Skip to main content

Posts

Class 12 Chapter 9 Geographical Perspective on Selected Issues and Problems (Hindi Medium)

भौगोलिक परिप्रेक्ष्य में चयनित कुछ मुद्दे एवं समस्याएँ Que1.    पर्यावरण प्रदूषण किसे कहते हैं ? इसके प्रकार बताइए। अथवा प्रदूषण और प्रदूषकों में क्या भेद है ? ANS. पर्यावरण में अवांछित पदार्थ जो पर्यावरण के लिए हानिकारक होते हैं, पर्यावरण प्रदूषण कहलाते हैं। जब प्रकृति की सीमाओं से पार जाकर मनुष्य पारितंत्र के विरुद्ध कार्य करता है तो प्रदूषण होने लगता है। धूल, धुआं, गंद, ठोस कण, मलिन जल, अनावश्यक शोर आदि पर्यावर्णीय प्रदूषक कहलाते हैं। पर्यावरण प्रदूषण के प्रकार :- 1.     जल प्रदूषण 2.     वायु प्रदूषण 3.     ध्वनि प्रदूषण 4.    भू या भूमि प्रदूषण   Que2.    जल प्रदूषण क्या है ? इसके कारण और इसके उपाय बताइए। अथवा  भारत में जल प्रदूषण की प्रकृति का वर्णन कीजिए। ANS. जल में अवांछित पदार्थ जो जल और जीव जन्तुओं के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं, जल प्रदूषण कहलाते हैं। जल प्रदूषण के कारण : - 1.    नदियों में शहरों और मानवीय बस्तियों तथा फैक्ट्रियों का गंद...