Skip to main content

Class 12 Geography All Chapters NCERT MCQ Solution (Hindi Medium)

Book I Fundamentals of Human Geography
Chapter wise NCERT Exercise MCQ Solution

Chapter 1 मानव भूगोल : प्रकृति एवं विषय – क्षेत्र

Que 1 नीचे दिये गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:-

(i) निम्नलिखित कथनों में से कौन – सा एक भूगोल का वर्णन नहीं करता?

(क) समाकलनात्मक अनुशासन

(ख) मानव और पर्यावरण के बीच अंतर – संबंधों का अध्ययन

(ग) दैवधता पर आश्रित

(घ) प्रौद्योगिकी के विकास के फलस्वरूप आधुनिक समय में प्रासंगिक नहीं

ANS. (घ) प्रौद्योगिकी के विकास के फलस्वरूप आधुनिक समय में प्रासंगिक नहीं

(ii) निम्नलिखित में से कौन – सा एक भौगोलिक सूचना का स्रोत नहीं है?

क) यात्रियों के विवरण

ख) प्राचीन मानचित्र

ग) चन्द्रमा से चट्टानी पदार्थों के नमूने

घ) प्राचीन महाकाव्य

ANS . (ग) चन्द्रमा से चट्टानी पदार्थों के नमूने

(iii) निम्नलिखित में से कौन - सा एक लोगों और पर्यावरण के बीच अन्योन्यक्रिया का सर्वाधिक महत्वपूर्ण कारक है?

(क) मानव बुद्धिमता

(ख) प्रौद्योगिकी

(ग) लोगों के अनुभव

(घ) मानवीय भाईचारा

ANS . (ख) प्रौद्योगिकी (Techonology) अथवा तकनीकी

(iv) निम्नलिखित में से कौन – सा एक मानव भूगोल का उपागम नहीं है?

(क) क्षेत्रीय विभिन्नता

(ख) मात्रात्मक क्रांति

(ग) स्थानिक संगठन

(घ) अन्वेषण और वर्णन

ANS. (ख) मात्रात्मक क्रांति

Chapter 2 विश्व जनसंख्या : वितरण, घनत्व और वृद्धि

Que 1 नीचे दिये गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:-

(i) निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में जनसंख्या वृद्धि सर्वाधिक है?

(क) अफ्रीका (ख) एशिया (ग) दक्षिण अमेरिका (घ) उत्तर अमेरिका

ANS. (क) अफ्रीका

(ii) निम्नलिखित में से कौन सा एक विरल जनसंख्या वाला क्षेत्र नहीं है?

(क) अटाकामा (ख) भूमध्य रेखीय प्रदेश (ग) दक्षिण - पूर्वी एशिया (घ) ध्रुवीय प्रदेश

ANS. (ग) दक्षिण - पूर्वी एशिया

(iii) निम्नलिखित में से कौन सा एक प्रतिकर्ष कारक नहीं है?

(क) जलाभाव

(ख) बेरोजगारी

(ग) चिकित्सा/शैक्षिणक सुविधाएँ

(घ) महामारियाँ

ANS. (ग) चिकित्सा/शैक्षिणक सुविधाएँ

(iv) निम्नलिखित में से कौन - सा एक तथ्य सही नहीं है?

(क) विगत 500 वर्षों में मानव जनसंख्या 10 गुणा से अधिक बढ़ी है

(ख) 5 अरब से 6 अरब तक बढ़ने में जनसंख्या को 100 वर्ष लगे

(ग) जनांकिकीय संक्रमण की प्रथम अवस्था में जनसंख्या वृद्धि उच्च होती है

ANS. (ख) 5 अरब से 6 अरब तक बढ़ने में जनसंख्या को 100 वर्ष लगे (क्योंकि जनसंख्या को 5 से 6 अरब बढ़ने में मात्र 12 वर्ष लगे थे, 100 वर्ष नहीं)

QUE.2 प्रवास का उदगम स्थल किसे कहते है ?

(क) जहाँ से गमन करते हैं (ख) जहाँ पर जाते हैं (ग) जहां पर कार्य करते हैं (घ) इनमें से कोई नहीं

ANS. (क) जहाँ से गमन करते हैं

QUE.3 जनसंख्या संक्रमण सिध्यांत की प्रथम अवस्था की क्या विशेषता है ?

(क) उच्च प्रजननशीलता व् उच्च मर्त्यता (ख) निम्न प्रजननशीलता व् उच्च मर्त्यता (ग) उच्च प्रजननशीलता व् निम्न मर्त्यता (घ) इनमें से कोई नहीं

ANS. (क) उच्च प्रजननशीलता व् उच्च मर्त्यता

QUE.4 भारत में जनसंख्या का वितरण कैसा है ?

