Skip to main content

What I learn Today as Current Affairs and GK (Download Pdf E Book of 1450+ Questions)

For Pdf E Book of 1450+ Questions on Current Affairs Click Here on Download

1. कुफरी, पुखराज, गौरव और फ्राई सोना किसकी किस्में हैं?
आलू 
2. महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी कहाँ स्थित है?
करनाल 
3. चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय कहाँ स्थित है?
हिसार 
4. 14 अगस्त 1947 की रात जब दिल्ली में आजादी की तैयारियां थी, उस समय गांधी कहाँ मौजूद थे ?
कोलकाता 
5. सुखना लेक कहाँ स्थित है?
चंडीगढ़ 
6. चिनूक क्या है?
उत्तर अमेरिका के रॉकी पर्वत से उतरने वाली गर्म हवाएं, जिसे हिमभक्षी कहा जाता है। एक हेलीकॉप्टर का नाम भी चिनूक रखा गया है।
7. उत्तराखंड से 19 किलोमीटर ऊपर वासुकीताल में किस दुर्लभ प्रजाति का फूल खिला है?
ब्रह्म कमल कुल के सौसुरिया एटकिंसोनी फूल। 
8. नीलकमल, गौथिरिया, प्रैमुला तथा ब्रह्म कमल किस प्रकार के पौधे हैं?
औषधीय पौधे। 
9. कोवलम बीच भारत के किस राज्य में है?
तमिलनाडु। 
10. ईडन बीच कहाँ स्थित है?
पुदुचेरी। 
11. भारत में कुल कितनी बीचों को विश्व स्तर पर खासियत और स्वच्छता के लिए 'ब्लू फ्लैग' (इको लेबल अवार्ड) मिला है?
दस (कोवलम बीच, तमिलनाडु और ईडन बीच पुदुचेरी को अभी हाल ही में यह लेबल मिला है।)
12. 22 सितंबर 2021 को किस स्थान पर 6.5 तीव्रता का भूकंप आया है?
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न और निकारागुआ में। 
13. छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट कहाँ स्थित है?
मुंबई। 
14. भारत के लगभग बीचोंबीच से कौन - सी अक्षांश रेखा गुजरती है?
कर्क रेखा (23 1/2° उत्तरी अक्षांश)
15. राजस्थान का एकमात्र पैंथर कंजर्वेशन क्षेत्र कौन - सा है?
पैंथर हिल्स जवाई लेपर्ड कंजर्वेशन क्षेत्र। 
16. देशभर में प्रसिद्ध सुल्तान नामक झौटे (भैंसें) की मौत कब हुई है?
31 अगस्त 2021 को। 
17. धान, कपास, बाजरा, ग्वार, मूंग, तिल, मक्का, मूंगफली आदि किस कृषि ऋतु की फसलें हैं?
खरीफ ऋतु (मानसून सीजन) की। 
18. विश्व गैंडा दिवस (World Rhino Day) कब मनाया जाता है?
22 सितंबर को।
19. भारत में कौन - सा नेशनल पार्क गैंडों (Rhino) के लिए प्रसिद्ध है?
काजीरंगा नेशनल पार्क, ब्रह्मपुत्र घाटी असम में। 
20. दिन रात कब बराबर होते हैं?
23 सितंबर और 21 मार्च को (Equinox या विषुव की स्थिति में) 
21. क्रिकेट कानूनों की संरक्षक संस्था मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने क्रिकेट नियमों में बदलाव करके अब बैट्समैन या बैटसमेन की जगह कौन से जेंडर न्यूट्रल शब्दों का इस्तेमाल करने की घोषणा की है?
बैटर या बैटर्स।  

What I learn from the Today's Newspaper of 2021, Sep 20 ?

1. हमीदा हेड हरियाणा में किस स्थान पर स्थित है?
यमुनानगर में ।
2. राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा का संक्षिप्त नाम क्या है?
NEET
3. 20 Sep. 2021 से पंजाब के नए मुख्यमंत्री का क्या नाम है?
चरणजीत सिंह चन्नी।
4. अनुसूचित जाति वर्ग से पंजाब के पहले मुख्यमंत्री कौन हैं? 
चरणजीत सिंह चन्नी (51 वर्षीय)।
5. दिल्ली में बिना प्रदूषण सर्टिफिकेट गाड़ी चलाने पर कितने जुर्माने का प्रावधान है?
₹10000 जुर्माना, 6 माह की जेल और 3 माह के लिए ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।
6. लेंसन जोन्स किस खेल के प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं?
टेनिस।
7. कोबे ब्रायंट (Kobe Bryant) खेल के प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं?
बास्केटबॉल।
8. हुसैन सागर लेक कहां पर स्थित है
हैदराबाद में।
9. डेविस कप का संबंध किस खेल से है?
टेनिस। 
10. बीआरओ में पहली बार कौन सी महिला अधिकारी कंस्ट्रक्शन यूनिट अधिकारी बनी है?
मेजर आईना, इनकी पोस्टिंग उत्तराखंड में हुई है। 
11. ‘द डॉन’ अखबार का संबंध किस देश से है?
पाकिस्तान से।
12. सबसे ज्यादा बेघर कहां मिलते हैं?
मिडिल ईस्ट देशों में। 
13. उज्जैन, भारत के किस राज्य में स्थित है?
मध्य प्रदेश।

Thought of the day (आज का सुविचार)
संघर्ष कभी समाप्त नहीं होता इंतजार मत कीजिए, सही समय कभी नहीं आता है।

1.          वह स्थान कहाँ है जहां हिन्द महासागर का गहरा पानी, बंगाल की खाड़ी के छिछले और शांत जल से मिलता है? धनुषकोटि, रामेश्वर (तमिलनाडु) (Note – यहाँ श्रीराम ने विभीषण के अनुरोध पर धनुष की नोक से पुल तोड़ दिया था, वह स्थान आज धनुषकोटि के नाम से प्रसिद्ध है।

