Skip to main content

12th Geography CBSE Previous Year Papers 2005 (Compt.) ALL INDIA

 Time -2½Hrs.  MM.-70

1. महासागरीय परिवहन के तीन लाभ बताइए। 3

2. स्वामित्व के आधार पर प्राकृतिक संसाधनों का वर्गीकरण कीजिए। 3

3. मानव भूगोल की कल्याणपरक विचारधारा और मानवतावादी विचारधारा में अंतर बताइए। 3

4. तापमान संसार की फसलों के वितरण को नियंत्रित करने वाला सबसे महत्वपूर्ण कारक है, उदाहरण सहित स्पष्ट करें। 3

5. वायु परिवहन महंगा होते हुए भी लोकप्रिय क्यों होता जा रहा है ? 3

6. सिंचाई की बढ़ती मांग के कोई तीन कारण बताइए। 3

7. भारत को कृषि प्रधान देश क्यों कहते हैं ? कोई तीन कारण लिखो। 3

8. समन्वित क्षेत्रीय विकास नियोजन, प्रादेशिक विषमताओं को कैसे कम करता है? 3

9. व्यापारिक व चलवासी पशुधन पालन में तीन अंतर लिखो। 3

10. भारत के दो सबसे महत्वपूर्ण पत्तनों का वर्णन, उनकी विशेषताओं सहित करो। 3

11. चतुर्थक क्रियाकलापों का क्या अर्थ है ? इनसे क्या लाभ मिलते हैं ? 4

12. गुच्छित और विखंडित ग्रामीण बस्तियों में अंतर बताइए। 4

13. भारत में अंत:स्थलीय जलमार्गों का विकास कम हुआ हैI क्यों ? 4

14. भारत में वायु प्रदूषण के चार कुप्रभावों का वर्णन कीजिए। 4

15. “व्यापार आधुनिक युग में विश्व अर्थव्यवस्था का आधार हैI” स्पष्ट करें। 4

16. संसार में जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले पांच कारक बताइए। 5

17. जनसंख्या वृद्धि की चार प्रावस्थाओं का वर्णन उनके जनांकिकीय इतिहास के सन्दर्भ में कीजिए। 5

18. “विकसित और विकासशील देशों के नगरों में नियोजन तथा विकास में अत्यधिक अंतर पाया जाता है” उदाहरण सहित स्पष्ट करें। 5

19. WORLD & INDIA MAP WORK

i) मलयालम भाषाई भारतीय राज्य 1

ii) दो चाय उत्पादक देश 1

iii) पर्थ 1

iv) कर्नाटक का एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र 1

v)  उड़ीसा का एक समुद्री पत्तन 1