Skip to main content

Class 11th Geography Half Yearly Paper 2023 (Hindi Medium)

Class 11th Geography Half Yearly Paper 2023 (English Medium)
Time 3 Hrs.
MM 70


General Instructions:
i. There are 30 questions in all. All questions are compulsory.
ii. Use of template or stencils for drawing outline maps is allowed.

SECTION – A (Q1 – 17) 
(Multiple Choice Questions (MCQs) carrying 1 mark each) (Write only the correct answer in your answer sheets.) 
(17 X 1 = 17)

Q 1 निम्नलिखित में से किस विद्वान ने भूगोल शब्द का प्रयोग किया ?

(क) हेरोडोटस (ख) गैलिलियो (ग) इरेटास्थानीज (घ) अरस्तू

Q 2 निम्नलिखित में से कौन सा तत्व वर्तमान वायुमंडल के निर्माण व संशोधन में सहायक नहीं है?

(क) सौर पवन (ख) गैस उत्सर्जन (ग) विभेदन (घ) प्रकाश संश्लेषण

Q 3 निम्नलिखित में से कौन सा विषय कालिक संश्लेषण करता है?

(क) समाजशास्त्र (ख) मानवशास्त्र (ग) इतिहास (घ) भूगोल

Q 4 निम्नलिखित में से कौन भूगर्भ की जानकारी का प्रत्यक्ष साधन है ?

(क) भूकंपीय तरंगें (ख) गुरुत्वाकर्षण (ग) ज्वालामुखी (घ) पृथ्वी का चुम्बकत्व

Q 5 पृथ्वी पर जीवन लगभग कितने वर्षों पहले आरंभ हुआ ?

(क) 1 अरब 37 करोड़ पहले (ख) 400 करोड़ वर्ष पहले

(ग) 38 करोड़ वर्ष पहले (घ) 3 अरब 80 करोड़ वर्ष पहले

Q 6 निम्न में से कौन – सा स्थलमंडल को वर्णित करता है?

(क) ऊपरी व निचले मैंटल (ख) भूपटल व क्रोड

(ग) भूपटल व ऊपरी मैंटल (घ) मैंटल व क्रोड

Q 7 दक्कन ट्रैप की शैल समूह किस प्रकार के ज्वालामुखी उद्गार का परिणाम है ?

(क) शील्ड (ख) मिश्र (ग) प्रवाह (घ) कुंड

Q 8 कौन – सी भूकंप तरंगें चट्टानों में संकुचन व फैलाव लाती हैं :

(क) P तरंगें (ख) S तरंगें (ग) धरातलीय तरंगें (घ) सभी

Q 9 राजस्थान से नागालैंड की यात्रा करें तो निम्न में से कौन – सी नदी रास्ते में नहीं आएगी ?

(क) यमुना (ख) सिंधु (ग) ब्रह्यपुत्र (घ) गंगा

Q 10 निम्नलिखित में से किस देश के साथ भारत की स्थलीय सीमा सबसे लंबी है ?

(क) बांग्लादेश (ख) पाकिस्तान (ग) चीन (घ) म्यांमार

Q 11 निम्नलिखित में से कौन सा देश क्षेत्रफल में भारत से बड़ा है?

(क) चीन (ख) फ्रांस (ग) मिस्र (घ) ईरान

Q 12 डोडाबेटा चोटी किस पहाड़ी शृंखला में स्थित है ?

(क) नीलगिरि (ख) कार्डेमम हिल्स (ग) अनामलाई (घ) नल्लामाला

Q 13 अंडमान और निकोबार को कौन – सा जल क्षेत्र अगल करता है?

(क) 11 डिग्री चैनल (ख) 10 डिग्री चैनल

(ग) मन्नार की खाड़ी (घ) अंडमान सागर

Q 14 निम्नलिखित में से कौन – सी नदी भ्रंश घाटी से बहती है ?

(क) सोन (ख) यमुना (ग) नर्मदा (घ) लूनी

Q 15 निम्नलिखित में से कौन – सा अलकनंदा और भागीरथी का संगम स्थल है ?

(क) विष्णु प्रयाग (ख) रुद्र प्रयाग

(ग) कर्ण प्रयाग (घ) देव प्रयाग

Q 16 जाड़े के आरंभ में तमिलनाडु के तटीय प्रदेशों में वर्षा किस कारण होती है?

(क) दक्षिण – पश्चिम मानसून (ख) उत्तर – पूर्वी मानसून (ग) शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवात (घ) स्थानीय वायु परिसंचरण

Q 17 निम्नलिखित में से कौन – सी नदी ‘बंगाल का शोक’ के नाम से जानी जाती थी? (क) गंडक (ख) कोसी (ग) सोन (घ) दामोदर

SECTION – B (Q18 - 23, Q19 & 19 are source based) (Short Answer Question carrying 3 Mark each) (Answer to each of these questions should not exceed 80-100 words.) (6 X 3 = 18)

Q 18 दिए गए चित्र को देखें और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें:-

(1) पृथ्वी की आंतरिक संरचना में कौन – सी तीन परतें हैं ?

