Skip to main content

Economic Geography 400+ One Liner Questions Answers (251-300)

 251. सिवडेन (Swidden) का क्या अर्थ है?

Ans. वनों को जलाकर खेती करना।
252. उष्ण आर्द्र वनों में मिट्टी उपजाऊ होती हैं या कम उपजाऊ होती हैं?
Ans. कम उपजाऊ।
253. उष्ण आर्द्र वनों में आयु के अनुसार मिट्टी किस प्रकार की होती हैं?
Ans. बूढ़ी (Mature)
254. जिन क्षेत्रों में कृषि योग्य भूमि कम होती है। वहां नई-नई भूमियों का स्थानांतरण नहीं किया जा सकता और वहां पर स्थानांतरित कृषि नहीं की जाती है, तो ऐसे क्षेत्रों में किस प्रकार की कृषि की जाती है?
Ans. स्थाई कृषि।
255. बागाती कृषि किस कृषि का एक अन्य नाम है?
Ans. रोपण कृषि का।
256. एक ऐसी कृषि प्रणाली जिसमें कोई एक फसल केवल बिक्री दवारा मुद्रा अर्थात नकदी प्राप्त करने के लिए उत्पन्न की जाती है, जैसे रबड़, चाय, कहवा, गन्ना, केला आदि, इस प्रकार की कृषि को क्या कहते हैं?
Ans. एक फसली खेती (Mono Culture) अथवा रोपण कृषि (Plantation Agriculture)।
257. मानसून एशिया के उन क्षेत्रों में जहां पर वार्षिक वर्षा की मात्रा 100 सेंटीमीटर से अधिक होती है या वहां पर सिंचाई की सुविधा अच्छी होती है, उन क्षेत्रों में किस प्रकार की कृषि की जाती है?
Ans. चावल प्रधान गहन कृषि।
258. मानसून एशिया के उन क्षेत्रों में जहां पर वार्षिक वर्षा की मात्रा 100 सेंटीमीटर से कम होती है और वहां पर सिंचाई की सुविधा अच्छी नहीं होती है, उन क्षेत्रों में किस प्रकार की कृषि की जाती है?
Ans. चावल रहित गहन कृषि।
259. उत्तरी गोलार्ध में 30 डिग्री से 45 डिग्री उत्तरी अक्षांश के बीच तथा दक्षिणी गोलार्ध में 30 डिग्री दक्षिण से 40 डिग्री दक्षिण अक्षांशों के बीच, महाद्वीपों के पश्चिमी तटों पर किस प्रकार के कृषि प्रदेश पाए जाते हैं?
Ans. भूमध्यसागरीय कृषि प्रदेश (Mediterranean Agriculture Region)।
252. उष्ण आर्द्र वनों में मिट्टी उपजाऊ होती हैं या कम उपजाऊ होती हैं?
Ans. कम उपजाऊ।
253. उष्ण आर्द्र वनों में आयु के अनुसार मिट्टी किस प्रकार की होती हैं?
Ans. बूढ़ी (Mature)
254. जिन क्षेत्रों में कृषि योग्य भूमि कम होती है। वहां नई-नई भूमियों का स्थानांतरण नहीं किया जा सकता और वहां पर स्थानांतरित कृषि नहीं की जाती है, तो ऐसे क्षेत्रों में किस प्रकार की कृषि की जाती है?
Ans. स्थाई कृषि।
255. बागाती कृषि किस कृषि का एक अन्य नाम है?
Ans. रोपण कृषि का।
256. एक ऐसी कृषि प्रणाली जिसमें कोई एक फसल केवल बिक्री दवारा मुद्रा अर्थात नकदी प्राप्त करने के लिए उत्पन्न की जाती है, जैसे रबड़, चाय, कहवा, गन्ना, केला आदि, इस प्रकार की कृषि को क्या कहते हैं?
Ans. एक फसली खेती (Mono Culture) अथवा रोपण कृषि (Plantation Agriculture)।
257. मानसून एशिया के उन क्षेत्रों में जहां पर वार्षिक वर्षा की मात्रा 100 सेंटीमीटर से अधिक होती है या वहां पर सिंचाई की सुविधा अच्छी होती है, उन क्षेत्रों में किस प्रकार की कृषि की जाती है?