(क) समान (ख) असमान (ग) विरल (घ) इनमें से कोई नहीं

ANS. (ख) असमान

Chapter 3 जनसंख्या संघटन

QUE 1. निम्नलिखित में से किसने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के लिंग अनुपात को निम्म किया है ?

(क) पुरुष कार्यशील जनसंख्या का चयनित प्रवास

(ख) पुरुषों की उच्च जन्म दर

(ग) स्त्रियों में निम्न जन्म दर

(घ) स्त्रियों का उच्च उत्प्रवास

ANS. (क) पुरुष कार्यशील जनसंख्या का चयनित प्रवास

QUE 2. निम्नलिखित में से कौन सी संख्या जनसंख्या के कार्यशील आयु वर्ग का प्रतिनिधित्व करती है ?

(क) 15 से 65 वर्ष

(ख) 15 से 66 वर्ष

(ग) 15 से 64 वर्ष

(घ) 15 से 59 वर्ष

ANS. (घ) 15 से 59 वर्ष

QUE 3. निम्नलिखित में से किस देश का लिंगानुपात विश्व में सर्वाधिक या उच्चतम है ?

(क) लैटविया

(ख) जापान

(ग) संयुक्त अरब अमीरात

(घ) फ़्रांस

ANS. (क) लैटविया

Chapter 4 मानव विकास

Que1. मानव विकास की अवधारणा निम्नलिखित में से किस विद्वान् की देन है ?

(क) प्रो. अमर्त्य सेन (ख) डॉ. महबूब उल हक (ग) एलन सी. सेम्पुल (घ) रैटजल

Ans. (ख) डॉ. महबूब उल हक

Que2. निम्नलिखित में से कौन विकास का सर्वोतम वर्णन करता है ?

(क) आकार में वृद्धि (ख) गुण में धनात्मक या सकारात्मक (पॉजिटिव) वृद्धि

(ग) आकार में स्थिरता (घ) गुण में साधारण परिवर्तन

Ans. (ख) गुणों में धनात्मक अथवा सकारात्मक परिवर्तन 

Chapter 5 प्राथमिक क्रियाकलाप

Que1. नीचे दिये गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :-

(i) निम्न में से कौन - सी रोपण फसल नहीं है ?

(क) कॉफ़ी (ख) गन्ना (ग) गेहूँ (घ) रबड़

ANS. (ग) गेहूँ

(ii) निम्न देशों में से किस देश में सहकारी कृषि का सफल परीक्षण किया गया है ?

(क) रूस (ख) डेनमार्क (ग) भारत (घ) नीदरलैंड्स

ANS. (ख) डेनमार्क

(iii) फूलों की कृषि कहलाती है :-

(क) ट्रक फार्मिंग (ख) कारखाना कृषि (ग) मिश्रित कृषि (घ) पुष्पोत्पादन

ANS. (घ) पुष्पोत्पादन

(iv) निम्न में से कौन सी कृषि के प्रकार का विकास यूरोपीय औपनिवेशिक समूहों द्वारा किया गया ?

(क) कोलखोज (ख) अंगुरोत्पादन (ग) मिश्रित कृषि (घ) रोपण कृषि

ANS. (घ) रोपण कृषि

(v) निम्न प्रदेशों में से किसमें विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि नहीं की जाती है ?

(क) अमेरिका एवं कनाडा के प्रेयरी क्षेत्र (ख) अर्जेंटीना के पम्पास क्षेत्र

(ग) यूरोपीय स्टेपीज क्षेत्र (घ) अमेजन बेसिन

ANS. (घ) अमेजन बेसिन

(vi) निम्न में से किस प्रकार की कृषि में खट्टे रसदार फलों की कृषि की जाती है ?

(क) बाजारीय सब्जी कृषि (ख) भूमध्य सागरीय कृषि (ग) रोपण कृषि (घ) सहकारी कृषि

ANS. (ख) भूमध्य सागरीय कृषि

(vii) निम्न कृषि के प्रकारों में से कौन - सा प्रकार कर्तन - दहन कृषि का प्रकार है ?

(क) विस्तृत जीवन निर्वाह कृषि (ख) आदिकालीन निर्वाहक कृषि (ग) विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि (घ) मिश्रित कृषि

ANS. ख) आदिकालीन निर्वाहक कृषि

(viii) निम्न में से कौन - सी एकल कृषि नहीं है ?

