Skip to main content

Class 10th History Chapter 3 The Making of the Global World (भूमण्डलीकृत विश्व का बनना) Que - Ans (Hindi Medium)

1. कोलम्बस कौन थे ?
अमेरिका की खोज करने वाला पुर्तगाली नाविक जिन्होंने 1492 ई. में अटलांटिक महासागर के रास्ते भारत जाने का मार्ग खोजने की कोशिश की, लेकिन गलती से अमेरिका महाद्वीप पहुँच गए।


2. जैविक युद्ध क्या है ?
किसी बीमारी के कीटाणुओं का प्रयोग हथियार के रूप में करना

3. असंतुष्ट किसे कहते हैं ?
जो स्थापित विश्वासों और तरीकों को न माने

4. नयी दास प्रथा क्या है ?
श्रम की अनुबंध व्यवस्था

5. दुनिया की तीसरी मुख्य फूड क्रॉप (Food Crop) कौन सी है ?
मक्का (Maize) (चावल व गेहूँ के बाद)


6. कॉर्न ला किसे कहते हैं ?
ब्रिटेन का वह कानून जिसमें मक्का के आयात पर पाबंदी लगाई


7. ब्रिटेन ने मक्का के आयात पर पाबंदी क्यों लगाई ?
ताकि भू स्वामियों पर दबाव आए और किसानों को मक्का के उचित भाव मिल सके

8. ब्रिटेन में मक्का के आयात पर पाबंदी का क्या असर हुआ ?
खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ने लगी और जनता व व्यापारियों ने आन्दोलन किये

9. कॉर्न ला की समाप्ति से ब्रिटेन पर क्या प्रभाव पड़े ?
1) खाद्य पद्राथों का आयात होने लगा

2) आयातित पदार्थ सस्ते होते थे
3) किसान आयातित माल का मुकाबला नहीं कर सके
4) किसानो की दशा दयनीय हो गई
5) किसानों ने धीरे धीरे खेती छोड़ दी
6) बेरोजगारी बढ़ी
7) हजारों लोग गाँव छोडकर शहरों की ओर चले गये
8) गाँव वीरान होने लगे
9) शहरों में जनसंख्या बढ़ने लगी
10) विदेशी प्रवास भी बढ़ गया

10. रिंडरपेस्ट क्या है ?
1890 के दशक में अफ्रीका में फैला पशु प्लेग या बीमारी

11. अफ्रीका में जनसंख्या व उसके आकार का क्या सम्बन्ध था ?
अफ्रीका दुनिया का एशिया के बाद दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है, वहाँ जमीन के अनुपात में जनसंख्या बहुत कम थी


12. अफ्रीका के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या था ?
कृषि व पशुपालन

13. 1890 के दशक में अफ्रीका में फैला पशु प्लेग या रिंडरपेस्ट बीमारी क्यों फैली ?
वहाँ औपनिवेशिक शक्तियों द्वारा एशिया से पशु ले जाये गये थे, जिनके कारण वहाँ रिंडरपेस्ट बीमारी फैली और वहाँ के 90% पशु से मारे गये

14. पशुओं के मारे जाने से अफ्रीकन लोगों पर क्या प्रभाव पड़ा ?
उनकी रोजी रोटी चली गई


15. औपनिवेशिक शक्तियों ने रिंडरपेस्ट बीमारी से क्या फायदा उठाया ?
अफ्रीका के लोग उनके बागानों व खानों में कम वेतन पर काम करने पर मजबूर हो गये और औपनिवेशिक शक्तियों को अफ्रीका पर कब्जा करने का सुनहरा अवसर मिल गया


16. 16वीं शताब्दी में कौन सी बीमारी अमेरिका पहुंची ?
चेचक


17. चेचक की बीमारी अमेरिका में किस देश से पहुंची ?
पुर्तगाल व स्पेन के सैनिकों के माध्यम से

18. चेचक किस प्रकार की बीमारी है ?
संक्रामक या एक दूसरे में फैलने वाली

19. अमरीका में चेचक फैलने का मूल कारण क्या था ?
लम्बे समय तक अमेरिका का बाकी दुनिया से अलग-थलग रहना और उनमें इस रोग के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता का ना होना


20. अमेरिका जाने वाले पुर्तगाल व स्पेन के सैनिकों में चेचक क्यों नहीं फैला ?
क्योंकि वे इस रोग से वाकिफ थे तथा उनके पास इसके बचाव के साधन थे

21. चेचक की बीमारी का अमेरिका पर क्या प्रभाव पड़ा ?
वहाँ की मूल प्रजातियां जैसे रेड इंडियन आदि लगभग समाप्त हो गई