Ans. चावल प्रधान गहन कृषि।
258. मानसून एशिया के उन क्षेत्रों में जहां पर वार्षिक वर्षा की मात्रा 100 सेंटीमीटर से कम होती है और वहां पर सिंचाई की सुविधा अच्छी नहीं होती है, उन क्षेत्रों में किस प्रकार की कृषि की जाती है?
Ans. चावल रहित गहन कृषि।
259. उत्तरी गोलार्ध में 30 डिग्री से 45 डिग्री उत्तरी अक्षांश के बीच तथा दक्षिणी गोलार्ध में 30 डिग्री दक्षिण से 40 डिग्री दक्षिण अक्षांशों के बीच, महाद्वीपों के पश्चिमी तटों पर किस प्रकार के कृषि प्रदेश पाए जाते हैं?
Ans. भूमध्यसागरीय कृषि प्रदेश (Mediterranean Agriculture Region)।
260. स्पेन, पुर्तगाल, दक्षिणी फ्रांस, इटली, प्रायद्वीपीय युगोस्लाविया, बाल्कन प्रायद्वीप, सीरिया, इजराइल, अफ्रीका के उत्तरी तटीय क्षेत्र, पश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका में कैलिफोर्निया की घाटी, दक्षिण अमेरिका में मध्य चिल्ली, अफ्रीका के दक्षिण पश्चिमी भाग में कैप प्रांत और दक्षिण पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया तथा उतरी न्यूजीलैंड में किस प्रकार की कृषि की जाती है?
Ans. भूमध्यसागरीय कृषि।
261. समशीतोष्ण जलवायु के वे प्रदेश, जहां पर शीतकाल में पछुआ हवाओं से वर्षा होती है। जिसकी मात्रा 50 सेंटीमीटर से 80 सेंटीमीटर तक होती है। यहां ग्रीष्म ऋतु शुष्क एवं धूपदार होती है तथा कृषि फसलों को सिंचाई की आवश्यकता होती है। ये किस प्रकार की कृषि से संबंधित जलवायु प्रदेश हैं?
Ans. भूमध्यसागरीय कृषि।
262. भूमध्यसागरीय कृषि प्रदेशों को "विकास के प्रदेश" (Regions of Increment) क्यों कहा जाता है?
Ans. क्योंकि यहां की जलवायु आर्थिक विकास के अनुकूल होती है।
263. भूमध्यसागरीय कृषि प्रदेशों में ग्रीष्म ऋतु की सर्वप्रमुख सिंचित फसल कौन सी है?
Ans. अंगूर।
264. भूमध्यसागरीय कृषि प्रदेशों में अंगूर किस महीने में पक कर तैयार हो जाते हैं?
Ans. अगस्त – सितंबर में।
265. भूमध्यसागरीय कृषि प्रदेशों में जैतून, खूबानी, अंजीर आदि किस प्रकार की फसलें हैं?
Ans. असिंचित फसल।
266. जैतून की जलवायु का फल है?
Ans. भूमध्यसागरीय जलवायु का।
267. संसार का 90% जैतून किन क्षेत्रों में पैदा किया जाता है और क्यों?
Ans. भूमध्यसागरीय कृषि प्रदेशों में, क्योंकि यह शुष्क गर्मी को सहन कर सकता है।
268. कौन सा प्रदेश खट्टे रसदार (Citrou) फलों, जैसे संतरा, नींबू, नारंगी,माल्टा आदि के उत्पादन के लिए विश्व प्रसिद्ध है?
Ans. भूमध्यसागरीय कृषि प्रदेश।
269. अंगूरों को सुखाकर कौन सी खाद्य वस्तुएं बनाई जाती हैं?
Ans मुनक्का और किशमिश।
270. विश्व में किस देश की और कौन सी किसमिश सबसे अधिक प्रसिद्ध हैं?
Ans. टर्की की सुल्ताना किसमिस।
271. अंगूरों से शराब बनाने का धंधा किस प्रकार की जलवायु के लगभग सभी देशों में सामान्य रूप से किया जाता है?
Ans. भूमध्यसागरीय जलवायु के देशों में।
272. संयुक्त राज्य अमेरिका में कौन सी घाटी फलों के उत्पादन के लिए विश्व प्रसिद्ध है?
Ans. कैलिफोर्निया की घाटी।
273. भूमध्य सागर के चारों ओर स्थित पठारी तथा उच्च भूमि प्रदेशों, जैसे – स्पेन,इटली की ऐपिनाइन पर्वत श्रेणी, बाल्कन प्रायद्वीप और युगोस्लाविया की उच्च भूमियों आदि में कौन सा व्यवसाय मुख्य रूप से किया जाता है?
