Skip to main content

Economic Geography 400+ One Liner Questions Answers (301-350)

 301. संयुक्त राज्य अमेरिका के अप्लेशियन के गिरीपद क्षेत्र (Piedmont) और मध्य अटलांटिक सागरीय तट के बीच अवस्थित प्रदेश किस प्रकार की कृषि के लिए प्रसिद्ध है?

Ans. सब्जियों के उत्पादन के रूप में ट्रक फार्मिंग कृषि के लिए।
302. पूर्व सोवियत संघ रूस में सरकारी फार्मो को किस नाम से जाना जाता है?
Ans. सोवखोज (Sovkhozes)।
303. पूर्व सोवियत संघ रूस में सामूहिक फार्मो को किस नाम से जाना जाता है?
Ans. कोलखोज (Kolkhozes)।
304. ऑस्ट्रेलिया की भेड़ें किस के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हैं?
Ans. ऊन (Wool) उत्पादन के लिए।
305. न्यूजीलैंड की भेड़ें किस के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हैं?
Ans. मांस (Meat) उत्पादन के लिए।
306. संसार में सर्वोत्तम कोटि की और सबसे अधिक बारीक किस्म की ऊन किस भेड़ से प्राप्त होती है? 
Ans. मेरिनो (Merino) नस्ल की भेड़ से प्राप्त Merino Wool
307. संसार में मध्यम कोटि की ऊन कौन सी होती है?
Ans. Crossbred Wool, जो उन भेड़ों से प्राप्त होती है, जो मांस और ऊन, दोनों पदार्थों के लिए पाली जाती हैं।
308. विश्व में किस ऊन को निम्न कोटि की ऊन माना जाता है, जिसका प्रयोग मुख्य रूप से कालीन बनाने और गलीचे बनाने के लिए किया जाता है?
Ans कार्पेट (Carpets) ऊन को।
309. ऊन के ऊपर एक प्रकार का चिकना ग्रीस (Grease) जैसा पदार्थ होता है। जिसे अमोनिया के जल में धोकर अलग किया जाता है। इस प्रक्रिया को निर्घर्षण (Scouring) कहते हैं। इस ग्रीस का प्रयोग साबुन बनाने के लिए भी किया जाता है। ऊन से प्राप्त इस ग्रीस को क्या कहते हैं?
Ans. लैनोलिन (Lanoline)।
310. विश्व के किस देश में सर्वाधिक भेड़ पाली जाती हैं तथा वह दुनिया का प्रथम ऊन उत्पादक देश है?
Ans. ऑस्ट्रेलिया।
311. मोहेर और पशमीना किस की प्रमुख किस्में हैं?
Ans. ऊन की।
312. मोहेर नामक ऊन किस बकरी से प्राप्त होती है?
Ans. अंगोरा (Angora) नामक बकरी से।
313. पश्मीना ऊन का उत्पादन कहां पर होता है?
Ans. भारत में हिमालय पर्वतीय प्रदेशों, जैसे – जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, कुमायूं आदि क्षेत्रों में।
314. दक्षिण अमेरिका में एंडीज के पठार पर कौन से तीन प्रमुख पशु पाले जाते हैं जिनसे बहुत उत्तम, मुलायम और लचीली ऊन प्राप्त होती है?
Ans. अल्पाका, लामा और विकूना।
315. अल्पाका, लामा और विकूना में से किस जानवर की ऊन सबसे बढ़िया होती है?
Ans. विकूना की।
316. विश्व की सबसे बड़ी मांस मंडी कौन सी है?
Ans. संयुक्त राज्य अमेरिका में शिकागो विश्व विख्यात मास मंडी है।
317. किस शहर को दुनिया का कत्लखाना कहा जाता है?
Ans. मिशिगन झील के किनारे बसे USA के शिकागो शहर को।
318. संसार में सर्वाधिक सूअर किस देश में पाले जाते हैं?
Ans. चीन में।
319. संयुक्त राज्य अमेरिका की किस पेटी में सर्वाधिक सूअर पालन किया जाता है?
Ans. अमेरिका की मक्का पेटी (Maize Belt) में।
320. किस जानवर का मांस बेकन (Bacon) तथा हेम (Ham) और उसकी चर्बी लार्ड (Lard) कहलाती है?
Ans. सूअर।
321. किस जानवर का मांस मटन (Mutton) कहलाता है?
Ans. भेड़।
322. किस जानवर का मांस बीफ (Beef) कहलाता है?
Ans. गाय।
323. संसार के तीन सर्वप्रमुख खाद्यान्न या धान्य फसलें (Cereals) कौन सी हैं?
Ans. चावल, गेहूं और मक्का।
324. चावल किस प्रकार की जलवायु का पौधा है?
Ans. उष्णकटिबंधीय आर्द्र मानसूनी जलवायु का।
325. संसार के समस्त चावल उत्पादन का सर्वाधिक भाग किस महाद्वीप से उत्पन्न किया जाता है?
Ans. दक्षिण पूर्वी एशिया महाद्वीप अर्थात मानसूनी एशिया से।
326. विश्व में सर्वाधिक जनता द्वारा प्रयोग किया जाने वाला भोजन कौन सा है?
Ans. चावल।
327. रंग, आकार और स्वाद इत्यादि की भिन्नताओं के आधार पर संसार में चावल की लगभग कितनी किस्में प्रयोग की जाती हैं?
Ans. लगभग 700 किस्में।
328. किस स्थान पर पैदा किए जाने वाले चावल को शुष्क चावल (Dry Rice) भी कहते हैं?
Ans पहाड़ी चावल (Upland Rice) को।
329. चावल की कौन सी किस्म आर्द्र चावल (Paddy) भी कहलाती है?
