Skip to main content

Class 11 Geography Chapter 1 Geography as a Discipline NCERT Exercise Solution (Hindi Medium)

Que 1 नीचे दिये गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :- 

(i) निम्न में से किस विद्वान् ने भूगोल (Geography) शब्द (Term) का प्रयोग किया?

(क) हेरोडोटस (ख) गैलीलियो (ग) इरेटॉस्थेनिज (घ) अरस्तू   

ANS. (ग) इरेटॉस्थेनिज


(ii) निम्न में से किस लक्षण को भौतिक लक्षण कहा जा सकता है?

(क)      पत्तन (ख) मैदान (ग) सड़क (घ) जल उद्यान   

ANS. (ख) मैदान


(iii) स्तम्भ क एवं स्तम्भ ख के अंतर्गत लिखे गए विषयों को पढ़िए।

स्तम्भ क (प्राकृतिक/सामाजिक विज्ञान) स्तम्भ ख (भूगोल की शाखाएँ)

1. मौसम विज्ञान                               अ. जनसंख्या भूगोल

2. जनांकिकीय                                  ब. मृदा भूगोल

3. समाजशास्त्र                                  स. जलवायु विज्ञान

4. मृदा विज्ञान                                  द. सामाजिक भूगोल

(क) 1., 2., 3., 4.

(ख) 1., 2., 3., 4.

(ग) 1., 2., 3., 4. 

(घ) 1., 2., 3., 4.

ANS. (घ) 1., 2., 3., 4.


(iv) निम्नलिखित में से कौन - सा प्रश्न कार्य - कारण संबंध से जुड़ा है?

(क) क्यों (ख) क्या (ग) कहाँ (घ) कब

ANS. (क) क्यों


(v) निम्न में से कौन - सा विषय कालिक संश्लेषण करता है?

(क) समाजशास्त्र (ख) मानवशास्त्र (ग) इतिहास (घ) भूगोल   

    ANS. (ग) इतिहास


Que 2   आप विद्यालय जाते समय किन महत्वपूर्ण सांस्कृतिक लक्षणों का पर्यवेक्षण करते हैं ? क्या वे सभी समान हैं अथवा असमान हैं ? उन्हें भूगोल के अध्ययन में सम्मिलित करना चाहिए अथवा नहीं ? यदि हाँ, तो क्यों ?

ANS. हम विद्यालय जाते समय बस्तियाँ, सड़कें, बाजार, खेत, नहरें, मंदिर, पूजास्थल, आदि महत्वपूर्ण सांस्कृतिक लक्षणों का पर्यवेक्षण करते हैं।

ये सभी असमान हैं।

उन्हें भूगोल के अध्ययन में सम्मिलित करना चाहिए। क्योंकि भूगोल के अध्ययन क्षेत्र में भौतिक पर्यावरण के साथ - साथ मानवीय क्रियाओं के रूप में सांस्कृतिक लक्षणों का अध्ययन किया जाता है। ये सब भूगोल की विषय वस्तु का अभिन्न अंग हैं।


Que 3   आपने एक टेनिस गेंद, क्रिकेट गेंद, संतरा एवं लौकी देखा होगा। इनमें से कौन - सी वस्तु की आकृति पृथ्वी की आकृति से मिलती जुलती है ? आपने इस विशेष वस्तु को पृथ्वी की आकृति को वर्णित करने के लिए क्यों चुना है ?

ANS. हाँ, हमने टेनिस गेंद, क्रिकेट गेंद, संतरा एवं लौकी आदि को देखा है।

इनमें से संतरे की आकृति, पृथ्वी की आकृति से मिलती जुलती है।      

हमने संतरे को पृथ्वी की आकृति को वर्णित करने के लिए इसलिए चुना है, क्योंकि संतरा भी पृथ्वी की तरह से गोलाकार है तथा ऊपर और नीचे से चपटा है।  पृथ्वी भी गोलाकार है तथा ध्रुवों पर थोड़ी - सी चपटी है।


Que 4   क्या आप आपने विद्यालय में वन महोत्सव समारोह का आयोजन करते हैं ? हम इतने पौधारोपण क्यों करते हैं ? वृक्ष किस प्रकार पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखते हैं ?

ANS. हाँ, हम आपने विद्यालय में बरसात के महीनों में वन महोत्सव समारोह का आयोजन करते हैं।

हम इतने पौधारोपण इसलिए करते हैं ताकि वृक्ष पर्यावरण से CO2 (कार्बन डाई ऑक्साइड) का शोषण कर सके तथा वायुमंडल में ऑक्सीजन की मात्रा उपयुक्त बनी रहे। इस प्रक्रिया से वृक्ष पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखते हैं। वृक्ष इस प्रक्रिया के साथ - साथ जड़ों से मृदा को जकड़े रहते हैं तथा पत्तों से वाष्पीकरण करके वर्षा लाने में भी सहायक बने रहते हैं। वृक्ष अनेकों जीव - जंतुओं तथा पक्षियों को आश्रय भी देते हैं।


Que 5   आपने हाथी, हिरण, केंचुए, वृक्ष एवं घास देखा है। वे कहाँ रहते एवं बढ़ते हैं ? उस मंडल को क्या नाम दिया गया है ? क्या आप इस मंडल के कुछ लक्षणों का वर्णन कर सकते हैं ?