2.          धनुषकोटि, रामेश्वर (तमिलनाडु) में कोदंडराम मंदिर स्थित है। इसमें ‘कोदंड’ का क्या अर्थ है? धनुष।

3.          रामेश्वर धाम में जटा तीर्थ क्यों प्रसिद्ध है? यह मंदिर रामेश्वर मंदिर से धनुषकोटि के मार्ग पर स्थित है। यहाँ श्रीराम ने अपनी जटाएं (सिर के बाल) धोई थी।  

4.          गंदमादन (तमिलनाडु) क्यों प्रसिद्ध है? गंदमादन, तमिलनाडु में समुद्र के किनारे पर स्थित एक छोटी पहाड़ी है। पहाड़ी पर श्रीराम के चरण चिन्ह बने हैं। यहाँ खड़े होकर श्रीराम ने समुद्र का सुंदर दृश्य देखा था, इसलिए इसे ‘राम झरोखा’ कहा जाता है।

5.          विश्व का सबसे छोटा महासागर कौन – सा है? आर्कटिक महासागर (उत्तरी ध्रुव महासागर)

6.          विश्व का सबसे बड़ा महासागर कौन – सा है? प्रशांत महासागर (Pacific Ocean)

7.          किस देश ने 1886 में अमरीका को ‘स्टैचू ऑफ लिबर्टी’ (Statue of Liberty) उपहार (Gift) किया था? फ्रांस ने।

8.          विश्व का सबसे ऊँचा ‘स्टैचू ऑफ यूनिटी’ (Statue of Unity) कहाँ स्थित है? नर्मदा तट पर सरदार सरोवर डैम के पास कैवड़िया, गुजरात (भारत) में ‘सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा’।

9.          मृत सागर (Dead Sea) किन दो देशों के बीच स्थित है? जॉर्डन और इजराइल के बीच (यह एक रूपांतर प्लेट सीमा (Transform Plate Boundary) का अंग है।

10.       किस देश को ‘यूरोप के खेल का मैदान’ कहा जाता है? स्विट्जरलैंड को।

11.       किसे ‘जंग का कटोरा’ कहते हैं? पिटसबर्ग (अमरीका) को लौह – इस्पात उद्योग के कारण)

12.       किस देश को “लैंड ऑफ राइजिंग सन” कहते हैं? जापान को

13.       किस देश को “वज्र भूमि” के रूप में जाना जाता है? भूटान को

14.       किस महाद्वीप में देशों की संख्या सर्वाधिक है? अफ्रीका

15.       सफेद हाथियों का देश किस देश को कहते हैं ? थाईलैंड को

16.       विश्व में महासागरों की संख्या कितनी है? 5 (प्रशांत, अटलांटिक, हिन्द, आर्कटिक और दक्षिणी ध्रुव महासागर)

17.       विश्व का सबसे बड़ा द्वीप कौन – सा है? ग्रीनलैंड

18.       सूर्य के भीतर कितनी पृथ्वी समा सकती हैं ? करीब 13 लाख पृथ्वी

19.       जीवाश्म किसे कहते हैं ? पौधों और जीवों या जानवरों के अवशेष जो चट्टानों की परतों या राल में संरक्षित हो जाते हैं। मृत पदार्थों के केवल कड़े (ठोस) हिस्से ही संरक्षित होते हैं, जैसे – दांत, कंकाल, लकड़ी आदि। किसी भी चीज के अवशेष जो 10000 वर्ष पूर्व अस्तित्व में थी, जीवाश्म कहलाते हैं।

20.       पौधों और जीवों या जानवरों के अवशेष जो चट्टानों की परतों या राल में संरक्षित हो जाते हैं, हमारी कैसे मदद करते हैं ? इन जीवाश्मों के द्वारा हमें ज्ञात होता है कि कैसे समय के साथ पौधों और जानवरों का विकास हुआ। इनके द्वारा हमें यह भी पता चलता है कि कौन से पौधे तथा जानवर मानव विकास से पहले अस्तित्व में थे और उनमें से कितने अब तक विलुप्त हो चुके हैं।

21.       ‘जीवाश्म’ यानी ‘fossil’ किस भाषा का शब्द है ? ‘जीवाश्म’ यानी ‘fossil’ लातीनी (लैटिन या दक्षिणी अमेरिकी) भाषा के ‘fossilis’ (फॉसिलिस) से बना है जिसका अर्थ है ‘obtained by digging’ (खोद निकालना)

22.       जो वैज्ञानिक जीवाश्मों का अध्ययन करते हैं, क्या कहलाते हैं? पेलिएनटॉलोजिस्ट अर्थात जीवाश्म वैज्ञानिक।

23.       भौमिकी या भूविज्ञान (Geology) की वह शाखा है जिसका संबंध भौमिकीय युगों (भूविज्ञानिक काल) के उन प्राणियों और पादपों के अवशेषों का अध्ययन करती है, जो अब भूपर्पटी के शैलों में ही पाए जाते हैं, क्या कहलाती है? जीवाश्मिकी या जीवाश्म विज्ञान या पैलेन्टोलॉजी (Paleontology)

24.       जीवाश्मों की आयु या उम्र का पता कैसे लगते हैं? ‘कार्बन डेटिंग’ विधि से तथा उन चट्टानों या शिला से जिसमें जीवाश्म पाए जाते हैं।

25.       कार्बन डेटिंग विधि क्या है ? सभी जीवित जीवों में कार्बन 14 की कुछ ना कुछ मात्रा होती है। जब जीव मर जाते हैं तो कार्बन का कुछ भाग निकल जाता है। वैज्ञानिक जीवाश्मों में शेष बची कार्बन की मात्रा का पता लगाकर जीवाश्मों की आयु का आंकलन करते हैं।

