Ans. ब्राजील की हैविया (Havea) या पारा रबड़ को।
194. रबड़ के लिए किस प्रकार की जलवायु आदर्श मानी जाती है?
Ans. गर्म एवं आर्द्र जलवायु, जैसे भूमध्य रेखीय या विषुवत रेखीय जलवायु।
195. रबड़ के लिए कितने तापमान की जरूरत रहती है?
Ans. ऊंचे तापमान, 25 डिग्री सेंटीग्रेड से 30 डिग्री सेंटीग्रेड तक।
196. रबड़ उगाने के लिए किसी भी महीने का तापक्रम कितने डिग्री सेंटीग्रेड से नीचे नहीं होना चाहिए?
Ans. 21 डिग्री सेंटीग्रेड।
197. रबड़ के बागानों के लिए वर्षा कितनी होनी चाहिए साधारण था?
Ans. 200 से 300 सेंटीमीटर वार्षिक और लगातार समान रूप से।
198. रबड़ के वृक्षों के लिए किस प्रकार के धरातल और मृदा की जरूरत रहती है? 
Ans. सुप्रवाहित धरातल और गहरी उपजाऊ मिट्टी की।
199. किस प्रकार की भूमि रबड़ के वृक्षों के विकास में बाधक होती है और क्यों?
Ans. दलदली भूमि, क्योंकि इससे रबड़ के वृक्षों में बीमारी लग जाती है तथा इससे दूध संचयन में कठिनाई होती है।
200. रबड़ के वृक्षों के लिए किस प्रकार की मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है?
Ans. लावा युक्त मिट्टी।