ANS. हाँ, हमने हाथी, हिरण, केंचुए, वृक्ष एवं घास आदि को देखा है।

ये सब पृथ्वी पर विद्यमान जैवमण्डल में रहते एवं बढ़ते हैं।

इस मंडल को जैवमण्डल का नाम दिया गया है।

जैवमण्डल के कुछ लक्षण इस प्रकार हैं :-

1. जैवमण्डल पृथ्वी पर स्थलमण्डल, जलमण्डल और वायुमण्डल का मिला - जुला रूप है अर्थात इन तीनों मण्डलों में जहाँ - जहाँ जीवन संभव है, वहाँ - वहाँ जैवमंडल है।

2. जैवमण्डल का विस्तार महासागरों में 9000 मीटर की गहराई तक, स्थल के नीचे 300 मीटर की गहराई तक तथा वायुमण्डल में 5000 मीटर की ऊंचाई तक है।

3. जैवमण्डल की सर्वप्रथम संकल्पना लगभग 100 वर्ष पूर्व ऑस्ट्रेलियन भू - वैज्ञानिक एडवर्ड स्वेस ने की थी।


Que 6   आपको अपने निवास से विद्यालय जाने में कितना समय लगता है ? यदि विद्यालय आपके घर की सड़क के उस पार होता तो आप विद्यालय पहुँचने में कितना समय लेते ? आने जाने के समय पर आपके घर एवं विद्यालय के बीच की दूरी का क्या प्रभाव पड़ता है ? क्या आप समय को स्थान या इसके विपरीत, स्थान को समय में परिवर्तित कर सकते हैं ?

ANS. घर से स्कूल जाने में सामान्यत: आधा घण्टा लगता है। यदि विद्यालय घर की सड़क के पार होता तो विद्यालय पहुँचने में केवल कुछ ही मिनट लगते।

अन्य परिस्थितियाँ समान होने की अवस्था में अधिक दूरी तय करने में अधिक समय लगता है। समय को स्थान या स्थान को समय में परिवर्तित नहीं किया जा सकता है।


Que 7   आप अपने परिस्थान (Surrounding) का अवलोकन करने पर पाते हैं कि प्राकृतिक तथा सांस्कृतिक दोनों तथ्यों में भिन्नता पाई जाती है।  सभी वृक्ष एक ही प्रकार के नहीं होते।  सभी पशु एवं पक्षी जिसे आप देखते हैं भिन्न - भिन्न होते हैं।  ये सभी भिन्न तत्व धरातल पर पाए जाते हैं।  क्या अब आप यह तर्क दे सकते हैं कि भूगोल प्रादेशिक / क्षेत्रीय भिन्नता का अध्ययन है ?

ANS. हाँ, हम अपने परिस्थान (Surrounding) का अवलोकन करने पर पाते हैं कि प्राकृतिक तथा सांस्कृतिक दोनों तथ्यों में भिन्नता पाई जाती है। सभी वृक्ष एक ही प्रकार के नहीं होते। सभी पशु एवं पक्षी जिन्हें हम देखते हैं भिन्न - भिन्न होते हैं। ये सभी भिन्न तत्व धरातल पर पाए जाते हैं।

ऐसा धरातल पर पाई जाने वाली भौतिक एवं जलवायुविक परिस्थितियों की भिन्नता के कारण होता है। जैसे - भारत के उत्तर में स्थित हिमालय के वृक्ष और जीव - जंतु अधिक वर्षा एवं बर्फबारी से सम्बन्धित हैं, जबकि राजस्थान के जीव - जंतु एवं वनस्पति पर शुष्क मरुस्थलीय जलवायु का प्रभाव स्पष्ट दिखाई देता है।  

उपर्युक्त तथ्यों का अध्ययन करने पर हम तर्क दे सकते हैं कि भूगोल प्रादेशिक / क्षेत्रीय भिन्नता का अध्ययन है।


Que 8   आप पहले ही भूगोल, इतिहास, नागरिकशास्त्र एवं अर्थशास्त्र का सामाजिक विज्ञान के घटक के रूप में अध्ययन कर चुके हैं।  इन विषयों के समाकलन का प्रयास उनके अंतरपृष्ठ (Interface) पर प्रकाश डालते हुए कीजिए।

ANS. भूगोल, एक समाकलन (Integrating) विषय है, यह भूगोल की आर्थिक क्रियाओं के अध्ययन के लिए अर्थशास्त्र समय के ज्ञान हेतू इतिहास ; जनसंख्या संबंधित विशेषताओं हेतू जनांकिकीफसलों के वितरण व भूमि उपयोग हेतू कृषि विज्ञान मानव समुदायों ,उसके सामाजिक पारिवारिक रीति रिवाजों आदि के अध्ययन हेतू समाजशास्त्र भू राजनीति, अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्धों, राज्य व्यवस्था आदि के अध्ययन के लिए राजनीति शास्त्र का सहारा लेता है।

CLICK HERE 
Visit for Complete Syllabus Solution