26.       सबसे पहले किस वैज्ञानिक ने विशालकाय छिपकलियों के जीवाश्मों को ‘डायनासोर’ (भयानक छिपकलियां) नाम दिया था? सर रिचर्ड ओवन ने।

27.       विलुप्त जीव किसे कहते हैं ? वे जीव जिनका वर्तमान समय में अस्तित्व नहीं है, यानी वे जीव पृथ्वी से समाप्त हो चुके हैं। या तो वे अपने – आप समाप्त हो गए अथवा मनुष्यों ने उनको मार दिया है।

28.       ऐतिहासिक ‘कोसी महासेतु’ का निर्माण कब और कैसे हुआ ? वर्ष 1887 में तत्कालीन बंगाल नॉर्थ वेस्ट रेलवे ने बिहार के निर्मली और भपटियाही (सरायगढ़) के बीच मीटर गेज रेल लाइन बिछाई थी, परंतु 1934 में भारत तथा नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप की वजह से यह रेलवे लाइन पूरी तरह तबाह हो गई। कोसी नदी, जिसे ‘बिहार का शोक या दु:ख’ (Sorrow of Bihar) कहते हैं, में अक्सर बाढ़ आती रहती है। इसलिए इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किया गया। जिसके चलते कोसी और मिथिलांचल में दूरी बढ़ गई थी। 6 जून 2003 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कोसी मेगा ब्रिज लाइन परियोजना की आधारशिला रखी थी। करीब 86 वर्ष बाद इसका निर्माण हो सका। ‘कोसी महासेतु’ का उद्घाटन 18 सितंबर 2020 को किया गया। यह 1.9 किलोमीटर लंबा पुल है। इस सेतु के निर्माण से निर्मली से सरायगढ़ तक की दूरी, दरभंगा-समस्तीपुर-खगड़िया-मानसी-सहरसा होते हुए, 298 किलोमीटर से 22 किलोमीटर में सिमट गई है।



29.       ‘कासियोपिया ए’ (Cassiopeia A) क्या है? नासा द्वारा करीब 300 साल पहले एक मरते हुए तारे (सुपरनोवा) को यह नाम दिया है, जो हमारे सौरमंडल से 11000 प्रकाश वर्ष दूर है।   

30.       जलियांवाला बाग हत्याकांड कब हुआ? 13 अप्रैल 1919 (इस दिन अंग्रेज अधिकारी जनरल डायर ने अमृतसर में हरमंदिर साहिब (Golden Temple) के पास स्थित जलियांवाला बाग में एकत्रित हुए निहत्थे लोगों पर 10 मिनट तक गोलियां चलवा दी थी। 13 अप्रैल 2019 को इस घटना को 100 साल हो गए।

31.       भारत सरकार ने किस दिन को ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ के रूप में याद करने का निर्णय किया है? 14 अगस्त को।

32.       राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है? 29 अगस्त को, मेजर ध्यानचंद (हॉकी सम्राट) का जन्म दिवस। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 में प्रयागराज (इलाहाबाद) उत्तर प्रदेश में हुआ था। भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार “मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार” भी उनके नाम पर दिया जाने का निर्णय अभी हाल ही में सरकार ने लिया है। 

33.       टोक्यो पैरालिम्पिक्स की टेबल टैनिस स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी 28 अगस्त 2021 को कौन बनी हैं ? भाविनाबेन पटेल।

34.       राज्यों के बीच व्यक्तिगत वाहनों के सुगमता से हस्तांतरण के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नए वाहनों के लिए कौन – सी सीरीज (पंजीकरण श्रृंखला) की अधिसूचना 26 अगस्त, 2021 को जारी की है? भारत श्रृंखला (बीएच-सीरीज, BH Series), यह नियम (पंजीकरण श्रृंखला) 15 सितंबर 2021 से लागू होगा। बीएच श्रृंखला का पंजीकरण चिह्न वाईवाई बीएच एक्सएक्स होगा। YY से आशय पहले पंजीकरण के वर्ष से होगा। BH भारत श्रृंखला का कोड होगा। बीएच के बाद चार अंकों की संख्या होगी और XX दो अक्षर होंगे।

35.       अफगानिस्तान के दूसरे और तीसरे सबसे बड़े शहर कौन – से हैं? क्रमशः कंधार और हेरात।

36.       अफगानिस्तान का सबसे बड़े शहर कौन – सा है? काबुल (अफगानिस्तान की राजधानी)।

37.       पंजशीर पहाड़ी इलाका किस देश में है? यह अफगानिस्‍तान का ऊंची-नीची पहाडि़यों और दुर्गम घाटियों वाला इलाका है।

38.       29 अगस्त 2021 (रविवार) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। मन की बात (Mann Ki Baat) का यह कौन – सा संस्करण था? 80वां संस्करण।

39.       मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण प्रसार भारती ने कितनी भाषाओं में किया ? 23 भाषाओं में।

40.       भालका तीर्थ कहाँ स्थित है? यह क्यों प्रसिद्ध है? भालका तीर्थ, सोमनाथ मंदिर से 3-4 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। भालका तीर्थ वह स्थान है जहां भगवान श्री कृष्ण ने धरती पर अपने अंतिम पल बिताए थे। एक प्रकार से इस लोक की उनकी लीलाओं का वहां समापन हुआ था।

41.       प्रधानमंत्री ने किस शहर को ‘Water Plus City’ कहा है? ऐसा शहर जहां बिना Treatment के कोई भी सीवेज किसी सार्वजनिक जल स्त्रोत में नहीं डाला जाता। जैसे – इंदौर (मध्य प्रदेश) ।

42. RJ गंगा, RJ नीलम, RJ गुरु और RJ हेतल, ये सभी लोग (बच्चे) कौन हैं? ये गुजरात के बच्चों का एक Radio Jockeys ग्रुप के सदस्य हैं। जो मिलकर गुजरात के केवड़िया (जहां दुनिया का सबसे ऊंचा Statue, हमारे देश का गौरव, Statue of Unity है) में इस समय संस्कृत भाषा का मान बढ़ाने में जुटे हुए हैं।

Q अटामी शहर किस देश में स्थित है,जहां अभी हाल ही में भूस्खलन हुआ था?
A Japan 🗾 में।

Q आर्कटिक की बर्फ का एक हिस्सा जिसे 'लास्ट आईस यूरिया' कहा जाता है किसके उत्तर में स्थित है जो अनुमान से पहले पिंगल गया है ?
A ग्रीनलैंड

What I learn from the Newspaper of 2021, July 10 ?

