Skip to main content

Economic Geography 400+ One Liner Questions Answers (201-250)

 201. विश्व में प्राकृतिक रबड़ का 90% उत्पादन किस क्षेत्र से होता है?

Ans. दक्षिण पूर्वी एशिया से।
202. विश्व में प्रमुख रबड़ उत्पादक देश कौन कौन से हैं?
Ans. मलेशिया (25%), इंडोनेशिया (25%), थाईलैंड (23%), भारत (6.5%), श्रीलंका (3%) तथा अफ्रीका के देश  (5%) जैसे – लाइबेरिया, नाइजीरिया, कांगो आदि और दक्षिण अमेरिका के देशोंं ब्राजील आदि।
203. प्रति एकड़ उपज की दृष्टि से सबसे अधिक रबड़ का उत्पादन किस देश में होता है?
Ans. मलेशिया।
204. विश्व में प्राकृतिक रबड़ के उत्पादन में कौन सा देश प्रथम स्थान पर है?
Ans. मलेशिया।
205. विश्व में रबड़ उत्पादन के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?
Ans. इंडोनेशिया।
206. इंडोनेशिया में रबड़ के प्रमुख उत्पादक क्षेत्र कौन से हैं?
Ans. जावा, सुमात्रा तथा बोर्नियो द्वीप समूह।
207. भारत का विश्व के रबड़ उत्पादन में कौन सा स्थान है?
Ans. चौथा स्थान।
208. भारत में रबड़ उत्पादन के बावजूद भारत को विदेशों से रबड़ क्यों आयात करना पड़ता है?
Ans. अधिक खपत होने के कारण।
209. भारत में सर्वाधिक रबड़ किन क्षेत्रों में उगाई जाती है? 
Ans. दक्षिण भारतीय राज्यों जैसे – तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक आदि में।
210. प्राकृतिक रबड़ का विश्व में सबसे बड़ा आयातक देश कौन सा है?
Ans. संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)। 
211. पिछले कुछ दशकों से किसके उत्पादन के कारण प्राकृतिक रबड़ की मांग पर प्रभाव पड़ा है?
Ans. कृत्रिम रबड़ (Synthetic Rubber) के उत्पादन कारण।
212. भू पृष्ठ की ऊपरी असंगठित परत क्या कहलाती है?
Ans. मिट्टी या मृदा।
213. अन्नाहारी या शाकाहारी जनसंख्या और मांसाहारी जनसंख्या को मिट्टी, किस प्रकार से प्रभावित करती है?
Ans. शाकाहारी जनसंख्या का भोजन कृषि द्वारा और मांसाहारी जनसंख्या का भोजन पशुचारण या पशुपालन द्वारा प्राप्त होता है। ये दोनों मिट्टी पर ही निर्भर करते हैं।
214.कृषि और पशुपालन दोनों किस पर आधारित प्रमुख संसाधन होते हैं?
Ans. मिट्टी पर आधारित।
215. किसी भी देश के लिए वहां के आवरण प्रस्तर (Regolith) का सबसे महत्वपूर्ण और मूल्यवान अंग तथा सबसे बड़ी प्राकृतिक संपत्ति क्या होती है?
Ans. मिट्टियां।
216. पशुपालन और वन अप्रत्यक्ष रूप से किस पर आधारित होते हैं?
Ans. मिट्टी पर।
217. पूर्व सोवियत संघ के स्टेपी प्रदेश में विभिन्न शैलाें, जैसे – ग्रेनाइट, बेसाल्ट, लोयस और ग्लेशियर की चिकनी मिट्टी से किस प्रकार की मिट्टियों का निर्माण हुआ है?
Ans. काली चरनोजम (Chernozem) मिट्टियों का।
218. ग्रेनाइट से शीतल जलवायु में किस प्रकार की मिट्टियों का निर्माण होता है?
Ans. पॉडजोल (Podzol) मिट्टियों का।
219. स्टेपी की जलवायु में चरनोजम मिट्टियों का निर्माण होता है, जबकि उष्ण आर्द्र प्रदेशों में किस प्रकार की मिट्टियां बनती हैं?
Ans. लैटेराइट मिट्टियों का।
220. आयु के अनुसार मिट्टियां कितने प्रकार की होती हैं?
Ans. दो प्रकार की, नई मिट्टियां (Young Soils) और परिपक्व मिट्टियां (Mature Soils)।
221. परिपक्व मिट्टियां (Mature Soils) की दो फिजियोलॉजिक (Physiologic) श्रेणियां कौन सी होती है?