(क) डेरी कृषि (ख) मिश्रित कृषि (ग) रोपण कृषि (घ) वाणिज्य अनाज कृषि

ANS. (ख) मिश्रित कृषि

Chapter 6 द्वितीयक क्रियाकलाप

Que1. नीचे दिये गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :-

(i) निम्न में से कौन - सा कथन असत्य है ?

(क) हुगली के सहारे जूट के कारखाने सस्ती जल यातायात की सुविधा के कारण स्थापित हुए

(ख) चीनी, सूती वस्त्र एवं वनस्पति तेल उद्योग स्वछंद उद्योग हैं

(ग) खनिज तेल एवं जलविद्युत शक्ति ने उद्योगों की अवस्थिति कारक के रूप में कोयला शक्ति के महत्व को कम किया है

(घ) पत्तन नगरों ने भारत में उद्योगों को आकर्षित किया है

ANS. (ख) चीनी, सूती वस्त्र एवं वनस्पति तेल उद्योग स्वछंद उद्योग हैं

(ii) निम्न में से कौन - सी एक अर्थव्यवस्था में उत्पादन का स्वामित्व व्यक्तिगत होता है ?

(क) पूंजीवाद (ख) मिश्रित (ग) समाजवाद (घ) कोई भी नहीं

ANS. (क) पूंजीवाद

(iii) निम्न में से कौन- सा एक प्रकार का उद्योग अन्य उद्योगों के लिए कच्चे माल का उत्पादन करता है ?

(क) कुटीर उद्योग (ख) छोटे पैमाने के उद्योग (ग) आधारभूत उद्योग (घ) स्वछंद उद्योग

ANS. (ग) आधारभूत उद्योग

(iv) निम्न में से कौन - सा एक जोड़ा सही मेल खाता है ?

(क) स्वचालित वाहन उद्योग - लॉस एंजलिस

(ख) पोत निर्माण उद्योग - लूसाका

(ग) वायुयान निर्माण उद्योग - फ्लोरेंस

(घ) लौह - इस्पात उद्योग - पिट्सबर्ग

ANS. (घ) लौह - इस्पात उद्योग – पिट्सबर्ग

Chapter 7 तृतीयक क्रियाकलाप

Que1. नीचे दिये गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :-

(i) निम्न में से कौन - सा एक तृतीयक क्रियाकलाप है ?

(क) खेती (ख) बुनाई (ग) व्यापार (घ) आखेट

ANS. (ग) व्यापार

(ii) निम्न क्रियाकलापों में से कौन - सा एक द्वितीयक सेक्टर का क्रियाकलाप नहीं है ?

(क) इस्पात बनाना (ख) वस्त्र निर्माण (ग) मछली पकड़ना (घ) टोकरी बुनना

ANS. (ग) मछली पकड़ना

(iii) निम्न में से कौन- सा एक सेक्टर दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सर्वाधिक रोजगार प्रदान करता है ?

(क) प्राथमिक (ख) द्वितीयक (ग) पर्यटन (घ) सेवा

ANS. (घ) सेवा

(iv) वे काम जिनमें उच्च परिमाण और स्तर वाले अन्वेषण सम्मिलित होते हैं, कहलाते हैं :-

(क) द्वितीयक क्रियाकलाप (ख) चतुर्थक क्रियाकलाप (ग) पंचम क्रियाकलाप (घ) प्राथमिक क्रियाकलाप

ANS. (ग) पंचम क्रियाकलाप

(v) निम्नलिखित में से कौन - सा क्रियाकलाप चतुर्थक सेक्टर से संबंधित है ?

(क) संगणक निर्माण (ख) कागज और कच्ची लुगदी निर्माण (ग) विश्वविद्यालयी अध्धयन (घ) पुस्तकों का मुद्रण

ANS. (ग) विश्वविद्यालयी अध्धयन

(vi) निम्नलिखित कथनों में से कौन सा एक सत्य नहीं है ?

(क) बाह्यस्रोतन दक्षता को बढ़ाता है और लागतों को घटाता है

(ख) कभी कभार अभियांत्रिकी और विनिर्माण कार्यों की भी बाह्यस्रोतन की जा सकती है

(ग) बी. पी. ओज के पास के. पी. ओज की तुलना में बेहतर व्यावसायिक अवसर होते हैं

(घ) कामों के बाह्यस्रोतन करने वाले देशों में काम की तलाश करने वालों में असंतोष पाया जाता है

ANS. (ग) बी. पी. ओज के पास के. पी. ओज की तुलना में बेहतर व्यावसायिक अवसर होते हैं

Chapter 8 परिवहन और संचार


Que1. नीचे दिये गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :-

(i) पारमहाद्वीपीय स्टुवर्ट महामार्ग किनके मध्य से गुजरता है ?