Q यूरो कप (2021) फाइनल का खिताबी मुकाबला 11 जुलाई को इंग्लैंड और इटली के बीच हुआ, यह मुकाबला किसने जीता है? 
A इटली ने।
(Italy beat England 3-2 on penalties after the Euro 2020 final ended 1-1 following extra time at Wembley on Sunday to secure their second European Championship title. Italy goalkeeper Gianluigi Donnarumma was the hero for the Azzurri in the shootout, while substitutes Marcus Rashford, Jadon Sancho and Bukayo Saka failed to convert from the spot for England.)

Q 11 जुलाई को विश्व में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
A विश्व जनसंख्या दिवस।

Q नौसेना अड्डों व उसकी संपत्तियों के कितने किलोमीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी गई है?
A 3 kms

Q सी सी आई का पूरा नाम क्या है?
A भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग।

Q जब मानसून का निम्न वायुदाब क्षेत्र, जिसे मानसून गर्त या ट्रफ कहा जाता है, वह हिमालय की तलहटी में शिफ्ट हो जाता है तो किस क्षेत्र में मानसून ब्रेक आ जाता है?
A पश्चिमी भारत जैसे पंजाब हरियाणा पश्चिमी उत्तर प्रदेश आदि।

Q अमेरिका ने अफगानिस्तान में अपने फौजी अभियान पर कितने वर्ष लगाए और उसका कुल कितना खर्च हुआ?
A अफगानिस्तान में अमेरिका 20 साल से लड़ रहा है। उसने फौजी अभियान पर 149 लाख करोड रुपए से अधिक खर्च किए। उसके हजारों सैनिक मारे गए तथा हजारों अफगानियों को भी जान गवानी पड़ी।

Q मजार ए शरीफ शहर तथा बाल्ख प्रांत किस देश में स्थित है?
A अफगानिस्तान में।

Q टिल्लारी रिजर्व कहां स्थित है?
A महाराष्ट्र में।

Q अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति कहां है?
A स्विट्जरलैंड में।

Q जुलाई 2021 में हरियाणा का राज्यपाल किसे बनाया गया है?
A बंडारू दत्तात्रेय को।

Q कृषि और पर संस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण का मुख्यालय कहां है?
A नई दिल्ली में।

Q गंगा नदी के लिए राष्ट्रीय परिषद की स्थापना कब की गई थी?
A वर्ष 2016 में।

Q डीआरडीओ का मुख्यालय कहां है?
A नई दिल्ली में।

Q मैरी कॉम किसके लिए प्रसिद्ध है?
A बॉक्सिंग के लिए।

Q विश्व जूनोज दिवस कब मनाया जाता है?
A 6 जुलाई को।

Q भारत को खुले में शौच मुक्त कब घोषित किया गया था?
A 2 अक्टूबर को।

Q खादी और ग्रामोद्योग आयोग का मुख्यालय कहां है?
A मुंबई में।

Q एम एस एम ई पब्लिक प्रोक्योरमेंट पोर्टल को क्या कहा जाता है?
A एम एस एम ई संबंध।

Q वेंबनाड झील या क्याल कहां स्थित है?
A केरल में।

Q आईसीटी का मुख्यालय कहां है?
A पेरिस, फ्रांस में।

Q statue of unity की ऊंचाई कितनी है?
A 182 मीटर।

Q पंचमुली झील कहां स्थित है?
A गुजरात में।

Q G20 का गठन कब हुआ था?
A वर्ष 1999 में।

Q अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस कब मनाया जाता है?
A 3 जुलाई को।

Q भारत में सर्वोच्च पुरस्कार कौन सा है?
A भारत रत्न।

Q वैश्विक साइबर सुरक्षा सूचकांक में भारत की रैंक क्या है?
A 10

Q प्रथम हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी का मेजबान कौन है?
A भारत।

Q अमूल (AMUL) का पूरा नाम क्या है?
A आनंद मिल्क यूनियन लिमिटेड   (Gujrat)

Q अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट में किसे रिकॉर्ड क्वीन ने माना जाता है?
A मिताली दोराई राज को।

Q मिताली राज का जन्म कब हुआ था तथा वह किस राज्य की मूल निवासी हैं?
A तमिल मूल की मिताली का जन्म राजस्थान के जोधपुर में 3 दिसंबर 1982 को हुआ था। उनके पिता दौराई एयर फोर्स में एयरमैन थे।

Q महिला क्रिकेट में दो दशक बिताने वाली दुनिया की इकलौती महिला क्रिकेटर, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वनडे फॉर्मेट की कप्तान, आईसीसी की वनडे महिला रैंकिंग में टॉपर, दुनिया में सबसे ज्यादा वनडे मैच जिताने वाली महिला कप्तान, नेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन 10337 बनाने वाली महिला क्रिकेटर, टेस्ट मैच की एक ही पारी में सबसे ज्यादा 200 रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर, सबसे कम उम्र में टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाली महिला क्रिकेटर, महिला क्रिकेट में सबसे लंबा 22 साल का कैरियर बिताने वाली महिला क्रिकेटर, बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 140 एकदिवसीय मैचों में कप्तानी करने का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली महिला क्रिकेटर, 16 साल की उम्र में अपने डेब्यू मैच में ही 114 रन की पारी खेलने का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली महिला क्रिकेटर कौन है?
A मिताली राज।