(2) पृथ्वी के क्रोड की गहराई कितने किलोमीटर से कितने किलोमीटर तक है ?

(3) ज्वालमुखी विस्फोट के मैग्मा का स्रोत पृथ्वी का कौन – सा भाग है ? 

Q 19 दिए गए मानचित्र को देखें और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें:-

(a) भारत किस महाद्वीप में स्थित है ?

(b) भारत के दक्षिण में स्थित महासागर कौन – सा है ?

(c) भारत के पूर्व में वायुमार्गों और समुद्री मार्गों का प्रमुख के केंद्र कौन – सा है ?

Q 20 क्या हमें वन महोत्सव मनाना चाहिए। यदि हाँ तो क्यों ?

Q 21 प्रारम्भिक काल में पृथ्वी के धरातल का स्वरूप क्या था ?

Q 22 भारत की लंबी तटरेखा के क्या प्रभाव हैं? अथवा प्रायद्वीपीय नदियों के तीन लक्षण लिखिए। 

Q 23 अंत: उष्ण कटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र क्या है ? अथवा सामाजिक वानिकी से आपका क्या अभिप्राय है?

SECTION – C (Q24 - 28) (Long Answer Question carrying 5 Mark each) (Answer to each of these questions should not exceed 150 words.) (5 X 5 = 25)

Q 24 भूगोल किसे कहते हैं ? विद्यालय जाते समय आप किन भौगोलिक और सांस्कृतिक तथ्यों को देखते हैं ? इनको भूगोल के अध्ययन में क्यों शामिल करना चाहिए।

Q 25 भूकंपीय तरंगों के संचरण का उन चट्टानों पर क्या प्रभाव पड़ता है जिनसे होकर ये गुजरती हैं?

Q 26 बिग बैंग सिद्धांत का विस्तार से वर्णन करें। अथवा पृथ्वी के विकास संबंधी अवस्थाओं को बताते हुए हर अवस्था / चरण को संक्षेप में वर्णित करें।

Q 27 यदि आप बद्रीनाथ से सुंदर वन डेल्टा तक गंगा नदी के साथ – साथ चलते हैं तो आपके रास्ते में कौन – सी मुख्य स्थलाकृतियाँ आएंगी, उनका चित्र सहित वर्णन कीजिए। अथवा यदि आप हरिद्वार से सिलीगुड़ी तक की यात्रा करें तो आपके मार्ग में कौन – कौन से नदियाँ आएंगी, उनकी क्रमबद्ध तरीके से सूची बनाते हुए किसी एक नदी की विशेषताओं का वर्णन कीजिए। 

Q 28 भारत की जलवायु में पाई जाने वाली क्षेत्रीय विभिन्नताओं का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए। अथवा वन संरक्षण के लिए क्या कदम उठाए गए हैं ? इनमें लोगों की भागीदारी कैसे महत्वपूर्ण है?

Map Work (Q29 & 30) (Identification or labeling of geographical features on Outline map of India and World, carrying 5 marks each. Maps provided to you must be attached within your answer book.) (5 X 2 = 10)

Q 29 भारत के राजनीतिक मानचित्र पर निम्नलिखित विशेषताएँ अंकित कीजिए और बताइए। (कोई पाँच)

(a) भारत की मुख्य भूमि का दक्षिणतम बिंदु

(b) काराकोरम शृंखला

(c) नंदादेवी पर्वत चीटी

(d) नर्मदा नदी

(e) सर्वाधिक वर्षा वाला एक क्षेत्र

(f) डेल्टाई वनों का एक क्षेत्र 

(g) सिमलीपाल नेशनल पार्क


India Map for Q 29

Q 30 विश्व के दिए गए रूपरेखा मानचित्र पर दर्शाई गई किन्हीं पाँच विशेषताओं को पहचानें और A, B, C, D, E, F और G के रूप में चिन्हित रिक्त स्थानों पर इनके नाम लिखें।

A. विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप

B. विश्व का सबसे बड़ा महासागर

C. एक S आकृति का महासागर

D. भारत के दक्षिण में स्थित एक महासागर

E. उत्तर ध्रुव के पास स्थित महासागर

F. सबसे छोटा महाद्वीप 

G. विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप


World Map for Q 30

👉CLICK HERE Below for
Class 11th Geography Half Yearly Paper 2023 (English Medium)


Search Me On Google Using Keywords: - #Abhimanyusir #AbhimanyuDahiya #UltimateGeography Abhimanyu Sir Visit My YouTube Channel Using Keywords: - Abhimanyu Dahiya Ultimate Geography