Skip to main content

Economic Geography 400+ One Liner Questions Answers (351-400)

 351. मक्का का पौधा किस क्षेत्र का मूल निवासी पौधा है?

Ans. मध्य अमेरिका का।
352. मध्य अमेरिका में प्राचीन कालीन माया (Maya), अजटेक (Aztec) और इनका (Inca) सभ्यताओं (Civilization) के समय वहां के मूल निवासियों का भोजन क्या था?
Ans मक्का (Maize)।
353. संयुक्त राज्य अमेरिका में वर्तमान समय में मक्का पेटी में मक्का की फसल का उत्पादन किस उद्देश्य से किया जाता है?
Ans. पशुओं के चारे के लिए।
354. चावल और गेहूं के बाद दुनिया का तीसरा प्रमुख खाद्यान्न कौन सा है?
Ans. मक्का।
355. मक्का किन फसलों के अंतर्गत आता है?
Ans. मोटे अनाज।
356. मक्का की फसल का प्रयोग किन किन रूपों में किया जाता है?
Ans. खाद्यान्न फसलों और चारे की फसलों के रूप में।
357. मक्का से कौन से पदार्थ बनाए जाते हैं?
Ans. स्टार्च, ग्लूकोज और अल्कोहल आदि।
358. साइलेज नामक चारा किस फसल की हरी पत्तियों से बनाया जाता है?
Ans. मक्का की।
359. कुछ देशों में मक्के की सूखी हुई पतियों एवं पत्तों का प्रयोग किन रूपों में किया जाता है?
Ans. कागज बनाने में तथा छप्पर आदि बनाने में।
360. मक्का किस जलवायु का पौधा है तथा यह कहां पर सामान्य रूप से पैदा किया जाता है?
Ans. मक्का उपोष्ण कटिबंध (Sub Tropical Climate) का पौधा है। यह 50 डिग्री उत्तरी और 40 डिग्री दक्षिणी अक्षांश के बीच उत्पन्न किया जा सकता है।
361. विश्व में मक्का का सबसे बड़ा उत्पादक कौन सा देश है तथा वह दुनिया का कितना प्रतिशत मक्का उत्पन्न करता है?
Ans. संयुक्त राज्य अमेरिका। वह संसार का लगभग 40% मक्का उत्पन्न करता है। इसके उत्पादन क्षेत्र को वहां पर मक्का की पेटी (Corn Belt) कहते हैं।
362. विश्व में मक्का का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?
Ans. चीन।
363. संसार में सर्वाधिक सूअर किस देश में पाले जाते हैं तथा उनको भोजन के रूप में कौन सी फसल खिलाई जाती है?
Ans. चीन और उनको मक्का की फसल खिलाई जाती है।
364. यूरोप में मक्का का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?
Ans. रोमानिया।
365. विश्व में मक्का का सबसे बड़ा निर्यातक देश कौन सा है तथा वहां के किस हिस्से में मक्का उत्पन्न किया जाता है?
Ans. अर्जेंटीना, वहां पर पंपास घास के मैदान मक्का के प्रमुख उत्पादक क्षेत्र हैं।
366. संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व का 40% मक्का उत्पन्न करके भी विश्व का सबसे बड़ा मक्का निर्यातक देश क्यों नहीं है?
Ans. क्योंकि वहां उत्पन्न होने वाले 90% मक्का का प्रयोग उसी देश के पशुओं के लिए किया जाता है।
367. चीन के बाद एशिया में सबसे बड़ा मक्का उत्पादक देश कौन सा है तथा यहां पर मक्का का प्रयोग किस रूप में किया जाता है?
Ans भारत। यहां मक्का एक खाद्यान्न फसल है।
368. विश्व में किन किन पदार्थों से चीनी बनाई जाती है?
Ans. गन्ना, चकुंदर, शकरकंद, गाजर, मेंपुल, खजूर, ताड़ और विभिन्न फलों से।
369. संसार में गन्ने का मूल स्थान किस देश को माना जाता है?