Q किस देश ने 9 जुलाई 2021 को चार दिवसीय कोरोना से आजादी का एग्जिट फेस्टिवल मनाया है?
A दक्षिण पूर्व यूरोप के देश सर्बिया में।

Q सर्बिया की राजधानी का क्या नाम है?
A बेलग्रेड।

Q ईयू (EU) का पूरा नाम क्या है?
A यूरोपियन यूनियन।

Q गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने के लिए सबसे बौनी गाय का क्या नाम है तथा वह कहां पर है?
A विश्व की सबसे बड़ी गाय का नाम रानी है, इसकी ऊंचाई सिर्फ 51 सेंटीमीटर यानी 20 इंच और वजन 28 किलोग्राम है। यह बांग्लादेश में है। हालांकि वर्तमान में दुनिया की सबसे बौनी गाय का रिकॉर्ड माणीक्यम के नाम से दर्ज है। यह गाय केरल में है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक 2014 में इस गाय की ऊंचाई 24 इंच मापी गई थी।

Q वर्ष 1995 में जम्मू कश्मीर में कुल कितने जिले थे?
A 12 (वर्तमान में इनकी संख्या बढ़कर 20 हो गई है वर्ष 1995 में वहां पर 58 तहसील होती थी जो अब बढ़कर 270 हो गई है।)

Q केरल के मुख्यमंत्री का क्या नाम है?
A पिनराई विजयन।

Q एस एम ए किस बीमारी का संक्षिप्त नाम है?
A एक दुर्लभ बीमारी, जिसका पूरा नाम स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी है।

Q तुर्की के किस शहर को सैकड़ों खंडहरनुमा घरों के कारण भूतहा शहर (घोस्ट टाउन) कहा जाता है?
A देश के उत्तर-पश्चिमी मुद्ररुन क्षेत्र की बुर्ज अल बाबाज वैली को।

Q तुर्की की बुर्ज अल बाबाज वैली किस सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है?
A गर्म जल के झरनों (ही springs) के लिए।

Q तुर्की देश की मुद्रा का क्या नाम है?
A तुर्किश लीरा।

Q हाल ही में 98 साल की आयु में किस भारतीय अभिनेता का निधन हुआ है, जिसका पुश्तैनी घर पाकिस्तान में एक संग्रहालय बनाया गया है?
A बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार का।

Q अमेरिका का प्रतिष्ठित स्पेलिंग बी पुरस्कार 2021 जीतने वाली पहली अफ्रीकी – अमेरिकन कौन  हैं?
A लुईसियाना की 14 साल की जैला एवांट गार्डे।

Q अमेरिका के प्रतिष्ठित स्पेलिंग बी प्रतियोगिता के 93 वर्षों के इतिहास में दूसरी अश्वेत विजेता कौन रही हैं?
A लुईसियाना की 14 साल की जैला एवांट गार्डे।

Q अमेरिका के प्रतिष्ठित स्पेलिंग बी पुरस्कार में प्रथम स्थान पर रहने वाले प्रतियोगी को इनाम राशि के रूप में कितने हजार डॉलर का इनाम दिया जाता है?
A $50000

Q अमेरिका के प्रतिष्ठित स्पेलिंग बी पुरस्कार में द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतियोगी कौन हैं?
A भारतीय-अमेरिकी, सैनफ्रांसिस्को की 12 साल की चैत्रा थूम्मला, द्वितीय स्थान पर और न्यूयॉर्क की 13 साल की भावना मदिनी तीसरे स्थान पर रही हैं।

Q अमेरिका की प्रथम महिला वर्तमान में कौन हैं?
A जिल बिडेन।

Q नेरोली का तेल (Neroli oil) क्या है?
A यह एक खुशबूदार तेल है जो खट्टे संतरों के फूलों से बनता है।

Q मुर्राया (Murraya) का पेड़ कहां पाया जाता है?
A यह पेड़ एशिया और ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है।

Q एल ए सी का पूरा नाम क्या है? यह किन दो देशों के बीच स्थित है?
A लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल। यह भारत और चीन के बीच लद्दाख में अस्थाई सीमा रेखा है।


What I learn Today from the newspaper of 2021 July 6 ?

Q. DoPT का पूरा नाम क्या है?
Ans. डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग

Q. मंगूभाई छगनभाई पटेल किस राज्य के राज्यपाल बने हैं?
Ans.मध्य प्रदेश के 

Q. थावर चंद गहलोत किस राज्य के राज्यपाल बने हैं?

Ans. कर्नाटक के

Q. रमेश बैस किस राज्य के राज्यपाल बने हैं? 

Ans. झारखंड के

Q. बंडारू दत्तात्रेय किस राज्य के राज्यपाल बने हैं? 

Ans. हरियाणा के 

Q. सत्यदेव नारायण आर्य किस राज्य के राज्यपाल बने हैं?  

Ans. त्रिपुरा के 

Q. राजेंद्र विश्वनाथ आरलेकर किस राज्य के राज्यपाल बने हैं? 

Ans. हिमाचल प्रदेश के 

Q. पीएएस श्रीधरन पिल्लई किस राज्य के राज्यपाल बने हैं? 

Ans. गोवा के 

Q. हरिबाबू कम्भमपति किस राज्य के राज्यपाल बने हैं?

Ans. मिजोरम के 

Q. मंगलवार को 28 लोगों को लेकर जा रहा एक विमान कहाँ लापता हो गया है?
Ans रूस के सुदूर पूर्वी इलाके कामचटका प्रायद्वीप में (यह पलाना एयरपोर्ट से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर था)। 

What I learn Today from the newspaper of 2021 July 4 ?