Ans. दलदली चावल (Swamp Rice) अथवा मैदानी चावल (Lowland Rice)।
330. चावल को बोने (Growing) की सामान्य रूप से तीन प्रमुख विधियां (Methods) कौन सी हैं?
Ans. बिखेर कर बोने की विधि (Broadcast Method), रोपाई या पौधे लगाकर बोने की विधि (Transplantation Method) तथा छिद्रण विधि (Drill Method)।
331. चावल को उगते समय सामान्य रूप से कितने औसत तापक्रम की जरूरत होती है?
Ans. 20 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस तक।
332. किस प्रकार की मिट्टियां चावल उत्पादन के लिए उपयुक्त मानी जाती हैं?
Ans. डेल्टाई मिट्टी, काँप मिट्टी या जलौढ़ मिट्टी (Alluvial Soil), चीका प्रधान दोमट मिट्टी (Clay Loam Soil) आदि।
333. औस (Aus), अमान (Aman) तथा बोरो (Boro) क्या हैं?
Ans. भारत के बंगाल, बिहार, आसाम, उड़ीसा, तमिलनाडु और केरल में वर्ष में चावल की तीन फसलें प्रति वर्ष उत्पन्न की जाती हैं, उनका नाम अमन, औस और बोरो है।
334. चावल की वह फसल जो पतझड़ की ऋतु (Autumn) में, मई-जून में बोकर सितंबर अक्टूबर में काट दी जाती है तथा यह सामान्य रूप से उच्च भूमियों (Uplands) में बोई जाती है तथा यह थोड़े समय में पक कर तैयार हो जाती है, क्या कहलाती है?
Ans. औस (Aus)।
335. चावल की सबसे अधिक महत्वपूर्ण फसल जो जून-जुलाई में बोकर नवंबर दिसंबर में काटी जाती है तथा यह दलदली एवं मैदानी भागों में बोई जाती है, जिसे शीतकालीन फसल भी कहते हैं, क्या कहलाती हैं?
Ans. अमान (Aman)।
336. चावल की वह फसल जो बसंत ऋतु (Spring Season) में दिसंबर जनवरी में बोकर मार्च-अप्रैल में काट दी जाती है, जो जल्दी पकने वाली किस्म होती है, क्या कहलाती हैं?
Ans बोरो (Boro)।
337. एशिया महाद्वीप से बाहर चावल के प्रमुख उत्पादक क्षेत्र कौन से हैं?
Ans. संयुक्त राज्य अमेरिका में गल्फ कोस्ट क्षेत्र, स्पेन के भूमध्यसागरीय तट, फ्रांस में रोन नदी का डेल्टाई भाग तथा इटली में पो नदी (Po River) की घाटी।
338. विश्व में चावल का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?
Ans. चीन।
339. संसार में सबसे अधिक प्रति हैक्टेयर चावल का उत्पादन किस देश में किया जाता है?
Ans.जापान में, यहां की "जापानी विधि" विश्व विख्यात है।
340. संसार में किन देशों को "मानसूनी एशिया का चावल भंडार" (Rice Bowl of Monsoon Asia) कहा जाता है?
Ans. थाईलैंड, मयांमार, वियतनाम, लाओस और कंबोडिया को।
341. संसार में सबसे अधिक क्षेत्रफल भूमि पर उत्पन्न की जाने वाली खाद्यान्न फसल (Cereals / Food grains) कौन सी है, जिस की खेती आज से लगभग 5000 वर्ष पूर्व से होती आ रही है? 
Ans. गेहूं (Wheat)।
342. गेहूं (Wheat) सामान्य रूप से किस प्रकार की जलवायु का पौधा है?
Ans. सम शीतोष्ण कटिबंध (Temperate Zone) तथा उपोष्ण जलवायु (Sub Tropical Climate) का।
343. बादल छाए रहने से किस फसल में रतवा या रतुआ और चैपाप आदि बिमारियां या जीवाणु लग जाते हैं?
Ans. गेहूं।
344. रूस के पश्चिमी साइबेरिया क्षेत्र में स्टैपीज प्रदेश,जो गेहूं के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। वहां पर मिलने वाली मिट्टी को किस नाम से जाना जाता है, जो नाइट्रोजन से भरपूर होती है?
Ans. चरनोजेम।
345. ऋतु के अनुसार संसार में गेहूं की कितनी किस्में होती हैं?
Ans. 2, शीतकालीन गेहूं (Winter Season Wheat) और बसंतकालीन गेहूं (Spring Season Wheat)।
346. भूमध्यसागरीय क्षेत्रों में गेहूं को मुख्य रूप से किस ऋतु में बोकर, किस ऋतु में काटा जाता है?
Ans. यहां गेहूं को शीतकाल में बोकर, बसंत में काटा जाता है।
347. विश्व में गेहूं का प्रथम उत्पादक देश कौन सा है?
Ans. चीन।
348. पूर्व सोवियत संघ रूस में काला सागर के उत्तर में यूक्रेन प्रदेश में गेहूं कब पैदा किया जाता है?
Ans. शीतकालीन गेहूं, शीतकालीन गेहूं की पेटी में।
349. पूर्व सोवियत संघ रूस के साइबेरिया के स्टैपीज प्रदेश में कौन सी प्रमुख गेहूं की पेटी है?
Ans. बसंतकालीन गेहूं की पेटी।
350. अर्जेंटीना में गेहूं पेटी का विस्तार कहां पर या किस क्षेत्र मिलता है?
Ans. लाप्लाटा नदी की इस्चुअरी (ज्वारनदमुख) से लेकर भीतरी मैदानों तक।