Skip to main content

Class 12th Geography Half Yearly Paper 2023 (Hindi Medium)

Class 12th Geography Half Yearly Paper 2023 (Hindi Medium)
Time 3 Hrs.
MM 70


General Instructions:
i. There are 30 questions in all. All questions are compulsory.
ii. Use of template or stencils for drawing outline maps is allowed.

SECTION – A (Q1 – 17)
(Multiple Choice Questions (MCQs) carrying 1 mark each) (Write only the correct answer in your answer sheets.)
(17 X 1 = 17)


Q 1कौन – सा पत्तन युद्धक जहाजों को सेवाएं देता है ?

(क) कोलकाता (ख) कारवाड (ग) डोवर (घ) अदन

Q 2 निम्न में से कौन – सा अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का प्राकृतिक आधार नहीं है ?

(क) राष्ट्रीय संसाधनों में भिन्नता (ख) जनसंख्या

(ग) आर्थिक विकास की प्रावस्था (घ) जलवायु

Q 3 निम्नलिखित में से कौन सा एक प्रतिकर्ष कारक है?

(क) बेहतर रोजगार

(ख) बेहतर रहन –सहन की दशाएं

(ग) शांति एवं स्थायित्व

(घ) प्राकृतिक आपदाएं एवं महामारियाँ

Q 4 माराकाइबो, एस्सखीरा और त्रिपोली किस श्रेणी के पत्तन हैं ?

(क) मार्ग पत्तन (ख) नौ सेना पत्तन

(ग) तेल पत्तन (घ) आंत्रपो पत्तन

Q 5 निम्नलिखित में से कौन सा विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) का कार्य नहीं है?

A. डब्ल्यूटीओ राष्ट्रों के बीच व्यापार के वैश्विक नियमों से निपटने वाला एकमात्र अंतरराष्ट्रीय संगठन है।

B. WTO अपने सदस्य देशों के बीच विवादों का समाधान करता है।

C. डब्ल्यूटीओ दूरसंचार और बैंकिंग जैसी सेवाओं में व्यापार को कवर करता है।

D. WTO वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं को वित्त पोषण प्रदान करता है।

Q 6 निम्न में से कौन – सा एक जनसंख्या को प्रभावित करने वाला आर्थिक कारक नहीं है?

(क) खनिज (ख) नगरीयकरण

(ग) औद्योगीकरण (घ) जल की उपलब्धता

Q 7 निम्न में से कौन – सा मानव विकास उपागम अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा प्रस्तावित किया गया था?

(क) आय उपागम (ख) कल्याण उपागम

(ग) आधारभूत आवश्यकता उपागम (घ) क्षमता उपागम

Q 8 निम्न में से किस प्रकार की कृषि में खट्टे रसदार फलों की कृषि की जाती है?

(क) बाजारीय सब्जी कृषि (ख) भूमध्य सागरीय कृषि (ग) रोपण कृषि (घ) सहकारी कृषि

Q 9 निम्नलिखित में से कौन - सा एक सुमेलित नहीं है ?

(क) रेंडियर – आर्कटिक क्षेत्र (ख) स्लेज – हिमाच्छादित मैदान (ग) खच्चर – मरुस्थलीय क्षेत्र (घ) बैल – भारतीय कृषि क्षेत्र

Q 10 इनमें से कौन – सा देश चिकित्सा पर्यटन में अग्रणी देश नहीं है ?

(क) भारत (ख) संयुक्त राज्य अमेरिका

(ग) थाईलैंड (घ) सिंगापुर

Q 11 निम्नलिखित में से किस देश में सामूहिक खेती का सबसे सफल परीक्षण हुआ ?

(क) रूस (ख) भारत (ग) डेनमार्क (घ) नीदरलैंड

Q 12 निम्नलिखित महाद्वीपों में से किस एक से विश्व व्यापार का सर्वाधिक प्रवाह होता है ?

(क) एशिया (ख) यूरोप

(ग) उत्तरी अमेरिका (घ) अफ्रीका

Q 13 पार साइबेरियन रेलमार्ग के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन – सा कथन सही नहीं है ?

(क) यह विश्व का सबसे लंबा रेलमार्ग है।

(ख) यह यूराल पर्वत, ओब व येनीसी नदियों को पार करता है।

(ग) इसकी लम्बाई 7050 किलोमीटर है।

(घ) यह दोहरे पथ से युक्त विद्युतीकृत पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग है।

Q 14 ‘बिग इंच’ पाइप लाइन के द्वारा परिवहित किया जाता है ?

(क) दूध (ख) जल

(ग) तरल पेट्रोलियम गैस (घ) पेट्रोलियम

Q 15 निम्न में से कौन – सा एक तृतीयक क्रियाकलाप है ?