Q कोलिहोई ग्लेशियर कहां स्थित है?
A कश्मीर के उत्तर में हरमुख पहाड़ों से दक्षिण में।
Q गंगाबल झील और नारानाग, कश्मीर में कहां पर स्थित हैं?
A गांदेरबल में।
Q कश्मीर में तंगमर्ग किस जिले में स्थित है?
A बारामुला जिले में।
Q मीडियापार्ट कहां का एक न्यूज़ पोर्टल है?
A फ्रांस का।
Q शेर्पा कहां का एक गैर सरकारी संगठन है?
A फ्रांस का।
Q फ्रांस और भारत के बीच राफेल सौदा कितने रुपए में हुआ है? 
A 7.8 मिलीयन यूरो यानि 59000 करोड रुपए में।
Q देश में बढ़ती आबादी (जनसंख्या विस्फोट) को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं किसने दायर की हैं?
A भाजपा नेता और वकील अश्वनी उपाध्याय और फिरोज बख्त अहमद ने।
Q फिरोज बख्त अहमद किसके प्रपौत्र हैं?
A भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के।
Q जापान में होने वाले टोक्यो पैरा ओलंपिक गेम्स के लिए हरियाणा के रेवाड़ी के बावल के किस निवासी को जैवलिन थ्रो में टिकट मिला है?
A जैवलिन थ्रोअर टेकचंद को।
Q Paralympic committee of India ने देश के कितने खिलाड़ियों का चयन जापान में होने वाले टोक्यो पैरा ओलंपिक गेम्स के लिए किया है?
A 24 खिलाड़ियों का।
Q WHO के वर्तमान में महानिदेशक कौन हैं?
A डॉ. टेड्रोस अधनोम घेब्रेयसस।
Q लाइंग फ्लेट अभियान यानी पड़े रहना अभियान किस देश के युवाओं में देखा जाने वाला एक सामाजिक खतरा है?
A चीन, (इस अभियान के अंतर्गत चीन के युवा मजे में रहना पसंद करते हैं। वे न तो शादी करना चाहते हैं, न संतान पैदा करना चाहते हैं और न ही घर खरीदना चाहते हैं। इस अभियान को चीन में ‘टैंगपिंग’ कहा जाता है।)
Q टर्फलाइन का संबंध किस मौसमी घटना से जुड़ा है? 
A मानसून से।
Q सेरेना विलियम्स का संबंध किस खेल से है?
A विंबलडन से।
Q वर्ष 2021 में अमेरिका के कई हिस्सों में भयंकर गर्मी पड़ रही है, जिसके कारण से वहां पर कारोबार तक ठप हो गए हैं?
A उत्तर पश्चिमी इलाकों में। विशेष रूप से ओरेगांव और वाशिंगटन राज्यों में।
Q अमेरिका के किस भाग में सितंबर 2020 में जंगलों में आग लग गई थी?
A पोर्टलैंड के जंगलों में।
Q दुनिया के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से किस विश्वविद्यालय का प्रथम स्थान है?
A MIT Cambridge, USA का।
Q वर्ष 2018 में पूरे विश्व में करीब कितने शोध पत्र प्रकाशित हुए उसमें से चीन, अमेरिका और भारत के कितने शोध पत्र प्रकाशित हुए?
A वर्ष 2018 में पूरे विश्व में करीब 2500000 शोध पत्र प्रकाशित हुए इनमें से चीन के शैक्षणिक संस्थानों से 5.28 लाख अमेरिका से 4.22 लाख और भारत से 1.35 लाख शोध पत्र प्रकाशित हुए।
Q दुनिया में प्रकाशित होने वाली 100 श्रेष्ठ पत्रिकाओं में से सर्वश्रेष्ठ पत्रिका कौन सी है?
A नेचर।
Q यूजीसी के अनुसार भारत में कुल कितने विश्वविद्यालय हैं?
A यूजीसी के अनुसार भारत में 988 विश्वविद्यालय हैं जिनमें से 54 केंद्रीय विश्वविद्यालय, 429 राज्यों के विश्वविद्यालय, 125 डीम्ड विश्वविद्यालय तथा 380 प्राइवेट विश्वविद्यालय हैं।
Q भारत में करीब कितने कॉलेज हैं?
A लगभग 40000
Q विश्व के प्रथम रैंकिंग प्राप्त एमआईटी कैंब्रिज विश्वविद्यालय में उच्च कोटि की पढ़ाई व शोध कार्यों के अलावा शिक्षक विद्यार्थी का अनुपात कितना है?
A एक अनुपात 4, वहां पर प्राध्यापकों की कुल संख्या 3065 और अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों की संख्या 3730 है। इस संस्थान का कुल सकोर 100 है।
Q यूरोपीय देश Ukraine की आबादी कितनी है और उसमें से महिला सैनिक कितनी हैं?
A यूक्रेन की कुल आबादी 4.5 करोड है और उसमें 31000 महिला सैनिक हैं, जिनमें से 4000 महिलाएं अधिकारी रैंक पर कार्यरत हैं।
Q वर्तमान में chief of defence staff (CDS) कौन हैं?
A जनरल बिपिन रावत।
Q वर्तमान में वायु सेना प्रमुख कौन हैं?
A एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया।
Q भारत में जैव प्रौद्योगिकी और जो सूचना विज्ञान विभाग जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कहां पर है?
A वाकनाघाट, सोलन, हिमाचल प्रदेश में।
Q पेमेक्स, किस देश की सरकारी पेट्रोल कंपनी है?
A मैक्सिको की।
Q अभी हाल ही में किस देश की गैस पाइपलाइन में रिसाव यूकाटन प्रायद्वीप के नजदीक समुंदर में हुआ है। यह किस क्षेत्र में स्थित है?
A मेक्सिको की खाड़ी में।
Q जब पृथ्वी सूर्य के चारों ओर दीर्घ वृत्ताकार या अंडाकार मार्ग पर चक्कर लगाते समय अधिकतम दूरी 15 करोड़ 20 लाख किलोमीटर पर होती है तो वह स्थिति कब होती है तथा क्या कहलाती है?
A 4 जुलाई को। यह स्थिति अपसौर (Aphelion या अफीलियन) कहलाती है।
Q जब सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करते समय अंडाकार मार्ग पर पृथ्वी सूर्य के सबसे नजदीक होती है, वह स्थिति कब और क्या कहलाती है? 
A 3 जनवरी को, यह स्थिति उपसौर (Perihelion या पेरीहिलियन) कहलाती है।

What I learn from the newspaper of 2021 June 29 ?

