Skip to main content

Continents wise GK Facts and Hand written Notes, with Maps (Countries from Equator, Tropics of Cancer & Capricorn, GMT Lines Pass Through)

Continents Facts, Notes

अफ्रीका महाद्वीप (Africa Continent)
______________

● विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप कौन- सा है?
– अफ्रीका

● कौन-सा महाद्वीप जिब्राल्टर जल संधि के जरिए यूरोप से अलग होता है?
– अफ्रीका

● कौन-से महाद्वीप का विस्तार सभी गोलार्द्ध में
है?
– अफ्रीका

● काला या अंध या पठारी महाद्वीप किसे कहते हैं?
– अफ्रीका

● कौन-सी रेखा अफ्रीका को दो बराबर भागों में बांटती है?
– भूमध्यरेखा

● अफ्रीका में कितने देश हैं?
– 54

● नये देश दक्षिण सूडान की स्थापना कब हुई?
– 9 जुलाई, 2011

● सर्वाधिक देशों वाला महाद्वीप कौन-सा है?
– अफ्रीका

● विश्व का सबसे बड़ा मरुथल कौन-सा है?
– सहारा (अफ्रीका)

● विश्व की सबसे लंबी नंदी कौन-सी है?
– नील नदी (अफ्रीका)

● अफ्रीका में मिलने वाली प्रमुख आदिम जातियां कौन-सी हैं?
– बुशमैन (कालाहारी), पिग्मी (कांगो बेसिन), बद्दू (सहारा)

● एक मात्र महाद्वीप जिससे कर्क, मकर और
भूमध्यरेखा तीनों ही गुजरती हैं?
– अफ्रीका

● ऊंचाई के क्रम में अफ्रीका के पर्वत शिखर किस तरह हैं?
– किलीमंजारो–> मांउट केन्या–> मारघेरिटा–> रासदाशेन–> माऊंट मेरु

● किलिमंजारों की पूर्वी ढलानों पर कहवा की खेती किस जनजाति के द्वारा की जाती है?
– छग्गा

● अफ्रीका के किस देश को वनों का देश कहा जाता है?
– कांगो

● एशिया और यूरोप का जंक्शन किस देश को कहा जाता है?
– मिस्र

● अफ्रीका में सबसे अधिक नगरों वाला देश कौन-सा है?
– लीबिया

● अफ्रीका में किस नाम के पौधे से जूट पैदा होता है?
– सीसल नामक पौधा

● गोल्ट कोस्ट के नाम से किस देश को जाना जाता है?
– घाना

● अफ्रीका का खजूर उत्पादक देश कौन- सा है?
– मिस्र

● विश्व में सोने की नगरी के नाम से कौन- सा शहर मशहूर है?
– जोहेन्सबर्ग

● अफ्रीका का ट्रांसवाल किसके लिए विख्यात है?
– जेबरा और जिराफ जानवरों के लिए

● विश्व का सर्वाधिक गर्म जगह कौन- सी है?
– अल-अजीजीया (लीबिया)

● विश्व में हीरा व्यापार का सबसे बड़ा केंद्र कौन सा है?
– एंटवर्प(बेल्जियम)

● भूमध्य रेखा पर स्थित अफ्रीका के देश कौन-से
हैं?
– गैबोन, कांगोगणतंत्र, उगांडा, रवांडा, कीनिया तथा सोमालिया

● नील नदी पर बसा सबसे बड़ा नगर कौन है?
– काहिरा

● अफ्रीका में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश कौन-सा है?
– नाइजीरिया

● पॉम तेल की नदी किसे कहते हैं?
– नाइजर नदी

● नील नदी का उद्गम स्थल कहां से है?
– विक्टोरिया झील

● सर्वाधिक चाय उत्पादित करने वाला देश अफ्रीका में कौन-सा है?
– कीनिया

● अफ्रीका में सर्वाधिक जैतून उत्पादित करने वाला देश कौन है?
– ट्यूनिशिया

● विश्व की सबसे बड़ी हीरे की खान का नाम क्या है?
– किम्बरले खान (द. अफ्रीका)

● विश्व के सबसे विशाल हीरे का क्या नाम है?
– कुलिनान (3106 केरेट) |

● शुतुरमुर्ग नामक चिड़िया कहां पाई जाती है?
– कालाहारी मरुस्थल

● अफ्रीका में सबसे लंबा रेलमार्ग कौन- सा है?
– केप काहिरा रेलमार्ग |

● उष्ण घास के मैदान को अफ्रीका में क्या कहते
हैं?
– सवाना

● शीतोष्ण घास के मैदान को अफ्रीका में क्या कहते हैं?
– वेल्ड





























दक्षिणी अमेरिका (South America Continent)
_____________

1. द. अमेरिका का अधिकांश विस्तार किस गोलार्द्ध में है ?
►-दक्षिणी गोलार्द्ध

2. भूमध्यरेखा पर स्थित द. अमेरिका का देश कौन-सा है ?
►-इक्वेडोर, कोलंबिया और ब्राजील

3. पेरू-बोलिविया सीमा पर विश्व की सबसे अधिक ऊंची नौकायन झील कौन सी है ?
►-टिटिकाका

4. द. अमेरिका की सबसे लंबी नंदी कौन-सी है ?
►-अमेजन नदी

5. विश्व में अपवाह क्षेत्र की दृष्टि से बहने वाली पहली नदी कौन-सी है ?
►-अमेजन नदी

6. विश्व का सर्वाधिक ऊंचा झरना कौन-सा है ?
►-एंजिल (वेनेजुएला में कैरो नदी पर स्थित है यह झरना )