(क) डार्विन और मेलबोर्न (ख) एन्डमंटन और एंकरारेज (ग) बैंकूवर और सेंट जॉन नगर (घ) चेगडु और ल्हासा

ANS. (क) डार्विन और मेलबोर्न

(ii) किस देश में रेलमार्गों का सघनतम जाल पाया जाता है?

(क) ब्राजील (ख) कनाडा (ग) संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) (घ) रूस

ANS. (ग) संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)

(iii) बृहद ट्रंक मार्ग (विश्व का व्यस्ततम व्यापारिक जलमार्ग) होकर जाता है?

(क) भूमध्य सागर और हिन्द महासागर से (ख) उत्तर अटलांटिक महासागर से होकर

(ग) दक्षिण अटलांटिक महासागर से होकर (घ) उत्तर प्रशांत महासागर से होकर

ANS. (ख) उत्तर अटलांटिक महासागर से होकर

(iv) 'बिग इंच' पाइपलाइन के द्वारा परिवहित किया जाता है :-

(क) दूध (ख) जल (ग) तरल पेट्रोलियम (एलपीजी) (घ) पैट्रोलियम

ANS. (घ) पैट्रोलियम

(v) चैनल टनल जोड़ता है :-

(क) लंदन - बर्लिन (ख) बर्लिन - पेरिस (ग) पेरिस - लंदन (घ) बार्सिलोना - बर्लिन

ANS. (ग) पेरिस – लंदन

Chapter 9 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

Que1. नीचे दिये गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :-

(i) संसार के अधिकांश महान पत्तन इस प्रकार वर्गीकृत किए गए हैं :-

(क) नौ सेना पत्तन (ख) विस्तृत पत्तन (ग) तेल पत्तन (घ) औद्योगिक पत्तन

ANS. (ख) विस्तृत पत्तन

(ii) निम्नलिखित महाद्वीपों में से किस एक से विश्व व्यापार का सर्वाधिक प्रवाह होता है ?

(क) एशिया (ख) यूरोप (ग) उत्तर अमेरिका (घ) अफ्रीका

ANS. (ख) यूरोप

(iii) दक्षिण अमरीकी राष्ट्रों में से कौन - सा एक ओपेक का सदस्य है ?

(क) ब्राजील (ख) वेनेजुएला (ग) चिली (घ) पेरू

ANS. (ख) वेनेजुएला

(iv) निम्न व्यापार समूहों में से भारत किसका एक सह - सदस्य है ?

(क) साफ्टा (SAFTA) (ख) ओइसीडी OECD (ग) आसियान (ASEAN) (घ) ओपेक OPEC

ANS. (ग) आसियान (ASEAN) Note - India is a member of ASEAN in 1992.

Chapter 10 मानव बस्तियाँ

Que1. नीचे दिये गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :-

(i) निम्नलिखित में से किस प्रकार की बस्तियाँ सड़क, नदी या नहर के किनारे होती हैं ?

(क) वृताकार (ख) चौक पट्टी (ग) रेखीय (घ) वर्गाकार

ANS. (ग) रेखीय

(ii) निम्नलिखित में से कौन - सी एक आर्थिक क्रिया ग्रामीण बस्तियों की मुख्य आर्थिक क्रिया है ?

(क) प्राथमिक (ख) तृतीयक (ग) द्वितीयक (घ) चतुर्थक

ANS. (क) प्राथमिक

(iii) निम्न में से किस प्रदेश में प्रलेखित प्राचीनतम नगरीय बस्ती रही है ?

(क) ह्वांगहो की घाटी (ख) सिंधु घाटी (ग) नील घाटी (घ) मेसोपोटामिया

ANS. (ख) सिंधु घाटी

(iv) 2006 के प्रारम्भ में भारत में कितने मिलियन सिटी थे ?

(क) 40 (ख) 42 (ग) 41 (घ) 43

ANS. (ख) 42

(v) विकासशील देशों की जनसंख्या के सामाजिक ढाँचे के विकास एवं आवश्यकताओं की पूर्ति में कौन से प्रकार के संसाधन सहायक हैं ?

(क) वित्तीय (ख) मानवीय (ग) प्राकृतिक (घ) सामाजिक

ANS. (घ) सामाजिक

Book II India People and Economy
Chapter wise NCERT Exercise MCQ Solution


Chapter 1 जनसंख्या : वितरण, घनत्व, वृद्धि और संघटन

Que 1. नीचे दिये गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :-

(i) सन 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या निम्नलिखित में से कौन - सी है ?