Ans. शुष्क कृषि और पशुचारण का व्यवसाय।
274. पूर्व सोवियत संघ में स्टेपीज घास स्थल, उत्तर अमेरिका में संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के प्रेयरीज घास स्थल, दक्षिण अमेरिका में अर्जेंटीना के पंपास मैदान, दक्षिण पूर्वी अफ्रीका में वर्ल्डस नामक घास स्थल तथा दक्षिण पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में डाउंस नामक घास स्थलों के मैदानों में किस प्रकार की कृषि की जाती है?
Ans. विस्तृत व्यापारिक अनाज कृषि (Extensive Commercial Food grains farming)।
275. विस्तृत व्यापारिक अनाज कृषि प्रदेशों में बोई जाने वाली सबसे प्रमुख फसल कौन सी है?
Ans. गेहूं।
276. विस्तृत व्यापारिक अनाज कृषि प्रदेशों में गेहूं के अलावा बोई जाने वाली प्रमुख फसलें कौन सी हैं?
Ans. मक्का, जौ, जई, राई आदि।
277. संसार के किस कृषि प्रदेश में कृषि यंत्रों का सर्वाधिक प्रयोग किया जाता है?
Ans. विस्तृत व्यापारिक अनाज कृषि के प्रदेशों में।
278. विस्तृत व्यापारिक अनाज कृषि के प्रदेशों में कृषि फार्मों का आकार सामान्य रूप से कैसा होता है?
Ans. बहुत बड़ा। जैसे – संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में इस प्रकार के कृषि प्रदेशों में खेतों का औसत आकार 600 एकड़ से लगभग 2000 एकड़ तक होता है।
279. व्यापारिक डेयरी फार्मिंग की सफलता पर सबसे अधिक प्रभाव किसका पड़ता है?
Ans. बड़े बाजार की समीपता का।
280. डेयरी फार्मिंग के लिए सबसे अधिक उपयुक्त प्रदेश कौन सी जलवायु के प्रदेश होते हैं?
Ans. समशीतोष्ण जलवायु के प्रदेश, जहां ग्रीष्म काल भी शीतल और नम (moist) ऋतु का होता हो।
281. व्यापारिक डेयरी फार्मिंग अथवा व्यापारिक दुग्ध उत्पादक प्रदेशों में कौन से प्रमुख प्रदेश शामिल हैं?
Ans.पश्चिमी यूरोप के देश, जैसे – नीदरलैंड, डेनमार्क, ब्रिटेन, आयरलैंड, उत्तरी फ्रांस, दक्षिणी स्वीडन और स्विट्जरलैंड; संयुक्त राज्य अमेरिका की डेयरी पेटी, जो पूर्व में न्यू इंग्लैंड राज्य से लेकर न्यूयॉर्क क्षेत्र और ग्रेटलेक्स के प्रदेशों तक फैली है; संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी भागों में प्रशांत महासागर के तट पर कैलिफोर्निया राज्य; कनाडा में सेंट लॉरेंस का प्रदेश; दक्षिण पूर्वी ऑस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैंड का उत्तरी द्वीप; पूर्व सोवियत संघ में यूक्रेन प्रदेश, काकेशस क्षेत्र तथा मास्को के बाहरी क्षेत्र आदि।
282. व्यापारिक दुग्ध उत्पादक प्रदेशों में किस देश को मक्खन उत्पादन में विशेषीकरण प्राप्त है?
Ans. डेनमार्क को।
283. व्यापारिक दुग्ध उत्पादक प्रदेशों में कौन से देश पनीर उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हैं?
Ans. नीदरलैंड और स्विट्जरलैंड।
284. व्यापारिक दुग्ध उत्पादक प्रदेशों में किस तकनीक के प्रयोग के कारण ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड अपने यूरोपीय बाजारों, जो वहां से लगभग 20,000 किलोमीटर दूर स्थित हैं, में मक्खन, पनीर तथा अन्य दुग्ध उत्पाद भेज हैं?
Ans. प्रशीतकों (Refrigerators) की मदद से और जहाजरानी के प्रयोग से।
285. किस प्रकार की कृषि को फ्लोरीकल्चर कहा जाता है?