7. किन दो देशों की सीमा पर ओजेस-डेल सलाडो ज्वालामुखी है ?
►-चिली-अर्जेंटीना सीमा

8. विश्व का सबसे ऊंचा ज्वालामुखी कौन है ?
►-ओजेस-डेल सलाडो

9. ओजेस-डेल सलाडो किस पर्वतमाला पर स्थित है ?
►-एंडीज पर्वतमाला

10. संसार में किस देश की राजधानी सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित है ?
►-बोलीविया की राजधानी लापाज

11. समुद्रतल से लापाज की ऊंचाई कितनी है ?
►-3658 मीटर

12. द. अमेरिका का सबसे बड़ा शहर कौन-सा है ?
►-रिया-डि-जेनरो (ब्राजील)

13. द. अमेरिका के अर्जेंटीना में विस्तृत घास के मैदान को क्या कहते हैं ?
►-पम्पास

14. विश्व का दूसरा कोको उत्पादक देश कौन है ?
►-ब्राजील

15. गेहूं की चंद्रकार पेटी कहां स्थित है ?
►-अर्जेंटीना

16. द. अमेरिका में सूरजमुखी का बीज उत्पादन करने वाला देश कौन है ?
►-अर्जेंटीना

17. एंडीज की सबसे ऊंची चोटी का क्या नाम है ?
►-एकांकागुआ (ऊंचाई 6960 मीटर)

18. विश्व की सबसे लंबी पर्वतमाला कौन सी है ?
►-एंडीज

19. ब्राजील में कहवा के बागों को क्या कहते हैं ?
►-फजैंडा

20. अर्जेंटीना के विशाल पशु फॉर्मों को क्या कहते हैं ?
►-एक्टांशिया

21. अर्जेंटीना में पशुपालकों को क्या कहा जाता है ?
►-ग्वांको

22. विश्व में कहवा का पात्र कौन है ?
►-ब्राजील

23. विश्व में कहवा की मंडी कौन है ?
►-सॉओपालो

24. विश्व में सबसे बड़ा मांस निर्यातक देश कौन-सा है ?
►-अर्जेंटीना

25. द. अमेरिका का वह स्थान जहां जाड़ों में वर्षा होती है ?
►-मध्य चिली

26. पेंटागोनिया क्या है ?
►-द. अमेरिका का उष्ण मरुस्थल

27. कॉफी बंदरगाह के नाम से किसे जाना जाता है ?
►-सान्टोस बंदरगाह (ब्राजील)

28. द. अमेरिका का सबसे अधिक शहरीकरण वाला देश कौन है ?
►-उरुग्वे



अंटार्कटिका (Antarctica Continent) 
__________ 

1. किस महाद्वीप पर हमेशा बर्फ जमी ही रहती है ?
►-अंटार्कटिका

2. विश्व का पांचवां सबसे बड़ा महाद्वीप कौन है ?
►-अंटार्कटिका

3. अंटार्कटिका का क्षेत्रफल कितना है ?
►-14 करोड़ वर्ग किमी

4. भारत के अंटार्कटिका में कितने अनुसंधान केंद्र हैं ?
►-तीन । दक्षिणी गंगोत्री, मैत्री और भारती ।

5. पृथ्वी का दक्षिणी चुंबकीय ध्रुव कहां स्थित है ?
►-अंटार्कटिका

6. अंटार्कटिका में भोजन का मुख्य स्त्रोत क्या है ?
►-मछली

7. विज्ञान के लिए समर्पित महाद्वीप किसे कहा जात है ?
►-अंटार्कटिका

8. अंटार्कटिका की संरचना कैसी है ?
►-S आकार की ।

9. किस महादेश में सरीसृप नहीं पाए जाते ?
►-अंटार्कटिका

10. अंटार्कटिका का सबसे सर्वोच्च शिखर का नाम क्या है ?
►-विन्सन मैसिफ






ऑस्ट्रेलिया (Australia Continent) 
_________

1. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की खोज किसने की ?
►-ऐबेल तस्मान और कप्तान जेम्स कुक

2. विश्व में कौन-सा देश पूरे महाद्वीप पर फैला है ?
►-ऑस्ट्रेलिया

3. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कितने देश हैं ?
►-22 देश

4. ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को क्या कहते हैं ?
►-एबोर्जिन्स

5. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की प्रमुख पर्वत श्रृखंला कौन-सी है ?
►-डिवाइडिंग रेंज

6. ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च शिखर का क्या नाम है ?
►-कोस्यूस्को (यह डिवाइडिंग रेंज में स्थित है)

7. ऑस्ट्रेलिया और न्यूगिनी के बीच कौन सी जलसंधि है ?
►-टारेस जलसंधी

8. कालगूर्ली और कूलगार्डी सोने की खानें कहां हैं ?
►-ऑस्ट्रेलिया

9. विश्व प्रसिद्ध ‘मैरिनो’ ऊन का उत्पदाक देश कौन है ?
►-ऑस्ट्रेलिया । यह विश्व का सबसे बड़ा ऊन निर्यातक देश है ।

10. जेकारू किसे कहते हैं ?
►-भेड़ पालन केंद्रों पर काम करने वाले मजदूरों को ।

11. ऑस्ट्रेलिया का सबसे लंबा रेलमार्ग कहां स्थित है ?
►-पर्थ से सिडनी तक ।

12. किस महाद्वीप में ज्वालामुखी का अभाव है ?
►-ऑस्ट्रेलिया

13. न्यूजीलैंड के मूल निवासियों को क्या कहते हैं ?
►-माओरी

14. विश्व सर्वाधिक सीसा अयस्क उत्खनित करने वाला देश कौन है ?
►-ऑस्ट्रेलिया

15. ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा नगर और बंदरगाह कौन है ?
►-सिडनी