(क) 102.8 करोड़ (ख) 328.7 करोड़ (ग) 318.2 करोड़ (घ) 121.0 करोड़

ANS. (घ) 121.0 करोड़

(ii) निम्नलिखित में से किस राज्य में जनसंख्या घनत्व सर्वाधिक है ?

(क) पश्चिम बंगाल (ख) केरल (ग) उत्तर प्रदेश (घ) पंजाब

ANS. (क) पश्चिम बंगाल

(iii) सन 2011 की जनगणना के अनुसार निम्न में से किस राज्य में नगरीय जनसंख्या का अनुपात सर्वाधिक है ?

(क) तमिलनाडु (ख) महाराष्ट्र (ग) केरल (घ) गोवा

ANS. (ख) महाराष्ट्र

(iv) निम्नलिखित में से कौन - सा एक समूह भारत का विशालतम भाषाई समूह है ?

(क) चीनी - तिब्बती (ख) भारतीय - आर्य (ग) आस्ट्रिक (घ) द्रविड़

ANS. (ख) भारतीय - आर्य

Chapter 2 प्रवास : प्रकार, कारण और परिणाम

Que1. नीचे दिये गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :-

(i) निम्नलिखित में से कौन - सा भारत में पुरुष प्रवास का मुख्य कारण है ?

(क) शिक्षा (ख) व्यवसाय (ग) काम और रोजगार (घ) विवाह

ANS. (ग) काम और रोजगार

(ii) निम्नलिखित में से किस राज्य में सर्वाधिक संख्या में आप्रवासी आते हैं ?

(क) उत्तर प्रदेश (ख) दिल्ली (ग) महाराष्ट्र (घ) बिहार

ANS. (ग) महाराष्ट्र

(iii) भारत में प्रवास की निम्नलिखित धाराओं में से कौन - सी एक धारा पुरुष प्रधान है ?

(क) ग्रामीण से ग्रामीण (ख) नगरीय से ग्रामीण (ग) ग्रामीण से नगरीय (घ) नगरीय से नगरीय

ANS. (ग) ग्रामीण से नगरीय

(iv) निम्नलिखित में से किस नगरीय समूहन में प्रवासी जनसंख्या का अंश सर्वाधिक है ?

(क) मुंबई नगरीय समूहन (ख) दिल्ली नगरीय समूहन (ग) बंगलौर नगरीय समूहन (घ) चेन्नई नगरीय समूहन

ANS. (क) मुंबई नगरीय समूहन

Chapter 3 मानव विकास

Que1. नीचे दिये गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :-

(i) मानव विकास सूचकांक (2016) के संदर्भ में विश्व के देशों में भारत की निम्नलिखित में से कौन - सी कोटि है ?

(क) 126 (ख) 134 (ग) 128 (घ) 131

ANS. (घ) 131 Note - India’s HDI rankings has fluctuated between 135 and 130 from 2011 to the present.

(ii) मानव विकास सूचकांक में भारत के निम्नलिखित राज्यों में से किस एक की कोटि उच्चतम है ?

(क) तमिलनाडु (ख) पंजाब (ग) केरल (घ) हरियाणा

ANS. (ग) केरल

(iii) भारत के निम्नलिखित राज्यों में से किस एक में स्त्री साक्षरता निम्नतम है ?

(क) जम्मू और कश्मीर (ख) अरुणाचल प्रदेश (ग) झारखण्ड (घ) बिहार

ANS. (घ) बिहार

(iv) भारत के निम्नलिखित राज्यों में से किस एक में 0 - 6 आयु वर्ग के बच्चों में लिंग अनुपात निम्नतम है ?

(क) गुजरात (ख) हरियाणा (ग) पंजाब (घ) हिमाचल प्रदेश

ANS. (ख) हरियाणा

(v) भारत के निम्नलिखित केंद्र - शासित प्रदेशों में से किस एक की साक्षरता दर उच्चतम है ?

(क) लक्षद्वीप (ख) चंडीगढ़ (ग) दमन और दीव (घ) अंडमान और निकोबार द्वीप

ANS. (क) लक्षद्वीप

Note –

Lakshadweep with a literacy rate of 92.28% (2011), is the highest among Union Territories in India.
Chandigarh has a literacy rate of 86.43 % (2011)
Andaman and Nicobar Islands has a literacy rate of 86.27% (2011)
Daman and Diu have a literacy rate of 87.07% (2011)

Chapter 4 मानव बस्तियाँ

Que1. नीचे दिये गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :-

(i) निम्नलिखित में से कौन सा नगर नदी तट पर अवस्थित नहीं है?

