Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2021

What is a Heat Dome? हिट डोम क्या है?

"जब मध्य और ऊपरी वातावरण की सतह पर भारी वायुमंडल दबाव बनता है तो उसकी वजह से यह परत एक अवरोध की तरह काम करती है और धरती से जो गर्म हवा ऊपर की ओर जाती है, यह वायुमंडलीय परत और दबाव की स्थिति उस गर्म हवा को धरती पर वापस भेज देती है। ऐसी परिस्थितियां 'हिट डोम' कहलाती हैं जिसके कारण पृथ्वी पर ताप लहर (Heat Wave) जैसी परिस्थितियां उत्पन्न हो जाती हैं" । जैसा कि जून 2021 के आखिरी सप्ताह में दुनिया के उत्तरी गोलार्ध में स्थित कुवैत, ईरान, ओमान और यूएई जैसे देशों में बना हुआ है। यहां के अधिकांश शहरों में औसत तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है।  कुवैत के नवासिब शहर में तापमान 53.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।   इसी के साथ दुनिया का सबसे ठंडा प्रांत साइबेरिया (रूस), जहां सामान्य तौर पर जून में तापमान -11 डिग्री सेल्सियस रहता है, वहां 120 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। वहां इस साल जून में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है ।  वहां गर्मी इस कदर हो चुकी है कि शहरों में पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

What is a Monsoon Break? When it's declared by IMD?

ब्रेक मानसून की घोषणा तब की जाती है " जब मॉनसून ट्रफ हिमालय की तलहटी में शिफ्ट हो जाती है। गंगा के मैदानी क्षेत्रों और देश के मध्य भागों में शुष्क पछुआ हवाओं द्वारा आर्द्र पूर्वी हवाओं की जगह ले ली जाती है"।   मानसून ब्रेक के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम लगभग शुष्क हो जाता है। मानसून ब्रेक 10 से 15 दिन की मौसमी परिस्थितियां होती है।  इसे मानसून अंतराल (Monsoon Gap) कहते हैं। वास्तव में मानसून की बारिश, मानसून की ऋतु में बरसात के और शुष्क मौसम के कुछ दौरों (Periods) के रूप में होती है। जिस अवधि में कुछ दिनों तक बरसात नहीं होती, वह अवधि मानसून ब्रेक कहलाती है।

Kabir Das Jayanti पर Kabir Ke Dohe (105 दोहे), अर्थ सहित

कबीर दास का जन्म ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन हुआ था। इसलिए प्रतिवर्ष ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन उनकी जयंती मनाई जाती है।  कबीरदास भक्तिकाल के प्रमुख कवि थे, वे ज्ञानाश्रयी- निर्गुण शाखा की काव्यधारा के प्रवर्तक थे।  उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज की बुराइयों को दूर करने में लगा दिया ।  दोहे के रूप में उनकी रचनाएं आज भी गायी गुनगुनाई जाती हैं।  कबीर दास जी का जन्म काशी में 1398 में हुआ था, जबकि उनका निधन 1518 में मगहर में हुआ था।  संत कबीर ने अपने पूरे जीवन काल में पाखंड, अंधविश्वास और व्यक्ति पूजा का विरोध करते हुए अपनी अमृतवााणी से लोगों को एकता का पाठ पढ़ाया।  आज भी कबीर की वाणी अमृत के समान है, जो व्यक्ति को नया जीवन देने का काम कर रही है।  संत कबीर के लोकप्रिय दोहे हमें अज्ञानता के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश में ले जाने का काम करते हैं। कबीरदास जी ने अपने पूरे जीवनकाल में लोगों के बीच प्रेम, सद्भाव और एकता कायम करने का प्रयास किया।  उन्होंने अपनी अमृत वाणी से ही नहीं बल्कि स्वयं का उदाहरण पेश करते हुए लोगों के भ्रम को तोड़ने की कोशिश की थ...