Ans. भारत। 
370. गन्ना किस प्रकार की जलवायु में आदर्श रूप से उगता है?
Ans. आर्द्र तथा उष्ण प्रकार की जलवायु में।
371. सबसे पहले 1799 में चुकंदर से चीनी किस व्यक्ति ने बनाई थी?
Ans. जर्मनी निवासी रिचार्ड नामक व्यक्ति ने।
372. चुकंदर से बनी चीनी का कुल चीनी उत्पादन में कितना योगदान है?
Ans 1/3
373. चुकंदर किस जलवायु का पौधा है?
Ans समशीतोष्ण कटिबंधीय जलवायु का।
374. चाय का पौधा किस प्रकार की जलवायु में उगता है?
Ans. उष्ण तथा उपोष्ण जलवायु में यह एक पेय पदार्थ है।
375 भारत के प्रमुख चाय उत्पादक क्षेत्र कौन से हैं?
Ans. असम में ब्रह्मपुत्र और सुरमा नदियों की घाटियां, पश्चिमी बंगाल के जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जिले, उत्तराखंड में देहरादून, गढ़वाल और कुमाऊं की पहाड़ियां, दक्षिण भारत में नीलगिरी हिल्स, अनामलाई हिल्स और कार्डेमम या इलायची की पहाड़ियां आदि क्षेत्र।
376. कहवा किस प्रकार का वृक्ष है तथा शुरुआत में यह कहां पर उगता था?
Ans. कहवा सदाबहार वृक्ष है।सर्वप्रथम अफ्रीका के पूर्वी पहाड़ी प्रदेश, इथोपिया में उगा हुआ पाया गया था।
377. अफ्रीका के इथोपिया से कहवे के पौधे को अरब देशों में कब लाया गया?
Ans. 11वीं शताब्दी में।
378. अरब प्रायद्वीप क्षेत्र से कहवा यूरोपीय देशों को कब पहुंचा?
Ans. 17वीं शताब्दी में।
379. संयुक्त राज्य अमेरिका, पश्चिमी यूरोपीय देशों और फिर पूर्वी देशों की ओर कहवे का प्रचलन कब हुआ?
Ans बीसवीं सदी के उत्तरार्ध में।
380. कहवा किस प्रकार की जलवायु का सदाबहार पौधा है?
Ans. उष्णकटिबंधीय जलवायु का।
381. कहवे का उत्पादन किन क्षेत्रों में किया जाता है?
Ans. यह विषुवत रेखा से 28 डिग्री उत्तरी तथा 38 डिग्री दक्षिणी अक्षांश के बीच पैदा किया जाता है।
382. कहवे का सबसे बड़ा शत्रु किस कीड़े को माना जाता है?
Ans. कॉफी बीटल (Coffee Beetle)को। यह फल के भीतर घुसकर उसे खोखला कर देता है।
383. कहवे की कुल कितनी किस्में होती हैं तथा उनमें से प्रमुख रूप से कितनी किस्मों का प्रयोग किया जाता है?
Ans. 20 किस्में, जबकि सामान्य रूप से तीन किस्में प्रमुख हैं।
384. कॉफी की प्रमुख किस्में कौन सी हैं?
Ans.कॉफी अरेबिका (Coffee Arabica), कॉफी रोबस्टा (Coffee Robusta) और कॉफी लिब्रेरिका (Coffee Liberica)।
385. कहवे की कौन सी किस्में ऊंची झाड़ियां होती हैं?
Ans.कॉफी अरेबिका (Coffee Arabica) और कॉफी रोबस्टा (Coffee Robusta)।
386. कहवे की कौन सी किस्में नीचे झाड़ी या छोटे पेड़ के रूप में होती है?
Ans.कॉफी लिब्रेरिका (Coffee Liberica)।
387. कहने की कौन सी किसमें कम ऊंचे क्षेत्रों में बोई जाती हैं?
Ans.कॉफी रोबस्टा (Coffee Robusta) और कॉफी लिब्रेरिका (Coffe Liberica)।
388. चाय और कॉफी जैसे पेय पदार्थों में से किस पौधे में अधिक बीमारियां लगती हैं?
Ans. कहवे में।
389. विश्व में कहने का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?
Ans. ब्राजील वह विश्व का 25% कहवा उत्पन्न करता है।
400. ब्राजील में कहवे के बागानों को क्या कहा जाता है?
Ans. फैजेंडा।