Ans. पुष्प कृषि को।
286. किस प्रकार की कृषि की विधि को "स्थानीय उद्यान कृषि" भी कहते हैं?
Ans. सब्जी खेती (Market Gardening) को।
287. केला, अनानास, खजूर या छुआरा, नारियल तथा ब्राज़ील नट आदि किस प्रकार की जलवायु के प्रमुख फल हैं?
Ans. उष्णकटिबंधीय जलवायु (Tropical Climate) के।
288. खट्टे रसदार फल, जैसे –संतरा, नारंगी, चकोतरा, माल्टा आदि, अंगूर, अंजीर, बादाम और अखरोट; ये सब किस प्रकार की जलवायु में पैदा होने वाले प्रमुख फल हैं?
Ans. उपोषण कटिबंध (Sub Tropical Climate) जलवायु में।
289. सेब, नाशपाती, आडू, खुबानी, चेरी, बेरी, अखरोट, चिलगोजा आदि किस प्रकार की जलवायु के प्रमुख फल हैं?
Ans. समशीतोष्ण कटिबंधीय जलवायु (Temperate Climate) के।
290. पॉबिटोरा वाइल्डलाइफ सेंचुरी (Pobitora Wildlife sanctuary) भारत में कहां स्थित है?
Ans. असम के मोरीगांव जिले में।
291. कुर्द, लूर, बख्तियार और काशगई लोग कहां के पशुचारक निवासी हैं?
Ans. एशिया में ईरान के।
292. तिब्बत के चलवासी पशुचारक कौन सा पशु पालते हैं?
Ans. याक।
293. रेंडियर नामक बारहसिंगा पशुओं के चारक यूरोप और एशिया के कौन से क्षेत्रों में निवास करते हैं?
Ans. आर्कटिक महासागर के उत्तरी तटीय भागों में टुंड्रा प्रदेश में।
294. लैंप्स समुदाय के लोग किन देशों में मिलते हैं?
Ans. स्वीडन और फिनलैंड में।
295. संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रेरिज के उत्तरी भागों में डकोटा, मोंटाना और मिनीसोटा प्रांत किस  प्रकार के गेहूं के प्रदेश हैं?
Ans. बसंत कालीन गेहूं के।
296. संयुक्त राज्य अमेरिका के बसंत कालीन गेहूं प्रदेश के दक्षिण में किस फसल की  पेटी पाई जाती है?
Ans. मक्का की पेटी (Corn Belt)।
297. संयुक्त राज्य अमेरिका के कौन से प्रदेश मक्का पेटी के अंतर्गत आते हैं?
Ans. पेंसिलवेनिया, कैंटुकी, कनेक्टीकट, मिसूरी, इलिनोइस, इंडियाना, ओहियो, कंसास और नेब्रास्का।
298. संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणी पूर्वी भाग में 37 डिग्री उत्तरी अक्षांश के दक्षिण में उत्तरी कैरोलिना से लेकर टैक्सास तक का फैला हुआ प्रदेश किस फसल के उत्पादक क्षेत्र के रूप में प्रसिद्ध है?
Ans. कपास की पेटी (Cotton Belt) के रूप में।
299. संयुक्त राज्य अमेरिका की 55% कपास किन राज्यों से उत्पन्न की जाती है?
Ans. कपास की पेटी के अंतर्गत आने वाले प्रमुख कपास उत्पादक राज्यों, जैसे– टैक्सास, अलबामा, अरकन्सास, मिसीसिपी, टेनेसी, जॉर्जिया, दक्षिणी कैरोलिना, उत्तरी कैरोलिना, लुईसियाना और ओकलाहोमा आदि राज्यों से।
300. संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तरी भागों में बृहद झीलों (Great Lakes) (सुपीरियर, मिशीगन, हारून, ओंटारियो, इरी झीलों) के चारों ओर फैला प्रदेश, जिसमें ढलवां भूमि, अनुपजाऊ मिट्टी, ठंडी और नम जलवायु मिलती है। यहां पर मिशीगन, इलिनोइस, मिनीसोटा, नेब्रास्का, न्यूजर्सी, ओहियो, इंडियाना, पेंसिलवेनिया तथा न्यूयॉर्क आदि राज्य किस प्रमुख आर्थिक व्यवसाय के लिए प्रसिद्ध हैं?
Ans. डेरी प्रदेश (Dairy Region) के रूप में डेयरी उद्योग के लिए।