Skip to main content

Class 12 Geography BSEH Previous Year Papers MARCH - 2019 Code – 4313/B

12th Geography BSEH Previous Year Papers MARCH - 2019 Code – 4313/B Time -3Hrs. MM.-60


1. अफ्रीका का एक खनिज क्षेत्र बताएँ जहाँ घनी जनसंख्या है ? 1
2. वर्ष 2001 के अनुसार विश्व में नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत कितना है ? 1
3. स्वेज नहर का निर्माण कब हुआ ? 1
4. रूहर औद्योगिक प्रदेश किस देश में है ? 1
5. भारत में कोयला क्षेत्रों के दो समूहों के नाम बताइए  1
6. उस देश का नाम लिखें जहाँ व्यवहारिक रूप से हर किसान सहकारी संस्था का सदस्य है ? 1
7. मानव विकास सूचकांक का प्रतिपादन किस वर्ष (कब) किया गया ? 1
8. भारत में सबसे अधिक प्रवास किस देश से हुआ है ? 1
9. भारत का सबसे लम्बा राष्ट्रीय महामार्ग कौन - सा है ? 1
10. भौतिक पर्यावरण, सांस्कृतिक पर्यावरण, राजनीतिक पर्यावरण और औद्योगिक पर्यावरण में से किस तत्व को 'माता प्रकृति' कहते हैं ? 1
11. शिक्षा, व्यवसाय, विवाह तथा काम व रोजगार में से कौन सा एक भारत में पुरुष प्रवास का मुख्य कारण है ? 1
12. मुंबई, बंगलौर, दिल्ली और चेन्नई नगरीय समूहन में से किस नगरीय समूहन में प्रवासी जनसंख्या का अंश सर्वाधिक है ? 1
13. साफ्टा (SAFTA), ASEAN, OECD  और OPEC में से भारत किस व्यापार समूह का एक सह - सदस्य है? 1 
14. दिल्ली, मुंबई, चण्डीगढ़ और पाटलिपुत्र में से कौन - सा नगर मध्यकालीन नगर है ? 1
15. प्राथमिक, द्वितीयक, तृतीयक और चतुर्थक में से कौन सी एक आर्थिक क्रिया ग्रामीण बस्तियों की मुख्य आर्थिक क्रिया है ? 1
16. पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग क्या है ? 2
17. प्रवास के सामाजिक परिणाम क्या हैं ? 2
18. गैरिसन नगर क्या होते हैं ? इनका क्या कार्य होता है ? 2
19. मानव विकास अवधारणा के अंतर्गत सतत पोषणीयता से आप क्या समझते हैं ? 3
20. पर्वतीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम कहाँ - कहाँ पर आरंभ किए गए हैं ? 3
21. द्विपक्षीय व्यापार और बहुपक्षीय व्यापार में अंतर् स्पष्ट कीजिए 3
22. भारत के जनसंख्या घनत्व का राज्यस्तरीय विश्लेषण कीजिए अथवा मानव भूगोल के विषय का वर्णन कीजिए 5
23. रोपण कृषि की मुख्य विशेषताएँ बताइए एवं भिन्न - भिन्न देशों में उगाई जाने वाली कुछ प्रमुख रोपण फसलों के नाम लिखिए अथवा भारतीय कृषि की समस्याओं का वर्णन कीजिए 5
24. भारत में कोयले के उत्पादन तथा वितरण का वर्णन करें अथवा भारत में जल विद्युत पर एक निबंध लिखिए 5
25. उद्योगों की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन उपयुक्त उदाहरणों सहित कीजिए अथवा भारत में लौह - इस्पात उद्योग के वितरण व उत्पादन का वर्णन कीजिए 5
26. भारत में मलिन बस्तियों की समस्याओं का वर्णन कीजिए अथवा भारत में 'जल प्रदूषण' की प्रकृति का वर्णन कीजिए  5
27. विश्व के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित को अंकित कीजिए :-
       (i) दक्षिण अटलांटिक समुद्री मार्ग (ii) लंदन (iii) मुंबई (iv) भारत का कॉफ़ी उत्पादक राज्य (v) राउरकेला  5