22. चेचक की बीमारी का औपनिवेशिक शक्तियों ने क्या फायदा उठाया ?
उन्होंने अमेरिका पर कब्जा जमा लिया


23. अमेरिका औपनिवेशिक शक्तियों से आजाद कब हुआ ?
04 जुलाई 1776 को

24. बंगाल क्यों प्रसिद्ध हुआ ?
पटसन उत्पादन के लिए


25. आयरलैंड क्यों प्रसिद्ध हुआ ?
यूरोपीय देश जहाँ पर 1840 के दशक में आलू का अकाल पड़ा

26. बर्लिन क्यों प्रसिद्ध हुआ ?
जर्मनी की राजधानी, जहाँ 1855 में यूरोपियन देशों ने अफ्रीका के मानचित्र पर लकीरें खींचकर (कागजी विभाजन) उसे आपस में बाँट लिया था

27. नूडल्स, यूरोप में किस देश से पहुंचे थे ?
चीन से

28. अंतराष्ट्रीय आर्थिक विनिमय में किन चीजों का अंतराष्ट्रीय प्रवाह होता है ?
व्यापार, पूँजी और श्रम (LABOUR)

29. व्यापार का प्रवाह का क्या अर्थ है ?
एक देश से दूसरे देश को वस्तुएँ भेजना


30. पूँजी का प्रवाह का क्या अर्थ है ?
एक देश द्वारा दूसरे देश में पैसा लगाना या पूँजी निवेश करना I जैसे रेलवे विस्तार में

31. श्रम का प्रवाह का क्या अर्थ है ?
एक देश से दूसरे देश को श्रमिक भेजना या जाना I जैसे गिरमिटिया मजदूर


32. “16वीं शताब्दी में दुनिया सिकुड़ने लगीइसका क्या अर्थ है ?
इसका अर्थ है देश एक दूसरे के निकट आने लगे


33. 18वीं शताब्दी में दुनिया के सबसे धनी देश कौन से थे ?
चीन और भारत

34. 1840 में कौन सी घटना हुई ?
आयरलैंड में आलू अकाल पड़ा

35. 1890 में कौन सी घटना हुई ?
अफ्रीका में रिंडरपेस्ट बीमारी या पशु प्लेग फैला


36. 1921 में कौन सी घटना हुई ?
भारत में अनुबंधित श्रमिक कानून समाप्त हुआ


37. एशिया महाद्वीप के चीन से रेशम मार्ग से कौन सी वस्तु यूरोप पहुँची थी ?
रेशम, पाटरी आदि तुर्की पहुँची

38. दक्षिण पूर्व एशिया महाद्वीप व भारत से कौन सी वस्तु यूरोप पहुँची थी ?
कपड़े व मसाले आदि

39. यूरोप से एशिया महाद्वीप में कौन सी वस्तु पहुँची थी ?
सोना, चाँदी, व कीमती वस्तुएँ आदि


40. आलू, सोयाबीन, मूंगफली,मक्का ,शकरकंद आदि खाद्य पदार्थ कितने वर्ष पहले भारत में नहीं थे ?
आज से 500 वर्ष पूर्व


41. आलू, सोयाबीन, मूंगफली,मक्का ,शकरकंद आदि खाद्य पदार्थ किस महाद्वीप से यूरोप व एशिया में पहुँचे थे ?
अमरीका से


42. किस महान खोजी की यात्रा के बाद आलू, सोयाबीन, मूंगफली,मक्का ,शकरकंद आदि खाद्य पदार्थों की पहुंच हम तक हुई ?
कोलम्बस


43. रेशम मार्ग से कौन सा धर्म एशिया से यूरोप पहुंचा ?
बौद्ध धर्म

44. रेशम मार्ग से कौन सा धर्म यूरोप से एशिया पहुंचा ?
ईसाई धर्म

45. खाद्य पदार्थों की उपलब्धता पर तकनीकी (TECHNOLOGY) का क्या प्रभाव पड़ा ?
1) फ्रिज या रेफ्रीजरेटर में दूध, पनीर,मांस आदि लम्बे समय तक रखना आसान हो गया
2) तकनीक से खाद्य पदार्थों का संग्रहण और वितरण का क्षेत्र फ़ैल गया

3) जीवित जानवरों की बजाए मांस भेजना सस्ता पड़ता
4) परिवहन खर्च में कमी आई
5) तकनीक के विकास से परिवहन, संचार, जलयान, रेल, सड़क, व कृषि यंत्रों का विकास हुआ
6) तकनीक के कारण एशिया से यूरोप तथा यूरोप से एशिया को खाद्य पदार्थों का आदान प्रदान हुआ

