Skip to main content

प्रौद्योगिक – ध्रुव (Technopoles) किसे कहते हैं ?

प्रौद्योगिक ध्रुव, एक सकेंद्रित क्षेत्र के भीतर विज्ञान व प्रौद्योगिकी पार्क, विज्ञान नगर (साइंस सिटी) तथा अन्य तकनीकी औद्योगिक संकुल आदि शामिल क्षेत्र होता है। 



उदाहरण के लिए भारत में बंगलौर, हैदराबाद, गुडगाँव, मोहाली, तिरुवंतपुरम आदि प्रमुख सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी पार्क हैं। इसी प्रकार हरियाणा के मानेसर (गुडगाँव) में IMT (INDUSTRIAL MODEL TOWN) भी ऐसा ही प्रौद्योगिकी ध्रुव हैं। सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी उद्योग को SUNRISE INDUSTRY के नाम से भी जाना जाता है। 


Software Technology Park of India

भारत में वर्तमान में 18 सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी पार्क हैं। 31 मार्च 2005 को सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी उद्योग में 10 लाख से अधिक व्यक्ति कार्यरत थे। सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी उद्योग में रोजगार पाने वाले व्यक्तियों में से 30% प्रतिशत महिलायें हैं। 


बाह्यस्रोतीकरण (OUTSOURCING) प्रक्रिया से सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी उद्योग को बढ़ावा मिला है।


प्रौद्योगिकी ध्रुव ज्यादातर नगरों के सीमांत क्षेत्रों में स्थापित होते हैं जिसके प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं :-

1.     नगरों की अपेक्षाकृत इन सीमांत क्षेत्रों में जमीन की कीमतें सस्ती होती हैं। 

2.     इन स्थानों पर भविष्य में विस्तार की सम्भावना रहती है। 

3.     इन क्षेत्रों में सड़कों व रेलमार्गों का सघन जाल होता है। 

4.     इन क्षेत्रों में हरित क्षेत्र और भौतिक पर्यावरण सुखद एवं आकर्षक होता है। 

5.     निकटवर्ती बस्तियों एवं शहरों से प्रतिदिन श्रम की आपूर्ति हो जाती है। 

6. इन क्षेत्रों में परिवहन व संचार की सुविधाएँ पर्याप्त उपलब्ध होती हैं।


Click Here for Next Question


Click Here for Previous Question