Q. DRDO का पूरा नाम क्या है?
Ans. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (

Defence Research and Development Organisation

)
Q. अग्नि प्राइम मिसाइल की मारक रेंज (क्षमता) कितने किमी है?
Ans. 2000 किमी
Q. अग्नि-4 और अग्नि-5 मिसाइल की मारक रेंज (क्षमता) कितने किमी है?
Ans. क्रमश: 4000 kms और 5000 kms 
Q. भारत ने अग्नि मिसाइल का पहला सफल परीक्षण कब किया था?
Ans. 1989 में 
Q. 1989 में अग्नि मिसाइल की मारक क्षमता कितने किलोमीटर थी? 
Ans. 700 से 900 किमी तक। 
Q. अग्नि मिसाइल को सेना में कब शामिल किया गया था?
Ans 2004 में। 
Q. अब तक भारत में अग्नि मिसाइल सीरीज की कितनी मिसाइल लॉन्च की जा चुकी हैं?
Ans

What I learn from the newspaper of 2021 June 27 ?

Q. काऊ क्या है?
Ans. सेलुलर ऑन व्हील। यह एक तरह का ट्रक होता है, जिस पर मोबाइल टावर लगे होते हैं। इन्हें चिन्हित क्षेत्रों में अलग-अलग जगह लगाया जाता है। इसके द्वारा नेटवर्क का ट्रायल किया जाता है, जैसे 5G का ट्रायल।

Q. ऐतिहासिक एंफीथियेटर किस देश में स्थित है?
Ans. यह इटली के रोम में स्थित है। यह रोमन साम्राज्य का सबसे विशाल एंफीथियेटर है, जो लगभग 2000 साल से पुराना है।

Q. बिस्त दोआब किन नदियों के बीच है?
Ans. बिस्त दोआब, पंजाब में व्यास और सतलुज नदियों के बीच का मैदानी भाग है। इस क्षेत्र को दोआबा भी कहते हैं। दोआब शब्द पर्शियन भाषा उर्दू का शब्द है जिसका अर्थ होता है दो+आब, अर्थात् दो नदियों के बीच का क्षेत्र।

Q. बेंदूर तट कहां स्थित है?
Ans. यह कर्नाटक राज्य का एक छोटा सा समुद्री तट है। यहां ओटिएन तट के पास अरब सागर से बेंदूर नदी मिलती है। यहां पास ही मूकंबिका वाइल्डलाइफ सेंचुरी स्थित है।

Q. यक्षगान कहां की एक पारंपरिक लोक कला है?
Ans. तटीय कर्नाटक।

Q.सौप्रणिका नदी कहां बहती है?
Ans. सौप्रणिका नदी, कर्नाटक राज्य के पश्चिमी तट पर, बेंदूर तट के पास बहती है।

Q. रूस की राजधानी कौन - सा शहर है? 
Ans. मास्को शहर को।

Q. मास्को शहर के पास कौन सी नदी बहती है? 
Ans. मास्कोवा नदी। 

Q. रूस की सांस्कृतिक राजधानी किसे कहते हैं? 
Ans. सेंट पीटर्सबर्ग शहर को।

Q. सेंटपीटरबर्ग शहर के पास कौन सी नदी बहती है? 
Ans. नेवा नदी। 

Q. स्कारलेट उत्सव कहां मनाया जाता है? 
Ans. सेंटपीटर्सबर्ग में, जो विद्यार्थी स्नातक (Graduation) करते हैं, यह उनसे संबंधित आयोजन होता है।

Q. Anomalies in law and justice पुस्तक किसने लिखी है? 
Ans. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस आरवी रविंद्रन ने।

Q. नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय कहां स्थित है? 
Ans. मध्यप्रदेश के जबलपुर में।

Q. एम्स का पूरा नाम क्या है?
Ans. All India Institute of Medical Sciences (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान), New Delhi. इसके निर्देशक डॉ गुलेरिया हैं।

Q. अमेरिका के किस स्थान पर मियामी समुंदर तट स्थित है?
Ans. अमेरिका के फ्लोरिडा में।

Q. यू एफ ओ का पूरा नाम क्या है?
Ans. Unidentified flying Objects.

Q.एन सी बी का पूरा नाम क्या है? 
Ans. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो

Q.मोहम्मद अली का संबंध किस खेल से था? 
Ans. मोहम्मद अली बॉक्सिंग की दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।

Q.अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्पेस स्टेशन धरती से कितने किलोमीटर दूर स्थित है? 
Ans. यह धरती से लगभग 436.29 किलोमीटर दूर है और यह 16,500 मील प्रति घंटे लगभग 7.38 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से अंतरिक्ष में तैर रहा है।

What I learn from the newspaper of 2021 June 26 ?

