Skip to main content

12th Geography CBSE Previous Year Papers 2005 ALL INDIA

 Time -2½Hrs.  MM.-70

1.       मानव भूगोल की कल्याणपरक विचारधारा के अनुसार क्या, कहाँ और कैसे से क्या तात्पर्य है ? 3

2.       स्थानान्तरी कृषि और स्थानबद्ध कृषि में अंतर बताइएI 3

3.       खनिज तेल व गैस के परिवहन के लिए पाइपलाइन परिवहन क्यों उपयोगी है ?3

4.       संसार के आर्थिक विकास में सेवा क्षेत्र का क्या महत्व है ? 3

5.       वर्षा जल संग्रहण के उद्देश्य बताइए I 3

6.       भारत में हरित क्रांति की तीन उपलब्धियां बताइए I 3

7.       भारत के विदेशी व्यापार में समुद्री पत्तनों की भूमिका क्या है ? 3

8.       प्राकृतिक और मानव निर्मित संसाधनों में अंतर बताइए I 3

9.       पश्चिम बंगाल व गुजरात के प्रमुख औद्योगिक प्रदेशों का वर्णन कीजिए I 3

10.   ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग का वर्णन कीजिए I 3

11.   भारतीय नगरों के चार लक्षण बताइए I 4

12.   उच्च तकनीकी उद्योग बहुत से देशों में प्रमुख महानगरों के सीमांत क्षेत्रों की ओर क्यों आकर्षित होते हैं ? 4

13.   भारत में किन परम राजमार्गों का विकास गत वर्षों में किया गया है व क्यों? 4

14.   शहरी कूड़ा करकट निष्पादन में कौन सी चार समस्याएं मुख्य हैं ? 4

15.   उस संगठन का वर्णन कीजिए जो अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को व्यवस्थित करता है? 4

16.   जनसंख्या घनत्व को प्रभावित करने वाले चार कारकों की व्याख्या कीजिए I 4

17.   विकासशील देशों में नगरों की समस्याएं क्या हैं ? 4

18.   प्रवास के लिए उत्तरदायी किन्हीं चार कारकों की व्याख्या कीजिए I 4

19.   WORLD & INDIA MAP WORK

i)                     तमिल भाषाई भारतीय राज्य 1

ii)                   चांदी उत्पादक एक देश 1

iii)                  सिडनी 1

iv)                  राजस्थान का एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र 1

       v)       आंध्रप्रदेश का एक समुद्री पत्तन 1