(क) खेती (ख) बुनाई (ग) व्यापार (घ) आखेट

Q 16 निम्नलिखित में से कौन – सी एकल कृषि नहीं है?

(क) डेरी कृषि (ख) मिश्रित कृषि

(ग) रोपण कृषि (घ) वाणिज्य अनाज कृषि

Q 17 निम्नलिखित में से कौन – सा विकास का सर्वोतम वर्णन करता है ?

(क) आकार में वृद्धि (ख) गुण में धनात्मक परिवर्तन (ग) आकार में स्थिरता (घ) गुण में साधारण परिवर्तन

SECTION – B Q18 - 23, (Short Answer Question carrying 3 Mark each) (Q18 & 19 are source based) (Answer to each of these questions should not exceed 80-100 words.) (6 X 3 = 18)

Q 18 
दिए गए चित्र को देखें और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें:-

(1) यह किस प्रकार की कृषि प्रणाली है ?

(2) इस प्रकार की कृषि किन क्षेत्रों में की जाती है ?

(3) इस कृषि की प्रमुख फसलें कौन – सी हैं ?

Q 19 बेंदा मध्य भारत के अबूझमार क्षेत्र के जंगलों में रहता है। वह छोटी लंगोटी पहने और हाथ में कुल्हाड़ी लिए पेंडा का सर्वेक्षण करता है, जहाँ उसका कबीला कृषि का आदिम रूप – स्थानांतरित कृषि करता है। वह और उसका मित्र महुआ, पलाश और साल के वृक्षों के बीच से पार करके गुजरती बेंदा नदी को देखते हैं। आगे बढ़ते हुए वह और उसका मित्र गुदेदार पत्तों और कंदमूल को चबाते हैं तथा विशेष पादप गज्जहरा एवं कुचला का संग्रहण करते हैं। ये आगामी पूर्णिमा को मधाई अथवा जनजातीय मेले में वस्तु विनिमय के लिए आवश्यक हैं।

(a) यहाँ पेंडा का क्या अर्थ है ?

(b) बेंदा समुदाय की आर्थिक गतिविधियाँ क्या हैं ?

(c) वे किसे ‘माता – प्रकृति’ के रूप में मानते हैं?

Q 20 बाजारीय सब्जी कृषि नगरीय क्षेत्रों के समीप ही क्यों की जाती है ? अथवा स्वछन्द उद्योग किसे कहते हैं?

Q 21 मानव भूगोल को परिभाषित कीजिए।

Q 22 जल परिवहन के कोई तीन लाभ बताइए। अथवा फुटकर व्यापार सेवा को स्पष्ट कीजिए। 

Q 23 ऋणात्मक भुगतान संतुलन का होना किसी देश के लिए हानिकारक क्यों होता है ?

SECTION – C (Q24 - 28) (Long Answer Question carrying 5 Mark each) (Answer to each of these questions should not exceed 150 words.) (5 X 5 = 25)

Q 24 विश्व में जनसंख्या के वितरण और घनत्व को प्रभावित करने वाले कारकों की विवेचना कीजिए।

Q 25 मानव विकास के चार प्रमुख स्तंभों का वर्णन कीजिए।

Q 26 चलवासी पशुधन पालन और वाणिज्य पशुधन पालन में कोई पाँच अंतर बताइए। अथवा उद्योग क्या हैं ? इनका वर्गीकरण कीजिए।

Q 27 निम्नलिखित को परिभाषित कीजिए : - (a) आवधिक बाजार (b) थोक व्यापार (c) किलोमीटर दूरी (d) समय दूरी (e) लागत दूरी 

Q 28 पार साइबेरियन अथवा पार कैनेडियन रेलमार्ग में से किसी एक की कोई पाँच विशेषताएं बताइए।

Map Work (Q29 also merged the que 30) (Identification or labeling of geographical features on Outline map of the World, carrying 10 marks each. Maps provided to you must be attached within your answer book.) (10 X 1 = 10)

Q 29 विश्व के दिए गए रूपरेखा मानचित्र पर दर्शाई गई 10 विशेषताओं को पहचानें और 1 से 10 के रूप में चिन्हित रिक्त स्थानों पर इनके नाम लिखें।

1, 2, 3, 4, प्रमुख समुद्री पत्तन

5, 6, 7 मुख्य वायु पत्तन

8 मुख्य जहाजी नहर मार्ग

9 मिश्रित खेती का प्रमुख क्षेत्र 

10 चलवासी पशुचारण का प्रमुख क्षेत्र


World Map for Q 29

👉CLICK HERE Below for
Class 12th Geography Half Yearly Paper 2023 (English Medium)

Search Me On Google Using Keywords: - #Abhimanyusir #AbhimanyuDahiya #UltimateGeography Abhimanyu Sir Visit My YouTube Channel Using Keywords: - Abhimanyu Dahiya Ultimate Geography