Q. भारत में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम कब बनाया गया? 
Ans. 2013 में।

Q. गंगा क्वेस्ट कब शुरू किया गया था?
Ans. 2019 में।
 
Q. भारत में चुनाव आयोग की स्थापना कब हुई थी?
Ans. 1950 में।

Q. भारत के सबसे पहले वोटर कौन हैं?
Ans. हिमाचल प्रदेश में रिकांग पिओ के पास रहने वाले श्याम शरण नेगी। उन्होंने अक्टूबर 1951 में हुए देश के पहले चुनाव में वोट किया था।

Q.भारत में पहले आम चुनाव कब हुए थे? 
Ans. वर्ष 1952 में, जबकि हिमाचल प्रदेश में यह चुनाव अक्टूबर 1951 में ही करवा लिया गया था, क्योंकि वहां पर सर्दियों में भारी बर्फबारी हो जाती है।

Q. Indian institute of science की स्थापना कब हुई थी?
Ans. 1909 में, (यह वास्तव में 3 मार्च 1839 को जन्मे जमशेदजी नुसीरवानजी टाटा के द्वारा स्थापित विज्ञान, कला और उद्योग के लिए समर्पित यूनिवर्सिटी ऑफ एडवांस रिसर्च था।)

Q. जमशेदजी नुसीरवानजी टाटा के परिवार में पुश्तों से किस का चलन था?
Ans. पारसी प्रीस्टहुड (नावर) का।

Q. टाटा समूह की शुरुआत कब और किसने की?
Ans. टाटा समूह की शुरुआत जमशेदजी नुसीरवानजी टाटा ने 1868 ईस्वी में ₹21000 की पूंजी की सहायता से की थी।

Q. "जिस देश के पास स्टील होगा, उसके पास सोना होगा।" यह कथन किस विद्वान के भाषण का प्रमुख कथन है, जिसको सुनकर जमशेदजी नुसीरवानजी टाटा ने, भारत में स्टील उद्योग की स्थापना करने का ध्यय बनाया?
Ans. थॉमस कैरिकल।

Q. भारत के पहले लोहा इस्पात कारखाने (TISCO) टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी की स्थापना कब हुई?
Ans. 1907 में, जमशेदजी नुसीरवानजी टाटा की मृत्यु (19 मई 1904) के 3 साल बाद।

Q. पारसी प्रकाश क्या है?
Ans. पारसी समुदाय की गतिविधियों को संकलित करने वाला ग्रंथ।

Q. 1883 में इटली में कौन सी प्राकृतिक आपदा आई थी, जिसमें जमशेदजी नुसीरवानजी टाटा ने बहुत अधिक दान दिया था?
Ans. 28 July 1883 में इटली  के Casamicciola शहर में भयंकर भूकंप estimated magnitude of 4.3-5.2 and Mercalli Intensity of IX आया था। जिसने पूरे कस्बे को तबाह (Destroyed) कर दिया था। इसमें 2333 लोगों की मौत हुई थी।

Q. 1898 के आस पास मुंबई में कौन सी बीमारी फैल गई थी?
Ans. ब्यूबोनिक प्लेग।

Q. जमशेदजी नुसीरवानजी टाटा ने किस वर्ष जेएन टाटा दान योजना की शुरुआत की?
Ans. 1892 में।

Q. जमशेदजी नुसीरवानजी टाटा ने अपनी वसीयत में अपने मरने के संबंध में क्या लिखा था?
Ans. उन्होंने अपनी वसीयत में लिखवाया था, कि मेरे मरने के बाद क्रियाकर्म पर ₹2000 से ज्यादा खर्च नहीं होने चाहिए तथा मेरी संपत्ति का 33% बड़े बेटे दोराब जमशेदजी को, 33% रुतोनजी को देने के बाद बची शेष एक तिहाई संपत्ति का हिस्सा यूनिवर्सिटी को दान दे दिया जाए।

Q. हरियाणा की पहली संस्कृत यूनिवर्सिटी कहां स्थित है?
Ans. महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय, कैथल में।

Q. विराजे नेशनल पार्क कहां स्थित है जहां लुप्तप्राय वन्य प्राणियों में शामिल बार्किंग हिरण को देखा गया है?
Ans. कंबोडिया में। बार्किंग हिरण एक दुर्लभ वन्य प्राणी है जो 1994 में वियतनाम और लाओस के जंगलों में पहली बार पाया गया था।

Q. एर्नाकुलम घाट कहां स्थित है, जहां 2022 तक देश का पहला स्वदेशी विमान वाहक पोत का निर्माण पूरा होने की संभावना है?
Ans. कोच्चि बंदरगाह केरल में।

Q. दुनिया के सबसे ठंडे प्रांतों में से एक रूस के साइबेरिया का जून माह का औसत तापमान कितना रहता है?
Ans. माइनस 11 डिग्री सेल्सियस।

Q. विश्व जलवायु में होने वाले परिवर्तनों के कारण वर्ष 2021 में 25 जून 2021 को रूस के सबसे ठंडे प्रांत साइबेरिया के शहर वर्कजैक्सक में गर्मी ने पिछले कितने सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है?
Ans. 120 सालों का। यहां पर आर्कटिक की ओर से चली गर्म हवाओं के कारण तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

Q. आई एन एस विक्रांत क्या है?
Ans. 40000 टन वजनी, भारतीय नौसेना में शामिल होने वाला वर्ष 2022 तक) पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर।

Q. तिब्बत की राजधानी का क्या नाम है?
Ans. ल्हासा।

Q. भारत और चीन का युद्ध कब हुआ था?
Ans. 1962

Q. पोलैंड की सबसे बड़ी फैशन रिटेलर कंपनी कौन सी है?
Ans. एलपीपी। इस कंपनी के सह संस्थापक मोरेक पीकॉच हैं। इस कंपनी का मुख्यालय डांस्क शहर में है।

Q. अमेरिका के किस शहर में 40 साल पुरानी 12 मंजिला शैम्प्लेन टॉवर्स 24 जून 2021 की रात को अचानक ढह गई?
Ans. फ्लोरिडा के मियामी में समुंदर तट के पास।