(क) आगरा (ख) भोपाल (ग) पटना (घ) कोलकाता

ANS. (ख) भोपाल

(ii) भारत की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सी एक विशेषता नगर की परिभाषा का अंग नहीं है :-

(क) जनसंख्या घनत्व 400 व्यक्ति प्रति वर्ग km

(ख) नगरपालिका, नगर निगम, कारपोरेशन आदि का होना

(ग) 75% से अधिक जनसंख्या का प्राथमिक खंड में संलग्न होना

(घ) जनसंख्या का आकार 5000 से अधिक होना

ANS. (ग) 75% से अधिक जनसंख्या का प्राथमिक खंड में संलग्न होना

(iii) निम्नलिखित में से किस पर्यावरण में परिक्षिप्त बस्तियों की अपेक्षा नहीं की जा सकती ?

(क) गंगा के जलोढ़ मैदान

(ख) राजस्थान के शुष्क और अर्द्ध शुष्क प्रदेश

(ग) हिमालय की निचली घाटियाँ

(घ) उत्तर पूर्व भारत के वन एवं पहाड़ियां

ANS. (क) गंगा के जलोढ़ मैदान,

(iv) निम्नलिखित में से नगरों का कौन - सा वर्ग अपने पदानुक्रम के अनुसार क्रमबद्ध है ? (2001 के अनुसार)

(क) बृहत मुंबई, बंगलौर, कोलकाता, चेन्नई

(ख) दिल्ली, बृहत मुंबई, चेन्नई, कोलकाता

(ग) कोलकाता, बृहत मुंबई, चेन्नई, दिल्ली

(घ) बृहत मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई

ANS. (घ) बृहत मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई

Note - Greater Mumbai is the largest city in India, in terms of population (18,414,288). Delhicomes on second in term of population 16,314,838; Kolkata comes third (14,112,536). Chennai's population is 8,696,010 and Bengaluru population is 8,499,399 as per census 2011.
Source : India: Population of Million plus Cities/ Urban Agglomeration, 2011

Census of India- 2011, Provisional (Website http://www.censusindia.gov.in)

Chapter 5 भूसंसाधन तथा कृषि

Que1.नीचे दिये गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :-

(i) निम्नलिखित में से कौन सा भू - उपयोग संवर्ग नहीं है ?

(क) परती भूमि (ख) सीमांत भूमि (ग) निवल बोया गया क्षेत्र (घ) कृषि योग्य व्यर्थ भूमि

ANS. (ख) सीमांत भूमि

(ii) पिछले 40 वर्षों में वनों का अनुपात बढ़ने का निम्न में से कौन - सा कारण है ?

(क) वनीकरण के विस्तृत व सक्षम प्रयास

(ख) सामुदायिक वनों के अधीन क्षेत्र में वृद्धि

(ग) वन बढ़ोतरी हेतु निर्धारित अधिसूचित क्षेत्र में वृद्धि

(घ) वन क्षेत्र प्रबंधन में लोगों की बेहतर भागीदारी

ANS. (ग) वन बढ़ोतरी हेतु निर्धारित अधिसूचित क्षेत्र में वृद्धि

(iii) निम्नलिखित में से कौन- सा सिंचित क्षेत्रों में भू - निम्नीकरण का मुख्य कारण है ?

(क) अवनालिका अपरदन (ख) वायु अपरदन (ग) मृदा लवणता (घ) भूमि पर सिल्ट का जमाव

ANS. (ग) मृदा लवणता

(iv) शुष्क कृषि में निम्नलिखित में से कौन - सी फसल नहीं बोई जा सकती है ?

(क) रागी (ख) ज्वार (ग) मूँगफली (घ) गन्ना

ANS. (घ) गन्ना

(v) निम्नलिखित में से कौन - से देशों में गेहूँ व चावल की अधिक उत्पादकता की किस्में विकसित की गई थी ?

(क) जापान तथा ऑस्ट्रेलिया (ख) संयुक्त राज्य अमेरिका तथा जापान (ग) मैक्सिको तथा फिलीपींस (घ) मैक्सिको तथा सिंगापुर

ANS. (ग) मैक्सिको तथा फिलीपींस

Chapter 6 जल संसाधन

Que.1 नीचे दिये गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :-

(i) निम्नलिखित में से जल किस प्रकार का संसाधन है ?

(क) अजैव संसाधन (ख) अनवीनीकरण संसाधन (ग) जैव संसाधन (घ) चक्रीय संसाधन

ANS. (घ) चक्रीय संसाधन

(ii) निम्नलिखित नदियों में से, देश में किस नदी में सबसे ज्यादा पुन: पूर्तियोग्य भौम जल संसाधन हैं ?

