Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2024

Motivational Thoughts Collection प्रेरणादायक सुविचार संग्रहण

1.       हर तूफान जिंदगी को मुश्किल बनाने ही नहीं आता, कभी – कभी इनसे रास्ते साफ भी हो जाते हैं। 2.       बच्चों को सीख देने का श्रेष्ठ तरीका यह है कि बच्चों की चाह का पता लगाया जाए और फिर उन्हें वही करने की सलाह दी जाए। 3.       विद्यार्थी माचिस की डिब्बी की तरह होते हैं, कि जब तक प्रेरित न करें, खुद नहीं जल सकती। 4.       जब तक आप पंख नहीं फैलाएंगे, तब तक नहीं जान पाएंगे कि कितना उड़ सकते हैं। 5.       जो अपने जुनून और चाहतों पर राज करता है, वह राजा से भी बड़ा होता है। 6.       जो आदमी इरादा कर सकता है, उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं। 7.       मैं सुनता हूँ और भूल जाता हूँ, मैं देखता हूँ और याद रखता हूँ, मैं करता हूँ और समझ जाता हूँ।   8.       शिक्षक और सड़क, दोनों एक जैसे होते हैं। खुद जहाँ हैं वहीं पर रहते हैं, मगर दूसरों को उनकी मंजिल तक पहुंचा देते हैं। 9.       भाग्य आधारित जीवन जीने से लक्ष्य आधारित जीवन जीना अधिक बेहतर है। ( It is better to live a goal based life than living a luck based life. ) 10. जिन डरों का हम सामना नहीं करते, वो हमारी सीमाएं बन जाती हैं। 11