Popular Posts

आंकड़े – स्रोत और संकलन Chapter 1 Class 12 Geography Practical File (Hindi Medium)

Click Below for Chapter 1 Data – Its Source and Compilation (English Medium) NEXT Chapter Chapter 2 आंकड़ों का प्रक्रमण Open Chapter as Pdf Related Video  कक्षा 12 भूगोल की प्रैक्टिकल फाइल कैसे तैयार करें?   How to prepare practical file for class 12 geography? You Can Also Visit...   Class 9 Social Science Chapter wise Solution   Class 10 Social Science Chapter wise Solution   Class 11 GEOGRAPHY Chapter wise Solution   Class 12 GEOGRAPHY Chapter wise Solution   Motivational Stories

Class 12 Geography Maps Solution

Ø Fill up the following Chapter wise Topics on Blank World Political Map CLICK HERE FOR VIDEO MAPS SOLUTION Ch. 4 Primary Activities Areas of subsistence gathering Major areas of nomadic herding of the world Major areas of commercial livestock rearing Major areas of extensive commercial grain faming Major areas of mixed farming of the World CLICK HERE FOR VIDEO MAPS SOLUTION Ch. 7 Transport, Communication and Trade Terminal Stations of  transcontinental railways Terminal Stations of  Trans-Siberian  transcontinental railways  Terminal Stations of  Trans Canadian  railways Terminal Stations of Trans-Australian Railways Major Sea Ports : Europe: North Cape, London, Hamburg North America: Vancouver, San Francisco, New Orleans South America: Rio De Janeiro, Colon, Valparaiso Africa: Suez and Cape Town Asia: Yokohama, Shanghai, Hong Kong, Aden, Karachi, Kolkata Australia: Perth, Sydney, Melbourne Major Airports: Asia: Tokyo, Beijing, Mumbai, Jeddah, Aden Africa: Johannesburg & Nairobi E

कक्षा 12 भूगोल की प्रैक्टिकल फाइल कैसे तैयार करें? How to prepare practical file for class 12 geography?

कक्षा 12 भूगोल की प्रैक्टिकल फाइल कैसे तैयार करें? How to prepare practical file for class 12 geography? कक्षा 12 भूगोल की प्रैक्टिकल फाइल कैसे तैयार करें? Chapter 1 आंकड़े – स्रोत और संकलन (Hindi Medium) Chapter 2 आंकड़ों का प्रक्रमण (Hindi Medium) Chapter 3 आंकड़ों का आलेखी निरूपण (Hindi Medium) Chapter 4 स्थानिक सूचना प्रौद्योगिकी (Hindi Medium) How to prepare practical file for class 12 geography? Chapter 1 Data – Its Source and Compilation (English Medium) Chapter 2 Data Processing (English Medium) Chapter 3 Graphical Representation of Data (English Medium) Chapter 4 Spatial Information Technology (English Medium) Click Below for Class 12th Geography Practical Paper - Important Question Class 12 Geography Practical Sample Paper Related Video कक्षा 12 भूगोल की प्रैक्टिकल फाइल कैसे तैयार करें? How to prepare practical file for class 12 geography? Click Below for How to prepare class 11th Geography Practical file (English Medium) You Can Also Visit  Class 9 Social Science Chapter Wise S

आंकड़ों का आलेखी निरूपण Chapter 3 Class 12 Geography Practical File (Hindi Medium)

Click Below for Chapter 3  Graphical Representation of Data  (English Medium) NEXT Chapter Chapter 4  स्थानिक सूचना प्रौद्योगिकी Open Chapter as Pdf Related Video  कक्षा 12 भूगोल की प्रैक्टिकल फाइल कैसे तैयार करें?   How to prepare practical file for class 12 geography? You Can Also Visit...   Class 9 Social Science Chapter wise Solution   Class 10 Social Science Chapter wise Solution   Class 11 GEOGRAPHY Chapter wise Solution   Class 12 GEOGRAPHY Chapter wise Solution   Motivational Stories

आंकड़ों का प्रक्रमण Chapter 2 Class 12 Geography Practical File (Hindi Medium)

Click Below for Chapter 2  Data Processing  (English Medium) NEXT Chapter Chapter 3  आंकड़ों का आलेखी निरूपण Open Chapter as Pdf Related Video  कक्षा 12 भूगोल की प्रैक्टिकल फाइल कैसे तैयार करें?   How to prepare practical file for class 12 geography? You Can Also Visit...   Class 9 Social Science Chapter wise Solution   Class 10 Social Science Chapter wise Solution   Class 11 GEOGRAPHY Chapter wise Solution   Class 12 GEOGRAPHY Chapter wise Solution   Motivational Stories