(क) सिंधु (ख) ब्रह्मपुत्र (ग) गंगा (घ) गोदावरी

ANS. (ग) गंगा

(iii) घन कि.मी. में दी गई निम्नलिखित संख्याओं में से कौन सी संख्या भारत की कुल वार्षिक वर्षा को दर्शाती है ?

(क) 2000 (ख) 3000 (ग) 4000 (घ) 5000

ANS. (ग) 4000

(iv) निम्नलिखित दक्षिण भारतीय राज्यों में से किस राज्य में भौम जल उपयोग (% में) इसके कुल भौम जल संभाव्य से ज्यादा है ?

(क) तमिलनाडु (ख) कर्नाटक (ग) आंध्र प्रदेश (घ) केरल

ANS. (क) तमिलनाडु

(v) देश में प्रयुक्त कुल जल का सबसे अधिक समानुपात निम्नलिखित सेक्टरों में से किस सेक्टर में है ?

(क) सिंचाई (ख) उद्योग (ग) घरेलू उपयोग (घ) इनमें से कोई नहीं

ANS. (क) सिंचाई

Chapter 7 खनिज तथा ऊर्जा संसाधन

Que 1 नीचे दिये गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :-

(i) निम्नलिखित में से किस राज्य में प्रमुख तेल क्षेत्र स्थित हैं ?

(क) असम (ख) बिहार (ग) राजस्थान (घ) तमिलनाडु

ANS. (क) असम

(ii) निम्नलिखित में से किस स्थान पर पहला परमाणु ऊर्जा स्टेशन स्थापित किया गया था ?

(क) कलपक्कम (ख) नरोरा (ग) राणाप्रताप सागर (घ) तारापुर

ANS. (घ) तारापुर

(iii) निम्नलिखित में से कौन – सा खनिज ‘भूरा हीरा’ के नाम से जाना जाता है ?

(क) लौह (ख) लिग्नाइट (ग) मैगनीज (घ) अभ्रक

ANS. (ख) लिग्नाइट

(iv) निम्नलिखित में से कौन – सा ऊर्जा का अनवीकरणीय स्रोत है ?

(क) जल (ख) सौर (ग) ताप (घ) पवन

ANS. (ग) ताप

Chapter 8 विनिर्माण उद्योग

Que 1 नीचे दिये गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :-

(i) कौन – सा एक औधयोगिक अवस्थापना का एक कारण नहीं है ?

(क) बाजार (ख) पूँजी (ग) जनसंख्या घनत्व (घ) ऊर्जा

ANS. (ग) जनसंख्या घनत्व

(ii) भारत में सबसे पहले स्थापित की गई लौह – इस्पात कम्पनी निम्नलिखित में से कौन – सी है ?

(क) भारतीय लौह एवं इस्पात कम्पनी (IISCO) (ख) टाटा आयरन एंड स्टील कम्पनी (TISCO)

(ग) विश्वेश्वरिया आयरन एंड स्टील कम्पनी (घ) मैसूर लौहा तथा इस्पात कारखाना

ANS. (क) भारतीय लौह एवं इस्पात कम्पनी (IISCO)

(iii) मुंबई में सबसे पहला सूती वस्त्र कारखाना स्थापित किया गया, क्योंकि:-

(क) मुंबई एक पत्तन है (ख) यह कपास उत्पादक क्षेत्र के निकट स्थित है

(ग) मुंबई एक वित्तीय केंद्र था (घ) उपर्युक्त सभी

ANS. (घ) उपर्युक्त सभी

(iv) हुगली औद्योगिक प्रदेश का केंद्र है ?

(क) कोलकाता – हावड़ा (ख) कोलकाता – रिशरा (ग) कोलकाता – मेदनीपुर (घ) कोलकाता – कोन नगर

ANS. (क) कोलकाता – हावड़ा

(v) निम्नलिखित में से कौन – सा चीनी का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है ?

(क) महाराष्ट्र (ख) उत्तर प्रदेश (ग) पंजाब (घ) तमिलनाडु

ANS. (ख) उत्तर प्रदेश

Chapter 9 भारत के सन्दर्भ में नियोजन और सतत पोषणीय विकास

Que 1 नीचे दिये गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :-

(i) प्रादेशिक नियोजन का संबंध है -

(क) आर्थिक व्यवस्था के विभिन्न सेक्टरों का विकास

(ख) क्षेत्र विशेष के विकास का उपागम

(ग) परिवहन जल तंत्र में क्षेत्रीय अंतर

(घ) ग्रामीण क्षेत्रों का विकास

ANS. (ख) क्षेत्र विशेष के विकास का उपागम

(ii) आई. टी. डी. पी. निम्नलिखित में से किस संदर्भ में वर्णित है ?