Ans. पैडालर्फस (Pedalfers) और पेडोकल्स (Pedocals)।
222. पैडालर्फस (Pedalfers) का नामकरण कैसे हुआ है?
Ans. Ped = मिट्टी, al = एलुमिनियम, fer = लोहा (Ferrous/Iron)।
223. पेडोकल्स (Pedocals) का नामकरण कैसे हुआ है?
Ans. Ped = मिट्टी, Cal = चूना (Calcium)।
224. पैडालर्फस (Pedalfers) मिट्टियों की क्या विशेषताएं होती हैं?
Ans. इन मिट्टियों में एलुमिनियम और लोहे का एकत्रीकरण होता है तथा चूना घुलकर बह जाता है।ऐसी मिट्टियां आर्द्र जलवायु के प्रदेशों में, सवाना जैसी लंबी घासों के वन क्षेत्र में मिलती हैं।इनमें ह्यूमस की मात्रा कम होती है। ये मिट्टियां अम्लीय होती हैं।
225. पेडोकल्स (Pedocals) मिट्टियों की क्या विशेषताएं होती हैं?
Ans. इन मिट्टियों की निचली परतों में चूना अधिक होता है। ऐसी मिट्टियां शुष्क और अर्ध शुष्क प्रदेशों अथवा उप आर्द्र प्रदेशों में मिलती हैं, जहां वर्ष में कम से कम एक ऋतु आवश्यक रूप से सूखी रहती है। ये छोटी घास के क्षेत्र तथा मरुस्थल आदि प्रदेशों में मिलती हैं। ये मिट्टियां अम्ल रहित (Non Acidic) होती हैं।
226. पर्वतीय मिट्टियां, पथरीली, मोटी, रेतीली, कम गहरी और अम्लीय होती हैं, जो ऊंचाई ऊंचाई के बढ़ने के साथ-साथ और जलवायु एवम वनस्पति में परिवर्तन के साथ विभिन्न प्रकार की होती हैं। पर्वतों के निचले ढलानों पर उष्ण कटिबंधीय और उपोष्ण कटिबंध में मिट्टियां किस प्रकार की और ऊंचे ढलानों पर मिलने वाली मिटिया कौन सी होती हैं?
Ans. निचले ढलानों पर पैडालर्फस (Pedalfers) और ऊंचे ढलानों पर पॉडजोल्स (Podzols) मिट्टियां मिलती हैं।
227. मनुष्य ने कृषि करना कब सीखा?
Ans. आज से लगभग 10000 वर्ष पूर्व।
228. सिंधु नदी और गंगा नदी की घाटियां किस देश में मिलती है?
Ans. भारत। 
229. हवांगहो और यांगटसी नदियों की घाटियां कहां स्थित हैं?
Ans. चीन।
230. नील नदी की घाटी किस देश में एक सभ्यता के रूप में विकसित हुई?
Ans. मिस्र (Egypt) men ।
231. दजला और फरात नदियों की घाटियां कहां हैं?
Ans. इराक में।
232. विषुवत रेखीय पेटी में वर्ष भर ऊंचे तापक्रम और अधिक वर्षा के कारण, वहां पर किस प्रकार की मिट्टियों का निर्माण होता है?
Ans. लेटेराइटिक (Lateritic) मिट्टियों का।
233. संसार की जनसंख्या का लगभग 70% भाग किन मिट्टियों पर आधारित है?
Ans. नदियों की कांप या जलौढ़ मिट्टियों पर।
234. कौन सी ऐसी मिट्टियां हैं जो शंकुधारी वनों की पॉडजोल  मिट्टियों से कम अम्लीय होती हैं। इनमें ह्यूमस की मात्रा अधिक ऊंची होती है। ये मिट्टियां उत्तर पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोप में मिलती हैं, जिसमें गेहूं, जौ, मक्का आदि की कृषि और पशुपालन एवं मिश्रित कृषि बहुत अधिक मात्रा में की जाती है?
Ans. समशीतोष्ण कटिबंधीय वनों में मिलने वाली भूरे और कत्थई रंग की मिट्टियां।
235. समशीतोष्ण घास स्थलों के मैदानों में कौन सी मिट्टी पाई जाती है?
Ans. पेडोकल्स (Pedocals) अर्थात चूनायुक्त मिट्टियां।
236. रूस के स्टेपीज प्रदेश और उत्तर अमेरिका के प्रेयरी घास के मैदानों में कौन सी मिट्टियां पाई जाती हैं, जो सबसे अधिक उपजाऊ होती हैं?