46. वैश्विक अर्थव्यवस्था का कृषि पर क्या प्रभाव पड़ा ?
1) श्रम का विस्थापन हुआ
2) पूँजी का प्रवाह बढ़ा
3) तकनीकी विकास हुआ
4) परिवहन व संचार साधनों का विकास हुआ
5) रेफ्रीजरेटर के विकास से उत्पाद दूसरे देशों तक पहुँचने लगे
6) खेती का स्वरूप निर्वाह से व्यापारिक हो गया
7) जलमार्गों व जलयानों का विकास हुआ

47. आयरलैंड में आलू अकाल का क्या प्रभाव पड़ा ?
इससे लगभग पर दस लाख लोग भूखमरी से मारे गये और दौगुने लोग काम की तलाश में दूसरे देश चले गये

48. आलू के प्रयोग से गरीबों के जीवन में क्या परिवर्तन आए ?
1) भोजन बेहतर हुआ
2) उनकी औसत आयु बढ़ने लगी

49. दास व्यापार का क्या अर्थ है ?
यूरोपियन ताकतें एशिया, अफ्रीका आदि देशों से मजदूरों को जबरन बंदी बनाकर कैरीबियन द्वीपों के बागानों व खदानों में काम करने के लिए खरीद कर ले जाते थे

50. पेरू व मैक्सिको की खानों से निकली चाँदी ने यूरोप को सम्पन्न कैसे बनाया ?
1) यूरोप की सम्पदा में वृद्धि हुई

2) यूरोप के व्यापार को नई दिशा मिली

51. 19वीं शताब्दी में हजारों लोग यूरोप से अमरीका भाग कर क्यों चले गये थे ?
1) गरीबी के कारण
2) बीमारी व भुखमरी के कारण
3) धार्मिक टकराव के कारण
52. संसार में कपास की खेती को बढ़ावा क्यों मिला ?
सूती कपड़ा मिल्स लगने के कारण

53. संसार में रबड़ की खेती को बढ़ावा क्यों मिला ?
टायर व परिवहन के विकास के कारण

54. एल डोराडो क्या था ?
अमेरिका का एक शहर, जिसे सोने का शहरकहते थे

55. रेशम मार्ग या सिल्क रूट (SILK ROUTE) क्या है ?
चीन से तुर्की (यूरोप) तक रेशम ले जाने का व्यापार मार्ग,

रेशम मार्ग (Silk Route / Silk Road) एक प्राचीन व्यापारिक मार्ग था जो एशिया, यूरोप और अफ्रीका को आपस में जोड़ता था। यह मार्ग चीन से भूमध्य सागर (Mediterranean Sea) तक लगभग 6,000 किलोमीटर से भी अधिक फैला हुआ था और इसके माध्यम से रेशम, मसाले, धातुएँ, कागज़, कला और विचारों का आदानप्रदान होता था। इस मार्ग को रेशम मार्ग” (Silk Route) इसलिए कहा गया क्योंकि इस पर चीन से रेशम (Silk) का व्यापार सबसे अधिक होता था। रेशम उस समय दुनिया का सबसे कीमती और आकर्षक वस्त्र था।

रेशम मार्ग पर चलने वाले प्रमुख नगर:
पूर्व: शियान (चीन)
मध्य एशिया: समरकंद, बुखारा, काश्गर
पश्चिम: बगदाद, दमिश्क, अलेक्ज़ांड्रिया, कॉन्स्टेंटिनोपल (अब इस्तांबुल)

🔹 क्या-क्या वस्तुएँ व्यापार में जाती थीं:
चीन (पूर्व) से रेशम, चाय, कागज़, चीनी मिट्टी के बर्तन
पश्चिम से सोना, चांदी, ऊन, घोड़े, मसाले, कीमती रत्न

🔹 सांस्कृतिक महत्व:
· रेशम मार्ग केवल व्यापार का नहीं बल्कि संस्कृति, धर्म और ज्ञान के आदानप्रदान का मार्ग भी था।
· बौद्ध धर्म इसी मार्ग से भारत से चीन और जापान पहुँचा।
· इसने पूर्व और पश्चिम की सभ्यताओं को जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई।

पतन (Decline):
· समुद्री मार्गों की खोज (15वीं सदी) के बाद इस स्थल मार्ग का महत्व घट गया।
इसके बाद यूरोप और एशिया के बीच व्यापार के लिए समुद्री रास्तों का उपयोग होने लगा।


Search Me On Google Using Below Link & Keywords: -https://abhimanyusir.blogspot.com/