(क) समन्वित पर्यटन विकास प्रोग्राम

(ख) समन्वित यात्रा विकास प्रोग्राम

(ग) समन्वित जनजातीय विकास प्रोग्राम

(घ) समन्वित परिवहन विकास प्रोग्राम

ANS. (ग) समन्वित जनजातीय विकास प्रोग्राम

(iii) इंदिरा गाँधी नहर कमान क्षेत्र में सतत पोषणीय विकास के लिए इनमें से कौन - सा सबसे महत्वपूर्ण कारक है ?

(क) कृषि विकास (ख) पारितंत्र विकास (ग) परिवहन विकास (घ) भूमि उपनिवेशन

ANS. (ख) पारितंत्र विकास

Chapter 10 परिवहन और संचार

Que 1 नीचे दिये गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :-

(i) भारतीय रेल प्रणाली को कितने मंडलों में विभाजित किया गया है ?

(क) 9 (ख) 12 (ग) 16 (घ) 14

ANS. (ग) 16

(ii) पहले निम्नलिखित में से कौन - सा भारत का सबसे लम्बा राष्ट्रीय महामार्ग था ?

(क) एन एच - 1 (ख) एन एच - 6 (ग) एन एच - 7 (घ) एन एच - 8

ANS. (ग) एन एच - 7
Note - Now NH-44 is the longest National Highway in India.

(iii) राष्ट्रीय जल मार्ग संख्या - 1 किस नदी पर तथा किन दो स्थानों के बीच पड़ता है ?

(क) ब्रह्मपुत्र - सदिया - धुबरी (ख) गंगा - हल्दिया - इलाहाबाद (ग) पश्चिम तट नहर - कोट्टापुरम से कोल्लाम

ANS. (ख) गंगा - हल्दिया - इलाहाबाद

(iv) निम्नलिखित में से किस वर्ष में पहला रेडियो कार्यक्रम प्रसारित हुआ था ?

(क) 1911 (ख) 1936 (ग) 1927 (घ) 1923

ANS. (घ) 1923

Chapter 11 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

Que 1 नीचे दिये गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :-

(i) दो देशों के मध्य व्यापार कहलाता है -

(क) अंतर्देशीय व्यापार (ख) बाह्य व्यापार (ग) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार (घ) स्थानीय व्यापार

ANS. (ग) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

(ii) निम्नलिखित में से कौन - सा एक स्थलबद्ध पोताश्रय है ?

(क) विशाखापत्तनम (ख) मुंबई (ग) एन्नोर (घ) हल्दिया

ANS. (क) विशाखापत्तनम

(iii) भारत का अधिकांश विदेशी व्यापार वहन होता है ?

(क) स्थल और समुद्र द्वारा (ख) स्थल और वायु द्वारा (ग) समुद्र और वायु द्वारा (घ) समुद्र द्वारा

ANS. (ग) समुद्र और वायु द्वारा

(iv) वर्ष 2010 -11 में निम्नलिखित में से कौन - सा भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साँझेदार या भागीदार था ?

(क) UAE (संयुक्त अरब अमीरात) (ख) चीन (ग) जर्मनी (घ) संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)

ANS. (क) UAE (संयुक्त अरब अमीरात)

Chapter 12 भौगोलिक परिप्रेक्ष्य में चयनित कुछ मुद्दे एवं समस्याएँ

Que 1 नीचे दिये गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :-

(i) निम्नलिखित में से सर्वाधिक प्रदूषित नदी कौन - सी है ?

(क) ब्रह्मपुत्र नदी (ख) सतलुज नदी (ग) यमुना नदी (घ) गोदावरी नदी

ANS. (ग) यमुना नदी

(ii) निम्नलिखित में से कौन - सा रोग जल जन्य है ?

(क) नेत्रश्लेष्मला शोथ (ख) अतिसार (ग) शोर प्रदूषण (घ) वायु प्रदूषण

ANS. (ख) अतिसार

(iii) निम्नलिखित में से कौन - सा अम्ल वर्षा का एक कारण है ?

(क) जल प्रदूषण (ख) भूमि प्रदूषण (ग) शोर प्रदूषण (घ) वायु प्रदूषण

ANS. (घ) वायु प्रदूषण

(iv) प्रतिकर्ष और अपकर्ष कारक उत्तरदायी है -

(क) प्रवास के लिए (ख) भू - निम्नीकरण के लिए (ग) गंदी बस्तियों के लिए (घ) वायु प्रदूषण के लिए

ANS. (क) प्रवास के लिए