Ans. चरनोजम्स (Chernozems) काली मिट्टियां।
237. पेडाल्फर्स (Pedalfers) अर्थात चूनारहित, अम्लीय (Acidic), धूसर (Gray forest Soil) मिट्टियां, जो पॉडजोल (Podzol) या पॉडजालिक्स (Podzolics) होती हैं। ये कम उपजाऊ मिट्टी होती हैं, जो कृषि के लिए कम उपयुक्त होती हैं, कहां पाई जाती हैं?
Ans. उत्तरी अक्षांशों के शंकुधारी वन में।
238. ढालदार भूमि पर समोच्च रेखाओं के अनुसार जुताई करना जिससे ढाल की प्रवणता विभिन्न स्थानों पर अवरुद्ध हो जाती है तथा जल के ढलान के अनुरूप तीव्र बहाव में रुकावट पैदा होती है और मिट्टी को अपरदन करने की उसकी शक्ति कम हो जाती है। इस प्रकार से खेती करना, क्या कहलाता है?
Ans. समोच्च रेखीय जुताई (Contour Ploughing)।
239. पहाड़ी ढलानों पर कृषि करने के लिए इनको विभिन्न सीढ़ीदार खेतों में बांट देना क्या कहलाता है?
Ans. वेदिकाकरण या सीढ़ीदार खेती (Terracing)।
240. ऐसी फसलें जो परती भूमि में मृदा अपरदन को रोकने के लिए बोई जाती हैं, जिससे मृदा में जैव पदार्थों एवं हरी खाद प्राप्त होती है। इन फसलों की जड़ें सीधी न होकर गुच्छेदार होती हैं तथा ये मिट्टी के कणों को परस्पर संगठित रखती हैं। इनमें ज्यादातर दालें या लताओं वाली फसलें होती हैं, ये फसलें क्या कहलाती हैं?
Ans. आवरण फसलें (Cover Crops)।
241. भूमि का एक विस्तृत क्षेत्र, जिसमें कृषि करने की दशाओं (Conditions) तथा प्रतिरूपों (Patterns) में व्यापक रूप से समानता मिलती है तथा जो समीपवर्ती कृषि क्षेत्रों से विशिष्ट रूप से भिन्न होता है, क्या कहलाता है?
Ans. कृषि प्रदेश।
242. सर्वप्रथम किसने कृषि प्रदेशों का वर्गीकरण किया?
Ans. D. Whittlesey ने 1936 में।
243. 20 डिग्री उत्तरी अक्षांश तथा 20 डिग्री दक्षिणी अक्षांश के बीच उष्ण आर्द्र कटिबंध में भूमि के विस्तृत क्षेत्र ऐसे हैं जिन पर प्राचीन ढंग से कृषि की जाती है। वहां पर की जाने वाली कृषि को किस नाम से जाना जाता है?
Ans. जीवन निर्वाह कृषि (Subsistence agriculture)।
244. आदिम कालीन जीवन निर्वाह कृषि के प्रमुख क्षेत्र कौन से हैं?
Ans. दक्षिण अमेरिका में अमेजन नदी बेसिन, अफ्रीका में कांगो नदी बेसिन, दक्षिण पूर्वी एशिया में इंडोनेशिया के द्वीप क्षेत्र जैसे सुमात्रा, बोर्निया, न्यू गिनी, थाईलैंड, मलेशिया, म्यांमार आदि।
245. स्थानांतरित कृषि (Shifting Agriculture) को मलेशिया और इंडोनेशिया में किस नाम से जाना जाता है?
Ans. लदांग (Ladang)
246. स्थानांतरित कृषि को फिलीपींस में किस नाम से जानते हैं?
Ans. कैंगिन या चेनगिन (Caingin)
247. स्थानांतरित कृषि को श्रीलंका में किस नाम से जाना जाता है?
Ans. चेना (Chena)
248. मध्य अफ्रीका के रोडेशिया (जिम्बांबे) में स्थानांतरित कृषि को किस नाम से जाना जाता है?
Ans. मिल्पा (Milpa)
249. अफ्रीका के सूडान में स्थानांतरित कृषि को किस नाम से जाना जाता है?
Ans. नगासू (Ngasu)।
250. यूरोप में स्थानांतरित कृषि को किस नाम से जाना जाता है?
Ans. सिवडेन (Swidden)